दुनिया-जगत

किंग चार्ल्‍स ने विलियम को प्रिंस और केट को प्रिंसिस ऑफ वेल्‍स घोषित किया

 ब्रिटेन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन नरेश चार्ल्‍स-तृतीय ने दिवंगत महारानी एलिजाबेथ -द्वितीय को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। उन्‍होंने निष्‍ठा, आदर और प्रेम भाव के संकल्‍प के साथ नरेश के रूप में राष्‍ट्र  सेवा की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। ब्रिटेन नरेश ने अपने पुत्र विलियम और पुत्रवधु केट को प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्‍स नामित किया। हाल के वर्षों में राज परिवार में विलियम और केट की भूमिका महत्‍वपूर्ण हो गई थी। चार्ल्‍स ने कल बकिंघम पैलेस में प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ पहली औपचारिक भेंट की।

Leave Your Comment

Click to reload image