लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स के सिर पर इंग्लैंड का ताज सज गया है। इसके बाद से दुनिया भर की मीडिया यह जानने में जुट गई है कि, किंग रहते कैसे है, खाते कैसे है, खाली समय कैसे बिताते हैं, वगैरह, वगैरह...वहीं किंग चार्ल्स से जुड़ूी एक जानकारी यह मिली है कि, वे टॉयलेट सीट और क्लीनेक्स वेलवेट टॉयलेट पेपर साथ लेकर अवश्य जाते हैं।
चार्ल्स ने किंग का ताज पहना, जानें उनके शौक
हाल ही में महारानी के निधन के बाद से उनके बड़े बेटे चार्ल्स को किंग का ताज पहनाया गया। अब वे पहले से ज्यादा काफी व्यस्त और सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं, मीडिया उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को इच्छुक हैं। किंग चार्ल्स की दिवंगत पत्नि डायना और महारानी के बटलर के तौर पर सेवा दे चुके पॉल बुरेल ने एक डॉक्यूमेंट्री में बताया था कि चार्ल्स ने साफ तौर पर अपनी शूलेस प्रेस किए जाने के निर्देश दे रखे हैं।
किंग टॉयलेट सीट लेकर चलते हैं
न्यूयॉर्क पोस्ट ने बुरेल के हवाले से बताया, 'किंग चार्ल्स के पजामे हर सुबह प्रेस होते हैं और उनके शूलेस को चपटा कर प्रेस किया जाता है। उनके बाद प्लग एक खास दिशा में होना चाहिए और उन्हें पानी का तापमान भी थोड़ा गर्म चाहिए। जानकारी के मुताबिक, किंग का बाथ टब केवल आधा भरा होना चाहिए। बुरेल ने यह भी बताया था कि "हर सुबह किंग चार्ल्स के नौकर उनके टूथब्रश पर एक इंच टूथपेस्ट लगा कर रखते हैं।
ब्रेड,ताजा फलों का जूस लेना पसंद करते हैं किंग
वहीं, किंग चार्ल्स के खाने-पीने की आदतों के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने रॉयल स्टाफ शेफ ग्राहम नयूबोल्ड के हवालों से कहा कि, किंग को खाने में पोषणयुक्त चीज़ें काफी पसंद हैं। उन्हें घर पर बनी ब्रेड,ताजा फलों का जूस, ताजा फलों की प्लेट, से उठाकर फल खाना पसंद है। किंग जहां भी जाते हैं, उनके नाश्ते का बॉक्स उनके साथ अवश्य जाता है। उसमें छह तरह के शहद होते हैं, कुछ खास मूसली, ड्राय फ्रूट होते हैं। वे इन चीजों को लेकर समझौता नहीं करते।"
किंग के बारे में रोचक जानकारियां
बता दें कि, यह सब अमेजन प्राइम की डॉक्यूमेंट्री में जानकारी दी गई है। यह डॉक्यूमेंट्री तब रिलीज हुई थी जब चार्ल्स प्रिंस ऑफ वेल्स थे। यह है किंग के बारे में रोचक जानकारी, पढ़कर आपको उनके बारे में काफी कुछ जानकारियां मिली होंगी।