छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

 (छत्तीसगढ़ दर्पण) गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया।
मंत्री श्री साहू ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बोरे-बासी तिहार की शुरूआत की है।  
श्री साहू ने कहा कि आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है।

और भी

राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण: संसदीय सचिव श्री चंद्राकर

महासमुन्द में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी श्रमिकों के साथ

मनाया बोरे-बासी तिहार

रायपुर, 1 मई 2023

 (छत्तीसगढ़ दर्पण) अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर महासमुन्द जिले में बोरे-बासी तिहार मनाया गया, इस त्यौहार में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चन्द्राकर ने कहा कि आज मजदूरों के सम्मान का दिन है। राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने निवास पर ही बोरे-बासी का स्वाद लिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में मजदूर दिवस के दिन श्रमिकों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करने के लिए बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
महासमुन्द जिले में आयोजित बोरे-बासी तिहार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक बंधुओं, पत्रकारगण व आम नागरिकों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, सिरपुर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने भी बोरे बासी खाया। वहीं कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने वन प्रबंधन समिति ग्राम कुहरी के पदाधिकारियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों व यहां कार्य करने वाले मजदूरों के साथ बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। कलेक्टर महासमुन्द ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से देश में तरक्की और खुशहाली आती है। श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं। समाज और देश के विकास में उनका अमूल्य योगदान है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने भी सामूहिक रूप से बोरे बासी तिहार में हिस्सा लिया।  

और भी

1100 दीपों से हुई भगवान परशुराम की महाआरती

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम की 11 सौ दीपों से महाआरती अम्बा मंदिर परिसर सत्तीबाजार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा विप्रजन उपस्थित हुए। सभा स्थल जय-जय परशुराम के घोष से गूंज उठा। भजन, धुमाल, चंदन टीका, भगवा झण्डा वातावरण को सनातनी पहचान दे रहे थे। बच्चे नेट जंपिंग एवम् मिक्की माउस झूलों का आनंद ले रहे थे। प्रात: निशुल्क स्वास्थ शिविर एवम् सायं भजन का कार्यक्रम भी रखा गया था।

सभा को संबोधित करते हुए धरसीवां विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म की रक्षा एवम् असुरी शक्तियों के नाश का संदेश देते हैं। नगर निगम के पूर्व महापौर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने भगवान परशुराम के जीवन के कुछ प्रसंगों का उल्लेख करते हुए ब्राह्मणों के सर्वजन हिताय, उदारतापूर्ण दानशीलता की भावना एवम् अधर्म के खिलाफ सतत् संघर्षरत रहने की बात कही। पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ब्राह्मण एकता का संदेश दिया।

योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने प्रतिवर्ष भव्य आयोजन व बड़े सामाजिक आयोजन करने के लिये आयोजकों की सराहना की।

भवन सन्निर्माण एवम् कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण कल भी सम्मानीय थे, आज भी सम्मानीय हैं। ब्राह्मणों की पहचान उनके ज्ञान, बुद्धि कौशल, कर्मशीलता, धार्मिक कार्यों में अग्रणी होने के कारण सम्पूर्ण समाज में श्रेष्ठ मानी जाती है। पार्षद मृत्युंजय दुबे ने भगवान परशुराम के पिता-माता के प्रति भक्ति, पराक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये। पार्षद अध्यक्ष अरविंद ओझा ने ब्राह्मणों की बढ़ती एकता, शक्ति के लिये सभी उपस्थितजनों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रवाद की करो विदाई ब्राह्मण-ब्राह्मण भाई-भाई। कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के षष्ठम अवतार हैं जिनसे माता लक्ष्मी ने स्वयंवर किया था। अत: भगवान परशुराम की पूजा-आरती करने से घर में सुख, शांति समृद्धि आती है। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने महाआरती आयोजन में महिलाओं के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, जिम्मेदारी निभाने पर उनकी सराहना की।


