दुनिया-जगत

झील में क्रैश हुआ प्लेन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

 बुक़ोबा/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। बुक़ोबा शहर में लैंडिंग के दौरान यात्री प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। इस विमान में 49 यात्री सवार थे। अब तक इसमें से 23 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मवांजा ​​से बुकोबा जा रहे प्रेसिजन एयर के विमान में 49 यात्री सवार थे और अब तक 23 को बचा लिया गया है। तंजानिया की पुलिस ने बताया कि एक यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image