धर्म समाज - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

धर्म समाज

आज का राशिफल : इन राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, तो वही इनकी इच्छाएं होंगी पूर्ण

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूँ तो इंसान के जन्म के साथ ही उसका भाग्य जुड़ा हुआ होता है, लेकिन दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि (Aries)

आज मौसमी परेशानियों का असर हो सकता है। सरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।नौकरी पेशा लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार नये अनुबन्ध या आर्थिक निवेश प्राप्त हो सकते है। जीवनसाथी आपके लिये कोई नयी आर्थिक समस्या खड़ी कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ में रखनी चाहिए। अन्यथा मौसम का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। धन की कमी व्यापार में दिखायी दे रही है। नौकरी करने वाले के लिये आज का दिन सफलता वाला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आज आपके साथ मनोरंजन के काम मे भाग लेगें।

मिथुन राशि (Gemini)

स्वास्थ्य के लिये आज आपको अनुशासित रहने की आवश्यकता है। खानपान पर ध्यान देना चाहिये । आज के दिन आपको कहीं निवेश करने पहले सोचना चाहिये। व्यापार के लिये दिन कुछ कम ठीक रहने वाल है।विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहेगें। जीवनसाथी आपके साथ हर निर्णय में सहयोग देगा

कर्क राशि (Cancer)

शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिन्तित रह सकते है। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहने वाली है। परिवार में आज शान्ति और प्रेम का वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप सम्मानित होंगे। शिक्षा के लिये आज आपको अपने बड़ों का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा,जो आपके भविष्य के लिये ठीक होगा।

सिंह राशि (Leo) 

किसी बात को लेकर कोई प्रेमी के साथ गलतफहमी हो सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिससे आपको धन प्राप्त हो सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ध्यान रखना चाहिये। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा संपन्न होगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है।  स्वास्थय आज आपका ठीक रहेगा।  ज्यदा से ज्यादा आपको भविष्य को लेकर बेचैनी रह सकती है। शेयर बाजार के कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रह सकती है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)

शारीरिक व्यायाम करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कुछ नये काम की शुरुआत की भी योजना बन रही है। धन की वजह से आपकी रुकी हुयी योजनाएं पुनः चल पड़ेंगी। अध्यापकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अध्ययन-अध्यापन के लिये दिन ठीक है। बैंक के काम में आज विलम्ब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सर्दी-खाँसी जैसी मौसमी बीमारियों से समस्या हो सकती है।  खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी रखना चाहिये। करियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे जिससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आज घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी सहकर्मी से प्रेम का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

धनु  राशि (Sagittarius)

आज आपको पैरों में मोच या खिंचाव की समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले आज कुछ थकान की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार में किसी यात्रा की आवश्यकता आन पड सकती है जो आपको टालनी नहीं चाहिये । जीवन साथी आज आप को धर्म कर्म के लिये प्रेरित कर सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा ।

मकर राशि (Capricorn)

व्यापार में तरक्की के योग दिखायी दे रहे है। नौकरी के लिये कुछ नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। आज आर्थिक योजनाओं को मूर्त रुप देने  का दिन है। संतान आपके लिये आज कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकते है। शिक्षा के लिये जरुरी संसाधन आज आप जुटा सकते है। मित्र के लिये आप आज सहायक सिध्द होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आय के साधन कुछ कमजोर हो सकते है। आज अपनी फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है। शादीशुदा जीवन में आज तनाव आ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट कर सकते है। शिक्षा के लिये आज आपके प्रयास कम पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन आप काम पर फोकस करेगें। आज आय के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। आज व्यापारिक गतिविधियों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। किसी सार्वजनिक समारोह मे भाग ले सकते है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। प्रेम संबन्ध आपके और प्रगाढ़ होगें।

और भी

आज का राशिफल : मेष से मीन राशि वाले जातक जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारें

 मेष :

यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आयात-निर्यात, विदेश कार्य-व्यवसाय और विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है। आज आपको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए। जुए आदि से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन के लगातार संकेत मिल रहे हैं। इसलिए खुद को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय बिताएं। घरेलू साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। आपको अपने भाइयों और बहनों का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है।
 
वृषभ :
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने प्रिय की बातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। नई नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहने की संभावना है। आपको अपने जीवन साथी से पूरा प्यार और सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
मिथुन :
आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर्स से मदद लेनी पड़ेगी। फिजूलखर्ची कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
 
कर्क :
आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, परिणामस्वरूप आप चीजों को ठीक से करने में थकान महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी।
 
सिंह :
आज के दिन आपको अपने स्वतंत्र अस्तित्व को अलग रखना होगा. मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता भी रहेगी। किसी व्यक्ति से महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। घर में अशांति का कारण भले ही आप न हों, फिर भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
 
कन्या :
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लाने वाला है. दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास से रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपकी वाणी ही आपका वरदान है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। कुछ अच्छे विचार भी आपको प्राप्त होंगे।
 
तुला :
आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अपने साहस और संगठित कार्य से आप उन पर आसानी से विजय पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों के कारण अचानक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी।
 
वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप कोई बड़ा फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम होने वाला है।
 
धनु :
आज का दिन शानदार रहने वाला है. आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता रहेगी। आज आप परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। आज आपको घर में खाना बनाने में मजा आएगा।
 
मकर :
आप अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में लगे रहेंगे जिससे सकारात्मक विकास होगा. आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना निश्चित है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है।
 
 
 
कुंभ :
लोगों का दखल दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है. लेकिन शांत रहना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। संवेदनशीलता बढ़ेगी। आपको पैसा मिल सकता है। आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको दुखी और दुखी कर सकता है।
 
मीन :
आज आपके सितारे बुलंदी पर रहने वाले हैं. अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस का काम घर पर ही पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो अपनी योजनाओं को अभी से लागू करना शुरू कर दें, कोरोना की स्थिति बेहतर होने तक प्रतीक्षा न करें।
और भी

आज का राशिफल : इनके सफलता के बन रहे हैं योग, तो वहीं इन्हें होगा धन लाभ

रायपुर (छ.ग. दर्पण)। यूं तो इंसान के जन्म के साथ ही उसका भाग्य जुड़ा हुआ होता है. किन्तु दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है ।

मेष राशि (Aries)

 भाग्य आपका पूरी तरीक़े से साथ दे रहा है। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि जगेगी। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं लेकिन इस समय आपको कहीं न कहीं कोई परेशानी है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहे। ख़र्चे ज़्यादा बढ़ सकते हैं इस चीज़ का ध्यान रखें। घर में इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

विदेश से जुड़ी किसी कंपनी द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ की परिस्थिति अच्छी बन रही है। घर परिवार में रिश्ते गहरे हो सकते हैं लेकिन किसी बात को लेकर नरम गरम सा मिज़ाज बना रहेगा। इस समय पर आपको थोड़ा सा मानसिक तनाव भी हो सकता है। कुछ संबंध बिगड़े न इसका ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कोई भी बात कहनी है बहुत स्पष्ट रूप से कह पाएंगे। किसी प्रकार का तनाव चल रहा था वो दूर होता हुआ नज़र आ रहा है। ऑफ़िस में विस्तार का कार्यक्रम चलेगा। कोई नया पद प्रतिष्ठा आप में से कई लोगों को प्राप्त होगी। आप में से कई लोगों के लिए समय बेहद लाभकारी रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

धन लाभ से जुड़ी कोई परिस्थिति बनती हुई नज़र आ रही है भाग्य आपका पूर्णतः साथ दे रहा है लेकिन काम को लेकर एक अलगाव की परिस्थिति बनेगी। काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय इस समय पर ना , ले चीज़ों को टाल दें कुछ समय के लिए। छोटी बातों को लेकर तनाव ज़्यादा बढ़ सकता है। ये समय है आपको अपना घर परिवार पर ध्यान देना होगा।  छोटी बातों का तनाव मन तक न लेकर आएं।

सिंह राशि (Leo)

जीवनसाथी के साथ संबंध गहरे होंगे। कोई मन की बात करनी है तो बिलकुल कह डालें,  निस्संकोच अपनी बात प्रस्तुत करेंगे तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ ही इस समय आपको थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देना चाहिए। इस समय पर गाड़ी से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। एक लंबा तगड़ा ख़र्चा भी दिखा रही है।

कन्या राशि (Virgo)

घर परिवार से जुड़ा कोई ख़र्चा होता हुआ नज़र आ रहा है। घर में मन लगेगा साथ ही साथ घर की साज सजावट से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी तो वो दूर होगी। आपको अपने जीवन साथी के साथ एक अच्छा समय बिताना चाहिए। हो सकता है कोई बात को लेकर एकदम नरम गरम बात बन जाए , लेकिन इस समय पर थोड़ा सा चुप लगाकर बैठेंगे तो चीज़ें आपकी बेहतर होती हुई नज़र आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सजग रहना सीखें।

तुला राशि (Libra)

मानसिक तनाव बहुत ज़्यादा हो सकता है अपने ऊपर संयम रखना इस समय ज़रूरी है। हो सकता है कि कोई बात ऐसी हो जाए जो कि कहीं न कहीं संबंधों को ख़राब करें। आपको अपनी आँखों से जुड़ी कोई समस्या चल रहे हो या ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसका भी ध्यान रखना आवश्यक है। इस समय पर बहुत जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय ना ले, किसी और के भड़कावे में न आएँ। बहुत सोच समझ के किसी भी निर्णय तक पहुचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घर परिवार और संतान के प्रति आपका ध्यान लगा रहेगा। इनको किस प्रकार समेटना है , किस प्रकार से समझाना है और किस प्रकार से आगे बढ़ाना है-  ये तमाम नेतृत्व शक्ति आपके अंदर बहुत ज़ोरदार रहेगी। घर के ऊपर ख़र्चे भी होंगे। पारिवारिक यात्राओं पर आपका मन लगेगा। साथ ही साथ विद्या से जुड़ा कोई काम रुका चल रहा था , संतान से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी तो वो दूर होती नज़र आ रही है।