सभा को सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, अखण्ड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष योगेश तिवारी, पंजाबी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विप्र वाहिनी अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने भी सम्बोधित  किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से  अध्यक्ष अरविंद ओझा, संयोजक नितिन कुमार झा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, यशवंत पुरोहित, विनय पाण्डेय, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवननाथ तिवारी, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, डॉ। दिलीप-गीतिका झा, प्रीति त्रिभुवन मिश्रा, राजेन्द्र-मृणालिका ओझा, विजयशंकर पाण्डेय, मित्रेश दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, शैलेष शर्मा धन्नू, ममता शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, साधना शर्मा, अनुराधा दुबे, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, अमित शर्मा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, लक्ष्मी राव,  वसुधा- राकेश तिवारी, सुनीता शर्मा, सुरभि शर्मा, अभिलाषा रमाकांत दुबे, कल्पना- पुनित मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, रंजना दीवान, आभा शर्मा, अर्चना वोरा, निवेदिता शर्मा, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, अर्चना तिवारी, डॉ। विकास पाठक, सुनील शुक्ला, वीणा ठाकुर, निकिता तिवारी, सुमन बाजपेई, साधना उपाध्याय, पल्लवी नरहरि होता, सुनील बजारी, डा। विकास पाठक, नागेन्द्र वोरा, प्रमोद गौतम, शिवांजल शर्मा, वसुधा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, तुलसी तिवारी, हथबंध से अखिलेश्वरी शुक्ला, बेमेतरा से उमा तिवारी, कनकलता मिश्रा आदि बहुतायत संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। मंच संचालन नमिता शर्मा एवम् आरती गायन सुमन मिश्रा ने किया।

 

 

और भी

नंदकुमार साय ने थामा कांग्रेस का दामन, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।  इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि साय दो बार के लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक साय पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश दोनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे। और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे। जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ।

बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चेहरा एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। वह 1980 में भाजपा की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए। और 1985 में तपकरा से भाजपा विधायक चुने गए।

1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख रहे।नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने।

और भी

मजदूर दिवस-आइए गर्व से खाएं बोरे बासी

सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण) राज्य शासन की मंशानुरूप 01 मई 2023 को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रातः 09 बजे पुराना कलेक्ट्रेट सुकमा में ''बोरे बासी भोज कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सर्व समाज प्रमुख, समाजसेवी, पत्रकारगण, प्रतिष्ठित नागरिक आदि को आमंत्रित किया गया है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर राज्य वासियों से बोरे बासी खाने की अपील की है। इसी तारतम्य में उन्होंने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ राज्य का पारंपरिक भोज है। 1 मई को श्रमिक दिवस भी मनाया जाता है। जैसा की विदित है कि राज्य के विकास में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है।

बोरे बासी भी पौष्टिकता से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए हित कारक हैं। उन्होंने 1 मई मजदूर दिवस  के अवसर पर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों से बोरे बासी खाने अपील की है। उन्होंने कहा कि आइए गर्व से खाएं बोरे बासी।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला बरक़रार, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में मौसम ने ऐसी करवट बदली कि सभी जगह हलचल मच गई। गर्मी के दिनों में छत्तीसगढ़ बारिश की बौछार से तरबतर हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन प्रभावी रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सभी जिलों के एक से दो स्थानों पर बारिश होने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है।

इस वर्ष का अप्रैल माहभर का तापमान पिछले वर्षों की तुलना में मानसून जैसा ही रहा। जहां वैशाख मास यानी कि अप्रैल में तेज धूप के साथ लू चलने लगती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है।

गर्मी के सीजन में ही मानसून सा नजारा देखने मिल रहा है। रविवार को भी दिन भर धूप नहीं निकली और सुबह से ही तेज हवाओं ने लोगों को ठंडक पहुंचाई।

आसमान पर काली घटाएं घिर आई और इसके बाद बादलों की गडगड़हाट के साथ झमाझम वर्षा होने लगी। रायपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में आधे घंटे तक घुमड़-घुमड़ कर वर्षा होती रही। कई इलाकों में हुई तेज बारिश का पानी सड़कों पर भी भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की शाम से रात तक 21.7 मिलीमीटर वर्षा रायपुर में दर्ज की गई।

वहीं, मार्च, अप्रैल के दौरान एक इंच से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। रायपुर सहित प्रदेश में दो मई तक इसी तरह वर्षा होने की संभावना है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी लुड़क गया, जो कि 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य से 16 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेश बना हुआ है। जहां से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन है। एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है। उसके प्रभाव की वजह से प्रदेश में वर्षा हो रही है, दो मई तक रायपुर सहित सभी संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसके बाद तीन मई के बाद मौसम धूप, बादल और वर्षा होने की संभावना है। बहरहाल मौसम में बदलाव के चलते गर्मी का असर बेहद कम हो गया है।

