छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर हुआ जन जागरूकता अभियान

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिलाओं के विरूद्ध हो रही हिंसा को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस तथा प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मध्य जिले के संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, महिला हेल्पलाईन 181, आंगनबाड़ी केन्द्र, आशा कार्यकर्ता व अन्य महिलाओं से संबंधित संस्थाओं व प्राधिकरणों में महिलाओं के विरूद्ध हो रही सभी प्रकार के हिंसा समाप्त करने व बाल संरक्षण के विषय पर 2 से 6 दिसम्बर तक आईटीएस महाविद्यालय गरियाबंद, औद्यागिक प्रशिक्षण केन्द्र- मजरकटा, गरियाबंद व शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में जन जागरूकता व प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं के संरक्षण के लिए अधिनियम 2005 लागू किया गया है। विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता/अधिवक्ता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। सखी वन स्टॉप सेन्टर के सुचारू रूप से संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुये 181 महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर की जानकारी दी गयी। सेंटर एक ही छत के नीचे हिंसा से पीडि़त महिलाओं के आश्रय के लिए 24 घंटे तत्पर है। महिला और बालिकाओं के साथ हो रही हिंसा, जैसे छेड़-छाड़, साइबर क्राइम, प्रेम-प्रंसग, लैंगिक अपराध आदि के संबंध में बताया गया। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 व आर्दश नियम 2016 के बाल संरक्षण विषयों पर बच्चों को जागरूक करते हुये बच्चों के अधिकार व संरक्षण, बाल विवाह, बालश्रम, भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्रह, शिशु-पालना केन्द्र, गुड-टच, बेड-टच, स्पांसरशीप कार्यक्रम, नशा मुक्ति, कन्या भू्रण हत्या, मानव तस्करी, बच्चों के अवैध प्रवास, व चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन अनुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में महिला उत्पीडऩ व बाल संरक्षण विषय पर जन-जागरूकता के लिए विभाग से लता पटेल, संरक्षण अधिकारी, (नवा बिहान),  रेवती यादव, केन्द्र प्रशासक,  किरण पांड़े, परामर्शदाता (सखी वन स्टॅाप सेन्टर) जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रेमशंकर यादव, परामर्शदाता, अजीत शुक्ला आउटरीच वर्कर व हेमलता नाविक, आउटरीच वर्कर की ओर से महिलाओं व बाल संरक्षण के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

और भी

तनाव प्रबंधन व आत्महत्या रोकथाम विषय पर कार्यशाला /प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला गरियाबंद अंतर्गत जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. सी. उरांव के मार्गदर्शन में जिला मानसिक स्वास्थ्य दल के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद निराला (क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट), उमेश सोनी (सायकेट्रिक सोशल वर्कर),  हेमलता खुंटे (सिनियर नर्सिंग ऑफिसर) व साधना कश्यप (नर्सिंग ऑफिसर) की ओर से मैनपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रिनिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित करते हुए 8 दिसंबर को आत्महत्या रोकथाम व गेटकीपर प्रशिक्षण दिया गया। 

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार ध्रुव, खंड कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) गणेश सोनी उपस्थित थे तथा 9 दिसंबर को छुरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को तनाव प्रबंधन पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यशाला आयोजित करते हुए तनाव से मुक्ति के गुर बताया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनित साहू व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। उक्त कार्यशाला में मानसिक तनाव, अवसाद, चिड़चिड़ापन आदि से बचाव व जनजागरूकता के लिए प्रशिक्षित करते हुए जिलें में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सुचारू संचालन व जनसामान्य को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता करने के निर्देश दिये गये।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 दुर्ग : दुर्ग जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर ग्राम कुथरेल के स्थान पर नगपुरा में होगा


जिला प्रशासन की ओर से शासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पंचायत कुथरेल में 14 दिसंबर 2022 को किया जाना था, परन्तु ग्रामीणों की मांग व सुविधा के दृष्टिकोण से शिविर आयोजन के स्थान में परिवर्तन किया गया है।

जांजगीर-चांपा : जब नहर में कार सहित उतर गए कलेक्टर, फिर पैदल पंहुचे पुल के नीचे

चाम्पा से जांजगीर जाने वाले मार्ग में पडऩे वाले नहर पुल को भला कौन नहीं जानता? आमजनों के परेशानी का सबब, इस पुल में आये दिन लोग जाम में फंस जाते हैं। नहर पुल के चारों तरफ मार्ग होने से आवागमन की यह परेशानी विगत कई सालों से है, जो जांजगीर में रहने वाले और इस पुल से होकर गुजरने वाले सभी लोगों को भुगतना पड़ता है। 

बेमेतरा : मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना : 58 छात्राओं को मिला नि:शुल्क सायकल

मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ की 58 छात्राओं को सायकल वितरित की गई। कलेक्टर व संसदीय सचिव ने छात्राओं से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई लिखाई की बारे में जानकारी ली। 

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री की पहल से नन्ही नेहल को मिली नई जिन्दगी

अक्सर गंभीर बीमारियां होने पर ये बीमारियां इंसान को शारीरिक रूप से परेशान करने के साथ व्यक्ति एवं उसके परिवार को ईलाज में होने वाले आर्थिक परेशानियों में भी डाल जाती है। ऐसी संकट की घड़ी में अपने भी जहां आंख चुराने लगते है, ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है। कहीं भी उसे सहायता प्राप्त नहीं होती। 

कोण्डागांव : उद्योग मंत्री लखमा ने निर्माणाधीन आदिवासी विश्राम गृह का किया निरीक्षण

वाणिज्य कर व उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व अंतागढ़ विधायक अनुप नाग की ओर से शुक्रवार को बांधा तालाब व चौपाटी स्थल के समीप निर्माणाधीन आदिवासी विश्राम गृह के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

