कीव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोमवार को डोनेट्स्क और पोल्टावा क्षेत्रों में हवाई धमाके की खबर मिल रही है। खबरों के मुताबिक इन हमलों में दो व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं, 3 लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रूसी मिसाइलें दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में इमारतों से टकराईं, जिससे कई घर नष्ट हो गए और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया
शेफाली वर्मा को 18 साल की उम्र में मिली टीम इंडिया की कप्तानी
अधिकारियों ने पूरे देश में हवाई हमले की चेतावनी दी है और लोगों से सुरक्षित जगह शरण लेने का आग्रह किया है।रॉयटर्स ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टायमोशेंको ने हमलों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। शहर के एक अधिकारी ने कहा कि ज़ापोरिज़्ज़िया शहर के उपनगरों में इमारतों को निशाना बनाया गया था और कुछ रूसी मिसाइलों को मार गिराया गया था। एक बिजली प्रदान करने वाली कंपनी ने कहा कि नवीनतम मिसाइल हमलों में सुमी के उत्तरी क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है।
मिसाइल हमले से बिजली सेवा बाधित
वहीं, ओडेसा में, स्थानीय जल आपूर्ति कंपनी ने कहा कि एक मिसाइल हमले ने पम्पिंग स्टेशनों की बिजली काट दी, जिससे पूरे शहर में पानी की कमी हो गई। द कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। हवाई हमले की चेतावनी में क्रीमिया और लुहांस्क शामिल नहीं हैं। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, खार्किव क्षेत्र में विस्फोटों की सूचना मिली थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूक्रेन के अधिकांश हिस्सों में हवाई हमले के अलर्ट बंद हो गए हैं।
रूस के दो इलाकों में भी धमाके की सूचना
इसी बीच रूस से दो सैन्य हवाई क्षेत्रों में भी धमाके की खबर आई है। इस धमाके में कई लोग मारे गए हैं। बीबीसी की खबर के मुताबिक मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में रियाजान शहर के पास एअर फील्ड में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। वहीं, साराटोव क्षेत्र में हुए विस्फोट में दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल अभी तक इन धमाकों की वजह का पता नहीं चला है। ये दोनों इलाके यूक्रेन की सीमा से सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इन दोनों घटनाओं के बारे में सूचना दे दी गई है।
जेलेंस्की ने एकजुट रहने का किया आह्वान
इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देशवासियों से सर्दियों के दौरान एकजुट रहने का आह्वान किया है। रविवार को एक वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने देशवासियों से कहा कि सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रूस की मंशा सर्दियों का फायदा उठाकर यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई करने की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन के लोगों को इस सर्दी को सहने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है, चाहे वह कितनी भी कठिन क्यों न हो।