छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, देखें पूरी सूची...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।


इसी बीच प्रदेश के आबकारी विभाग में अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सहायक जिला आबकारी अधिकारी, 3 उपायुक्त आबकारी और 7 सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

 

 

 

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई नजदीक

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब वर्षा की गतिविधि कम होगी, साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि छह अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। विभाग का कहना है कि देश के अन्य क्षेत्रों की तरह अब प्रदेश से भी मानसून की विदाई शुरू होगी और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना बनी हुई है।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश की थोड़ी कमतर हो गई है, हालांकि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से सरगुजा क्षेत्र में पिछले दिनों अच्छी बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा।

1036 मिमी से अधिक हो चुकी वर्षा
प्रदेश में एक जून से लेकर तीन अक्टूबर तक की स्थिति में 1036 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इतनी बारिश पर्याप्त है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक बारिश और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। वहीं रायपुर जिले में भी एक हजार मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह बारिश पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है।इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब वर्षा की गतिविधि थोड़ी कम होगी।

 

 

और भी

हॉस्पिटल सहित अनेक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया

दुर्ग: स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सभी जगह एक साथ, एक समय पर 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, एक घंटे के लिये भारत देश को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के लिए “स्वच्छता ही सेवा” के तहत स्वच्छता श्रमदान का कार्य किया गया| इसी के तहत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर 9 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविंद्रनाथ  के मार्गदर्शन में चिकित्सालय परिसर को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया| कार्यक्रम की शुरुआत में स्वच्छता निरीक्षक सुबोध देशपांडे द्वारा सबको स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी गई|

स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ प्रमोद बिनायके एवं अन्य मुख्य चिकित्सा अधिकारियों डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर, डॉ राजीव पाल सहित महाप्रबंधक मोहम्मद शाहिद अहमद, बलवीर सिंह, डॉ सौरभ मुखर्जी, डॉ जीवन लाल, डॉ उदय एवं चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी, अधिकारी, वार्ड अटेंडेंट, सफाई मित्र आदि उपस्थित थे|    

पं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में स्वच्छता श्रमदान की शुरुआत चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रविन्द्र नाथ के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर की गई| स्वच्छता श्रमदान का उद्देश्य पूरे चिकित्सालय परिसर को संक्रमण मुक्त, स्वच्छ सुन्दर, साफ, स्वस्थ वातावरण निर्मित करना है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को उपचार के लिए स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो| वार्ड, ओपीडी, आकस्मिक कक्ष, दवाई वितरण केंद्र, पैथोलॉजी, एक्सरे, मनोचिकित्सा वार्ड, चेस्ट, आईसोलेसन, सर्जिकल, मेडिसीन सभी वार्डो की सफाई का स्तर तथा चिकित्सालय का बाहरी परिसर साफ सुन्दर व्यवस्थित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है|

सफाई अभियान पखवाड़ा की शुरूवात चिकित्सालय से लेकर प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में की गई| उल्लेखनीय है कि सेक्टर 9 चिकित्सालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष सृष्टि के सृजनकर्ता बाबा विश्वकर्मा जयंती से गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है| अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सालय आने वाले प्रत्येक भिलाईवासी, कार्मिक, स्टाफ सभी से अनुरोध किया है कि परिसर में कृपया पॉलीथिन का उपयोग ना करें, पॉलिथीन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है| चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ सुन्दर संक्रमण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करे|

इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पृथक-पृथक स्थान पर स्वच्छता के लिए श्रम दान किया| संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 बिरादरी के सदस्यों ने 01 अक्टूबर को एसएमएस-2 परिसर में और सिविक सेंटर स्थित कर्मण्य वाटिका उद्यान के अंदर और बाहर की सफाई करके श्रमदान किया| मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस के घोषाल के नेतृत्व और महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री योगेश शास्त्री के मार्गदर्शन में यह श्रमदान किया गया|

दल्ली राजहरा खदान

संयंत्र के दल्ली राजहरा लौह अयस्क खदान समूह बिरादरी के सदस्यों ने भी 01 अक्टूबर 2023 को सफाई करके श्रमदान किया। पंडर दल्ली क्षेत्र में राजहरा बाबा के मंदिर परिसर की सफाई की। महाप्रबंधक (खदान-दल्ली राजहरा) श्री एस श्रीकांत के मार्गदर्शन में खदान बिरादरी के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया और मंदिर परिसर की वृहद सफाई की। इसके साथ ही संयंत्र की अन्य खनि नगरियों नंदनी, हिर्री और कोटेश्वर खदान में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

