छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल रायपुर को देंगे 1004 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

134 करोड़ की लागत से होगा शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क का चौड़ीकरण

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल 27 सितंबर को रायपुर को 1003.88 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को पांच बड़े विकास कार्यों के लिए तात्यापारा के नवीन मार्केट में भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में जी.ई. रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण है जिसकी लंबाई 510 मीटर तथा निर्माण लागत राशि 134.66 करोड़ रूपए है। इस सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा तथा शहर के लोगों को हैवी ट्रेफिक से भी निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 एवं तेलीबांधा चौक से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6-लेन फ्लाई ओव्हरब्रिज निर्माण का भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत राशि 473.13 करोड़ रूपए है।

रायपुर शहर में महादेवघाट एवं चंदनीडीह में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लंबाई 1.55 कि.मी. है एवं निर्माण लागत राशि 197.36 करोड़ रूपए है।

रायपुर शहर के एक्सप्रेस-वे (टेमरी) से माना व्ही.आई.पी. मार्ग पर ऐलिवेटेड कॉरिडोर सहित एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग का 6-लेन में निर्माण कार्य, जिसकी निर्माण लागत राशि 156.27 करोड़ रूपए है।
 
मुख्यमंत्री रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 पर उद्योग भवन महावीर नगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे जिसकी निर्माण लागत  रु. 42.42 करोड़ रूपए है।

और भी

मुख्यमंत्री ने लौटाई चिटफंड निवेशकों की राशि

कोरिया-बेमेतरा के 122 निवेशकों को लौटाए गए 38 लाख 40 हजार

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले कोरिया तथा बेमेतरा जिले के 122 पीड़ित निवेशकों को 38 लाख 40 हजार 684 रूपए की राशि लौटाई। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।  

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा अब तक कुल 69 हजार 503 निवेशकों को 38 करोड़ 08 लाख 67 हजार रूपए वापस लौटाए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज बेमेतरा जिले के 108 निवेशकों को 34 लाख 63 हजार 684 रूपए तथा कोरिया जिले के 14 निवेशकों को 03 लाख 77 हजार रूपए ऑनलाईन खाते में अंतरित किए गए हैं। साथ ही अब तक 214 अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध 468 प्रकरण दर्ज कर 587 डायरेक्टरों एवं 121 पदाधिकारियों कुल 708 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, 402 प्रकरणों में चालान तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लगातार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों की राशि लौटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां चिटफंड निवेशकों के पैसे लौटाए गए हैं। प्रदेश की भोली-भाली जनता को ठगकर चिटफंड कंपनियों ने उनसे अपने बचत राशि का निवेश कराया था। कंपनियां निवेश को दोगुना-तीनगुना करने का प्रलोभन देकर पैसे वसूलने का काम करती थी। हमारी सरकार बनते ही चिटफंड निवेशकों का पैसा लौटाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। हमने लगातार कार्रवाई कर इस दिशा में सफलता हासिल की है और इसे आगे भी जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने आज जिन निवेशकों के पैसे लौटाए गए है, उन्हें बधाई दी।  इस दौरान बेमेतरा जिले से जुड़ी हितग्राही श्रीमती सरस्वती साहू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने सोचा नहीं था कि हमारा पैसा हमें वापस मिल पाएगा। लेकिन निवेशकों के लिए आपकी संवेदनशील पहल से मुझे अपने दो लाख 70 हजार रूपए वापस मिल पाए हैं। इसी तरह कोरिया जिले की चरचा निवासी श्रीमती उर्मिला को डेढ़ लाख रुपए और चिरमी निवासी बालम साय ने उनके एक लाख रुपए वापस मिलने की खुशी मुख्यमंत्री से बात कर साझा की और उनके प्रति आभार जताया।   

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विधायक चक्रधर सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, एस. भारतीदासन, विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग महादेव कावरे उपस्थित रहे।

और भी

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, लगातार बारिश के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और मानसूनी तंत्र के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर अगले महीने 12 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है।

