दुनिया-जगत

बुर्किना फासो में हमले में 33 सैनिकों की मौत

औगाडौगौ  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्वी बुर्किना फासो में एक सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के हवाले से बयान में कहा गया है कि ओगारू की सैन्य टुकड़ी को गुरुवार सुबह एक बड़े हमले का निशाना बनाया गया, इसमें 33 सैनिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

बयान में कहा गया कि जवाबी हमले में कम से कम 40 आतंकवादियों को मार गिराया गया। 2015 से, पश्चिम अफ्रीकी देश में जारी संघर्ष में अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और हजारों नागरिक विस्थापित हुए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image