बेमेतरा : नवागढ़ में आयोजित शिविर में 101 आवेदनों का किया गया मौके पर निराकरण

आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मांग व शिकायत के कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 101 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले में खाद्य निरीक्षकों की हुई नवीन पदस्थापना

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय रायपुर की ओर से नव गठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 5 खाद्य निरीक्षक पदस्थ किये गये है। कलेक्टर पी एस ध्रुव ने आदेश जारी कर संतोष आहिरे को अनुभाग मनेन्द्रगढ़ से जिला कार्यालय खाद्य शाखा के मुख्यालय संलग्न किया गया है। 


जांजगीर-चांपा : कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण करने पर की गई कार्रवाई


कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर ने जिले के वास्तविक किसानों से समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने तथा अवैध धान परिवहन और कोचियों- बिचौलियों की ओर से अवैध भंडारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए मंडी अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


सक्ती : कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से 100 मीटर की परिधि प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित


कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी सक्ती नुपूर राशि पन्ना की ओर से कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में आमजनता के आवाजाही की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण तथा कानून व्यवस्था को देखते हुए इन कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि को संरक्षित क्षेत्र घोषित करते हुए रैली/जुलूस/धरना/विरोध प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।

बिलासपुर : यातायात नियमों का पालन करने अधिकारियों ने ली शपथ

सड़क सुरक्षा के लिए बनाये गये यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने आज शपथ ली। जिला कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एस.एस दुबे ने उन्हें शपथ दिलाई। 


सक्ती : कलेक्टर नूपुर और एसडीएम रेना जमिल ने दिव्यांग दिवस के अवसर पर बच्चों का हौसला अफजाई किया


कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय सक्ती पहुंचकर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों को परिवार जैसा स्नेह दिया। गायत्री मंदिर के पास दृष्टिबाधित स्कूल में आयोजित किये गये विश्व दिव्यांग दिवस समारोह के समापन के बाद नेत्रहीन बच्चे विद्यालय पहुंचे।

सक्ती : सक्ती के देसी सी-मार्ट बाजार को मिली सफलता, दस दिनों में 37,467 हजार की कमाई

सक्ती का देसी सुपर बाजार सी-मार्ट अब लोगों की बीच अपनी जगह बनाने में सफल हो रहा है। सी मार्ट बाजार में देशी उत्पादों की जमकर बिक्री हो रही है। पिछले रुपए का साबुन, दोना पत्तल, सरसों तेल, कैरी बैग और ग्लिसरीन जैसी सामग्रियों की बिक्री हुई है। इससे राज्य के सहायता समूह की महिलाओं को लाभ मिला है। जिन्होंने इन सभी प्रोडक्ट को बनाया है।

सक्ती : सक्ती कलेक्टर ने ली एसडीएम, सीडीपीओ और सुपरवाइजर की बैठक, बेहतर काम करने के लिए किया उत्साह वर्धन


कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने महिला व बाल विकास विभाग अंतर्गत सीडीपीओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक कर उन्हें सुपोषण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से दिशा-निर्देश देते हुए बेहतर काम करने के लिए उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बैठक में कहा कि सुपोषण अभियान से जुड़े सभी विभागों के समन्वित प्रयास से सक्ती जिले में कुपोषण की दर घटनी चाहिए। 

सूरजपुर : कलेक्टर ने किया सरहरी ग्राम में चल रहे जेजेएम के कार्यों का निरीक्षण

कलेक्टर इफ्फत आरा ने प्रतापपुर ब्लॉक के सरहरी ग्राम में चल रहे  जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे हर घर जल के कार्यों का निरीक्षण किया। सरहरी ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजना 1.88 करोड के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य 18 किलोमीटर की पाइप लाइन का निर्माण किया जा रहा है। 

उत्तर बस्तर कांकेर : फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध

फसल कटाई के बाद फसलों के ठूंठ किसान खेत में ही जला देते हैं, ताकि नई फसलों की बुवाई कर सकें। फसल अवशेष खेतों में जलाने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है, मित्र कीट नष्ट होते हैं, सूक्ष्म जीव पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं, साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को बल मिलता है।
 
और भी

सड़क सुरक्षा सप्ताह में कलेक्टर और एसपी ने ली शपथ

 कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को शीतकाल में होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए जिले भर में शासकीय कार्यालयों तथा अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिए शपथ ली गई। जिसके अंतर्गत जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी दिव्यांग पटेल सहित जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा सभा कक्ष में जिला कार्यालय एवं जिला पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई। जिसके अंतर्गत सभी ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमों का स्वयं और अपने परिजनों से पालन करावाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, हमेशा एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले रास्ता देने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।


केशकाल के ग्राम पंचायत मस्सूकोकोड़ा में भी डबरी निर्माण कार्य में संलग्न मनरेगा श्रमिकों द्वारा कार्यस्थल पर सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई। वहीं जिला कोषालय, कार्यालय समाज कल्याण विभाग,पशु चिकित्सा विभाग, जिला परिवहन कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई।
और भी

स्वास्थ्य संचालक भीम सिंह ने मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया निरीक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक  भीम सिंह ने  राजधानी  के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर मरीजों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने, बेहतर साफ-सफाई और व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए। इस  दौरान उन्होंने एसएनसीयू में वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने को कहा। इस मौके पर  सिविल सर्जन डॉ. पी.के. गुप्ता, जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एस.के.भंडारी और मातृ एवं शिशु अस्पताल की प्रभारी डॉ. निर्मला यादव  मौजूद थीं।

अस्पताल के निरीक्षण के  दौरान उन्होंने  बुजुर्गों के लिए विशेष काउंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पहली बार एएनसी चेकअप के लिए आई गर्भवती महिलाओं के दूसरे चेकअप और उसके बाद के फॉलो-अप चेकअप के लिए कॉल-सुविधा की व्यवस्था बनाने कहा। उन्होंने मरीजों को पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए  जिससे उनके इलाज में देरी न हो।

