दुनिया-जगत

ट्रंप की हत्या की साजिश से ईरान का इनकार

  ईरान ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश तेहरान में रची गई थी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने आज एक बयान में कहा कि जनवरी 2020 में शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के अपराध में सीधी भागीदारी के कारण ईरान ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेकिन तेहरान ने ट्रंप पर हाल में हुए हमले में किसी प्रकार का हाथ होने या ईरान का ऐसा कोई इरादा होने से साफ-साफ इनकार किया है। कनानी ने कहा कि इस तरह के दावों के पीछे पक्षपात पूर्ण राजनीतिक मंशा है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर पेनसिल्वेनिया प्रांत में गत शनिवार को चुनावी रैली के दौरान थॉमस मैथ्यू क्रूक (20) नामक के युवक ने गोली चलाई थी। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गये। गोली उनके कान को छूकर निकल गई। घटना में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

Leave Your Comment

Click to reload image