दुनिया-जगत

सामने आई अंतरिक्ष के शुरुआत की झलक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी जानकारी

 वाशिंगटन  (छत्तीसगढ दर्पण)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप से मिली पहली तस्वीर जारी की है। यह सबसे हाई रिजॉल्यूशन वाली ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्वीर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में इस बारे में जानकारी दी। बाइडेन ने कहा- आज एक ऐतिहासिक दिन है। यह अमेरिका और पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक है। यह तस्वीरें बताती हैं अमेरिका कितने बड़े कारनामे कर सकता है।

नासा के हेड बिल नेल्सन ने इस कामयाबी पर कहा- हम 13 अरब साल पीछे मुड़कर देख रहे हैं। इन छोटे कणों में से एक पर आप जो प्रकाश देख रहे हैं, वह 13 अरब साल से यात्रा कर रहा है। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा- यह हम सभी के लिए बेहद रोमांचक क्षण है। आज ब्रह्मांड के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image