और भी

ऐसी बही छत्तीसगढ़ी गीत की बयार, कि हर कोई झूम उठे

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने कहा कि राजनांदगांव जिला साहित्य के क्षेत्र में विख्यात है। यहां अनेक साहित्यकारों ने जन्म लेकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र जैसे विख्यात साहित्यकारों ने जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपने विद्यालय और महाविद्यालय समय में युवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने से सांस्कृतिक गतिविधियों को बल मिलता है और आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का सूत्रधार बनते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के सदस्य किशन खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समझने का मौका मिल रहा है। इस अवसर पर सिंधु एकादमी बोर्ड के सदस्य अशोक पंजवानी ने युवा महोत्सव कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवा पीढ़ी अपनी परंपरागत संस्कृति और विरासत से रूबरू होते हैं।



कलेक्टर डोमन सिंह ने महोत्सव में शामिल युवाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर युवा महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया है। उन्होंने संभागीय स्तर पर चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपना प्रदर्शन जारी रखें और अपने साथ अपने घर, परिवार और जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर  निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवस पर जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए एक्का, नोडल अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

 उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर चयनित 1 हजार 338 प्रतिभागियों ने 26 विधाओं में अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर इन प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन करते हुए लोगों का मन मोह लिया। आज जिला स्तर पर चयनित 75 प्रतिभागी संभागीय युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ ही उन्हें आगे बढऩे की शुभकामनाएं दी। इनमें शास्त्रीय गायन, तबला वादन, कथक नृत्य, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता,  पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, लोक गीत, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सरहुल नृत्य,  गेड़ी नृत्य,  एकांकी नाटक, खो-खो एवं कबड्डी विधा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इन सभी विधाओं में 2 आयु वर्ग में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनमें 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच महोत्सव का आयोजन हुआ ।

और भी

एनएसयुआई ने छत्तीसगढ़ में शुरू की सदस्यता अभियान

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाँडे के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में सदस्यता अभियान जारी है,इसी कड़ी में प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में रायपुर के विभिन्न कालेजो में जाकर सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर छात्रो को सदस्य बनाया गया।विशाल कुकरेजा ने बताया कि युवाओं से जुड़ी सभी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है । वहीं एनएसयुआई ने कोरोना काल में ऑनलाइन परीक्षा की माँग की थी। उस माँग को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रो के हित में फ़ैसला सुनाकर ऑनलाइन परीक्षा करवाई थी।इन्ही सभी मुद्दों को छात्रो के सामने रखकर सभी को सदस्य बनाया जा रहा है , बढ़ी संख्या में छात्रो ने सदस्यता ग्रहण की । सदस्यता अभियान में प्रदेश सचिव कुणाल दूबे,वरुण हबलानी,अभिषेक दुबे,तिशीर साल्वे,सरोष विज,कृष्ण मंगतानी,प्रशांत ठाकुर,सचिन पोपटानी,तनिष्क मिश्रा,शुभम् लुला,यश नागवानी,सार्थक मार्गेड,हर्ष दुलहानी,रौनक़ साहू आदि छात्र नेता उपस्थित थे ।
और भी

किस्सा मोर रायपुर का’ आयोजन 10 दिसंबर को बूढ़ातालाब में

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निवास योग्य शहरों की रैंकिंग में अपने शहर की सुविधाओं के संबंध में नागरिक अपना फीडबैक दें रहे हैं। आम लोगों को इस सर्वेक्षण के संबंध में प्रेरित करने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. एवं भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक साथ मिलकर 10 दिसंबर को शाम 6 बजे बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर में “किस्सा मोर रायपुर का“ व्याख्यान्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में शहर के विषय विशेषज्ञ के साथ आम नागरिक रायपुर के ऐतिहासिक धरोहर एवं प्राचीन रायपुर के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता भारतीय सांस्कृतिक निधि छ.ग. के संयोजक श्री अरविंद मिश्र होंगे। 
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निवास योग्य उत्तम शहरों की रैंकिंग के लिए “इज ऑफ लिविंग-2022“ सर्वेक्षण संचालित की जा रही है। इसके तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेब लिंक http://eol2022.org  पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर हर नागरिक प्रतिक्रिया दे सकते है।
और भी

जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्रामीण औद्यौगिक पार्क का निरीक्षण

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने आज ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) के अंतर्गत चयनित गौठान केसली, रोहरा का औचक निरीक्षण कर स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए है। इसके साथ ही उन्होनें नवापारा स्कूल का भी निरीक्षण कर स्कूल में चल रहे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। सीईओ ने इस दौरान बच्चों से मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही बच्चों को आगे बढऩे के लिए नीट, जेईई परीक्षा की जानकारी देते हुए शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने, प्रतियोगी परीक्षाएं के लिए विशेष तैयारी कराने का सुझाव दिया गया। 

उक्त अवसर पर सरपंच सहित सीईओ जनपद पंचायत सिमगा अमित दुबे, पंचायत विभाग के अन्य कर्मचारी, सचिव व गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके उन्होनें पलारी विकासखंड अंतर्गत 103 पंचायतों के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक की विशेष बैठक ली। जिसमें गोधन न्याय योजना, पैरा दान, मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने गांवों में पैरादान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान, गौधन के तहत गोबर खरीदी, मनेरगा के तहत गांवों में रोजगार मूलक कार्य करने सभी सरपंचों को अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इस मौके पर सर्वाधिक पैरा दान करने वाले, सर्वाधिक गोबर खरीदी करने वाले तथा सर्वाधिक 100 दिवस रोजगार देंने वाले पंचायत को साल व फल से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत हरिशंकर चौहान, एपीओ मनरेगा के.के साहू, एसबीएम जिला समन्वयक मुरली कांत यदु, सीईओ पलारी रोहित नायक सहित अन्य समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित थे।

