दुनिया-जगत

छात्रा को लगा पीरियड का दर्द है, टॉयलेट गयी तो हो गया बच्चा, डॉक्टर भी मान रहे चमत्कार

लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्या आप यकीन करेंगे कि एक युवती को बच्चा होने से कुछ मिनट पहले तक अंदाजा तक नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। जी हां भले ही यह कोरा झूठ लगता हो मगर यह हकीकत है। मामला इंग्लैंड का है जहां की एक छात्रा ने बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया है।

प्रेग्नेंट होने की नहीं थी जानकारी
हैरानी की बात ये है कि उसे बच्ची की डिलीवरी होने से पहले तक मालूम नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली यह छात्रा पेट में दर्द होने के कारण बाथरूम गयी थी लेकिन अचानक उसका दर्द बढ़ गया और उसने टॉयलेट में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। छात्रा की उम्र 20 साल है। अपने 20वें जन्मदिन से एक दिन पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया है। छात्रा का नाम जेस डेविस है। जेस ने बताया कि उसे इस बारे थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि वह बच्चे को जन्म देने वाली है।

नहीं दिख रहा था बेबी बंप
द इंडिपेंडेंट के अनुसार, डेविस ब्रिस्टल की इतिहास और राजनीति की छात्रा है। वह वर्तमान में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय में अपने दूसरे वर्ष में है। उसके पास गर्भावस्था के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे और उसका बेबी बंप नहीं था। उसने खुलासा किया कि उसका मासिक धर्म हमेशा अनियमित रहा है, इसलिए उसने ध्यान नहीं दिया कि कुछ समय से उसका मासिक धर्म चक्र नहीं था। चूंकि उसका बेबी बंप भी नजर नहीं आ रहा था तो उसे थोड़ा भी इसका अंदाजा नहीं हुआ।

लगा कि सपना देख रही हूं
11 जून को मां बनने वाली 20 वर्षीया डेविस ने कहा, "जब उनका जन्म हुआ तो यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सदमा था- मुझे लगा कि मैं पहले सपना देख रही थी"। जन्म के समय उसके बच्चे का वजन 3 किलो था। डेविस ने अचानक मां बनने के अनुभव के बारे में बताया, "मुझे पता ही नहीं चल पा रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। जब मैंने उसे रोते हुए सुना तो मुझे यकीन हुआ कि मैं मां बन चुकी हूं।"

बेहद शांत है बच्चा
डेविन ने कहा कि बच्चे होने के बाद उसे लगा कि अब बड़ा बनने की जरूरत है। उसे अचानक लगे इस झटके से उबरने और बच्चे के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन अब वह बेहद खुश है। वह बेहद शांत बच्चा है। डेविस ने खुलासा किया कि उसे जून 2022 में गंभीर दर्द हुआ तो उसने मान लिया कि यह उसके पीरियड्स की शुरुआत है। उस वक्त वह मुश्किल से चल पा रही थी और अपने बिस्तर पर लेट भी नहीं सकती थी।

अचानक होने लगा दर्द
डेविस ने बताया, "मैं अगले दिन अपने जन्मदिन के लिए उस रात एक हाउस पार्टी करने वाली थी, मैं दर्द में थी इसलिए मैंने खुद को बेहतर महसूस करने की कोशिश करने के लिए स्नान करना उचित समझा। लेकिन नहाने के बाद भी उसका दर्द नहीं रूक और ये बद से बदतर हो गया। अचानक मुझे लगा कि मेरा पीडियड शुरू होने वाला है। ऐसे में मुझे शौचालय जाने की अचानक अत्यधिक आवश्यकता महसूस हुई, इसलिए बैठ गई और धक्का देना शुरू कर दिया।"

अचानक सुनी बच्चे की आवाज
डेविड ने कहा कि उसे उससे पहले किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि वह एक बच्चे को जन्म देने जा रही है। लेकिन अचानक से जब उसे लगा कि कुछ चीज है जो उसके अंदर है और निकालने की जरूरत है। कुछ समय बाद उसे रोने की आवाज सुनाई दी। डेविस ने कहा कि अपने बच्चे को रोते सुनना, और वास्तव में जो हुआ था उसे महसूस करना सचमुच असली था।

लोगों को नहीं हुआ यकीन
उस वक्त डेविस अकेली थी और यह सुनिश्चित नहीं कर पा रही थी कि किया क्या जाए। ऐसे में डेविस ने अपने सबसे अच्छे दोस्त, लिव किंग को फोन किया। लिव को जब डेविस ने बताया कि वह अभी-अभी मां बनी हैं उसे यकीन ही नहीं हुआ। लिव ने सोचा कि डेविस पार्टी देने से बचने के लिए ऐसा बहाना बना रही है। इसके बाद डेविस ने लिव को अपने बच्चे की तस्वीर भेजी।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य
डेविस द्वारा अपने नवजात बेटे की तस्वीर भेजे जाने के बाद लिव ने फौरन एंबुलेंस को कॉल किया। इसरे बाद डेविस और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को एक इनक्यूबेटर में रखा गया। डॉक्टरों के कहा कि बच्चे का जन्म 35वें सप्ताह में हुआ है। डॉक्टरों ने कहा कि मां और बच्चा अब ठीक हैं। डॉक्टर इसे एक चमत्कार समझ रहे हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image