दुनिया-जगत

भारत या पाकिस्तान! किस देश से होगा ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री?

लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ब्रिटेन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आखिरकार इस्तीफा देने का एलान कर ही दिया। ब्रिटेन की राजनिति में सियासी उथल-पुथल के बीच उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। हह फैसला कंजर्वेटिव पार्टी में लगातार बढ़ रहे विरोध और साथी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद लिया। बीते दो दिनों में ही उनके मंत्रिमंडल से 50 से अधिक मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका था। साथ ही जॉनसन के करीबी नेताओं ने भी उन्हें पद छोड़ने का संदेश पहुंचा दिया था। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने पीएम पद छोड़ने पर सहमति जता दी।

कौन बनेगा प्रधानमंत्री ? 
जॉनसन के इस्तीफे के बाद कंजर्वेटिव पार्टी में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन भारतीय-पाकिस्तानी मूल के जिन नेताओं को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है, उनमें ऋषि सुनक, साजिद जाविद और सुएला ब्रेवरमैन का नाम सामने आ रहा है। इनमें ऋषि सुनक और सुएला ब्रेवरमैन भारतीय मूल के हैं तो वहीं, साजिद जाविद का संबंध पाकिस्तानी से है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image