सियासी संकट के बीच ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने छोड़ा पद, 48 घंटे में 45 मंत्रियों ने छोड़ा सरकार का साथ
लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सियासी संकट के बीच ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने पद छोड़ दिया है। इस इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह 30 जून को डिप्टी चीफ व्हिप की पोस्ट पर क्रिस पिंचर का अपॉइंटमेंट है। पिंचर सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। इसके बाद ही ब्रिटिश कैबिनेट से इस्तीफे का सिलसिला जारी हो गया।