देश के कुछ क्षेत्रों में तो सोमवार से ही मानसून की विदाई शुरू हो गई।

सोमवार दोपहर को अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके चलते मौसम में भी ठंडकता बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

सितंबर माह में हुई बारिश के चलते प्रदेश में अब बारिश की स्थिति अच्छी हो गई है। एक जून से लेकर 25 सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है।

राजस्थान से मानसून की विदाई
दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण पश्चिम राजस्थान से 25 सितंबर सोमवार को हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की विदाई रेखा नोखरा, जोधपुर, बाड़मेर तक है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल 26 को करेंगे राज्य के पहले गन्ना बेस एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण

कबीरधाम के विकास के लिए 355 करोड़ के 133 कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

कवर्धा: मुख्यमंत्री बघेल 26 सितंबर को विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्यां का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना बेस एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम जिला पंचायत कवर्धा में आयोजित किया गया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।  

मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत से 15 कार्य, गृह निर्माण मंडल विभाग के अंतर्गत 71 लाख 12 हजार रूपए की लागत से विकासख्ांड बोड़ला के रेंगाखार कला में तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य, 141 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मार्यादित कवर्धा एवं मेसर्स एनकेजे बायो फ्यूल के माध्यम से पीपीपी मोड में 80 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट की स्थापना, भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना परिसर ग्राम राम्हेपुर, जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत 1 करोड़ 77 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नवीन प्राथमिक शाला भवन, सामुदायिक भवन, सीसीरोड़ निर्माण, अतिरक्ति कक्ष का निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 80 लाख 60 हजार रूपए की लागत से हायर सेकण्डरी, हाई स्कूल, माध्यमिक शाला का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख 05 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य, क्रेडा विभाग के अंतर्गत 94 लाख 20 हजार रूपए  की लागत से सोलर फ्यूल पंप सयंत्र निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 91 करोड़ 17 लाख 60 हजार रूपए की लागत से सोलर आधारित नल-जल योजना, सिंगल विलेज नल-जल योजना, समूह जल प्रदाय योजना, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुई कुकदूर में नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 84 करोड़ 24 लाख 29 हजार रूपए की लागत से सुतियापाठ जलाशय पहुंचमार्ग, जगमड़वा जलाशय योजना, छुही जलाशय नहर का पूर्ण नवीनीकरण वेस्ट वियर में शूट फाल निमार्ण कार्य, सुतियापाट जलाशय के एल-01 माईनर अन्तर्गत, स्केप कम एक्वाडक्ट, 03 नग व्ही.आर.बी. एवं नहर मरम्मत कार्य, सुतियापाट जलाशय के दांयी तट नहर के खैरा-1 एवं 2, कुरूवा-1 एवं 2, भिंभौरी-01 एवं 02, लाखाटोला, धनगांव माईनर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, सुतियापाट जलाशय के दांयी तट नहर के संबलपुर माईनर रिमाडलिंग लाईनिंग एवं 02 नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य, बोल्दाकला जलाशय के शीर्ष कार्य सुधार, नहरों का सुधार कार्य एवं सी.सी. लाइनिंग कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 25 लाख रूपए की लागत से जिला पंचायत संशाधन केन्द्र भवन परिसर में एफ टाईप आवास निर्माण, आदिवासी विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में भवन, आहता निर्माण, आदिवासी बालक आश्रम में आहता निर्माण, एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय परिसर में सीसी रोड़ निमार्ण कार्य, विशेष पिछडी जनजाति आवासीय विद्यालय परिसर में आहता निर्माण, आदिवासी कन्या आश्रम में आहता निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 09 करोड़ 59 लाख 46 हजार रूपए की लागत से नवीनीकरण में स्वीकृत सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 05 करोड़ 45 लाख 19 हजार रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण, सड़क नवीनीकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 05 लाख रूपए की लागत से कुर्मी समाज, देवांगन समाज, आदिवासी समाज, अहिरवार समाज, ब्राम्हण समजा और मुस्लिम समाज के लिए समाजिक भवन निर्माण, स्वास्थ विभाग अंतर्गत 35 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 बिस्तरीय वार्ड निर्माण, जनपद पंचयत पंडरिया के अंतर्गत  21 लाख 59 हजार रूपए की लागत से नवीन उच्च्तर माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यांस करेंगे।