 
और भी

सोनाखान मैराथन में हुआ उत्साह के साथ, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई कुपोषण के खिलाफ दौड़

सुपोषण का संदेश देने युवाओं से लेकर बच्चों व महिलाएं भी हुए सम्मलित

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का संदेश देने दु कदम सुपोषण के थीम पर जिला प्रशासन की ओर से आज शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि सोनाखान में सोनाखान मैराथन 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें 341प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवाओं से लेकर बच्चे व महिलाओं ने बड़े उत्साह से इस मैराथन में शामिल हुए। 

यह दौड़ शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक के मुख्य द्वार से सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर 10 किलोमीटर तक प्राकृतिक वातावरण में जंगल के रास्ते से होते हुए समाप्त हुआ। मैराथन में प्रथम-भोजराम साहू द्वितीय- सुनील साहू तृतीय- कुंज राम ध्रुव को प्राप्त हुआ। गौरतलब है की मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्भवती व शिशुवती माताओं को भी गरम भोजन से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में 12 हजार से अधिक एनिमिक महिलाओं को गरम भोजन दिया जा रहा है। इस प्रकार योजना से लाभान्वित होने वाली अन्य गर्भवती व शिशुवती माताओं के पोषण स्तर में नियमित सुधार हो रहा हैं।

और भी

दिशा दर्शन योजना के तहत महिला स्व. सहायता समूह के 150 सदस्यों को कराया एक्स्पोजर विजिट

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम के द्वारा दिशा दर्शन योजना के तहत महिला स्व. सहायता समूह के 150 सदस्यों का एक्स्पोजर विजिट कराया गया। 29 नवंबर को सुबह 11 बजे पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके तहत 29 नवंबर को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बिछिया स्थित तेजस्विनी एकता महिला महासंघ के सदस्यों द्वारा कोदो कुटकी प्रसंस्करण इकाई, बेकरी इकाई, वस्त्र निर्माण इकाई के साथ ही कोदो कुटकी से बनने वाली कुकीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निर्माण स्थल में बन रहे कुकीज का भी अवलोकन कराया गया।

इस समूह के क्रियाकलापों को देखकर महिला स्व. सहायता समूह की महिलाएं अपने क्षेत्र में भी ऐसा कार्य करने का संकल्प लिया। इसके दूसरे दिन सतना जिले के बेरमा स्थित स्व. सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित ताजी सब्जी एवं फल विक्रय केंद्र का एक्स्पोज़र विजिट कराया गया। इस फेडरेशन में अनेक स्व. सहायता समूह जुड़े हुए हैं।

समूह के सदस्यों द्वारा आजीविका जलपान गृह, फल विक्रय केंद्र, किराना स्टोर सहित व्यवसाय कर अपने जीविकोपार्जन का साधन बनाया हुआ है। इस फेडरेशन के सदस्यों द्वारा उनके द्वारा की गई खेती का भी अवलोकन कराया गया। 1 दिसंबर को सतना जिले के मैहर में स्थित मां शारदा देवी का दर्शन कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी के द्वारा इस यात्रा के लिए परियोजना अधिकारी बृजेश सोनी, संदीप पटेल एवं नमन देशमुख को नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया था।

 

 

और भी

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत मोदी सरकार के विदाई का संकेत : मोहन मरकाम

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव एवं हिमाचल में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्पष्ट है हिमाचल की जनता ने मोदी के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है। हिमाचल में भाजपा की करारी हार 2024 में केंद्र से मोदी सरकार के विदाई के संकेत हैं। गुजरात में चुनाव में भाजपा गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं की बल्कि हमेशा की तरह गुजरात की अस्मिता को आगे लाकर गुजरात के इज्जत की बात कह कर जनता से भावनात्मक रूप से वोट लेने में कामयाब रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भानुप्रतापपुर की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। सावित्री मंडावी को जीता कर स्वर्गीय मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने जिस प्रकार से बलात्कारी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के आगे आज परिणाम है। भाजपा के प्रत्याशी को भानूप्रतापपुर के माता और बहनों ने खारिज कर दिया। भाजपा में अगर नैतिकता है तो उन्हें अभी भी मासूम बच्ची के गैंगरेप के आरोपी ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस के हवाले करना चाहिए और उस मासूम बच्ची को न्याय दिलाने आवाज उठानी चाहिए।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर चुनाव से साबित हुआ कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यो से जनता में नया भरोसा पैदा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये सरकार ने काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है। यही भरोसा भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की जीत का आधार बना।  


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गुजरात में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले प्रत्याशी नहीं थे। इसलिए कांग्रेस से जुड़े बड़े नेताओं को केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर डरा धमका कर भाजपा में शामिल कराया गया और उन्हें प्रत्याशी बनाया गया। भाजपा कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती है। गुजरात के चुनाव में देखा गया है किस प्रकार से निर्वाचन आयोग भाजपा के आगे घुटना टेक दिया था। आचार संहिता का खुला उल्लंघन वहां किया गया है। काला धन का उपयोग कर जनमत को प्रभावित किया गया है। असल में भाजपा गुजरात में चुनाव जीती नहीं है बल्कि अदानी अंबानी के पैसे के दम पर चुनाव को प्रभावित कर अपनी जीत को सुनिश्चित किए हैं।
और भी

छत्तीसगढ़ के 15 आईएएस जाएंगे मसूरी, मिड करियर ट्रेनिंग की मिली मंजूरी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य सरकार ने 15 आईएएस अफसरों को मिड कॅरियर ट्रेनिंग के लिए मंजूरी दे दी है। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 से 2014 बैच के आईएएस शामिल हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने धान खरीदी व अन्य जरूरी कार्यों के मद्देनजर चार कलेक्टरों को ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए मंजूरी नहीं दी थी।

