छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में विधायक चन्द्रपुर रामकुमार यादव के नेतृत्व में रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिभौरी में धोबी समाज के आयोजित होने वाले आगामी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर रजब बोर्ड के पदाधिकारी सर्वश्री दुखवाराम निर्मलकर, लक्ष्मीकांत, भुवनेश्वर निर्मलकर, रामेश्वर निर्मलकर, गंगेय लाल निर्मलकर, लोकनारायण निर्मलकर, नारद निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, चूड़ामणि निर्मलकर, राजा निर्मलकर, कमलेश निर्मलकर, निशिकांत निर्मलकर, बंटी निर्मलकर, विमल रजक, मोतीलाल निर्मलकर, अशोक निर्मलकर उपस्थित थे।

और भी

एम्स और आईआईटी के बीच बायोसेंसर, इंप्लांट्स और विभिन्न साफ्टवेयर विकसित करने बनी सहमति

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और आईआईटी भिलाई में कैंसर के लिए बायोसेंसर विकसित करने, विभिन्न अस्थिरोगों में प्रयोग किए जाने वाले इंप्लांट्स, एंटी बायोटिक कैरियर और टेलीमेडिसिन सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों के दैनिक कार्यों में मदद के लिए साफ्टवेयर बनाने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही एमटेक (बायो इंजीनियरिंग) और पीएचडी (बायो साइंस एंड बायो मेडिकल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम भी दोनों संस्थान मिलकर प्रारंभ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों ने कुछ समय पूर्व मिलकर शोध और अनुसंधान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। एम्स के निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर और आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश के निर्देशन में निरंतर दोनों संस्थानों के विभिन्न विभागों के मध्य सहयोग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में अभी तक एम्स के अस्थि रोग विभाग के लिए नेल्स, नी कैप्स आदि किफायती इंप्लांट्स विकसित करने के लिए आईआईटी के मैकेनिकल विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है। अस्थि रोग संबंधी आंतरिक चोटों को ठीक करने के लिए बायो डिग्रेडिबल यूनिक एंटी बायोटिक कैरियर बनाने और पोस्ट ऑपरेटिव रिस्क कैलकुलेशन के लिए भी आईआईटी तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए विकसित किए जा रहे बायोसेंसर, एंडोक्रायोनोलॉजी विभाग में आने वाले मधुमेह रोगियों के लिए माइक्रोनीडल इंसुलिन पैचेस विकसित करने और क्लिनिकल ट्रायल्स और पेटेंट के लिए भी परस्पर सहयोग पर समहति बनी है।

दोनों संस्थानों ने मिलकर जुलाई सत्र से एमटेक (बायो इंजीनियरिंग) और पीएचडी (बायोसाइंस एंड बायो मेडिकल इंजीनियरिंग) प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इसमें एम्स के चिकित्सक शैक्षणिक सहायता के साथ विभिन्न लैब में प्रयोग की सुविधा आईआईटी भिलाई के छात्रों को प्रदान करेंगे।

प्रो. नागरकर और प्रो. प्रकाश ने दोनों संस्थानों के शिक्षकों और छात्रों का आह्वान किया है कि वे मिलकर छत्तीसगढ़ को नवोन्मेष का केंद्र बनाए जिसका लाभ रोगियों को मिल सके। दोनों संस्थानों की बैठक में एम्स के अधिष्ठाता (शैक्षिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. अतुल जिंदल, डॉ. हर्षल साकले, डॉ. निघत हुसैन सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने मोहित की आईआईएम की फीस के लिए कैबिनेट से मंजूरी के दिये निर्देश

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मैं और भैया आंखों की जेनेटिक बीमारी रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से जूझ रहे हैं, इस बीमारी में धीरे-धीरे आंखों की ज्योति कम होती जाती है। मुझे बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता और भैया की आंखों में लगभग पचास प्रतिशत ज्योति है।

जब भैया का सिलेक्शन आईआईएम अहमदाबाद के लिए हुआ तो वहां की फीस जानकर हमने पढाई की उम्मीद ही छोड़ दी। हमसे कहा गया कि अगर कोई कुछ कर सकता है तो वो सिर्फ मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं। मगर हमने सोचा कि हम मुख्यमंत्री तक कैसे पहुंच सकते- हम आखिर हैं ही कौन ?

