दुनिया-जगत

दुबई की अदालत ने निवेशक संजय शाह को डेनमार्क प्रत्यर्पित करने की याचिका खारिज की

 दुबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  दुबई की एक अदालत ने कर योजना के तहत 17 लाख डॉलर की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी एवं ब्रिटिश नागरिक संजय शाह को डेनमार्क प्रत्यर्पित किये जाने संबंधी याचिका सोमवार को खारिज कर दी। अदालत के इस फैसले को डेनमार्क के अधिकारियों के लिए झटका माना जा रहा है जो देश के अब तक के सबसे बड़े आर्थिक धोखाधड़ी मामले में संजय शाह का प्रत्यर्पण कराना चाहते थे।

सोमवार को बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने यह फैसला सुनाया। हालांकि, फैसले का अभी विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। अभियोजक अदालत के इस फैसले को चुनौती दे सकते हैं। संजय के वकील अली-अल जरूनी ने कहा, बेशक, हम तत्काल उन्हें जमानत दिलाने की कोशिश करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image