दुनिया-जगत

पूर्व पीएम को लगी गोली, काफिले पर हुआ था हमला...

 इस्लामाबाद/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। फुटेज से पता चला है कि 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में चोट लगी है। पुलिस ने इमरान को कंटेनर से बुलेट प्रूफ वाहन में शिफ्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरुआत में यह बताया गया था कि इमरान खान सुरक्षित हैं और कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि इमरान भी घायल हो गए हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image