सोलोमन द्वीप और ग्रीस में भी कांपी धरती, सुनामी की आशंका...
होनियारा/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोमवार-मंगलवार को विश्व के अलग-अलग देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोलोमन द्वीप पर मंगलवार को जोरदार भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया था। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है।
भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद सोलोमन द्वीर पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह भी दी गई है।
वहीं ग्रीस द्वीप क्रीत में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 5.5 रही। जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 4 बजकर 54 मिनट ((भारतीय समयानुसार) पर आया। इसकी गहराई 80 किमी (49.71 मील) थी। नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। एथेंस जियोडायनामिक संस्थान ने कहा, भूकंप के झटके काहिरा और मिस्र तक महसूस किया गया था। इससे पहले, यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC)ने भूकंप की तीव्रता को संशोधित कर 6 से 5.4 कर दिया था। क्रीत में आए भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताई जा रही है। इस बीच तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश जारी किया गया है। लोगों से कहा गया है कि वे समुद्र के किनारे से ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाए जिससे वे सुरक्षित रहेंगे।