गौरतलब है कि देशभर से करीब 162 आईएएस अफसरों को करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चुना गया है। इनमें 2007 से लेकर 2014 बैच के आईएएस हैं। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में 25 दिन की ट्रेनिंग होगी। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम  19 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित है।

ये अफसर जाएंगे ट्रेनिंग करने

छत्तीसगढ़ से 2008 बैच के अफसर श्यामलाल धावड़े, राजेश सिंह राणा, जनक प्रसाद पाठक, महादेव कावरे, नीलकंठ टिकाम, 2009 बैच की किरण कौशल, अय्याज तंबोली, अवनीश कुमार शरण, 2010 बैच के डॉ. सारांश मित्तर, जयप्रकाश मौर्य, 2012 बैच के संजय अग्रवाल, रणबीर शर्मा, रितेश कुमार अग्रवाल, शिव अनंत तायल, 2013 बैच के गौरव कुमार सिंह, इंद्रजीत चंद्रवाल और 2014 बैच के ऋतुराज रघुवंशी का चयन किया गया है।

इन्हें नहीं मिली अनुमति

राज्य सरकार ने रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर और जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को ट्रेनिंग में जाने की मंजूरी नहीं दी है। राज्य में अधिकारियों की कमी को देखते हुए मंजूरी नहीं दी है।

बता दें कि मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का मकसद अधिकारियों को अगले स्तर पर काम करने में सक्षम बनाना है। इसी ट्रेनिंग के आधार पर जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड, सुपर टाइम स्केल और इंक्रीमेंट तय होता है।

और भी

बिहान मेला जैसे प्रयास से समाज में आती है जागृति, खुलते हैं विकास के रास्ते : विधायक

 - विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने महिला समूह के उत्पादों को देखकर बढ़ाया हौसला - जनपद पंचायत छुरिया में लगा महिला समूह के लिए बिहान मेला - 30 महिला समूह ने स्टाल लगाकर की अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री - समूह की महिलाओं ने लगभग 2 लाख 18 हजार रूपए के उत्पादों की बिक्री की - कलेक्टर ने स्टाल निरीक्षण कर महिला समूह के प्रयासों की प्रशंसा की

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जनपद पंचायत छुरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत महिला समूह के लिए बिहान मेला का आयोजन किया गया। बिहान मेला का आयोजन जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में किया गया। बिहान मेला में आज देर तक रौनक रही और यहां लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने लुत्फ उठाया। बिहान मेले में 30 महिला समूह ने स्टाल के माध्यम से अपने यहां उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी व बिक्री की। बिहान मेला का आयोजन होने से 1730 महिला समूह को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिला। मेले में समूह की महिलाओं के लगभग 2 लाख 18 हजार रूपए के उत्पादों की बिक्री हुई। यहां पहुंचे खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू एवं कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने महिला समूह के स्टाल में पहुंचकर महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री का अवलोकन किया। इस दौरान खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि समूह की महिलाओं के प्रयास से समाज में जागृति आती है। महिलाओं के अग्रणी भूमिका में आगे आने से विकास की राह खुलती है। उन्होंने महिला समूह को उनके इस प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।


कलेक्टर डोमन सिंह ने महिला समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि समूह की महिलाओं के द्वारा काफी अच्छा प्रयास किया गया है। समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कलेक्टर ने कहा कि महिला समूह जागरूक होकर समाज में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के प्रयास से समाज में नए-नए आयाम बनते हैं और विकास का आगाज होता है। इस दौरान कलेक्टर ने महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने उत्पादों के साथ-साथ अन्य समूहों के उत्पादों का भी अवलोकन करें। जिससे एक दूसरे के उत्पादों को समझने और आगे कार्य करने की प्रेरणा मिलता रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिला स्वसहायता समूह को प्रोत्साहन देने के लिए विकासखंड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने बताया कि बिहान मेला के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा अच्छा कार्य किया गया। 21 दिसम्बर को डोंगरगढ़ में बिहान मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले में सभी विकासखंडों में बिहान मेला का आयोजन होगा। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव सुनील नायक उपस्थित रहे।

बिहान मेला में मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 210 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खासकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बीपी, शुगर सहित सर्दी, खांसी बुखार, मलेरिया की जांच की गई। साथ ही आवश्यक दवाई व आवश्यक परामर्श भी दिया गया। महिलाओं ने मोबाईल मेडिकल यूनिट को एक अच्छी योजना बताया। बिहान मेला में आज 17 महिला समूह को एनआरएलएम योजना अंतर्गत 64 लाख रूपए की ऋण स्वीकृति का चेक वितरित किया गया। विधायक श्रीमती साहू ने समूह की महिलाओं को चेक व प्रशस्ति पत्र वितरित किया। बिहान मेला में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले, पैरा दान, वर्मी उत्पादन, आदर्श गौठान, स्वसहायता समूह की उत्पादों की बिक्री व बैंक सखी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बिहान मेला में समूह की महिलाओं द्वारा टेंट लगाया गया तथा माईक की व्यवस्था भी की गई।

