दुनिया-जगत

एलन मस्क ने ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट बहाल किया

 वॉशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्रंप की वापसी से जुड़ा एक पोल ट्विटर पर कराया। इस पोल में ज्यादातर लोगों ने कहा है कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया जाए। 6 जनवरी 2021 को अमेरिका के कैपिटल हिल पर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हमला किया था।

ऐसा तब हुआ था जब अमेरिका में चुनाव के परिणाम आ गए थे और जो बाइडन को बहुमत मिला था। लेकिन ट्रंप लगातार चुनावों में धांधली की बात करते रहे। एलन मस्क ने एक पोल ट्विटर पर डाला और लिखा, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहाल करें? इसके साथ उन्होंने हां और न का विकल्प भी रखा। एलन मस्क ने पोल रिजल्ट की घोषणा करते हुए खाते की बहाली का ऐलान किया। एलन मस्क ने बताया कि 51.8 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है और ट्रंप के अकाउंट बहाली का समर्थन किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image