और भी

मोबाईल दुकान से आय संवृद्धि कर रही हैं तिलेश्वरी

जगदलपुर: जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत जैबेल निवासी तिलेश्वरी सिन्हा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वयं के साथ परिवार के लिए आय संवृद्धि का जरिया प्राप्त कर लिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2019 में जब गांव की महिलाएं स्व सहायता समूह गठित कर अपनी छोटी-छोटी बचत को बढ़ावा देने के साथ ही आपसी लेनदेन और स्थानीय स्तर पर साग-सब्जी विक्रय इत्यादि आर्थिक गतिविधियों से आय अर्जित कर रही थीं, तो तिलेश्वरी भी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ गयीं और समूह की महिलाओं के साथ आर्थिक गतिविधियों में योगदान देने लगीं। लेकिन तिलेश्वरी के मन में स्वयं के लिए एक अच्छा कारोबार जो परिवार के लिए आय का बेहतर स्रोत हो, उसे अपनाने का जूनून था। जिसे पूरा करने के लिए वह समूह के माध्यम से ऋण पाकर शुरू करने का निर्णय लिया और आज गांव में ही मोबाईल दुकान संचालित कर अपने सपने को साकार कर लिया है।

तिलेश्वरी बताती हैं कि उसके पति भारत सिन्हा अपना पढाई पूरा कर आजीविका की तलाश में थे और कुछ काम भी नहीं मिल रहा था। इस बीच उन्होने खुद का व्यवसाय करना चाहा और 2020 में अपनी स्वयं की बचत व रिश्तेदारों की मदद से एक छोटी सी मोबाइल दुकान शुरू किया। बहरहाल उनका व्यवसाय चल रहा था, फिर उन्होंने मोबाइल दुकान में सामान बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से सहायता की जरूरत थी। उनकी मां और पत्नी दोनों स्व सहायता समूह से जुड़े थे जो समूह के माध्यम से 50 हजार रुपए की सहायता प्राप्त किये और दुकान में सामान बढ़ाने के लिए सहायता दी। इसके बाद तिलेश्वरी को 2022 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 40 हजार रुपए की सहायता के साथ ही ट्रेनिंग भी मिला। 

इस दौरान भारत सिन्हा ने मोबाइल दुकान चलाने और रिपेयर करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया तो उसे अपने व्यवसाय को संचालित करने में काफी मदद मिली। गांव के आसपास के लोग मोबाइल खरीदने के साथ ही उसके दुकान में मोबाइल रिपेयर करवाने आते हैं। वह मोबाइल रिचार्ज के साथ टीव्ही का रिचार्ज सुविधा भी उपलब्ध करवाते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है।अब करीब दो साल के बाद व्यवसाय में बदलाव आया है और तिलेश्वरी अपने पति के साथ मिलकर व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर हर महीने 15 हजार रुपये तक आय अर्जित कर घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुकी हैं।

और भी

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दे दी जान

कोरबा: 80 साल के बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से सड़क किनारे अपनी धोती से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, करमदयाल पिता जोधि सिंह रामचंद्रपुर ब्लॉक के बेलभण्डार का रहने वाला था। बेटा नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी के साथ ही पिछले दो सालों से ग्राम हरिहरपुर में रहता था।

वहीं रविवार शाम करीब चार बजे अपना कपड़ा और दूसरा सामान लेकर बेटी को अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। बेटी के घर से निकलने के करीब 1.5 किमी की दूर ही करमा डामर के जंगल में सड़क किनारे ही महुआ के पेड़ में अपने ही धोती का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी के अनुसार करमदयाल पिछले कई सालों से पैर दर्द होने के कारण परेशान था।

और भी

राहुल गांधी पहुंचे छत्तीसगढ़, ग्रामीण आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर: लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ पहुंच गए है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे।