देवबलोदा, चरोदा

भिलाई इस्पात संयंत्र एवम् नगर निगम चरोदा, भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में आदर्श इस्पात ग्राम देवबलोदा में सफ़ाई अभियान चलाया गया। इसमें भिलाई इस्पात संयत्र की सीएसआर और नगर निगम चरोदा भिलाई की टीम का विशेष योगदान रहा। यह स्वच्छता अभियान देव बालौदा के प्राचीन शिव मंदिर के समीप स्थित कलशा तालाब में चलाया गया। 

और भी

अस्पताल पहुंचे सीएम बघेल, विधायक मंडावी का जाना हाल

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को रायपुर स्थित निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


गौरतलब है कि विधायक मण्डावी विगत दिवस सड़क हादसे में घायल हो गए जिससे उनके कंधे में चोट लगी है। मण्डावी को सड़क हादसे के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

और भी

अब राज्य के बच्चों को मिलेगी नीट-जेईई की फ्री कोचिंग

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ किया

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना‘ का मंगलवार को अपने निवास कार्यालय से ऑनलाईन शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और चार शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के समक्ष स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम एवं ऐलन कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने राज्य के विकासखंडों के कोचिंग सेंटर में उपस्थित बच्चों से चर्चा कर योजना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए योजना के प्रति भरपूर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ में बच्चों के कैरियर निर्माण के लिए की एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि निकट भविष्य में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वसुविधा युक्त बेहतर ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी हम सभी विकासखण्डों में करेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर क्षेत्र में वातावरण का निर्माण करें। इस दिशा में हमारी सरकार द्वारा सबसे पहले कृषि के क्षेत्र में वातावरण बनाया। इससे कृषकों की संख्या और कृषि क्षेत्र की रकबा तथा उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए काम का असर लोगों को दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के वातावरण के लिए हमारी सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों के अधोसंरचना विकास के लिए बडी तादात में 1100 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया गया। इस राशि से स्कूलों के भवन का संधारण और कक्ष तथा अतिरिक्त कक्ष सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई। स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचल तक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। आज इनकी लोकप्रियता की स्थिति यह है कि इन स्कूलों में एक-एक सीट पर प्रवेश के लिए 10-10 आवेदन आते है। राज्य में आज शुरू की गई स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय और एक अहम कदम साबित होगा। प्रदेश में पहले दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बंदूक से निकली गोलियों की आवाज गूंजती थी। वहां आज राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लाए जा रहे बदलाव से बच्चों के बेहतर भविष्य के अवसर तैयार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत हमने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कोचिंग के साथ-साथ शिक्षकों की समुचित व्यवस्था की गई है। एक कोचिंग सेंटर में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए अलग-अलग नोडल शिक्षक चिन्हांकित कर लिए गए है। कोचिंग सेंटरों में अध्यापन कार्य का नियमित अवलोकन किया जाएगा और पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा ऑनलाईन कक्षाओं में टू-वे संवाद रहेगा अर्थात् विद्यार्थी विषय शिक्षकों से प्रश्न पूछ सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों का लगातार आंकलन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज का पल ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त को की गई घोषणा पर स्कूल शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्यवाही कर अमलीजामा पहनाया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शैक्षणिक विकास के लिए सार्थक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चे कोटा जैसे संस्थाओं में कोचिंग की कल्पना नहीं करते थे मुख्यमंत्री ने बच्चों के भविष्य को साकार करने वाली योजना शुरू की है जो छत्तीसगढ़ के लिए क्रांतिकारी कदम है।



प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ आलोक शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के संबंध में बताया कि प्रदेश के 146 विकासखंड और चार शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर को इंटरनेट कनेक्शन और कम्प्यूटर से जोड़ दिया गया है। यहां कक्षा 12वीं में गणित एवं जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। यह निःशुल्क कोचिंग हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए दी जाएगी। इस योजना के तहत अब तक 9 हजार 13 बच्चों का पंजीयन हो चुका है। इनमें नीट के लिए 6 हजार 553 और जेईई की कोचिंग के लिए 2 हजार 460 ने पंजीयन कराया है।

इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राजेश सिंह राणा, संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा इफ्फत आरा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम इंद्रजीत चंद्रवाल, राज्य योजना आयोग की सलाहकार मिताक्षरा कुमारी, ऐलन कोचिंग संस्था के प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