जब मुख्यमंत्री निवास में मुस्कान ने ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहीं तो मुख्यमंत्री ने मुस्कान बिटिया से कहा- अरे ! ऐसा कभी मत सोचना, आपके सपने जरूर पूरे होंगे। फीस की चिंता भूल जाओ और खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मुख्यमंत्री ने मोहित की फीस के लिए 25 लाख रुपये प्रदान करने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूरी के लिए भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मोहित ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे रायपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आंखों की जेनेटिक बीमारी के बावजूद वे पढ़ना चाहते हैं ताकि अपने जैसे बच्चों के लिए कुछ कर सकें। भारत के शीर्ष संस्थान आईआईएम अहमदाबाद के एंट्रेंस- कैट में उनका 99.93 परसेंट से सिलेक्शन एमबीए के लिए हुआ है।

वहां 2 साल की फीस लगभग 25 लाख रुपये है। इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए सम्भव नहीं है। मुख्यमंत्री ने भाई-बहन मोहित और मुस्कान से कहा कि आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता प्राप्त की है। आप फीस की चिंता हमारे ऊपर छोड़ दीजिए और पूरा ध्यान पढाई पर लगाइए। कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर आपका सपना पूरा करेंगे।

मुस्कान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे भी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही साथ वे और मोहित ‘रे ऑफ होप‘ नाम से प्रोजेक्ट चलाते हैं।

जिसके तहत वे देश और विदेश के विज़न की समस्या से जूझ रहे लगभग 200 लोगों को मेंटल मैथ्स और इंग्लिश ऑनलाइन पढ़ाते हैं। वे आगे इस काम को और आगे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने मोहित और मुस्कान को उनके लोगों की मदद करने के जज्बे की खूब सराहना की।

 

 

और भी

मई माह के लिए 1944 किलोलीटर केरोसिन आवंटित

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के प्रथम तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 1,944 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एवं हाकर्स के लिए माह मई 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंटन जारी कर दिया गया है। इसमें पीडीएस के लिए 1895.05 और हाकर्स के लिए 48.95 किलोलीटर केरोसिन सामिल है। इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है।


खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डो को पात्रता होेगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 2 लीटर की पात्रता होगी। वहीं हॉकर्स को 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है। हॉकर्स को निर्धारित उचित मूल्य दुकान के समक्ष खड़े होकर हॉकर्स से राशन कार्डधारियों को केरोसिन वितरित कराने को कहा गया है।

माह मई के लिए जिलेवार केरोसीन आबंटन इस प्रकार हैै। बस्तर जिले के लिए 96 किलोलीटर केरोसीन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले के लिए 36 किलोलीटर, दन्तेवाड़ा जिले के लिए 36 किलोलीटर, कांकेर जिले के लिए 84 किलोलीटर, कोंडागांव जिले के लिए 72 किलोलीटर, नारयणपुर जिले के लिए 24 किलोलीटर, सुकमा जिले के लिए 48 किलोलीटर, बिलासपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, गौरला-पेड्रा-मरवाही जिले के लिए 12 किलोलीटर, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 96 किलोलीटर, कोरबा जिले के लिए 84 किलोलीटर, मुंगेली जिले के लिए 24 किलोलीटर, रायगढ़ जिले के लिए 24 किलोलीटर, बालोद जिले के लिए 72 किलोलीटर, बेमेतरा जिले के लिए 84 किलोलीटर, दुर्ग जिले के लिए 24 किलोलीटर, कवर्धा जिले के लिए 96 किलोलीटर, राजनांदगांव जिले के जिए 12 किलोलीटर, बलौदा बाजार भाटापारा 120 किलोलीटर, धमतरी जिले के लिए 12 किलोलीटर, गरियाबंद जिले के लिए 72 किलोलीटर, महासमुंद जिले के लिए 96 किलोलीटर, रायपुर जिले के लिए 48 किलोलीटर, बलरामपुर जिले के लिए 72 किलोलीटर, जशपुर जिले के लिए 120 किलोलीटर, कोरिया जिले के लिए 36 किलोलीटर, सरगुजा जिले के लिए 132 किलोलीटर, सूरजपुर जिले के लिए 120 किलोलीटर, सक्ती जिले के लिए 12 किलोलीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 36 किलोलीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 36 किलोलीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 24 किलोलीटर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए 24 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

 

 

और भी

प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण से महिलाओं की होगी कमाई, सीमेंट सयंत्र से हुआ अनुबंध

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले को विकास  के साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी  बनाने की दिशा में एक नई पहल  की है। इस कड़ी  में न्यू विस्टा सीमेंट सयंत्र और स्वयं सेवी संस्था गृहिणी के साथ प्लास्टिक वेस्ट खरीदने को लेकर एक अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के तहत प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण से एक तरफ  समूह की महिलाओं को आय प्राप्त होगी, वहीं शहर हानिकारक प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त होगा और स्वच्छता भी बढ़ेगी। कलेक्टर ने गुरुवार को प्लास्टिक वेस्ट से भरी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर ने स्वयं सेवी संस्था गृहिणी अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण का कार्य करने वाली मणिकांचन केंद्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं  के कार्य की सराहना करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने के  कार्य को सतत रूप से जारी रखने के  लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। संस्था की संचालिका रूपा श्रीवास्तव ने बताया कि अनुबंध के तहत समूह की महिलाओं द्वारा संग्रहित प्लास्टिक वेस्ट को  कंपनी ढाई रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदेगी। कंपनी के द्वारा संस्था को डिलीवरी ऑर्डर मिला है।