गांधी और बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।   

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।  

आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 01 लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे।

इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर  अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे प्रारंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार सर्वे कराकर उन्हें आवास बनाने के लिए मदद करेगी।

आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. रेणु जोगी, रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

 

और भी

कलेक्टर ने ली विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि मतदान के शुरू से मतगणना तक कोई भी कार्य निर्वाचन नियमावली के तहत करना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य देश के सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और यह गौरवान्वित महसूस करने वाला कार्य है।


बैठक में मास्टर ट्रेनर चूडामणि गोस्वामी और एस आर अजय ने निर्वाचन की प्रारंभिक प्रक्रिया, निर्वाचन के पूर्व दिवस की तैयारी, प्रशिक्षण प्राप्त करना, सामग्री प्राप्त करना, सामग्री का मिलान करना, ईव्हीएम, बीयू, सीयू एवं व्हीव्हीपैट की सरल क्रमांक, सही स्थिति, निर्धारित मतदान केन्द्र का ही है, का मिलान करना। समस्त प्रपत्र की पूर्व तैयारी, आवश्यकतानुसार प्रारंभिक प्रविष्टि के बारे में जानकारी दी।

इसी प्रकार मास्टर ट्रेनर जे.आर. बंजारे ने मतदान दिवस के बारे में बताया कि मतदान के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल (छद्म मतदान), ईव्हीएम मशीन की गुणवत्ता की परीक्षण करना, सभी खुले बटन को एकबार निश्चित रूप से परीक्षण करना ही है और कम से कम 50 वोट निश्चित रूप से दबना चाहिए। घोषणा के साथ वास्तविक मतदान के लिए मशीन की सीलिंग करेगा। वास्तविक मतदान के लिए मशीन प्रातः 7 बजे पूर्व तैयार कर मतदान दल के सभी सदस्य निर्धारित स्थल में बैठकर अपना दायित्व सम्हालते हुए कार्य संपादित करेंगे।

मास्टर ट्रेनर टी.पी. चन्द्रा ने निविदा मत (टेंडर वोट) की स्थिति, रिपोर्टिंग आदि की जानकारी दी। शाम 4.55 बजे पूर्व मतदाता मतदान करने के लिए शेष होने पर टोकन वितरण कर मतदान जारी रखेंगे। अंतिम मतदाता के बाद बंद (क्लोज) बटन दबाया गया का, अंतिम घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि लिफाफा परिनियत में 5 प्रकार की जानकारी देंगे। अपरिनियत लिफाफा में 11 प्रकार की जानकारी देंगे। तीसरा लिफाफा में अन्य समस्त बचत दस्तावेज को शामिल करना है। मास्टर ट्रेनर अजय ने बताया कि प्रपत्र खुली स्थिति में रिकार्ड किए गए मतों की लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, घोषणाएं, डाकमत पत्र के बारे में समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत जानकारी दी गई।
और भी

भूपेश कैबिनेट की मीटिंग 26 को, इन नीतियों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर: भूपेश कैबिनेट की बैठक 26 सितंबर को होगी होगी, जिसमें धान खरीदी की नीति पर मुहर लग सकती है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त का भी भुगतान किया जाएगा। इस बार 130 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। बैठक में धान खरीदी की नीति पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा कि बैठक में ही न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजीव न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान इसी माह करने की घोषणा की थी। इसके अलावा महिला समृद्धि सम्मेलन में बेरोजगारी भत्ता की एक किस्त जल्द जारी करने का ऐलान किया था। कैबिनेट में दोनों प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

 

 

