दुनिया-जगत

ट्विटर से नीली चिड़िया गायब, डॉगी ने ले ली जगह.

सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से कई बड़े बदलाव के ऐलान किए हैं, और अब इसी कड़ी में कंपनी के लोगो को भी चेंज कर दिया गया है। जब से ट्विटर है तब से इसका लोगो ब्लू बर्ड (नीली चिड़िया) के रूप में देखा गया है, लेकिन अब ये गायब हो गया है और सोमवार देर शाम से डॉगी का लोगो दिख रहा है।

दरअसल, सोमवार रात से यूजर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा। इस लोगो को देखकर यूजर्स हैरान हो गए। वह एक दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एलॉन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है।

एलॉन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12:20 बजे एक फोटो ट्वीट की। जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है। जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”. मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर विराम लग गया और ये स्पष्ट हो गया कि लोगो में बदलाव एलॉन मस्क ने किया है। 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image