इस अवसर पर न्यू विस्टा सीमेंट सयंत्र के कलस्टर हेड राजू रामचंद्रन, धनंजय सिंह, नगरपालिका अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

सीएम बघेल को बच्चे ने कहा अपशब्द, भूपेश बोले-धर्म की आड़ में इन लोगों ने हमारे बच्चों को क्या बना दिया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में हुए बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपशब्द कहे है जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बघेल ने खुद ट्वीट कर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को राजधानी के भगत सिंह चौक में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल का एक प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें कर्नाटक कांग्रेस के घोषणा पत्र में पीएफआई की तर्ज पर बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया गया है। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में जमकर सियासत हो रही है।

रायपुर में भी इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन करने पहुंचे थे और सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो भी इसी प्रदर्शन का बताया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी लड़के का वीडियो शेयर कर सीएम भूपेश बघेल ने लिखा है कि भगवान राम का नाम लेने से परहेज कर रहा ये बच्चा मुझे गाली दे रहा है। यह बजरंग दल का सदस्य है। धर्म की आड़ में इन लोगों ने हमारे बच्चों को क्या बना दिया है देखिए। मैं इस बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। ईश्वर सभी बच्चों को हनुमान जी की तरह ज्ञानवान और बलवान बनाए। प्रदर्शन के इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद इसे लेकर आने वाले दिनों में सियासी घमासान भी देखने को मिल सकता है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है। जिसके बाद इसे लेकर देशभर में जमकर सियासत हो रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बड़ा बयान सामने आया था। सीएम ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल को बैन करने की सोचेंगे। अभी कर्नाटक की समस्या के हिसाब से वहां बैन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बजरंग दल को बजरंग बली से जोड़े जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी जो चीज पाकिस्तान की है उसे भारत का बता देते हैं। यहां बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही गई है, बजरंग बली पर नहीं।

उन्होंने कहा कि बजरंग बली के नाम से ये गुंडागर्दी कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो हमने ठीक भी कर दिया और बैन करने की जरूरत पड़ी तो यहां भी सोचेंगे।

 

 

और भी

भगवान राम मर्यादा में रहना और श्री कृष्णा मर्यादा में कैसे रहना सिखाते हैं : जया किशोरी

रायगढ़  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तमनार के ग्राम बजरमुडा में विश्वविख्यात आधात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी का 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया गया है। जिसमे मंगलवार को प्रथम दिवस सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। मंदिर तालाब से जल भर कर कथा स्थल पहुंचे, जिसके पश्चात पुजन अर्चन की गई शाम 4 बजे से भागवत कथा जया किशोरी जी के मुखारविन्द से प्रारंभ हुई। जिसमें प्रथम दिवस भागवत महात्म की कथा सुनाई गई दूसरे दिन बुधवार को भगवान के शिव विवाह की कथा सुनाई गई। जया किशोरी ने कथा के दौरान कहा की भगवान श्रीराम मर्यादा में रहना सिखाते हैं और भगवान श्रीकृष्णा जी मर्यादा में कैसे रहते है सिखाते हैं। भगवान ने 24 अवतार लिया है, लेकिन कथा के दौरान 22 का ही वर्णन किया जाता है, 2 का नहीं। जिसके बाद 22 अवतारों का वर्णन किया गया साथ ही भगवान के बरहा अवतार की झांकी भी निकाली गई, जिसके बाद शिव विवाह की कथा और भगवान शिव पार्वती की विवाह की झांकी निकाली गई और फिर द्वितीय दिवस की कथा विराम की गई। 

प्रहलाद चरित्र और नरसिह अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 5 मई को कृष्ण जन्म, 6 मई को कृष्ण बाल लीला, 7 मई को रूकमणी विवाह, कंश वध वहीं 8 मई को सुदामा चरित्र एं भागवत कथा विराम होगा। वहीं 8 मई को भव्य भण्डारा होगा। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या भक्तजनो को शामिल होकर पुण्य की भागीदार बनने आव्हान की गई है।

कथा श्रवण करने आज पास के ग्रामीण सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भागवत कथा का सीधा प्रशारण शुभ टीवी पर किया जा रहा है।

 

 

और भी

सर्वेक्षण की जानकारी ग्राम सभा में रखकर दावा व आपत्ति करें प्राप्त : कलेक्टर

 रीपा, गौठानों और समूहों द्वारा उत्पादित-निर्मित सामग्रियों का शासकीय प्रयोजनों में अनिवार्य रूप से हो उपयोग - कलेक्टर