धनु  राशि (Sagittarius)

बहुत सारी चीज़ों में आप अपने से समझौता करकर आगे बढ़ेंगे। घर में एक नया पन नज़र आएगा। घर को नए तरीक़े से बनाना चाहते हैं रैनावेशन का काम करना चाहते हैं या घर की साज सजावट करना चाहते हैं – ये सारे काम आपके आसानी से पूरे होंगे। हो सकता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र पर एक बहुत ज़िम्मेदार पद पर भी पहुँचे। बड़े बड़े लोगों द्वारा आपका नाम माना जाएगा। यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी है।

मकर राशि (Capricorn)

मानसिक चीज़ों पे आपको तनाव हो सकता है। मानसिक तौर पर आज के दिन आप छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से कहीं दूरी भी महसूस करेंगे। हो सकता है कि आप दोनों अलग अलग स्थान पर भी समय बिताएँ। इस समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा आपके मित्रता बहुत घनिष्ठ होंगी साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी जो है बातचीत बहुत स्पष्ट तरीक़े से हो पाएगी। कोई संबंध ख़राब हो गया है तो उसे सुधारने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी है। धन लाभ से जुड़ा कोई मसला नज़र आ रहा है। कहीं से लोन लिया है या कोई कर्ज़ चुकाना है , ये दोनों काम आपके पूरे होते हुए नज़र आ रहे हैं   महिलाओं द्वारा आपको कही न कही सहयोग प्राप्त होगा। अपनी प्रखर वाणी द्वारा आपको पहचाना जाएगा। समाज में आप में से कई लोगों का स्तर ऊँचा हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces)

घर परिवार के प्रति आपका मन लगा रहेगा। काम में भी आप एक अच्छे नेता के रूप में आगे बढ़कर आएंगे , आपके विचारों को सराहा जाएगा। आप में से कई लोगों के अंदर बहुत कड़ी नेतृत्व शक्ति रहेगी। साथ ही साथ कोई नई विचारधारा द्वारा यदि आप आगे बढ़ें तो आप में से कई लोग -उनकी नाम ख्याति भी नज़र आ रही हैं। वाणी पर ज़िद्दी पना थोड़ा सा कम करें। जो बात करनी है उसको स्पष्ट करें घूमा के बोलेंगे तो आपके लिए दिक़्क़त बन सकती है। 

और भी

आज का पंचांग : तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

 मिति वैशाख 28, शक संवत् 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 05, शव्वाल 16, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।

सिद्ध योग सायं 06 बजकर 44 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 18 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 18 मई 2022 : शाम 07 बजकर 06 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 मई 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 01 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 मई 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। भद्रा दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से मध्य रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक।

और भी

आज का राशिफल

 

मेष: आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा

आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आज आपको आर्थिक सफलता मिलेगी। आप दिन भर स्वस्थ महसूस करेंगे।

वृष: आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी

कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। जो लोग लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं, वे कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं।

मिथुन : आज का दिन बहुत अच्छा है

भविष्य की योजना बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वह निश्चित रूप से सफलतापूर्वक पूरा होगा।

सिंह : परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे

पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का भी मौका मिलेगा। विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कन्या : बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा

किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। बदली हुई परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जा सकेंगे। लोगों को उनकी मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा।

तुला : मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग मिलेगा। आप मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिक : जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी

जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके मन में नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने जीवन में लागू भी कर पाएंगे।

धनु: बॉस आपके काम की तारीफ भी करेंगे

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके काम की तारीफ भी करेंगे।

मकर: आज का दिन तरक्की लेकर आएगा

आज कोई बड़ा व्यापारिक सौदा बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा।

कुंभ :आपकी पदोन्नति हो सकती है

आपकी पदोन्नति हो सकती है। जो छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के लिए परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, उन्हें वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

मीन : आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं।

और भी

आज है प्रदोष व्रत, जानिए तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

 (छत्तीसगढ़ दर्पण) राष्ट्रीय मिति वैशाख 23, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 30, शव्वाल 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

वज्र योग अपराह्न 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, बव करण प्रातः 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – शुक्र प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 13 मई 2022: सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 13 मई 2022: शाम 07 बजकर 03 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 13 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 50 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक।

सूर्योदय का समय 13 मई 2022: सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 13 मई 2022: शाम 07 बजकर 03 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 13 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 50 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक।

आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

और भी

एक हफ्ते में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चार धाम यात्रा…

 देहरादून (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह है। पहले दिन से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों की दोगुनी भीड़ उमड़ी है।

तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हुई। 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। यात्रा शुरू होते ही धामों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग रही है।

सबसे अधिक तीर्थयात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक चारधाम यात्रा में दो लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 77,656 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में 49215, यमुनोत्री धाम में 46405 और बदरीनाथ धाम में 30773 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा पर आने के लिए 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। जहां पर टोल फ्री नंबर 1364 (अन्य राज्यों से 01351364) के माध्यम से यात्रियों को चार धाम यात्रा व पंजीकरण की पूर्ण जानकारी दी जा रही है।

और भी