और भी

शहर में चलेगा,पट्टा वितरण अभियान, गरीबों को मिलेंगे पट्टे

 15 दिवस के भीतर शहर में बटेंगे 15 हजार पट्टे, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा: शहर में गरीबों को शीघ्र ही आवासीय पट्टे बाँटे जाएँगे। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के अंतर्गत 15 दिवस में लगभग 15 हजार पट्टे दिए जाएंगे। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर  सौरभ कुमार ने पट्टा वितरण को लेकर आज एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को पट्टा वितरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर  सौरभ कुमार ने बैठक में निर्देशित किया कि अगले सप्ताह 27-28 सितम्बर से शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण प्रारंभ किया जाए। उन्होंने एसईसीएल, सीएसईबी, सिंचाई विभाग सहित अन्य क्षेत्रों में पट्टा वितरण को लेकर किसी तरह की समस्या आने पर उसका निराकरण करते हुए पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने कहा है। कलेक्टर ने पाली और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में 1200 से अधिक वन अधिकार पट्टो के वितरण के निर्देश देते हुए छूटे हुए लोगों का सर्वे कराने, ग्राम सभा में प्रस्ताव के आधार पर नाम शामिल करने के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि शासन द्वारा वर्षों से काबिज परिवारों को छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के अंतर्गत पट्टे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए एसईसीएल सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षों से रह रहे परिवारों को पात्रतानुसार पट्टा प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में पट्टे वितरण के लिए प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। शहर में रहने वाले लगभग 15 हजार परिवारों को पट्टा वितरण करने के अलावा पाली और पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्रों के 1200 से अधिक परिवारों को वन अधिकार पट्टे वितरित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम, 2023 अंतर्गत पात्र/अपात्र परिवार का होगा निर्धारण -

ऐसे व्यक्ति जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता रखता हो, जो आवासहीन हो, जो संबंधित नगरीय निकाय की मतदाता सूची में दर्ज हो, उसके कुटुम्ब की वार्षिक आय रूपए 2,50,000 (दो लाख पचास हजार रूपये) से अधिक न हो, जिसके कुटुम्ब में कोई व्यक्ति केन्द्र सरकार, राज्य सरकार या इनके उपक्रम की शासकीय सेवा में चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) नहीं हो और न ही अधिवक्ता, इंजीनियर, डॉक्टर चार्टर्ड एकाउन्टेड जैसा व्यवसायिक सेवा में हो, और न ही निर्वाचित जन प्रतिनिधि हो तथा उसे या उसके कुटुम्ब के किसी सदस्य को पूर्व में उसी नगरीय निकाय में कोई शासकीय भूमि आवंटित नहीं की गई हो पात्र होंगे।

ऐसे व्यक्ति, जो अधिनियम के अंतर्गत पात्रता रखते हों, नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट भूमि से अनाधिक शासकीय भूमि, जिस पर उनका कब्जा 5 वर्ष या इससे अधिक हो (20 अगस्त 2017 से पूर्व), विकास योजना में निर्धारित भू-उपयोग से निरपेक्ष रहते हुए पट्टे के लिये पात्र समझे जायेंगे।

भूमि के कब्जे के संबंध में सत्यापन हेतु आधार दस्तावेज निम्नानुसार होंगे -

भारत निर्वाचन आयोग / राज्य निर्वाचन आयोग की सूची, विद्युत देयक /विद्युत संयोजन का दस्तावेज, टेलीफोन बिल, स्थानीय नगरीय निकाय का संपत्तिकर / समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज,  भवन अनुज्ञा / दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, तथा पाँच वर्ष के पूर्व में जारी आधार कार्ड या ड्राईविंग लाईसेंस।

कब्जे की अतिरिक्त भूमि का व्यवस्थापन कंडिका (3) निर्धारित सीमा से अधिक भूमि होने पर अतिरिक्त भूमि के व्यवस्थापन नहीं कराये जाने की दशा में अतिरिक्त भूमि का कब्जा छोड़े या हटाये जाने पश्चात् ही कब्जाधारी को पट्टे की पात्रता होगी, अन्यथा वह अपात्र माना जायेगा।

 

 