इन जिलों में आरेंज अलर्ट
रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर एवं इनसे लगे आसपास के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा सहित इनके आसपास लगे हुए जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में मिले केवल 71 कोरोना मरीज

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में केवल 71 मरीज मिले हैं हांलाकि बीते दिनों की अपेक्षा टेस्टिंग की भी संख्या कम हुई है।

प्रदेशभर में केवल 1046 टेस्ट किए गए, हांलाकि राहत की बात ये है कि कोरना से किसी की मौत नहीं हुई है।

बीते दो दिनों में कोरोना के मरीज ज्यादा थे 29 अप्रैल को 307 मरीज मिले थे और 28 अप्रैल को 369 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

ऐसे में नए आंकड़े राहत देने वाले जरूर है लेकिन टेस्टिंग की भी संख्या कम हुई है और इसलिए मरीजों की संख्या भी घटी है।

प्रदेश के मौसम में भी उतार-चढ़ाव की वजह से लोग कोरोना को भी सामान्य सर्दी-खांसी मानकर जांच कराने नहीं जा रहे हैं।

प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की ज्यादा से ज्यादा सैंपल जांच के निर्देश दिए हैं।

देश में सबसे ज्यादा बलौदा बाजार जिले से 22 मरीज मिले हैं,इसके बाद बिलासपुर से 8 मरीजों की पुष्टि हुई है।

रायपुर और सरगुजा में मरीजों की संख्या 6-6 है, जबकि राजनांदगांव से भी 6 मरीजों की पुष्टि हुई है,इसी तरह धमतरी और बालोद से 4-4 मरीज, बीजापुर से भी 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। दंतेवाड़ा से 2,दुर्ग से 1, कांकेर से 1, कोरिया से 1, कोरबा से 1, बलरामपुर से 1, जांजगीर से 1, बेमेतरा से 1, जशपुर से 1 और महासमुंद से भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

 

 

और भी

न भाजपा का, न कांग्रेस का, मैं स्टार प्रचारक हूं शिव शम्भू का : पं. प्रदीप मिश्रा

कहा : राजनीति में नही जाउंगा, सीएम बघेल की गोधन योजना की जमकर प्रशंसा

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इस्पात नगरी की पावन धरा पर देवाधिदेव महादेव की कथा सुनाने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने छत्तीसगढ़ में लागू गोधन न्याय योजना की सराहना की। शनिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के माध्यम से भला काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर में कथा के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बताया कि वे नंदी को गोठान में सुरक्षित रख रहे हैं। संसार में कोई भी यदि जीव हित का काम करता है वह सराहनीय कार्य होता है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो भी धर्म के साथ जीव की रक्षा करता है वह श्रेष्ठ काम होता है।पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने कथा जीवन की शुरुआत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले 1999 में कथा की थी और उसके बाद यह क्रम निरंतर जारी है। इस दौरान शिवतत्व पर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम सभी में शिव तत्व मौजूद है। वर्तमान समय में शिव भक्ति व धर्म के प्रति आस्था जगी है जो आने वाले समय के लिए अच्छा है। कोरोना के समय में लोगों में सेवा का भाव जगा है। लोगों में आध्यात्म के प्रति जागरुकता आई है और इसका परिणाम है कि कथा स्थल पर लोग लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। कथा स्थल पर आने वाले लोगों को बुलाया नहीं जाता बल्कि वे स्वयं के खर्च पर कथा स्थल पहुंचते हैं और शिव तत्व में सम्मिलित हो जाते हैं।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कुबेरेश्वर धाम को लेकर भी बातें कही। उन्होंने बताया कि कुबरेश्वर में रोज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया जाता है जो कि नि:शुल्क है। धाम में आने वाले भक्तों के रहने की व्यवस्था भी की जाती है। यहां के गोशाला में गोवंश की सेवा की जाती है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा नि:शुल्क एंबुलेंस चलाई जाती है। यहां चिकित्सालय हैं जहां नि:शुल्क इलाज किया जाता है ओर दवाइयां भी मुफ्त में दिया जाता है। गोशाला में उतनी ही गायों को रखा जाता है जितने की सेवा की जा सके। कुबेरेश्वर धाम से कुछ दूरी पर बड़ी गोशाला का निर्माण किया जा रहा है।पंडित प्रदीप मिश्रान इस दौरान धर्मांतरण पर भी बात की। उन्होंने कि देश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है जो चिंता जनक है। यदि कोई धर्मांतरण करता है इसमें हमारी भी उतनी ही गलती है। जरूरत है हमें संगठित होने की और दूसरों के प्रति सेवा भाव रखने की। आप यदि सनातन धर्म के हैं तो अपने धर्म को श्रेष्ठ मानें। पैसे लेकर कथा करने के आरोपों पर प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कभी कथा के लिए रुपए नहीं मांगे। पंडित मिश्रा ने टोटकों को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि वे जो भी बताते हैं उनका वर्णन शिव पुराण है। शिवलिंग को बेलपत्र अर्पण करना, बेल पत्र में शहद लगाना यह कोई टोटका नहीं है।

