दुनिया-जगत

'निअंडरथल ही हमारे पूर्वज, 54, 000 साल पहले थे जीवित', रहस्यमयी हड्डी और दांतों के DNA विश्लेषण में मिले तथ्य

 

साइबेरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Neandertal community in Siberia: हजारों लाखों वर्ष पहले हमारे पूर्वज कौन थे और उनका ठिकाना कहां था? इसको लेकर मानव जीवन उत्पत्ति से जुड़े अध्ययन किए गए। लेकिन हाल ही में आदिमानव की एक प्रजाति निअंडरथल के डीएनए को लेकर जो दावा किया जा रहा है वो वाकई चौंकाने वाला है। साइंटिस्ट्स की मानें तो आज से करीब 40 हजार साल पहले वो जीवित थे। यहीं नहीं उनमें समाजिक रुप से रहने की समझ भी आ चुकी है। आइए जानते हैं कि साइबेरिया में अल्ताई पहाड़ों की तलहटी में नदी के किनारे मिले 13 सदस्यों वाले निअंडरथल परिवार का जीवन उस वक्त कैसा था और उनसे हमारा जीवन कैसे जुड़ा है?

साइंटिस्ट्स को मिले निअंडरथल परिवार के अवशेष
अब तक ये माना जाता था आदिमानव में पारिवारिक या फिर सामाजिक समझ नहीं थी। लेकिन साइबेरिया में मिले निएंडरथल समुदाय के अवशेषों के लेकर शोधकर्ताओं ने पहली बार चौंकाने वाला दावा किया है। साइबेरिया के पहाड़ों की बीच निचले भाग में 13 कंकाल ऐसे मिले हैं जो किसी ना किसी तरीके से हमारे जीवन से भी संबंधित हैं। दावा किया जा रहा है कि ये सभी अवशेष निअंडरथल प्रजाति के हैं।

20 निअंडरथल में 13 सदस्यों को एक परिवार
साइबेरिया की तलहटी में जो अवशेष मिले हैं, उनको लेकर वैज्ञानिकों अजीब दावा किया किया है। माना जा रहा है ये सभी एक परिवार या समुदाय से जुड़े हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये कम से कम दस से बीस सदस्यों वाले परिवार या फिर रिश्तेदारों का एक छोटा समूह था। जिसमें एक पिता और उसकी किशोर बेटी, एक युवा पुरुष जो उनके भतीजे या चचेरे भाई हो सकते हैं। इसमें एक वयस्क महिला भी थी जो शायद एक चाची या दादी थी।

54,000 साल पहले थे जीवित
शोधकर्ताओं के अनुसार, लगभग 54,000 साल पहले साइबेरिया की अल्ताई पहाड़ों की तलहटी में नदी के किनारे शिकार शिविर था। जिसमें 20 लोग रहते थे। साइबेरिया में निअंडरथल करीब 4,00,000 साल से 40,000 वर्ष तक जीवित थे। जिस 13 सदस्यीय परिवार का डीएनए विश्लेषण (First genetic analysis of Neanderthal family) किया गया है वो आज से करीब 54,000 साल पहले जीवित था। डीएनए विश्लेषण से पता चला है कि उस परिवार में सात मेल और छह फीमेल निएंडरथल थे। इससे जुड़ी हाल ही में की गई स्टडी के प्रमुख लेखक लॉरिट्स स्कोव ने कहा, "तथ्य यह है कि निअंडरथल एक ही साथ थे, यह बहुत ही रोमांचक है। इसका मतलब है कि वे संभवतः एक ही सामाजिक समुदाय से आए थे। ये पहली बार था जब हम निएंडरथल समुदाय के सामाजिक संगठन के विषय में पता चला"।

क्या निअंडरथल ही थे हमारे पूर्वज?
निएंडरथल परिवार का पहला आनुवंशिक विश्लेषण (First genetic analysis of Neanderthal family) को बेहद अहम माना जा रहा है। यह परिवार एक ऐसे समुदाय की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो वर्तमान मानव समाज के अनुरूप है। निअंडरथल के इस परिवार को लेकर कहा जा रहा कि इसमें एक साथ बाप, बेटी और चाची या फिर दादी रहते थीं और उनके साथ अन्य भी रिश्तेदार रहते थे। यानी उस वक्त इस मानव की इस प्राचीन प्रजाति (आदिमानव) में परिवार या फिर सामाज के बीच रहने की सभ्यता आ चुकी थी। शोधकर्ताओं को निअंडरथल के मिले अवशेषों के डीएनए विश्लेषण के आधार पर ये दावा पहली बार किया जा रहा है। उनके पारिवारिक ढांचे और एक साथ रहने की तरीके को लेकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि निअंडरथल काफी विकसित आदिमानवों की प्रजाति थी, जिसके बाद आधुनिक मानव समाज का उदय शुरू हुआ।

यूरोप, दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया था ठिकाना
निएंडरथल परिवार लगभग 54,000 साल पहले दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया में गुफाओं में रहता था। उनके कई अवशेष पिछले 14 वर्षों में मिले हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि निएंडरथल्स ने आइबेक्स, घोड़ों, बाइसन और अन्य जानवरों का शिकार किया जो नदी की घाटियों से होकर गुजरते थे। साइंटिस्टस्ट का दावा है कि निएंडरथल ही हमारे पूर्वज हैं, जिनसे आधुनिक मानव का विकास हुआ। वे लगभग 4,00,000 से 40,000 साल पहले पूरे यूरोप और दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया में रहते थे। ताजा स्टडी का नेतृत्व साइंटिस्ट स्वंते पाबो ने किया है, जिन्होंने निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर कर चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता।
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image