और भी

दसवीं पास युवतियों को मिल रही साॅफ्टवेयर इंजीनियर की ट्रेनिंग

 कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती के दिए निर्देश

रायपुर: रायपुर सहित आसपास के जिलों की 83 युवतियों को कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग की निःशुल्क ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा दिलायी जा रही है। इस ट्रेनिंग से दसवीं कक्षा पास इन युवतियों-महिलाओं के लिए अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की जाॅब गारंटी का रास्ता खुल रहा है। लाभाण्डी में इन युवतियों-महिलाओं को साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग का पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने शुक्रवार को लाभाण्डी के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर प्रशिक्षण और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हाॅस्टल वार्डन से प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी ली और फिर प्रशिक्षार्थी युवतियों से भी बातचीत की। डाॅ. भुरे ने प्रशिक्षण केन्द्र में महिला सुरक्षाकर्मी तैनाती के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र भेजने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था और खानपान के बारे में भी पूछा। डाॅ. भुरे ने प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण पौष्टिक भोजन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल ऑफ़ प्रोग्रामिंग के रूप में दो सौ सीटर आवासीय कोडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। जिला प्रशासन और नव गुरूकूल संस्था द्वारा इस 18 महीने के निःशुल्क साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए युवतियों-महिलाओं का चयन स्क्रिनिंग और सेमीनार के माध्यम से किया गया है। प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाली युवतियों-महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। प्रारंभिक चरण में न्यूनतम दसवीं कक्षा पास 83 युवतियां और महिलाएं साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण ले रहीं है। इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राओं के साथ-साथ बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इस साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर इन सभी युवतियों-महिलाओं को अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में जाॅब की गारंटी रहेगी। प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटाॅप भी दिया गया है। यहां साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थिंयों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जा रही है।

और भी

मुख्यमंत्री निवास में मायका का प्यार पाकर गदगद हुई महिलाएं

 तीजा-पोरा तिहार मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची सीएम हाउस

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के इस पारम्परिक त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां महिलाएं मायका का प्यार पाकर खुशी से गदगद हुई। मुख्यमंत्री बघेल इस मौके पर महिलाओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारम्परिक त्यौहार है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल सहित परिवार के लोग शामिल हुए। साथ ही खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओें के हित में संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए उससे लाभान्वित महिला हितग्राहियों श्रीमती सरिता साहू, ज्योति मिथलेश, शांति चंद्रा, रेखा साहू, जयंती तथा उर्वशी वर्मा आदि ने भी अपना अनुभव साझा किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


 
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छत्तीसगढ़ में हम शुरूआत से ही महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं।  इस कड़ी में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से संपन्न बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है और इसके लिए कई नई-नई योजनाएं बनाकर कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के हित में हो रहे कार्यों के फलस्वरूप आज इनकी स्थिति में काफी बदलाव आए है। वे राज्य में आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी संपन्न होकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत् निर्मित गौठानों में बड़े तादाद में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है।  इसी तरह वनोपज संग्रहण, बिहान आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें आय और रोजगार के लिए साधन सुगमता से उपलब्ध हो गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में लाखों महिलाओं को इसका सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनहित में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल तथा मुख्यमंत्री हाट बाजान क्लीनिक आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से उल्लेख किया।

और भी

छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा व वज्रपात के आसार: मौसम विभाग

 अगस्त का महीना सूखा रहने के बाद सितंबर के 21 दिनों में हुई बारिश ने छत्तीसगढ़ में वर्षा की कमी पूरी कर दी है। एक जून से लेकर 21 सितंबर तक प्रदेश में 977 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 11 फीसद कम है। बीते 21 दिनों में ही यानि एक सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक प्रदेश में 241 मिमी बारिश हुई है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है, जबकि अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या छींटे पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में दो दिनों के बाद वर्षा की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी क्रमिक बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सितंबर में हुई बारिश के चलते ही किसानों के चेहरे खिलने लगे है, साथ ही जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ा है। प्रदेश में अब 16 जिलों में सामान्य वर्षा, तीन जिलों में ज्यादा वर्षा और आठ जिलों में कम वर्षा हुई है। प्रदेश में ज्यादा बारिश वाले तीन जिलों में रायपुर, बीजापुर और मुंगेली जिला है।