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सर्वेक्षण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित सर्वेक्षण एवं इसकी प्रमाणिकता के लिए आवश्यक है कि सर्वेक्षण की जानकारी सम्बंधित ग्राम सभा में जन सामान्य के समक्ष रख कर सत्यापन करा लिया जाए।

इसके लिए कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को 5 मई तक सभी प्रगणकों से सर्वेक्षण की जानकारी अद्यतन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा का आयोजन 5 से 15 मई तक किया जाएगा। दावा आपत्ति 15 से 18 मई तक और दावा आपत्ति वाले प्रकरणों में किए गए निराकरण के अनुमोदन हेतु पुनः ग्राम सभा का आयोजन 18 से 25 मई तक आयोजित कर कार्रवाई पूर्ण किया जाना है। इसके लिए उन्होंने इस संबंध में सभी सीईओ को मुनादी करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता हेतु शिक्षित बेरोजगारों द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदनों एवं दस्तावेजों के सत्यापन कार्य और स्वीकृत बेरोजगारों के आंकड़ों की समीक्षा की एवं बेरोजगारी भत्ता के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के निर्धारित समयावधि में पूरा करने जनपद सीईओ, सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  

कलेक्टर ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों के सत्यापन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जहां-जहां मतदान होना है वहां पर प्रकाश, पानी, पेयजल, शौचालय, रैम्प के साथ रेलिंग के कार्यों की संयुक्त समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने जिले के स्वसहायता समूह की सभी महिलाओं, पात्र युवाओं और ऐसे स्कूली बच्चे जो वोटर आईडी कार्ड बनाये जाने की पात्रता रखते हैं उन सभी का निर्धारित समय सीमा के भीतर वोटर आईडी कार्ड अभियान चलाकर बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में आगामी लोक अदालत, जनशिकायत पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा, चीटफंड कम्पनी, शिक्षाकर्मियों को एरियर्स भुगतान, समय सीमा के बाहर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, अविवादित नामांतरण, डायर्वसन, केसीसी, अमृत सरोवर के कार्य, हमर लैब, धन्वन्तरी योजना, स्वास्थ्य सुविधा, खाद, पेंशन, केवाईसी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्य, मनरेगा, निर्माण कार्यों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गोधन न्याय योजना हुई समीक्षा 

कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के संचालन की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गौठानो में गोधन न्याय योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रीपा, गौठानों और समूहों द्वारा उत्पादित-निर्मित सामग्रियों का शासकीय प्रयोजनों में अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी कराने, अपूर्ण गोठनों का निर्माण पूर्ण कर गोबर खरीदी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नवनिर्मित तहसिल भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की रंगाई पुताई गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से करने के निर्देश दिए।

 

 

और भी

शासन के महत्वपूर्ण अंग हैं कोटवार, पटेल और होमगार्ड : भूपेश बघेल

मानदेय मिलने से उत्साहित और खुश है सदस्य, जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने बुधवार को प्रदेश भर से आए कोटवार, होमगार्ड के जवान और ग्राम पटेलों स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष-सदस्यों ने खुलकर अपने दिल की बात रखी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को गज माला पहनाकर उनका सम्मान किया। सभी ने कहा कि बघेल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने हमारे तकलीफ को समझा और मानदेय बढ़ाकर हमें बड़ी सौगात दी है।कार्यक्रम में गौठान संचालन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने भी मानदेय मिलने की शुरुआत होने पर खुशी जताई और गोबर पेंट से बनी मुख्यमंत्री की पेंटिंग भेंटकर और खुमरी पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वावलंबी गौठान संचालन समिति के अध्यक्ष-सदस्यों को 01 करोड़ 56 लाख रूपए की राशि और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर 09 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि अंतरित की, इसमें गोबर विक्रेताओं के लिए 3 करोड़ 80 लाख तथा गौठान समिति एवं स्व-सहायता समूहों के लिए 6 करोड़ रूपए शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि गांवों में निरंतर गोबर की खरीदी हो और गांवों में एकत्रित होने वाले गोबर में से 50 प्रतिशत गोबर की खरीदी हो, इससे हमारे पशुपालक समृद्ध होंगे और गोबर पेंट और बिजली बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गोबर उपलब्ध हो। जिन गौठानों में प्रतिदिन 5 क्विंटल की खरीदी होगी, वहां पर उद्योगपतियों को गोबर से बिजली बनाने का संयंत्र लगाने की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम शासन के महत्वपूर्ण अंग पटेल, कोटवार, होम गार्ड और गौठान समिति के अध्यक्ष-सदस्यों से भी रू-ब-रू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके बिना सुचारू रूप से प्रशासन के संचालन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अब एक नये संगठन के रूप में गौठान समिति की बड़ी भूमिका भी सामने आई है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटवार, पटेल शासन के आंख और कान है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते हैं। गांव और शासन-प्रशासन के मध्य एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी, तो उस समय महसूस किया कि गांव में कृषि यंत्रों के उपयोग से लागत बढ़ रही थी, रकबा कम हो रहा था। पशुओं के अनियंत्रित चराई की समस्या से भी हमारे गांव जूझ रहे थे। तब हमने गौठान की संकल्पना की शुरूआत की, ताकि गांव में पशु एक-दूसरे के खेतों में प्रवेश न करें और उनका सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांवों में उन्हीं भूमि का चयन किया गया, जो अविवादित थी। हमने पंचायतों में गौठान बनाना शुरू किया। आज 10 हजार से अधिक गौठान बन गए हैं, जिसमें 5 हजार से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। इन गौठानों में गोबर खरीदी हो रही है। वर्मी कम्पोस्ट बन रहे है और साथ ही अन्य गतिविधियों के साथ यहां गोबर पेंट और बिजली बनाने के काम हो रहा है।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि होमगार्ड के जवानों के लिए 6300 रूपए से बढ़ाकर 6420 रूपए प्रति माह वृद्धि की है। साथ ही कोटवार, पटेल के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी की है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की दृष्टि से भी शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिये। अब राज्य में 33 जिले और 112 अनुविभाग और 233 तहसील हो गए हैं। इससे हम प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की ओर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन भी तेजी से हो रहा है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हमने छत्तीसगढ की 98 प्रतिशत जनता को सम्मान करने के लिए 01 मई को बोरे-बासी दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि हमने पटेल और कोटवारों को सम्मान दिया है और गांव के समितियों में पटेल को शामिल करने का निर्देश दिया गया है।कार्यक्रम में विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 
और भी