बिहान मेला में महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री आकर्षण का केंद्र रहा। महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया। यहां आने वाले लोगों ने व्यंजन का लुत्फ उठाया। आज यहां माला आजीविका संकुल संगठन छुरिया द्वारा हल्दी मिर्च धनिया पाउडर का स्टॉल लगाया। इसी प्रकार पदम मोंगरा स्वसहायता समूह कल्लू बंजारी द्वारा मिठाई, नव अभिलाषा स्वसहायता समूह कल्लू बंजारी द्वारा दाल बड़ी, ज्योति कलश स्वसहायता समूह आटरा द्वारा बाड़ी में उत्पादित जाम, पदम नवदुर्गा स्व सहायता समूह मासूल द्वारा जिमीकंद, जागृति महिला स्वसहायता समूह लाममेटा द्वारा स्टेशनरी सामग्री, पदम मां शीतला स्वसहायता समूह द्वार फैंसी दुकान, जय अंबे स्वसहायता समूह दीवानटोला द्वारा कपड़ा दुकान, मां धनेश्वरी स्वसहायता समूह हाले कोसा द्वारा सब्जी, मां बम्लेश्वरी दुर्गा स्वसहायता समूह कीरगाहाटोला द्वारा गुपचुप  ठेला, दीक्षा स्व सहायता समूह मेटेपार द्वारा अंडा रोल, वृंदावन स्व सहायता समूह पाटेकोहरा के द्वारा होटल, जय मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह पाटेकोहरा के द्वारा बांस से उत्पादित सामग्री, पूजा स्वसहायता समूह पाटेकोहरा के द्वारा गुपचुप दुकान, जय मां दुर्गा स्वसहायता शिकारीटोला के द्वारा चप्पल दुकान, मां गायत्री स्व सहायता समूह मकरधौकरा के द्वारा सब्जी, मां अंबे स्व सहायता समूह रानी तालाब के द्वारा बैग दुकान, मां गौरी स्व सहायता समूह महाराजपुर के द्वारा सब्जी, मां सरस्वती स्वसहायता समूह जोबा के द्वारा जिमीकंद, महाशक्ति स्वसहायता समूह जोबा के द्वारा चिरायता, मां शारदा स्वसहायता समूह तेलीनबांधा के द्वारा मुर्रा लड्डू जैसे उत्पादों की बिक्री महिला समूह द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम श्री उमेश तिवारी एवं उनकी टीम उपस्थित थी।
 
और भी

रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत जिसमें अभी इस वित्तीय वर्ष आज सभी पंचायत ग्राम सभा के माध्यम से रोजगार दिवस आयोजित किया गया। मनरेगा में 13480 मजदूर कार्यरत है कुल निर्माण 661 कार्य में 266 ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्य चल किया जा रहा है। मनरेगा से रोजगार के अधिकार व शिकायत निवारण संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही वर्ष के दौरान निर्माण कार्याे की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने पर भी जानकारी दी गई। ज्ञातव्य है, कि विकासखण्ड पंचायतों में श्रममूलक पर्याप्त कार्य स्वीकृत है, जिसके तहत मांग अनुसार निरंतर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मजदूरो का 15 दिवस बैक खाते के माध्यम से भुगतान की रोजगार दिवस में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2022-23 पंजीकृत परिवार 1,19,198 कुल परिवार है। जिसमें से 1,79,780 परिवारों को रोजगार दिया जा चुका है। 20 लाख 55 हजार  मानव दिवस सृजित किया गया है। वर्तमान में वृक्षरोपण कार्य, पशु शेड, नवीन पंचायत भवन, आंगनबाडी, उचित मूल्य की दुकान, गौठान में शेड नरवा कार्य, निर्माण इत्यादि कार्य निरंतर चल रहे ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्विनी देवांगन ने बताया गया रोजगार दिवस के अवसर पर मनरेगा के माध्यम से अधिक संख्या में ग्रमीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उदेश्य से विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य में इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला दुर्ग में जिला दुर्ग में 4910.17 लाख मजदूरी पर व्यय किया गया जो कि व्यय का 75.51 प्रतिशत प्राप्त किया गया है। 302 परिवार को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध किया गया है।  प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (छत्ड) 88.45 प्रतिशत एवं कृषि के विकास 80.57 प्रतिशत कार्य किया गया है।

 

 

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक जिले में 2 लाख 53 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी


खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 2 लाख 53 हजार 610 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए है। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मोटा धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपए और पतला धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

धमतरी : स्थानीय उपभोक्ताओं को ग्रामीण तालाबों से आखेटित मत्स्य विक्रय दर में किया गया संशोधन

मछलीपालन संसाधनों में लगातार वृद्धि को ध्यान में रख पंचायतों के ग्रामीण तालाबों में आखेटित मछलियों को स्थानीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए विक्रय दर में संशोधन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित एक सौ रूपये प्रति किलोग्राम के स्थान पर अब नया संशोधित दर 120 रुपए प्रति किलो किया गया है।

गरियाबंद : राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला का आयोजन माह दिसम्बर के तृतीय सप्ताह रायपुर में

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह दिसम्बर 2022 के तृतीय सप्ताह में रायपुर में होना है, जिसमें 91 निजी प्रतिष्ठानों की ओर से विभिन्न 9 सेक्टर जैसे अपेरल, बैंकिंग एंड फाईनेंशियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, टूरिज्म एंड हॉस्पेटीलीटी, लॉजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्यूरिटी में कुल 46 हजार 616 पदों में भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी। 

बेमेतरा : बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं का अतिरिक्त सुरक्षा निधि माफ

राज्य शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रबंधन के निर्णय के बाद बीपीएल से सामान्य घरेलू श्रेणी में परिवर्तित उपभोक्ताओं की अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को माफ कर दिया गया है, वहीं जिन उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान कर दिया है, उनकी राशि का समायोजन अगले बिल में कर दिया जाएगा। 


अम्बिकापुर : जनचौपाल के आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही : मैनामती को मिला आबादी पट्टा


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश पर एसडीएम उदयपुर शिवानी जायसवाल की ओर से आवेदिका मैनामती को आबादी पट्टा दिलाया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई व पट्टा मिलने से मैनामती ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त की।

जांजगीर चांपा : मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से 26 शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मानित


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर के सभागार में आज जिले के 26 शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम के द्वारा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 


नारायणपुर : मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने की नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई


मुख्य सचिव अमिताभ जैन व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा में निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लेने के बाद मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई की व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

नारायणपुर : सहायक शिक्षक एलबी से प्राधन पाठक, प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरान्त शेष कर्मचारियों का पदांकन