पीएम मोदी पहुंचे जगदलपुर, लिया मां दंतेश्‍वरी आशीर्वाद

 जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे जगदलपुर पहुंचे।

पीएम मोदी सबसे पहले जगदलपुर एयरपोर्ट से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने दंतेश्‍वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन कर माता का आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी यहां से लालबाग मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे नगरनार स्टील प्लांट देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सड़क उन्नयन परियोजना का लोकार्पण
इनमें 23,800 करोड़ के नगरनार स्टील प्लांट, अंतागढ़ व ताड़ोकी के बीच नई रेललाइन, जगदलपुर -दंतेवाड़ा डबल रेललाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड’ पर सड़क उन्नयन परियोजना का लोकार्पण शामिल हैं।

जगदलपुर स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोरीडांड सूरजपुर रेललाइन को दोतरफा बनाने की परियोजना और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं ताड़ोकी-रायपुर डेमू रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

तेलंगाना भी जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

जगदलपुर के बाद प्रधानमंत्री तेलंगाना के निजामाबाद जाएंगे, जहां वे बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के पहले 800 मेगावाट संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कई रेल परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।

 

 

और भी

सीएम बघेल ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू करने की मांग

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से नियमित हवाई सेवाएं राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य बड़े शहरों के लिए उपलब्ध हो ताकि नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा एवं क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने हाल ही में कहा कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू की जाए और इसके संचालन में होने वाली क्षतिपूर्ति देने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि बस्तर देश की राजधानी से सीधे हवाई मार्ग से जुड़े तो इस क्षेत्र के विकास में और तेजी आएगी।

राज्य सरकार की कोशिश है कि बस्तर विकास की मुख्यधारा से जुड़े और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यह देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

और भी

मुख्य न्यायाधीश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया

 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जंयती पर किया याद

बिलासपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उच्च न्यायालय भवन में मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

महात्मा गांधी की 154वें जयंती पर मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने आगंतुको को संबोंधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, जिन्हें प्यार से बापू के नाम से जाना जाता है, वह न केवल एक नाम है, बल्कि एक अद्वितीय प्रतिष्ठा की संस्था हैं, जो जाति, धर्म व राष्ट्र की सीमा से परे है। उन्होंने उच्च न्यायालय को न्यायिक व्यवस्था का उच्चतम संस्थान बताते हुए न्याय एवं निष्पक्षता का केन्द्र बताया। महात्मा गांधी के आदर्शाे को सम्मान देने हेतु यूनाइटेड नेशन जनरल असेम्बली ने आज के दिन को विश्व अंहिसा दिवस घोषित किया है। मुख्य न्यायाधीश ने आज के दिन आत्मावलोकन करने एवं बापू के आदर्शाे से प्रेरणा लेते हुए देश को साफ-सुथरा, प्रतिष्ठित एवं शांति बढ़ाने हेतु कार्य करने की आवश्यकता बतायी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जंयती पर याद करते हुए व्यक्त किया कि उनकी सादगी एवं निर्णायकता के लिए उन्हें देश भर में सराहा जाता है।

कार्यक्रम को महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा, छ.ग. उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान तथा भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा द्वारा भी संबोधित किया गया।

और भी

छत्तीसगढ़ में बादलों की आंख-मिचौली रहेगी जारी, बारिश के आसार

 रायपुर: मानसून की विदाई से पूर्व राजधानी सहित कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं।


मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। यानी कि सरगुजा संभाग सहित बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

 अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि शेष भाग के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, राजधानी में सोमवार को मौसम सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं और देर शाम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि एक दो स्थानों पर भारी से सीमांत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी बीच रविवार को राजधानी में उमस ने लोगों को परेशान किया।

वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस धमतरी में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार प्रदेश में एक सेमी से लेकर पांच सेमी तक वर्षा कई क्षेत्रों में दर्ज की गई।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश
प्रदेश में सर्वाधिक पांच सेमी वर्षा चांपा में हुई। वहीं, पुसौर, जांजगीर, कुसमी, बलौदा, कवर्धा में दो सेमी, बसना, मरवाही, मालखरौदा, पंडरिया, पत्थलगांव में एक सेमी, जबकि अन्य कुछ क्षेत्रों में इससे भी कम वर्षा दर्ज की गई।

यह बन रहा सिस्टम
गांगेय पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे झारखंड के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है और चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, एक द्रोणिका निम्न दबाव क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तारित है।

 

 