आईपीएस ने युवा कांग्रेसी को मारी लात, थाने पहुंचे नेता से हाथापाई, कार्रवाई की मांग

जगदलपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना कोतवाली में मंगलवार को किसी काम से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता महेश द्विवेदी पर चेंबर में गुटखा खाकर जाने पर टीआई के चेंबर में मौजूद सीएसपी प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार भड़क उठे। कथित तौर पर उन्होंने महेश को लात मार दिया।

इसके बाद महेश ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सुशील मौर्य को वहां बुलवा लिया। सुशील और विकास कुमार के बीच थाने के भीतर ही हाथापाई हो गई। इसकी खबर फैलते ही काफी संख्या में यूथ कांग्रेस के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया।

स्थानीय विधायक व इंविप्रा उपाध्यक्ष समेत वरिष्ठ कांग्रेसी भी मामले को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले पर विधायक रेखचंद जैन को फोन कर घटना की जानकारी ली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे चार बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता महेश द्विवेदी किसी काम को लेकर कोतवाली थाने गए थे। इस दौरान वहां टीआई के चेंबर में सीएसपी विकास कुमार भी मौजूद थे। बताया जाता है कि महेश उस वक्त गुटखा खाए हुए थे।

इस बात पर सीएसपी कुमार नाराज हो गए। बकौल महेश द्विवेदी उन्होंने महेश को लात मार दिया और बाहर जाने को कहा। इसके बाद महेश ने इसकी सूचना सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सुशील मौर्य को मोबाइल के माध्यम से दी। कुछ देर में सुशील भी वहां पहुंच गए। सीएसपी और उनके बीच बहस के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

इसकी खबर लगते ही थोड़े ही देर में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया।

इस दौरान काफी संख्या में थाने में बल तैनात कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधकिरण अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व महापौर जतिन जायसवाल तथा मलकीत सिंह गैदू एसपी दफ्तर पहुंचे।

देर शाम तक डीआईजी जितेंद्र सिंह मीणा केे साथ हुई बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की गई।

मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन से चर्चा कर पुलिस तथा कांग्रेस नेताओं के मध्य उत्पन्न हुए विवाद व घटनाक्रम की जानकारी ली। रेखचंद जैन बड़े कवाली की जलनी माता मड़ई में शामिल होकर लौट रहे थे तभी मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली।

जैन ने उन्हें बिन्दुवार जानकारी देते उचित समाधान करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि मंगलवार दोपहर को सिटी कोतवाली में कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कहा- सुनी हो गई थी। इन नेताओं के द्वारा जैन को फोन पर घटना के बारे में बताया गया था।

जैन ने दोपहर में ही पुलिस के आला अधिकारियों से चर्चा की थी। शाम लगभग चार बजे बड़े कवाली से जैन सीधे ही एसपी कार्यालय पहुंचे थे।

उन्होने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी तथा अन्य अधिकारियों से बात कर इस विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की थी।