औषधि का काम कर रहा है बेलपत्र
पंडित मिश्रा ने कहा कि समस्या ग्रस्त लोगों को वे उपाय बताते हैं और वह वैज्ञानिक आधार पर होता है। आज मंदिरों में जो बेलपत्र चढ़ाते हैं वे पहले फेंक देते थे। आज उसे औषधि की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। बेलपत्र में ऐसा तत्व छिपा है जिससे बीपी, शुगर व थाईराइड जैसी बीमारियों का निवारण हो रहा है। कथा स्थल पर महंगे समान की बिक्री पर उन्होंने कहा कि जो भी धर्म की जगह पर ऊंची कीमतों पर बेचते हैं तो वह गलत करते हैं। यहां लिया गया पैसा कहीं न कहीं व्यर्थ ही होगा।

संविधान बदलने कभी नहीं कहा
पंडित मिश्रा ने अपने भजनों में संविधान बदलने की बात कही है और उस पर हुए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे कभी यह नहीं कहते कि संविधान बदलना चाहिए। वह शब्द केवल उनके भजन का हिस्सा है और उसे कहने का तात्पर्य भी अलग है। हमारे व्यास पीठ से यह कभी नहीं कहा गया कि संविधान बदलिए। हमारे भजन की लाइन है संविधान को बदलो, हमें हिन्दू राष्ट्र बनाना है। यदि कोई भजन की लाइन को कैच करता है तो यह सही नहीं है। हिन्दू राष्ट्र को लेकर भी पंडित मिश्रा ने कहा कि भारत देश हमेशा हिन्दू राष्ट्र रहा है और आगे भी रहेगा। यहां रहने वाले हर धर्म के लोग हिन्दू राष्ट्र का ही हिस्सा हैं।

गुलामी देने के लिए बने हैं कॉन्वेंट स्कूल
पंडित मिश्रा ने बच्चों को स्कूल न भेजने के सवाल पर कहा कि वे कॉन्वेंट स्कूल के खिलाफ हैं। अंग्रेजों ने जो कान्वेंट स्कूल बनाएं हैं वे गुलाम बनाने के लिए हैं। भारत में गुरुकुल होते हैं जो राज सिंहासन पर बैठाना सिखाते हैं। राजगद्दी तक पहुंचाने का रास्ता हमारे गुरुकुल हैं। छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह लोग जो काम कर रहे हैं वह तोड़ने का काम है। हमारे सैनिक व पुलिस कर्मी यदि इनके निशाने पर हैं तो इनके पीछे पूरा परिवार है तो इसका खामियाजा भुगतता है। यही प्रयास करना चाहिए कि अपने जीवन को अच्छा बनाएं।

 

 

और भी

सूरजपुर में जिसे पकड़ाया था, अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ा

सीएम बघेल ने शेयर किया वीडियो

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) सूरजपुर में पकड़ी गई बाघिन को अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'शनिवार सुबह सूरजपुर वनमण्डल से 28 मार्च को रेस्क्यू की गई मादा बाघ को पूर्णतः स्वस्थ्य होने के पश्चात् राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की स्थापित मानक प्रचालन प्रक्रिया के तहत अचानकमार टाइगर रिजर्व के उपयुक्त रहवास में छोड़ा गया है। इस मादा बाघिन के अचानकमार में रहने से यहां बाघों की संख्या में वृद्धि होने के लिए विभाग आशान्वित है।'

