दुनिया-जगत

चीन के हेनान प्रांत में संयंत्र में आग लगने से 36 लोगों की मौत

 बीजिंग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य चीन में एक कंपनी के संयंत्र में सोमवार रात भीषण आग लगने से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शहर के सूचना विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत के आन्यांग शहर के वेनफेंग जिले में एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी के संयंत्र में सोमवार को लगी आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को चार घंटे से अधिक समय लगा। आग पर रात करीब 11 बजे काबू पाया गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image