दुनिया-जगत

भारत का यूक्रेन, रूस में कूटनीतिक प्रयासों के लिए समर्थन की पेशकश

 संयुक्त राष्ट्र (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन व्यापार वार्ता में विफलता के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं ऐसे में भारत ने कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करने की पेशकश की भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद में कहा, भारत ने दोनों पक्षों से कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है और संघर्ष को समाप्त करने के सभी राजनयिक प्रयासों के लिए अपना समर्थन भी व्यक्त किया है उन्होंने कहा, भारत तनाव कम करने के उद्देश्य से ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है

कंबोज ने कहा, हमारा मानना है कि निर्दोष लोगों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता उन्होंने यूक्रेन में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों के लिए रूस की दबी आवाज में आलोचना की, जिसने देश के कुछ हिस्सों में बिजली और पानी की आपूर्ति नेटवर्क को बुरी तरह बाधित किया उन्होंने कहा, हाल के सप्ताहों में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों की खबरें बेहद चिंताजनक हैं हम इस संबंध में अपनी गंभीर चिंताओं को दोहराते हैं

कंबोज की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान परिषद को जानकारी देते हुए अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, आज यूक्रेन में नागरिकों पर हमला हो रहा है उन्होंने कहा, यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे, बिजली स्टेशनों और ताप संयंत्रों समेत अन्य ठिकानों पर हमले ने बिजली-पानी तक लोगों को पहुंच से बाहर कर दिया है रूस के स्थायी प्रतिनिधि वैसिली नेबेंजिया ने कहा कि मास्को संघर्ष के कूटनीतिक समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के सुझावों को गंभीरता से ले रहा है और बातचीत करने को तैयार है

Leave Your Comment

Click to reload image