मौसम विभाग का भी कहना है कि अब प्रदेश में पर्याप्त बारिश हो चुकी है,विशेषकर सितंबर माह की बारिश ने तो बारिश की कमी पूरी कर दी है। हालांकि अभी भी सरगुजा क्षेत्र में बारिश कम हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही तापमान में मामूली बढ़ोतरी शुरू होगी।

रायपुर जिले में हुई 1237.1 मिमी बारिश
एक जून से लेकर 21 सितंबर तक रायपुर जिले में 1237.1 मिमी बारिश हो चुकी है,जबकि सामान्य रूप से इतने दिनों में यहां 1005.3 मिमी बारिश होनी थी। इस प्रकार रायपुर जिले में हुई बारिश सामान्य से 23 फीसद ज्यादा है। पिछले वर्ष की तुलना में भी रायपुर जिले में काफी ज्यादा बारिश हुई है।

बीजापुर में सर्वाधिक 1624.1 मिमी तो सरगुजा में सबसे कम 488.1 मिमी बारिश
एक जून से लेकर 21 सितंबर तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1624.1 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 27 फीसद ज्यादा है। इसके साथ ही सरगुजा जिले में सबसे कम बारिश 488.1 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 59 फीसद कम है।

मुख्य मार्गों के साथ गली मुहल्लों में पानी
बारिश के चलते इन दिनों रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ ही गली-मुहल्लों में जलभराव हो गया है। विशेषकर कमल विहार क्षेत्र, पचपड़ी नाका, प्रोफेसर कालोनी, पुरानी बस्ती क्षेत्र सहित कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। कुछ क्षेत्रों में तो सड़कों में बड़े बड़े गढ्डे होने के कारण उनमें पानी भरा हुआ है।

और भी

मंत्री अकबर ने भगवान गणेश का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

कवर्धा: केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंत्री अकबर ने बुधवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया।

मंत्री अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। मंत्री अकबर के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, अगमदास अनंत, राजकुमार तिवारी, विरेन्द्र जांगड़े, गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

और भी

घर के बाड़ी में मिली युवक ली लाश, सदमे में परिवार

कोरबा: एक युवक की घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या बताई जा रही है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती के निवासी 22 वर्षीय छोटू उरांव नामक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर के आंगन में लकड़ी के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिल। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट है।

मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि सात भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। पिछले दो साल से सभी भाइयों का बंटवारा होने के बाद एक ही आंगन में अलग-अलग घर बनाकर अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक का शादी नहीं हुआ था रोजी मजदूरी कर वह जीवन यापन करता था। बुधवार कि रात सब खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह जब उसके पिता शौच के लिए उठे तो घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखे और परिवार के अन्य सदस्यों को उठा कर जानकारी दी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

 

 

और भी

गोलबाजार में गणपति के सर पर सजा 35 लाख के सोने का मुकुट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विविध जगहों के पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही सुबह-शाम पूजन, आरती में भक्ति उल्लास छाने लगा है।

गणेश प्रतिमाओं में खास आकर्षण गोलबाजार में व्यापारियों के नेतृत्व में स्थापित पंडाल में गणेशजी की प्रतिमा के सिर पर सजाया गया सोने का मुकुट है। 750 ग्राम मुकुट की कीमत 35 लाख रुपये से अधिक है।

 थाल में सजाकर निकाली मुकुट की शोभायात्रा
समिति के सदस्यों ने मुकुट को थाल में सजाकर शोभायात्रा निकाली। शाम को आरती से पहले गणेशजी को मुकुट पहनाया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महासचिव पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, समिति के सदस्य केदार अग्रवाल आदि ने सिर पर मुकुट थामकर पैदल चले और भगवान गणेश प्रतिमा के सिर पर मुकुट को विराजित किया।

 सीसीटीवी से निगरानी
शाम को आरती के दौरान गणेश प्रतिमा पर मुकुट को सजाया जाता है, रात्रि में पंडाल के पट बंद होने से पूर्व मुकुट को उतार लिया जाता है। गणेश पंडाल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

