फिलीपीन में पूर्व तानाशाह के बेटे ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
मनीला (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिलीपीन में पूर्व तानाशाह के बेटे फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राजधानी मनीला के राष्ट्रीय संग्रहालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। फिलीपीन में इस घटना को हाल के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी में से एक माना जा रहा है। लेकिन, मार्कोस के विरोधियों का कहना है कि उनके परिवार की छवि सुधरने के बाद ही ऐसा हो सका है।

