दुनिया-जगत

मोदी ने G-20 में शामिल राष्ट्राध्यक्षों को गुजराती-हिमाचली गिफ्ट दिए

 बाली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जी-20 की बैठक में इंडोनेशिया के बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें शामिल तमाम देशों के प्रधानमंत्रियों को गिफ्ट दिए हैं। खास बात ये है कि सभी गिफ्ट्स गुजरात और हिमाचल के कारीगरों ने अपने हाथों से बनाए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को देवी मां की पेंटिंग दी तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को राधा-कृष्ण भगवान का श्रंगार रस वाला चित्र दिया।

मोदी ने इटली और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों को भी गुजराती कलाकारों द्वारा बनाए गए गिफ्ट दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मोदी ने मुलाकात के बाद उन्हें गुजरात के पाटन की परम्परा के प्रतीक 'पाटन पटोला दुपट्टा' (स्कार्फ) गिफ्ट किया। यह स्कार्फ उत्तरी गुजरात के पाटन क्षेत्र में साल्वी परिवार द्वारा बुना गया। इस हैंडमेड स्कॉर्फ का पाटन पटोला कपड़ा इतनी अच्छी तरह से तैयार किया गया है कि यह रंगों का त्योहार बन जाता है। इसमें आगे और पीछे का हिस्सा एक जैसा दिखता है। इसे अलग-अलग पहचानना मुश्किल है।

 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM एंथोनी अल्बनीज को गिफ्ट किया जनजातीय लोक कला का चित्र फिथोरा गिफ्ट किया। गुजरात के छोटा उदयपुर के राठवा कारीगरों ने इसे बना है। ये चित्र ऑस्ट्रेलिया के समुदायों की एबोरिजिनल डॉट पेंटिंग की तरह ही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के PM ऋषि सुनक को माता नी पछेड़ी गिफ्ट की। यह गुजरात का एक हस्तनिर्मित कपड़ा है। इसमें देवी मां का चित्र बना हुआ है। नवरात्रि के समय और अन्य पूजन के दौरान इसे देवी मंदिर में चढ़ाया जाता है। यह नाम गुजराती शब्द है। इसमें 'माता' यानी 'देवी मां', 'नी' का अर्थ है 'से संबंधित' और 'पछेड़ी' का अर्थ है 'पृष्ठभूमि'।

 
 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पेंटिंग गिफ्ट की। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के चित्रकारों ने इसे बनाया है। इसमें श्रृंगार रस और प्राकृतिक प्रेम का चित्रण किया जाता है। इसकी खासियत ये है कि कांगड़ा के कलाकर इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करते हैं। G-20 समिट के आयोजक देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को प्रधामंत्री मोदी ने दो गिफ्ट दिए।

 
 

मोदी ने विडोडो को सूरत के कारीगरों द्वारा बनाया गया डिजाइनर चांदी का कटोरा और हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कारीगरों द्वारा हाथ से बना किन्नौरी शॉल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को मंडी और कुल्लू का कनाल ब्रास सेट (वाध्ययंत्र) गिफ्ट किया। यह हिमाचल के आयोजनों में बजाए जाने वाला प्रमुख बाजा है, लेकिन इसका उपयोग अब सजावट के सामान के तौर पर किया जाने लगा है। इसे मंडी और कुल्लू के कलाकारों ने हाथ से ही बनाया है। 

20 देशों का समूह है G-20

G20 समूह फोरम में 20 देश हैं। इसमें दुनिया के डेवलप्ड और डेवलपिंग इकोनॉमी वाले देश हैं। 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, साउथ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन (EU) शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image