एडिशनल एसपी निवेदिता पाल का कहना है कि मामले में सुशील मौर्य की ओर से सीएसपी के विरूद्ध मारपीट की शिकायत मिली है। थाने में मौजूद सीसीटीव फुटेज के अवलोकन समेत सूक्ष्मतापूर्वक जांज की जाएगी।

संसदीय सचिव विधायक रेेखचंद जैन का कहना है कि मेरे द्वारा एसएसपी को इस मामले के निष्पक्ष जांच कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली गई है।

उन्होंने आश्वत किया है कि एएसपी के अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है। बारीक जांच करने का आश्वासन दिया है।

 

 

और भी

तीन महीने पहले लिखी जा चुकी थी साय के कांग्रेस प्रवेश की पटकथा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश की पटकथा तीन महीने पहले ही लिखी जा चुकी थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की साय से राजधानी में गोपनीय मुलाकात हुई। इस मुलाकात में बस्तर के एक आदिवासी सांसद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीएम बघेल से मुलाकात से पहले साय ने दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी।

सूत्र बताते हैं कि इस मुलाकात में साय ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी थी। साथ ही अपने साथ हो रहे षड़यंत्र के बारे में भी बताया था।

उस समय साय काे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से मिलकर अपनी बात रखने की सलाह दी गई। साय जब छत्तीसगढ़ पहुंचे तो उनकी बात न को ओम माथुर सुनने को तैयार थे, न ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। इसके बाद ही साय ने भाजपा को छोड़ने का फैसला किया।

राजीव भवन में साय के कांग्रेस प्रवेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने की बातचीत पहले से चल रही थी।

लेकिन रविवार रात में साय ने कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया। साय ने एक पत्र प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा को भेजा। इसके बाद कुमारी सेलजा ने यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दी।

केंद्रीय नेतृत्व ने भी साय के पार्टी प्रवेश की अनुमति दी, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सोमवार को सदस्यता दिलाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देने के बाद संगठन के नंदकुमार साय को मनाने पहुंचे। रायपुर में साय के देवेंद्र नगर आवास पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे।

करीब दो घंटे तक भाजपा नेताओं ने साय से संवाद स्थापित करने की कोशिश की। जब साय से बात नहीं हुई, तो भाजपा नेता उल्टे पांव वापस लौट गए।

भाजपा नेताओं के घर से बाहर निकलने के दस मिनट बाद साय ने ट्वीट किया कि धूमिल नहीं है लक्ष्य मेरा, अंबर समान यह साफ है, उम्र नहीं है बाधा मेरी, मेरे रक्त में अब भी ताप है। सहस्त्र पाप मेरे नाम हो जाएं, चाहे बिसरे मेरे काम हो जाएं, मेरे तन-मन का हर एक कण, इस माटी को समर्पित है। मेरे जीवन का हर एक क्षण, जन-सेवा में अर्पित है। अंत में साय ने लिखा कि आदिवासी समाज का हित सर्वोपरि।

कांग्रेस की ओर से सोमवार सुबह एक बयान जारी हुआ कि साढ़े दस बजे एक वरिष्ठ भाजपा नेता का कांग्रेस प्रवेश होगा। साय का इस्तीफा रविवार रात से ही इंटरनेट मीडिया पर तैर रहा था। इसके बाद राजीव भवन में मीडिया का जमावड़ा लग गया।

करीब 11 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन पहुंचे, उनके आधे घंटे बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। मीडिया ने जब सीएम से बाइट लेने की कोशिश की तो वह मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर राजीव भवन के अंदर चले गए।

सीएम के आने के बाद हलचल तेज हुई और 11 बजकर 45 मिनट पर नंदकुमार साय रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की गाड़ी में राजीव भवन पहुंचे। उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने साय को सूत की माला पहनाई और अंदर ले गए। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रवेश की औपचारिकता पूरी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फेस वेल्यू देश में अब गिर रही है। यही कारण है कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक साय जैसा वरिष्ठ नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।

मरकाम ने कहा कि भाजपा आदतन आदिवासी विरोधी है। भाजपा के अंदर आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित और शोषित किया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पद से हटाकर भाजपा ने आदिवासी समाज के प्रति अपने रवैय्ये को प्रदर्शित किया था।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि जिस कांग्रेस ने पूरे देश और छत्तीसगढ़ को ठगा, वह नंदकुमार साय के साथ क्या न्याय करेगी।

कांग्रेस ने आदिवासियों का हमेशा अपमान किया, वहां साय कैसे सहज रहेंगे? क्या नंदकुमार साय पर कोई अनुचित दबाव तो कांग्रेस ने नहीं डाला है? विष्णुदेव ने कहा कि भाजपा का भरोसा साय पर हमेशा रहा है।

नंदकुमार साय ने किसी दबाव में आकर ऐसा कदम उठाया होगा, तो भाजपा के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।

 

 