और भी

किरण बलियान ने एथलेटिक्स में रचा इतिहास, 72 साल बाद गोला फेंक में जीता कांस्य

हांगझोऊ:  किरण बालियान ने शुक्रवार को यहां हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में महिलाओं के गोला फेंक में कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। वह 1951 के बाद से 72 साल में भारत के लिए इस स्पर्धा में पदक प्राप्‍त करने वाली पहली भारतीय हैं। उनका तीसरा प्रयास, जो अब उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है, थ्रोइंग मार्क से 17.36 मीटर दूर जाकर गिरा, उन्होंने अपना तीसरा स्थान जीता। यह सीनियर प्रतिस्‍पर्धा में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

महिलाओं के गोला फेंक में भारत के नाम ज्‍यादा पदक नहीं हैं। हालांकि जकार्ता में 2018 में पुरुषों की प्रतिस्‍प‍र्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर के स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस स्पर्धा में अपना दबदबा बनाया है।बारबरा वेबस्टर शॉट पुट में कांस्य पदक जीतने वाली आखिरी भारतीय महिला थीं। उन्‍होंने 1951 में यह कारनामा किया था। किरण बलियान ने 17.36 मीटर की दूरी तक लोहे का गोला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की लिजियाओ गोंग ने 19.58 मीटर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि चीनी की ही जियायुआन ने 18.92 मीटर के साथ रजत पदक जीता।

भारत की ओर से शीर्ष थ्रोअर मनप्रीत कौर पर सबका फोकस था, लेकिन किरण ने अपना काम किया। चौबीस वर्षीय किरण ने 15.42 मीटर के वॉर्मअप थ्रो से शुरुआत की और फिर दूसरे प्रयास में गेंद को 16.84 मीटर की दूरी तक पहुंचाया। उन्‍होंने अपने तीसरे प्रयास में इसे 17.36 मीटर तक फेंका, लेकिन इसमें सुधार नहीं कर सकीं। उनका आखिरी तीन थ्रो क्रमश: 16.76 मीटर, 16.79 मीटर और 16.87 मीटर रहा।चीन की लिजिआओ गोंग ने लगातार तीसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता जबकि सोंग ने अपना पहला एशियाई खेलों का पदक जीता।

किरण ने पदक जीतने के बाद एशियाई खेलों की तैयारी में मिले सहयोग के लिए अपने कोचों, महासंघ और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा, एशियाई खेलों के लिए मेरी अच्छी तैयारी थी और इससे मुझे यह पदक जीतने में मदद मिली। महिलाओं की 400 मीटर हीट में ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा के लिए भी यह एक अच्छा दिन था क्योंकि उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए सीजन का सर्वश्रेष्ठ 52.73 सेकंड का समय निकाला।

पुरुष 400 मीटर में भारत के मोहम्मद अजमल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए जबकि हमवतन मोहम्मद अनस चूक गये।इससे पहले सुबह, भारत पुरुष और महिला 20 किमी पैदल चाल में पदक नहीं जीत सका। विकास सिंह और प्रियंका गोस्वामी अपनी-अपनी रेस में पांचवें स्थान पर रहे।

और भी

मुख्यमंत्री से लघु वनोपज प्रबंधक संघ ने की मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने वनोपज समिति प्रबंधकों को त्रिस्तरीय संविदा वेतनमान दिए जाने पर आभार जताया । उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि वनोपज समिति प्रबंधकों की यह दशकों पुरानी मांग थी जिसे उनके द्वारा पूरा किया गया है। प्रदेश भर में कार्यरत वनोपज समितियों के 902 प्रबंधकों को अब त्रिस्तरीय संविदा का लाभ मिलेगा। इस कदम से राज्य के सभी लघु वनोपज प्रबंधकों में हर्ष है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी लघु वनोपज प्रबंधकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राथमिक लघु वनोपज समिति प्रबंधक संघ के अध्यक्ष रामाधार लहरे, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, रविकुमार मंडावी, एन डी कुरैशी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे है।

 

 

और भी

तीस लाख में होगा बांध का निर्माण, दो सौ एकड़ में होगी सिंचाई

महासमुन्द: तीस लाख की लागत से ग्राम खट्टी के बेलाहीडबरी नाला पर स्टाप डेम का निर्माण कराया जाएगा। डेम निर्माण के बाद करीब दो सौ एकड़ में सिंचाई हो सकेगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से इसके लिए मंजूरी मिली है।