 
और भी

तरुण छत्तीसगढ़ ने मनाया मूक-बधिर बच्चों के बीच स्थापना दिवस

इनसे मिलकर अपूर्व शांति मिलती है: संकल्प मिश्रा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सांध्य दैनिक समाचार पत्र तरुण छत्तीसगढ़ ने अपना 39वां स्थापना दिवस अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चों के बीच मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पानी बोतल, कम्पास बाक्स सहित पाठ्य सामग्रियां वितरित की गई।ज्ञात हो कि तरुण छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस 30 मार्च को था। स्थापना दिवस पर तरुण छत्तीसगढ़ परिवार आज मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचा।सेक्टर एक, न्यू राजेन्द्र नगर, कटोरा तालाब में अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित अर्पण दिव्यांग स्कूल में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तरुण छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक कौशल किशोर मिश्रा की प्रेरणा से उनके पुत्र एनएसयूआई के प्रदेश मीडिया प्रभारी संकल्प मिश्रा ने स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी महीने संकल्प का जन्म दिन भी था।कार्यक्रम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई समाचार पत्र अपना स्थापना दिवस मूक बधिर बच्चों के बीच मना रहा है। आम जनता तक सच्ची व ताजी खबरें पहुंचाने के साथ ही तरुण छत्तीसगढ़ का दिव्यांग बच्चों व समाज की सेवा करना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। यह अखबार 'आम आदमी का अपना अखबारÓ के ध्येय वाक्य को पूरी जिम्मेदारी से वर्षों से निभा रहा है। सेवा के क्षेत्र में समाचार पत्र का एक नया चेहरा आज सामने आया है।प्रमोद दुबे ने कहा कि इस समाचार पत्र के प्रधान संपादक कौशल किशोर मिश्र ने अपनी पत्रकारिता के जरिए हमें राजनीति का ककहरा सिखाया है। कौशल भैया ही सही मायने में हमारे राजनीतिक गुरु हैं। वे अपने अखबारों में हमें स्थान नहीं देते तो हम राजनीति में आगे नहीं बढ़ पाते।तरुण छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक कौशल किशोर मिश्र ने इस अवसर पर प्रेषित अपने संदेश में स्कूल की उतरोत्तर प्रगति तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि ये दिव्यांग बच्चे भगवान के रूप हैं। इनकी सेवा से शांति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।संकल्प मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि तरुण छत्तीसगढ़ ने हमेशा दलित, शोषित व आम लोगों की समस्याओं को उठाया है। संकल्प मिश्र ने कहा जब मैं पहली बार इस स्कूल में आया था तभी से मैंने इन बच्चों से आत्मिक रूप से जुड़ गया था। इन बच्चों के बीच आकर हम तनाव मुक्त हो जाते हैं। इन्हें गले लगाने से हमें परम आनंद की अनुभूति होती है।मिश्र ने कहा कि हममें इतनी सामथ्र्य नहीं है कि दिव्यांग बच्चों को हम कुछ दे पाएं, हम तो इनसे कुछ लेकर ही जाते हैं। ये भले ही बोल-सुन नहीं सकते लेकिन इनकी समझ व दिमाग बेहद तेज है। तरुण छत्तीसगढ़ सदा इनके साथ है।समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने स्कूल की पूरी जानकारी दी। संकल्प मिश्र ने इस अवसर पर बच्चों के काम आने वाली पानी की बोतल, कम्पास बाक्स व पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया तथा उनके साथ बैठकर जलपान ग्रहण किया।इस अवसर पर युवक कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, लाखेनगर मंडल अध्यक्ष आकाश शर्मा, संस्था के कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, प्राचार्य कमलेश शुक्ला, तरुण छत्तीसगढ़ के व्यवस्थापक नरेन्द्र चौहान, छायाकार जावेद खान, समिति के दिनेश शुक्ला, शिक्षक विशाल, शहाना आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय शुक्ला व आभार प्रदर्शन सीमा छाबड़ा ने किया।

और भी

आंधी तूफान और बारिश से रात में उजड़ा शिव कथा पंडाल

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा वाचन स्थल में बिती रात्रि आये आंधी तूफान और बारिश में वहां का पंडाल उजड़ गया, जिसके कारण बल सुबह से ही उसे ठीक करने मशक्कत करनी पड़ी लेकिन कथा वाचन के पहले ही डोम शेड के बाहर बने इतना बड़ा पंडाल ठीक कर लिया गया। चार घंटा चले आंधी तूफान में कोई जनहानि नही होना और उतना बड़ा पंडाल को कथा वाचन सुनने भक्तों के आन से पहले ही पूरा ठीक कर लिया जाना चमत्कारिक माना जा रहा है।