और भी

गरियाबंद में मिला तेंदुए का शावक

गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम गनियारी में तेंदुआ का शावक मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को अपने कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने मादा तेंदुआ के आसपास होने की आशंका जताई है।

यह मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम गनियारी का है। जानकारी के अनुसार रोजगार गारंटी के तहत ग्राम गनियारी में कुछ मजदूर काम रहे थे।

इसी दौरान मंगलवार को मजदूरों ने वहां एक तेंदुए के शावक को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी।

मौके पर पहुंचे वन अमले ने तेंदुए के शावक का रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि मादा तेंदुआ आसपास ही मौजूद हो सकती है। इसलिए तेंदुए के शावक को ग्रामीणों से अलग रखकर अभी वाच किया जा रहा है।

शावक को मादा तेंदुुए से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि शावक की तलाश में मादा तेंदुआ गांव की ओर रुख करेगी। ऐसे में गांव वालाें को अलर्ट किया गया है।

 

 

और भी

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

जशपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर गलत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।

घटना नारायणपुर थाना इलाके की है। नीलेश सिंह सेंदरीमुंडा ढोढ़ी लोंगरा का रहने वाला था। राईडांड़ व सेन्द्रीमुंडा के बीच चराईडाड़ बगीचा स्टेट हाइवे पर यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि नारायणपुर की ओर गलत दिशा से जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन से बचते के प्रयास में बाइक सवार नीलेश महुआ पेड़ से टकरा गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर नारायणपुर पुलिस पहुंची गई है। पुलिस शव पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।

 

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने बरसते पानी में लिए फेरे

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) इंटरनेट मीडिया में अनोखी शादी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दूल्‍हा-दुल्‍हन भारी बारिश के बीच छाता ओढ़कर फेरे लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में आसपास मौजूद लोगों के हंसने और जल्‍दी-जल्‍दी फेरे लगाने की आवाज आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया इलाके का है। अब इस अनोखी शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को मुंगेली जिले का बता रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, इसकी स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है।

दरअसल, मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। गर्मी के सीजन में मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच एक अनोखी शादी का यह वीडियो सामने आया। इस शादी में भारी बारिश के बीच दूल्‍हा-दुल्‍हन ने छाता ओढ़कर फेरे लिए।

वीडियो में आ रही आवाज के अनुसार मंडप के आसपास बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं। कुछ लोग दूल्‍हा-दुल्‍हन को देखकर हंस रहे हैं। दरअसल, मंडप के ऊपर पत्तियां बिछाई जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से बारिश का पानी नीचे आ रहा था। ऐसे में दूल्‍हा-दुल्‍हन को बारिश के बीच छाता ओढ़कर फेरे लेने पड़े।

वायरल वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि शादी की रस्में पूरी हो गई थीं। मगर फेरे नहीं हो पाए थे। इस वजह से घर के लोगों ने इस तरह से बरसते पानी में फेरे करवाने का फैसला किया था।

 
और भी

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन रहेगी गर्मी से राहत, भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन और गर्मी से थोड़ी राहत बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने, वर्षा व बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है।

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि संभावित है,लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व अंधड़ चलने के भी आसार है। चार मई के बाद से गर्मी में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है।

इस वर्ष बीते दस वर्षों में देखा जाए तो अप्रैल का महीना सबसे कम तपा है और अप्रैल के अधिकतम तापमान में भी औसतन तीन डिग्री तक की गिरावट आइ है।

विशेषकर अप्रैल महीने का आखिरी दिन यानि 30 अप्रैल तो बीते पचास वर्षों में रिकार्ड वाला बन गया। 30 अप्रैल को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी गिरा।

इधर, मई के पहले भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम राहत भरा रहा और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया,जो सामान्य से 11डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अभी बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है और इसके चलते ही ठंडकता बनी हुई है। अभी कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

इन क्षेत्रों में आरेंज व यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर, बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव आदि जिलो में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, बस्तर ,कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा आदि जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

और भी

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

 (छत्तीसगढ़ दर्पण) गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया।
मंत्री श्री साहू ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बोरे-बासी तिहार की शुरूआत की है।  
श्री साहू ने कहा कि आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है।

और भी

राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण: संसदीय सचिव श्री चंद्राकर

महासमुन्द में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी श्रमिकों के साथ

