कनाडा-डेनमार्क के बीच 1.3 वर्ग किमी के द्वीप का 49 साल पुराना विवाद खत्म
कोपेनहेगन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डेनमार्क और कनाडा के बीच आर्कटिक में एक बंजर और आबादी रहित चट्टानी द्वीप को लेकर 49 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। दोनों देश इस छोटे से द्वीप को बांटने पर सहमत हो गए हैं। समझौते के मुताबिक, इस 1.3 वर्ग किलोमीटर के हैंस द्वीप पर एक सीमा रेखा खींची जाएगी। यह द्वीप डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिम तट और कनाडा के एलेस्मेयर द्वीप के बीच समुद्री मार्ग पर स्थित है। हैंस द्वीप पर खनिजों का कोई भंडार नहीं है।

