दुनिया-जगत

अमेरिकी सेना ने ISIS प्रमुख अबू इब्राहिम अल-हाशिमी को मार गिराया

 वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की तरह अब अमेरिकी सेना ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबू इब्राहिम अल हाशिमी अल कुरैशी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 30 नवंबर 2022 को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात मैंने अपनी सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हमारी बहादुर सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया और ISIS नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी सेना ने उत्तर पश्चिमी सीरिया में आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान चलाया, जिसमें आतंकवादियों का सरगना मारा गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों और हमारे सहयोगियों की सुरक्षा और दुनिया को एक सुरक्षित जगह बनाने के लिए सैन्य कर्मियों ने यह कार्रवाई की। उन्होंने सफल अभियान चलाने के लिए अमेरिकी सेना के जवानों की तारीफ की। कहा कि ऑपरेशन को अंजाम देकर सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित लौट आए। 

Leave Your Comment

Click to reload image