सहायक शिक्षक एलबी से प्राधन पाठक, प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरान्त संशोधन के लिए प्राप्त अभ्यावेदन के आधार पर नारायणपुर व ओरछा विकासखंड के शेष कर्मचारियों का पदांकन काउन्सिलिंग से 8 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे स्थल कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।


बेमेतरा : बेमेतरा जनचौपाल शिविर में 96 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण


सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनको लाभ दिलाने तथा उनकी शिकायतों, मांगों व समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिए आज बुधवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया।

जशपुरनगर : कलेक्टर ने गम्हरिया के दृष्टिबाधित विद्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज गम्हरिया के दृष्टिबाधित विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से रूबरू होकर उनका परिचय और अनुभव जाने। अपने बीच कलेक्टर को पाकर बच्चे बहुत खुश हो गए और उत्साह के साथ दिव्यांग बच्चों ने कलेक्टर को सुन्दर और मधुर स्वागत गीत सुनाया। जिस पर कलेक्टर ने बच्चों को दी शबासी।  

मुंगेली : जिला चिकित्सालय मुंगेली में नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा शुरू

जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में 5 दिसंबर से नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से सर्वाइकल कैंसर से पीडि़त महिलाओं को जिला से बाहर अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में जाना नहीं पड़ेगा। जिला चिकित्सालय में ही उन्हें नि:शुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।


सूरजपुर : पीएम आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय किस्त में 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अन्तर्गत प्रथम किस्त  वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त व तृतीय किस्त का अंतिम किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य से नोडल खाते से हितग्राहियों के खातों में 905.63 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। राशि मिलने के बाद आवास बनाने का काम तेज गति से शुरू किया गया है। 

मुंगेली : चिरायु योजना गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए बना वरदान

चिरायु योजना जिले के गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए वरदान बन गया है। इस वर्ष जिले के गंभीर बीमारी से ग्रसित 26 बच्चों को चिरायु टीम की मदद से सफल उपचार उपरांत नया जीवन मिला है। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले में कार्यरत चिरायु टीम के चिकित्सकों और योजना के तहत उपचारित बच्चों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से सुप्रिया निकुंज को मिला 20 हजार की राशि

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से निरंतर विभिन्न शासकीय योजनाओं से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत् प्रोत्साहन राशि के रूप में पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो अविवाहित पुत्रियों को सशक्त बनाने के लिए 20 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है।

दुर्ग : दुर्ग जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के लिए शिक्षक मेरिट सूची जारी

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, सहायक शिक्षक और शिक्षक (संविदा) पद के लिए मेरिट सूची, प्रतिशत, अनुभव के अंक, शिक्षण एवं साक्षात्कार के औसत प्राप्तांकों के आधार पर प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। सूची जिला के पोर्टल पर प्रकाशित की गई है। पदस्थापना आदेश के लिए अभ्यर्थी को पृथक से सूचना दी जाएगी।

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अपनी प्रत्यक्ष उपस्थित में ही खैजा और खिसोरा धान खरीदी केन्द्रों के अलग-अलग जगहों पर रखे हुए धान के बोरे को निकलवाकर धान की मात्रा, गुणवत्ता, किस्म, नमी की मात्रा आदि का जांच कराते हुए खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोरबा : विधायक कंवर और कलेक्टर झा पहुंचे विशेष राजस्व शिविर में

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर श्री संजीव झा आज जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार में भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित विशेष राजस्व शिविर में शामिल हुए। विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार के पंचायत भवन में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर में शामिल होकर मौजूद लोगों की समस्याओं और सुझावों की विस्तृत जानकारी ली।

राजनांदगांव : बिहान मेला जैसे प्रयास से समाज में आती है जागृति, खुलते हैं विकास के रास्ते : विधायक जनपद पंचायत छुरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत महिला समूह के लिए बिहान मेला का आयोजन किया गया। बिहान मेला का आयोजन जिला प्रशासन व कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में किया गया। बिहान मेला में आज देर तक रौनक रही और यहां लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने लुत्फ उठाया। 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जनचौपाल के लंबित आवेदनों का करें शीघ्र निराकरण : कलेक्टर 

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को जनचौपाल के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा, साथ ही संबंधित आवेदनकर्ता को समय पर सूचित करने के निर्देश दिए। 

कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के मतों की गणना 08 दिसम्बर को भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में सुबह 08 बजे से प्रारंभ की जाएगी। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोले जाने की कार्यवाही भी 08 दिसम्बर को सुबह 07 बजे प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता की उपस्थिति में किया जाएगा।

बेमेतरा : अघनिया बाई के मकान में बारिश से अब पानी नहीं टपकता

हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। इसी सपने को सरकार की ओर से साकार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान जिला बेमेतरा अंतर्गत बेमेतरा विकासखंड में ग्राम पंचायत जेवरा स्थित है। यहां की निवासी अघनिया बाई जो कि एक विधवा महिला उम्र 60 साल है, जिसके पास कमाई का कोई साधन भी नहीं है। 