मनाया बोरे-बासी तिहार

रायपुर, 1 मई 2023

 (छत्तीसगढ़ दर्पण) अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर महासमुन्द जिले में बोरे-बासी तिहार मनाया गया, इस त्यौहार में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चन्द्राकर ने कहा कि आज मजदूरों के सम्मान का दिन है। राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने निवास पर ही बोरे-बासी का स्वाद लिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में मजदूर दिवस के दिन श्रमिकों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करने के लिए बोरे-बासी तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
महासमुन्द जिले में आयोजित बोरे-बासी तिहार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक बंधुओं, पत्रकारगण व आम नागरिकों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, सिरपुर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने भी बोरे बासी खाया। वहीं कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने वन प्रबंधन समिति ग्राम कुहरी के पदाधिकारियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों व यहां कार्य करने वाले मजदूरों के साथ बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। कलेक्टर महासमुन्द ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से देश में तरक्की और खुशहाली आती है। श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं। समाज और देश के विकास में उनका अमूल्य योगदान है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने भी सामूहिक रूप से बोरे बासी तिहार में हिस्सा लिया।  

और भी

1100 दीपों से हुई भगवान परशुराम की महाआरती

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम की 11 सौ दीपों से महाआरती अम्बा मंदिर परिसर सत्तीबाजार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा विप्रजन उपस्थित हुए। सभा स्थल जय-जय परशुराम के घोष से गूंज उठा। भजन, धुमाल, चंदन टीका, भगवा झण्डा वातावरण को सनातनी पहचान दे रहे थे। बच्चे नेट जंपिंग एवम् मिक्की माउस झूलों का आनंद ले रहे थे। प्रात: निशुल्क स्वास्थ शिविर एवम् सायं भजन का कार्यक्रम भी रखा गया था।

सभा को संबोधित करते हुए धरसीवां विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म की रक्षा एवम् असुरी शक्तियों के नाश का संदेश देते हैं। नगर निगम के पूर्व महापौर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने भगवान परशुराम के जीवन के कुछ प्रसंगों का उल्लेख करते हुए ब्राह्मणों के सर्वजन हिताय, उदारतापूर्ण दानशीलता की भावना एवम् अधर्म के खिलाफ सतत् संघर्षरत रहने की बात कही। पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ब्राह्मण एकता का संदेश दिया।

योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने प्रतिवर्ष भव्य आयोजन व बड़े सामाजिक आयोजन करने के लिये आयोजकों की सराहना की।

भवन सन्निर्माण एवम् कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण कल भी सम्मानीय थे, आज भी सम्मानीय हैं। ब्राह्मणों की पहचान उनके ज्ञान, बुद्धि कौशल, कर्मशीलता, धार्मिक कार्यों में अग्रणी होने के कारण सम्पूर्ण समाज में श्रेष्ठ मानी जाती है। पार्षद मृत्युंजय दुबे ने भगवान परशुराम के पिता-माता के प्रति भक्ति, पराक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये। पार्षद अध्यक्ष अरविंद ओझा ने ब्राह्मणों की बढ़ती एकता, शक्ति के लिये सभी उपस्थितजनों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रवाद की करो विदाई ब्राह्मण-ब्राह्मण भाई-भाई। कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के षष्ठम अवतार हैं जिनसे माता लक्ष्मी ने स्वयंवर किया था। अत: भगवान परशुराम की पूजा-आरती करने से घर में सुख, शांति समृद्धि आती है। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने महाआरती आयोजन में महिलाओं के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, जिम्मेदारी निभाने पर उनकी सराहना की।


सभा को सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, अखण्ड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष योगेश तिवारी, पंजाबी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विप्र वाहिनी अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने भी सम्बोधित  किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से  अध्यक्ष अरविंद ओझा, संयोजक नितिन कुमार झा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, यशवंत पुरोहित, विनय पाण्डेय, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवननाथ तिवारी, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, डॉ। दिलीप-गीतिका झा, प्रीति त्रिभुवन मिश्रा, राजेन्द्र-मृणालिका ओझा, विजयशंकर पाण्डेय, मित्रेश दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, शैलेष शर्मा धन्नू, ममता शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, साधना शर्मा, अनुराधा दुबे, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, अमित शर्मा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, लक्ष्मी राव,  वसुधा- राकेश तिवारी, सुनीता शर्मा, सुरभि शर्मा, अभिलाषा रमाकांत दुबे, कल्पना- पुनित मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, रंजना दीवान, आभा शर्मा, अर्चना वोरा, निवेदिता शर्मा, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, अर्चना तिवारी, डॉ। विकास पाठक, सुनील शुक्ला, वीणा ठाकुर, निकिता तिवारी, सुमन बाजपेई, साधना उपाध्याय, पल्लवी नरहरि होता, सुनील बजारी, डा। विकास पाठक, नागेन्द्र वोरा, प्रमोद गौतम, शिवांजल शर्मा, वसुधा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, तुलसी तिवारी, हथबंध से अखिलेश्वरी शुक्ला, बेमेतरा से उमा तिवारी, कनकलता मिश्रा आदि बहुतायत संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। मंच संचालन नमिता शर्मा एवम् आरती गायन सुमन मिश्रा ने किया।

 

 

और भी