मौसम के करवट लेने से बीती रात इस्पात नगरी में तेज हवाएं चलने के साथ ही लगभग 4 घंटे तक बारिश हुई। इसके चलते सिविक सेंटर इलाके में जयंती स्टेडियम मैदान पर शिव महापुराण कथा स्थल पर लगाए गए पंडाल में अव्यवस्था से वहां ठहरे शिव भक्तों में अफरा तफरी मच गई। मौसम की मार से शिव कथा स्थल पर बनाए गए तीनों डोम शेड तो सुरक्षित रहे। लेकिन लोगों की उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर डोम शेड के बाहर बने पंडाल हवा और बारिश में ध्वस्त होने लगा। ऐसे में वहां बाहर से आकर रात्रि विश्राम कर रहे भक्तों में हड़कंप सी मच गई। लोगों ने व्यास गद्दी के पास बने पंडाल में आकर शरण लिया। इस दौरान पंडाल में हर हर महादेव का उद्घोष लगातार गूंजता रहा। शिव भक्तों ने रात भर हर.हर महादेव के जयकारे लगाकर पंडाल में ही डटे रहे।

गौरतलब रहे कि भिलाई सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम मैदान बहुत बड़ा पंडाल और डोम का निर्माण कथा श्रोताओं के लिए किया गया है। जहां पर 25 अप्रैल से 1 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले 23 अप्रैल को आंधीए तूफान और बारिश से पंडाल गिर गया था। फिर मेहनत कर उससे कहीं ज्यादा अच्छा पंडाल का भव्य निर्माण किया गया। कथा स्थल पर  सुबह फिर मेले जैसा चहल-पहल और रोज की तरह भंडारा प्रसादी का वितरण शुरू किया गया।

 

 

और भी

जहर पीकर किसान ने की आत्महत्या, ये है वजह

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बवासीर बीमारी से परेशान एक किसान ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर पी लिया था। परिजन ने उसे अस्पताल दाखिल कराया, जहां इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई। मोरगा चौकी अंतर्गत ग्राम उचलेंगा निवासी ग्रामीण सझऊराम बिंझवार (52) करीब 8 साल से बवासीर बीमारी से परेशान चल रहा था।

इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने के कारण उसने शनिवार काे घर पर अकेले हाेने पर जहर पी लिया था। उसका बेटा अमर सिंह बिंझवार परिवार समेत खेत से लाैटा ताे पिता काे जमीन पर पड़ा पाया। पास ही जहर की शीशी पड़ी थी।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी

पॉवर कंपनी के मुख्य अभियंता श्री रामजी सिंह की भावभीनी विदाई अधीक्षण अभियंता श्री संजय जैन एवं एस.ओ. श्री नागतोड़े भी हुए सेवानिवृत्त

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) 28 अप्रैल 2023. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के मुख्य अभियंता (सी.पी.एंड बी.डी.) श्री रामजी सिंह को सेवानिवृत्त उपरान्त कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे, जनरेशन कंपनी के एमडी श्री एस.के.कटियार एवं निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन) श्री के.एस.रामाकृष्णा ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने सेवानिवृत्त श्री सिंह की सेवाओं को प्रदेश के विद्युत विकास के लिए महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनके द्वारा विद्युत मंडल एवं कंपनी में दिये गये योगदान की सराहना की तथा उनके उज्जव
और भी

भेंट मुलाकात, कुरूद के किसानों ने सीएम को बताया योजनाओं से आई आर्थिक समृद्धि

कुरुद विधानसभा में 82 करोड़ 39 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कुरूद विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां सेमरा ग्राम में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर 82 करोड़ 39 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। लोकार्पित होने कार्याे में 45 करोड़ 27 लाख रुपए के 31 कार्य शामिल हैं। 37 करोड़ रुपए की लागत से 34 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

 मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि हम लोग श्रमिकों के लिए भी कार्य कर रहे हैं। भूमिहीन श्रमिकों को राशि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मई दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए रायपुर में सम्मेलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी में अपनी चर्चा में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से कहा कि आप मन के झारा-झारा न्योता हे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अपर मुख्य सचिव  रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव एस भारतीदासन, संभागायुक्त यशवंत कुमार, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे।

