दुनिया-जगत

जलवायु परिवर्तन पर भारत घरेलू और बहुस्तरीय सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध : भूपेंद्र यादव

 शर्म-अल-शेख (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मिस्र के शर्म-अल-शेख में चल रहे कॉप-27 में आयोजित लघु द्वीपीय विकासशील राष्ट्रों में मजबूत बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहन-एसआईडीएस सत्र में भाग लिया। श्री यादव ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन पर भारत घरेलू और बहुस्तरीय स्तर पर सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पूरी मानवता के आवास इस पृथ्वी के संरक्षण के लिए भारत सभी वैश्विक पर्यावरणीय सरोकारो से जुड़ाव जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस समय में भारत सरकार एसआईडीएस के हितो की सुरक्षा के लिए मजबूती से साथ है। उन्होंने कहा कि तुलनात्मक रूप से भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत का एक तिहाई है।

Leave Your Comment

Click to reload image