 
और भी

राज्यपाल जनभावनाओं के अनुरूप आरक्षण संशोधन विधेयक पर अविलंब हस्ताक्षर करें : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस ने राज्यपाल से आरक्षण संशोधन विधेयक पर अविलंब हस्ताक्षर का आग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा आरक्षण संशोधन विधेयक पर अपना मत स्पष्ट करे, भाजपा के नेता विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने पर जिस प्रकार बयान दे रहे उन बयानों के निहितार्थ छत्तीसगढ़ का हर नागरिक समझ रहा तथा भाजपा की बदनीयती भी सामने आ रही है। विधानसभा में भी भाजपा द्वारा विधेयक को प्रस्तुत करते समय अड़ंगा लगाने के लिये हो-हल्ला मचाया था। कांग्रेस सरकार ने आरक्षण के लिये विधेयक पास करवा कर अपनी नीयत और मंशा साफ कर दी है, अब विलंब होता है तो इसका जवाब भाजपा को देना होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजभवन जाकर विधेयक पर शीघ्र हस्ताक्षर के लिये क्यों नहीं कहते?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस विधेयक को लाने के लिये विशेष सत्र बुलाने की सहमति राज्यपाल की भी थी तथा उन्होंने उसी दिन हस्ताक्षर की बात कही थी फिर इसमें विलंब क्यों हो रहा है? राजभवन द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने में विलंब करने में अनेक कुशंकाओं का जन्म हो रहा है। आरक्षण संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित हो गया तो राजभवन को तत्काल हस्ताक्षर कर देना चाहिये। राजभवन में इसके पहले भी जब कृषि संशोधन विधेयक पारित हुआ था तब भी हस्ताक्षर करने में विलंब हुआ था। इस देरी से गलत संदेश जनता के बीच जा रहा जो राजभवन की गरिमा के विपरीत है। आरक्षण संशोधन विधेयक छत्तीसगढ़ के 32 फीसदी आबादी के हितों का सवाल हैं। छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग के हितों का सवाल है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग के गरीबों के हितो का सवाल है। 76 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसमें राजभवन को तत्काल हस्ताक्षर करना चाहिये।  

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा ने पूर्ण बहुमत एवं ध्वनि मत से विधेयक को पारित किया है। आरक्षण संशोधन विधेयक सभी पहलुओं को देखने के बाद ही विधानसभा में लाया गया था तथा विधेयक लाने के तार्किक आधार को सरकार ने एकत्रित किया है। पिछड़ा वर्ग की आबादी के लिये क्वांटी फायबल डाटा आयोग गठित किया गया अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी के जनगणना के आंकड़ो के आधार पर तथा ईडब्लूएस आरक्षण लोकसभा में पारित कानून के आधार पर लाया गया है। यह विधेयक पूरी तरीके से कानून सम्मत एवं तर्क सम्मत विधेयक है। इसमें तत्काल हस्ताक्षर होना चाहिये।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने दी भंवरपुर को कई सौगातें

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भेंट-मुलाकात में महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भंवरपुर को दिल खोलकर सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने, भंवरपुर को उप तहसील बनाने, भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन, भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना, भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोलने, भंवरपुर में ओपन जिम और भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा कराने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं का उपस्थित समुदाय ने उत्साह के साथ स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री  बघेल ने भेंट-मुलाकात में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों और हितग्राहियों को योजना का लाभ मिला है या नहीं इसकी जानकारी लेने व शासन की योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए भंवरपुर आएं हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

रघुनाथ का 3 लाख रूपए की ऋण हुआ माफ: खेती की आमदनी से खरीदी ट्रेक्टर

भेंट-मुलाकात के दौरान पोटापारा के किसान रघुनाथ ने मुख्यमंत्री को बताया 3 लाख का लोन माफ हुआ है। खेती से हुई आमदनी से खेत में पम्प लगाया और ट्रैक्टर खरीदा। ग्राम आरा-पथरा के उमंग साव ने पेट की बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से सहायता की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।

ग्राम सकरी के रोहित डडसेना ने बताया कि उन्होंने  कुल 11 सौ 60 क्विंटल गोबर बेचकर 02 लाख 32 हजार रुपये की आमदनी की है। युवा मितान क्लब के सदस्य दयानिधि नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि 42 सदस्य हैं, खेलकूद, साफ-सफाई और अनेक गतिविधियों का संचालन क्लब द्वारा किया जा रहा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना की लाभान्वित हेम बाई पटेल ने बताया कि बाजार में नियमित गाड़ी आती है। मुझे बीपी की समस्या है, जांच कराई और दवाइयां ले रही हूं। सबकुछ निःशुल्क हुआ है।

गौठान में मशरूम उत्पादन और मुर्गी पालन के लिए बनेगा शेड

भेंट-मुलाकात में रेखा लहरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्मी कंपोस्ट से उनके समूह को एक लाख पांच हजार रुपए की आमदनी हुई है। रेखा ने मुख्यमंत्री के समक्ष मशरूम शेड एवं मुर्गी शेड और गौठान में तार घेरे का कार्य करवाने की मांग रखी, इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए।

बसना के स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल 400 और स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेंगे। कक्षा पहली के नन्हें छात्र लक्ष्य बंजारे ने मुख्यमंत्री को धारा प्रवाह प्रदेश के 33 जिलों के नाम बताए। नन्हें बालक लक्ष्य की प्रतिभा देखकर मुख्यमंत्री बघेल ने लक्ष्य को शाबासी दी।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को सायकल वितरण

मुख्यमंत्री ने भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बसना के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की। कक्षा नौवीं की छात्रा तेजस्वनी साव, अंकिता प्रधान, शिवानी साहू, श्रद्धा प्रधान मंदाकिनी पांडे को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल दी गई।

किसानों को मसूर बीज मिनी किट का वितरण

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भंवरपुर के युधिष्ठिर पटेल, संतोष नायक, रतन सिदार,जगदीश पटेल तथा ग्राम पंचायत कूड़ेला के प्रीतम सिंग सिदार को मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया गया। किसानों को दलहन तिलहन खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। और इसी क्रम में मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया गया।

दिव्यांग हितग्राहियों को मिली मोटराइड ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपली पाली की प्रमिला भोई और ग्राम काशी पाली के अशोक को मुख्यमंत्री ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। प्रमिला भोई बी.एस. सी. सेकेंड ईयर की छात्रा है पहले उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में काफी परेशानी होती थी।

प्रमिला ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राई साइकल मिलने मिलने से अब वह आसानी से कॉलेज जा सकती है और अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरा कर सकती है। मोटराइज्ड  ट्राई साइकिल पाकर प्रमिला ने खुशी जाहिर करते हुए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार प्रकट किया।a

और भी