डैम निर्माण के लिए ग्राम खट्टी में भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, हुलासगिरी गोस्वामी, शेखर चंद्राकर, दुजराम साहू, चमन सिन्हा, रेवा साहू, सुनील शर्मा, प्रेम चौहान मौजूद रहे। पूजा अर्चना बाद मुख्य अतिथि चंद्राकर ने डैम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि बेलाहीडबरी  पर स्टाप डेम के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके स्टाप डेम निर्माण के लिए कैंपा मद से लगभग तीस लाख की स्वीकृति मिल सकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बेलाहीडबरी नाला में डैम का निर्माण हो जाएगा। इससे करीब दो सौ एकड़ में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीणों को लाभान्वित कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी में से नरवा विकास के तहत नदी-नलों का संरक्षण, तालाबों का गहरीकरण, सिंचाई जलाशयों व नहरों की मरम्मत, एनीकटों का निर्माण सहित भू-जल स्तर बढ़ाने के कार्याे को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में कोडार जलाशय के 80 फीसदी नहरों में लाइनिंग का कार्य पूरा हो गया है। किसान समृद्ध हो इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला ले रही है।

और भी

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

 रायपुर: मानसूनी तंत्र और चक्रवात के प्रभाव से अगले 48 घंटों में गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़ और उससे लगे कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर रायपुर, दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत व उससे लगे पश्चिम मध्य भारत से मानसून की विदाई होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ से भी 12 अक्टूबर तक मानसून की विदाई संभावित है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।इसके और ज्यादा प्रबल होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

बारिश ने दिलाई उमस से राहत
बीते कुछ दिनों से बारिश होने से उमस में बढ़ोतरी हो रही थी। शुक्रवार दोपहर हुई जमकर बारिश ने उमस से राहत दिलाई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

और भी

तेज रफ्तार डीजे वाहन पलटी , 11 घायल

बेमेतरा: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में नांदघाट के पास हादसा हुआ है. यहां के चिचोली में तेज रफ्तार डीजे वाहन पलट गई है. हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का नांदघाट का सिद्धिविनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का टायर फट गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार डीजे वाहन बिलासपुर से चरोदा जा रही थी. वाहन में 20 लोग सवार थे. सभी गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. तभी नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के नेशनल हाईवे पर डीजे वाहन का टायर फट गया. जिसके बाद यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना में वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए. राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को नांदघाट के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. एक की हालत गंभीर है. जबकि अन्य की हालत सामान्य बताई जा रही है।

डीजे वाहन पर ज्यादा लोग सवार थे. सभी गणेश पूजा के बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे. तभी यह दुर्घटना हुई. समय रहते सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया. नहीं तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती थी।

और भी

स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें : कलेक्टर

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद ने बुनियादी सुविधाओं के प्रस्ताव का किया अनुमोदन

कोरिया: कलेक्टर व अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट  सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में न्यास के पदेन सदस्य एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता व शासी परिषद की सदस्य मौजूद थे।

कलेक्टर ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी परिषद के सदस्यों को दी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक आय-व्यय लेखा, स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया में मार्च 2023 तक 37 करोड़ रूपए से अधिक की अंशदान प्राप्त हुए हैं, जिसमें से डीएमएफ कोरिया को करीब 30 करोड़ रूपए अंतरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यायस कोरिया एवं 90 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है, जिसे शासी परिषद के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य देखभाल, पेयजल आपूर्ति, सोलर सिस्टम आदि की प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत एक करोड़ रूपए के स्वीकृत कार्यों का कार्याेत्तर अनुमोदन प्राप्त किया गया।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में किया जाए साथ ही ऐसे कार्य जो अब-तक नहीं शुरू हुए, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम ने विस्तार पूर्वक वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी दी साथ ही परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विभागीय अधिकारी एवं शासी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

 

 

और भी

अक्टूबर महीने में रद्द रहेंगीं कई गाड़ियां, देखें लिस्ट...

 रायपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मण्डल के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण व तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन 29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।


इस दौरान...
एक दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां :
12 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 12811 कुर्ला -हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14 अक्टूबर को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर को वास्को डिगामा से चलने वाली 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16 अक्टूबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 अक्टूबर को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11 अक्टूबर को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

दो दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां :-
1 एवं 15 अक्टूबर को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 एवं 16 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2 एवं 16 अक्टूबर को सूरत  से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 एवं 14 अक्टूबर को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3 एवं 17 अक्टूबर को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
8 एवं 11 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9 एवं 13 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7 एवं 14 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10 एवं 17 अक्टूबर को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितम्बर एवं 13 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना  एक्सप्रेस रद्द रहेगी  ।

तीन दिन प्रभावित होने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर,  06 एवं 13 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
1, 08 एवं 15 अक्टूबर को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।   

