दुनिया-जगत

क्वीन एलिजाबेथ ने लिज ट्रस को नियुक्त किया ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

 

लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से पीएम पद के लिए नामित की गईं लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं। मंगलवार को क्वीन एलिजाबेथ II ने लिज ट्रस को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी रॉयल फैमिली के ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई। क्वीन एलिजाबेथ II ने लिज ट्रस को पीएम एवं ट्रेजरी का पहला लॉर्ड नियुक्त किया गया है।

रॉयल फैमिली की ओर से किया गया ट्वीट

मंगलवार को रॉयल फैमिली की ओर से ट्वीट कर कहा गया है, "महारानी एलिजाबेथ ने आज बालमोरल कैसल में लिज ट्रस से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने लिज ट्रस को नई सरकार का गठन करने के लिए कहा और उन्हें ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। क्वीन की इस पेशकश को लिज ट्रस ने स्वीकार कर लिया।

आपको बता दें कि ब्रिटेन में करीब दो महीने तक चले मतदान में सोमवार को लिज ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी का प्रमुख चुना गया। पीएम पद की इस रेस में उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। यह पहला मौका है जब ब्रिटेन के किसी नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति परंपरा के अनुसार बकिंघम पैलेस में न होकर स्कॉटलैंड में हुई है।

45 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। पार्टी से नया पीएम चुनने के लिए कंजरवेटिव सदस्यों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इस वोटिंग में लिज को 81,326 वोट जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले।

Leave Your Comment

Click to reload image