वर्मी कंपोस्ट से फसल में बीमारी नहीं

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले किसानों से बातचीत की। भखारा निवासी एक किसान ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट के बड़े अच्छे नतीजे आये हैं। फसल में बीमारी बिल्कुल नहीं हुआ। इससे काफी बचत हो गई। इसके साथ ही 3 लाख रुपए का ऋण माफ हो गया है। अभी तो सरकार ने 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर दी है। इससे तो किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। किसान गोविंद राम साहू ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सारी किश्त मिल गई है। एक एकड़ खेत था। कुछ कर्ज था जो कर्जमाफी योजना के चलते माफ हो गया। वर्मी कंपोस्ट की बात आई तो बसंती साहू ने बताया कि हम लोग वर्मी खाद बनाते हैं और इसकी अच्छी खासी बिक्री होती है। अभी उनके समूह ने 77 हजार रुपए का वर्मी कंपोस्ट बना लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि की ऊर्वरा शक्ति बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम जैविक खाद का ही प्रयोग करें।

अस्पताल तो आप गांव में भेज देते हैं

जब मुख्यमंत्री ने हाट बाजार में मोबाइल वैन के बारे में पूछा तो अमृत लाल साहू भेंडरवानी ने बताया कि ये तो बहुत अच्छी योजना है। इस योजना में तो हमको अस्पताल तक नहीं जाना पड़ता। अस्पताल ही गाँव में आ जाता है। हाटबाजार जाते हैं तो इलाज करा लेते हैं और मुफ्त में दवा भी मिल जाती है। राजेश्वरी ने बताया कि मेरा बेटा 3 साल का है पहले कमजोर था। मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन का लाभ उठाया और अब पूरी तरह स्वस्थ और तंदरूस्त है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की वजह से हमारे 50 हजार रुपए बचे, बचत से हायर स्टडी में मिलेगी मदद- प्रियांशु दास मानिकपुरी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि शिक्षक भी बहुत अच्छे हैं। मेरे पिता भी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। यहां पढ़ाई बहुत अच्छी है। प्रियांशु ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। सान्या गायकवाड ने बताया कि मैं कामर्स संकाय की छात्रा हूं। सान्या ने बताया कि वो छाती में रहती है वो कुरूद स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हूं। मेरे पिता किसान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनके पिता किसान हैं और अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए कितना ध्यान रख रहे हैं। सान्या ने बताया कि इसके पहले उसे 30 हजार रुपए देने पड़ते थे और 50 हजार तक बस का खर्च मिलाकर हो जाता था। अब मैं इस बचे पैसे को हायर एजुकेशन में खर्च करूंगी।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

इस अवसर पर सेमरा बी में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इसमें कुरूद-चर्रा- कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण , गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। साथ ही ग्राम पंचायत सेमरा बी में पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन, नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गातापार के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम, ग्राम पंचायत के भेंडरी के बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिवप्रसाद साहू( शिक्षक) के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केंद्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण करने तथा ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन के निर्माण की घोषणा भी की।

और भी

मोबाइल की बैटरी फटने से कमरे में लगी आग, 4 लोग झुलसे.

खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर की एक धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब मोबाइल की बैटरी अचानक फट गई। ऐसे में कमरे के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कमरे में ठहरे चार मुसाफिर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना गुरुवार रात 9-10 बजे की बताई जा रही है। जानकी धर्मशाला में ठहरे कुछ मुसाफिर सरकारी तहसील सर्विस के लिए आए हुए थे। यह सभी चार लोग कमरा नंबर 6 में रुके हुए थे, जहां पर मोबाइल की बैटरी अचानक फटने से कमरे के अंदर तेज धमाका हुआ। वहीं चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।


स्थिति को देखते हुए मालूम पड़ता है कि विस्फोट इतना भयानक था कि रूम में लगे एसी के चिथड़े उड़ गए, वहीं उनकी सारी सामग्री जलकर खाक हो गई। इधर आवाज सुनने के बाद धर्मशाला के मैनेजर मिंटू सोनी तत्काल ऊपर पहुंचे, उन्होंने फाटक तोड़कर मुसाफिरों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सुबह इसकी सूचना थाने में दी गई। तकरीबन 4 मोबाइल जलकर खाक हो गए पूरे। गद्दे जल गए। अगर मैनेजर तत्काल नहीं पहुंचते तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। मैनेजर की सूझबूझ से उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों में महेंद्र सिंह जबलपुर, लीलाधर निषाद बेमेतरा, यशवंत कुमार साहू बलौदा बाजार, धनु प्रसाद भिलाई थे, यह सभी सरकारी सर्वेक्षण में आए हुए थे।