मुंबई-पूना से मिली प्रेरणा
शफी बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति हनुमान मंदिर गोलबाजार के केदारनाथ गुप्ता बताते हैं कि मुंबई में लालबाग के महाराजा और पूना में दगड़ू सेठ हलवाई मंदिर में सजे सोने के मुकुट से प्रेरणा लेकर सोने का मुकुट बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए गोलबाजार के सभी व्यापारियों ने सहयोग किया।

श्रीकृष्ण लीला की झांकी
इस साल श्रीकृष्ण लीला पर आधारित झांकी बनाई गई है। झांकी में सुदामा चरित्र, राधारानी को मेहंदी लगाते श्रीकृष्ण, मीराबाई को दर्शन देते और झूला झूलते हुए झांकी आकर्षण का केंद्र है।

और भी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है और मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले रहेंगे। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल ओडिशा तट पर है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ ही बिजली भी गिरेगी।

दिनभर रही उमस से देर शाम बारिश ने दिलाई राहत
बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण उमस बढ़ने लगी थी और इसके प्रभाव से बुधवार को दिनभर उमस रही। देर शाम रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। देर रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इस बारिश ने उमस से राहत दिलाई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

शहर के मुख्य मार्ग के साथ गली मुहल्लों में जलभराव
शाम की तेज बारिश के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे जयस्तंभ चौक, टैगोर नगर, पचपड़ी नाका क्षेत्र, पुरानी बस्ती, प्रोफेसर कालोनी, कमल विहार क्षेत्र सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

 

 

और भी

प्रियंका गांधी पहुंची छत्तीसगढ़, सीएम बघेल ने किया स्वागत

 रायपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर एक बजे महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रियंका गांधी का पहली बार भिलाई आगमन हो रहा है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं को सौगात देंगे। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।

महिला समृद्धि सम्मेलन में 309 करोड़ रुपये की सौगात
भिलाई के जयंती स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले को 309 करोड़ 65 लाख 86 हजार रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में भूमिपूजन और लोकार्पण भी शामिल हैं। इस सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। बुधवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी दिनभर डटे रहे। कांग्रेस नेताओं ने भी आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल पर 50-50 मीटर के पांच बड़े डोम शेड बनाए हैं। जिसकी चौड़ाई 50 मीटर व लंबाई 35 मीटर है। कुल 250 मीटर चौड़ा और 175 मीटर लंबा शेड बना है। इसमें एक मुख्य मंच है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। सभा स्थल में प्रवेश के लिए 16 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

मुख्य प्रवेश द्वार बैडमिंटन कोर्ट जहां से वीआइपी प्रवेश करेंगे। सभा स्थल पर 22 एलइडी स्क्रीन लगाया गया है। साथ ही डोम शेड के बाहर विभिन्न स्टाल बनाए गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, की झलक दिखाई जाएगी। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने महिला समृद्धि सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन पर निजी स्कूल संचालकों पर जबरदस्ती दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों को स्कूल में परीक्षा निरस्त कर स्कूल बसों को देने कहा जा रहा है।

महिला समूहों को लाने सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यक्रम का नाम महिला समृद्धि सम्मेलन रखा गया है। लिहाजा प्रदेश भर से महिला समूहों को लाने की जिम्मेदारी सभी निकायों को सौंपी गई है। निकायों द्वारा महिलाओं को लाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। वाहन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

पार्किंग स्थल तय
ट्रेफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि अलग -अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय कर दिया गया है। कवर्धा, नांदगांव, दुर्ग से आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर-10 स्कूल, सेक्टर-7 स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की गई है। रायपुर से आने वाले वाहनों के लिए डीपीएस चौक रिसाली के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी तैनात रहेंगे जवान
बड़े नेताओं के आगमन को देखते हुए सभा स्थल पर बुधवार से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है। गुरुवार को सुबह प्रदेश भर से आई महिला पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी जाएंगी। एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभा स्थल के अलावा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी बल लगाया गया है।

और भी