चार दिन से अधिक प्रभावित होने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 8, 10 से 14 अक्टूबर, 2023 तक राजेंद्रनगर से चलने वाली 12388 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 सितम्बर से 4 अक्टूबर, 8, 11 से 15 अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली 12387 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक टाटानगर एवं बिलासपुर से चलने वाली 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।  

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां:-
29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक पुरी से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल ईब - झारसुगुडा-सम्बलपुर –वेरसा  होकर चलेगी।

 

 

और भी

ग्राम बोरिद में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ

 केंद्र के माध्यम से तकनीकी कृषि से परिचित होंगे ग्रामीण

गरियाबंद: कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) अन्तर्गत फिंगेश्वर तहसील के ग्राम बोरिद में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय में चतुर्थ वर्ष पाठ्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्यानुभव (रावे ) होता है, जिसके अन्तर्गत चयनित ग्राम में चिन्हित कृषको के साथ मिलकर कृषि कार्य से परिचित होते है। साथ ही कृषि के सैद्धांतिक तकनीक को कृषको से साझा करते है। इसी तारतम्य में छात्रों ने कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया।

रावे कायक्रम के समन्वयक ने बताया कि कृषि सूचना केन्द्र में ग्राम के कृषको को फसल उत्पादन, कीट व्याधि प्रबंधन, पशु प्रबंधन के विषय में आगामी लगभग 30 दिनो तक केन्द्र में जानकारी देगें। कार्यक्रम मुख्य अतिथि माखन लाल ध्रुव, सरपंच ग्राम बोरीद, महेश सोनी, उप सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के वक्तव्य में सहा. प्रध्यापक ने कृषको को परम्परागत कृषि तकनीक से नई तकनीक के समावेश के लिए प्रोत्साहित किया। नये किश्मों के साथ नये तकनीक से लाभ के विषय में भी कृषको को जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ने छात्रों को उत्साहित करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न तकनीको कार्यों की प्रशंसा की। और हर्ष से बताया कि छात्र निरंतर कृषको के प्रक्षेत्र में पहुंच कर तकनीकी ज्ञान साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम में डा. नीता मिश्रा सहा. प्रध्यापक द्वारा पशुओं में व्याप्त खुरहा-चपका बीमारी हेतु जानकारी साझा कर टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पशुओं को वर्तमान कृषि के लिए अत्यावश्यक बताया। उक्त कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर के अधिष्ठाता डॉ निरंजन खरे के मार्गदर्शन में, सह प्राध्यापक डॉ सी आर नेताम, रावे समन्वयक डॉ लेखराम कंवर, डॉ ओमेश ठाकुर, डॉ पायल जयसवाल, डॉ सौरभ पद्मशाली, डॉ सुमन रावते, सत्येन्द्र पाटले, डॉ अविनाश गौतम, डॉ देवेंद्र कुमार देवांगन, डॉ अशोक कुमार कोसरिया, डॉ कुंतल साठकर व विभा चंद्राकर की उपस्थिति में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों भूपेंद्र, कुलदीप, फलेश्वर, यश, महेश, प्रज्ञा, प्रियंका एवं पंकज द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान बंशीलाल द्वारा किए जा रहे जैविक कृषि की जानकारी देते हुए इसकी महत्ता भी बताई गई। उक्त कार्यक्रम में किसानों के साथ साथ बढ़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे भी उपस्थित रहें।

 

 

और भी

सीएम बघेल से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण पर सरकार की नीतियों और उद्योगों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्र में उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाईयों का सम्पत्ति कर में छूट दिए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार भी व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य में सुगम और तीव्र औद्योगिक विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया गया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा चर्चा के दौरान अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर राज्य में औद्योगिक विकास के मद्देनजर लिए गए फैसले और उद्योगों के हित में बनाई गई योजनाओं से औद्योगिकीकरण में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसके फलस्वरूप प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही नये उद्योगों की स्थापना को बल मिला है।

प्रतिनिधिमंडल में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग सहित विनोद केजरीवाल, राजकुमार राठी, विक्रम जैन, नीरज अग्रवाल, विवेक अरोरा, संजय अग्रवाल, संजय जलान, राजेश अग्रवाल, रामकृष्ण केडिया, शिशिर अग्रवाल, अशोक गोयल, संतोष बैद, रविकांत यादव, सुनील कुमार जैन, सुभाष अग्रवाल, दीपक भिमसरिया, जे.पी. अग्रवाल और राजेन्द्र कुमार वर्मा आदि शामिल थे।

और भी