दुनिया-जगत

34 हजार बांग्‍लादेशी लोगों ने शरण लेने के लिए यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में आवेदन किया

ढाका (छत्तीसगढ़ दर्पण) शरणार्थियों के लिए यूरोपीय यूनियन एजेंसी- ईयूएए ने कहा है कि 2022 में लगभग 34 हजार बांग्‍लादेशी लोगों ने शरण लेने के लिए यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में आवेदन किया था। बांग्‍लादेश के नागरिकों द्वारा शरण के लिए किए गए आवेदनों की यह संख्‍या 2008 के बाद सबसे ज्‍यादा है। 2021 में आवेदनों की संख्‍या लगभग बीस हजार थी।  

2022 में यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में शरण के लिए लगभग दस लाख आवेदन किए गए थे, जो 2021 की तुलना में पचास प्रतिशत अधिक है। यूरोपीय यूनियन प्‍लस के देशों में शरण के लिए 2016 के बाद आवेदनों की यह सबसे बड़ी संख्‍या है। यूरोपीय यूनियन प्‍लस देशों में यूरोपीय संघ के सभी देश और आइसलैण्‍ड, लिकटेंस्टीन (Liechtenstein), नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

 

सीरिया, अफगानिस्‍तान और तुर्किए से बड़ी संख्‍या में शरण के लिए आवेदन मिले हैं। ई यू ए ए के अनुसार 2022 में सीरिया के एक लाख 32 हजार, अफगानिस्‍तान के एक लाख 29 हजार और तुर्किए के 55 हजार लोगों ने यूरोपीय यूनियन प्‍लस देशों में शरण के लिए आवेदन किया था। इनमें युद्धग्रस्‍त यूक्रेन छोड़कर भागे हुए और शरण ढूंढ रहे वहां के लगभग 40 लाख लोगों की संख्‍या शामिल नहीं है।

 

 

2022 में छह लाख 32 हजार लोगों को यूरोपीय यूनियन प्‍लस देशों में शरण लेने की स्‍वीकृति मिली थी, जो 2021 की तुलना में बीस प्रतिशत अधिक है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image