दुनिया-जगत

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की चेतावनी

मास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर भड़ास निकाली है। पुतिन ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम वार्षिक संबोधन में आरोप लगाया है कि पश्चिमी देश परमाणु संघर्ष के हालात पैदा करना चाहते हैं, जो मानव सभ्यता को नष्ट कर देगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश परमाणु युद्ध का 'वास्तविक' खतरा पैदा कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि रूस परमाणु हथियार उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार में हैं। पुतिन ने आगाह किया है कि यूक्रेन युद्ध में दखलअंदाजी करने वालों के लिए परिणाम बहुत ही दुखद होंगे...उन्हें (पश्चिम) समझना चाहिए। मैंने उनसे कहा है कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्रों पर लक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं। पुतिन ने कहा कि रूस किसी को भी अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देगा। 

पश्चिमी देशों को आड़े हाथ लेते हुए पुतिन ने कहा कि वे दावा कर रहे हैं कि रूस यूरोप पर हमले की योजना बना रहा है। मैं समझता हूं कि वे बकवास कर रहे हैं। वे खुद ही हमारे क्षेत्र पर हमले के लिए लक्ष्य की पहचान कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा, पश्चिमी देशों को यह समझना चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्र में लक्ष्य पर हमला कर सकते हैं। इन वजहों से वास्तव में परमाणु हथियारों के उपयोग के साथ संघर्ष और मानव सभ्यता के विनाश का खतरा है। क्या उन्हें (पश्चिम) यह समझ नहीं आता?

 

Leave Your Comment

Click to reload image