 

 

और भी

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री कुरुद रवाना

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंचलपुर रवाना हो गए है।  

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और 11.55 बजे गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।

बघेल दोपहर 12.20 बजे हंचलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

 

और भी

राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र तथा वन विभाग के  फ्रंट लाइन स्टाफ के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना की संख्या में वृद्धि होने से आस-पास के ग्रामों में भी उनकी मीठी बोली गूंजने लगी है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ही है। यहां लगभग एक साल से स्थानीय समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर मैना मित्र बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वन विभाग की पहल पर मैना मित्र पहाड़ी मैना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और अब उनकी मेहनत रंग ला रही है।

इस संबंध में निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान धम्मशील गणवीर ने बताया कि  कैम्पा योजना अंतर्गत संचालित मैना सरंक्षण एवं संवर्धन प्रोजेक्ट  बस्तर  पहाड़ी मैना  के सरंक्षण के लिए कारगर साबित हुआ है।

प्रोजेक्ट अंतर्गत मैना मित्रों द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से लगे 30 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

प्रत्येक शनिवार और रविवार स्कूली बच्चों को पक्षी दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है, जिससे उनके व्यवहार में बदलाव भी देखा जा रहा है। एक समय में जिन बच्चों के हाथ में गुलेल थे अब उनके हाथ में दूरबीन देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है की मैना का रहवास साल के सूखे पेड़ो में होता है, जहां कटफोड़वे घोंसले बनाते है। इसी कड़ी में बस्तर वन मंडल द्वारा साल के सूखे पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे मैना का रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के बाहर भी सुरक्षित हो सके।

साथ ही कांगेर घाटी से लगे ग्राम जैसे मांझीपाल, धूडमारास के होमस्टे पर्यटन में पहाड़ी मैना को जोड़ा गया है, जहां पर्यटक पक्षी दर्शन अंतर्गत राजकीय पक्षी को भी देख सकते है।

धूड़मरास से धुरवा डेरा के संचालक मानसिंह बघेल कहते है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि पहाड़ी मैना हमारे घर के पास देखने को मिल रही है और उन्हें हम होम स्टे पर्यटन के साथ जोड़कर उसका संरक्षण भी कर रहे हैं।  

अभी नेस्टिंग सीजन में पहाड़ी मैना के कई नए घोंसले देखने को मिले, जिसमें अभी पहाड़ी मैना अपने बच्चों को फल और कीड़े खिलाते हुए देखे जा रहे हैं, जिनकी निगरानी मैना मित्रों और फील्ड स्टाफ द्वारा की जा रही है।

पहले जहां पहाड़ी मैना की संख्या कम थी,  अब वह कई झुंड में नजर आ रही है। स्थानीय समुदायों के योगदान एवं पार्क प्रबंधन के सतत् प्रयास से ही यह मुमकिन हो पाया है।

 

 

और भी

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, बाप-बेटी समेत 3 की मौत

बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गयी, वही 3 अन्य को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ये मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का हैं।

दुर्घटना का शिकार परिवार नयी कार खरीदने के बाद डोंगरगढ़ बम्बलेश्वरी मंदिर परिवार के साथ कार की पूजा कराने गये हुए थे। मंदिर से लौटने के दौरान ये हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी हैं।

पुलिस के मुताबिक डौंडी ब्लाक के ग्रा गीधाली गांव में चम्पालाल साहू का परिवार निवास करता हैं। साहू परिवार ने एक दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। कार खरीदने के बाद परिवार के लोग डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी मंदिर कार का पूजा कराने गये हुए थे।

मंदिर से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार के सामने अचानक मवेशी आ गये। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गयी और ट्रक से जा भिड़ी।

दोनों गाड़ियों के बीच हुए जबरदस्त भिड़ंत में नयी कार के परखच्चे उड़ गये। वही इस हादसे में चम्पालाल साहू, सहित उनकी मां अहिल्याबाई और चम्पालाल की बेटी खुशबू साहू की मौके पर ही मौत हो गयी।

वही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को चिंताजनक हालत में राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं।

पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर ही हैं। वही इस हादसे के बाद मृतक परिवार में मातम व्याप्त हैं।

 

 

 

और भी