छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

रोजगार का सुनहरा अवसर, संभाग स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैंप 14 दिसंबर तक

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छग राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन संभाग स्तर पर 8 से 14 दिसंबर के मध्य संभावित है। उक्त मेगा प्लेसमेंट कैंप मे अपेरल, बैंकिंग एवं फायनेंसियल, आई टी, हेल्थकेयर, टुरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी, लॉजिस्टिक, मेनुफेक्चरिंग, रिटेल एवं सिक्युरिटी सेक्टर अंतर्गत विभिन्न कंपनियों से प्राप्त 46,616 रिक्तियों के लिए किया जा रहा है। अतः अधिक से अधिक संख्या में इच्छुक आवेदक 10 दिसंबर तक https://cssda.cg.nic.in/Global/PlacementCamp.aspx लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अथवा गूगल फॉर्म https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeniQiw5EBYEMMBNWqctwY_XnPHwpv3yy-imCuuZGGNeRQWhw/viewform पर भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक आवेदक अपना नाम, पिता का नाम, मोबाईल नंबर, शैक्षणिक योग्यता, आवेदित सेक्टर का नाम, आवेदित सेक्टर में प्रशिक्षित हां / नहीं इत्यादि की जानकारी कार्यालय जिला रोजगार कार्यालय/जिला कौशल विकास प्राधिकरण सुकमा में उपस्थित होकर जानकारी प्रेषित कर राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 07864-284074, 9479287844, 7587259838, 07864-284018, पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

और भी

पीएम आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय किस्त में 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ, अधूरे आवास अब होंगे पूर्ण

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अन्तर्गत प्रथम किस्त वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त व तृतीय किस्त का अंतिम किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य से नोडल खाते से हितग्राहियों के खातों में 905.63 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। राशि मिलने के बाद आवास बनाने का काम तेज गति से शुरू किया गया है। हितग्राही अपने आशियानो को पूर्ण होता देख रहे है। आवास के हितग्राहियों की राशि आवंटन की कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है। जैसे जैसे हितग्राही अपने आवास का निर्माण चरणबद्ध तरीके से करते जाएंगे वैसे वैसे  हितग्राहियों की राशि का भुगतान खातों में हस्तांतरित होता जायेगा। जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।

प्रथम किस्त वर्ष 2016-20 तक 95 हितग्राहियों को, द्वितीय किस्त वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 का 72 हितग्राहियों को तथा तृतीय किस्त वर्ष 2018-19-2019-20 का 962 तथा अंतिम किस्त 2016-20 तक का 1664 हितग्राहियों को जारी किया गया है। व महात्मा गांधी नरेगा से 90 दिवस रोजगार मुहैया कराया जाता है। वर्ष 2016-20 तक 27602 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है, जिसमें 24078 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

और भी

मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, कलेक्टर को ध्वज प्रतीक लगाकर किया शुभारंभ

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहीद सैनिकों के सम्मान में आज जिले में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जेपी पात्रो और भूतपूर्व सैनिकों ने आज कलेक्टर चंदन कुमार को ध्वज प्रतीक लगाकर सशस्त्र झण्डा दिवस का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने आम नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारी से सशस्त्र झण्डा पर सहयोग आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर महेश्वरी वानखेडे व बानो बाई को दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि भी कलेक्टर के हाथों प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों को ध्वज प्रतीक लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया।

उल्लेखनीय है इस दिवस का उद्देश्य जल, थल और नभ के पराक्रमी, वीर व शहीद सैनिकों का सम्मान, बुजुर्गों का आदर तथा देश के आम नागरिकों व सशस्त्र बलों के मध्य स्थापित पारंपारिक रिश्तों को और भी मजबूत बनाना है। इस साल दिसम्बर माह को गौरव माह के रूप में मनाया जाएगा। सन् 1949 से 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के नाम से मनाया जा रहा है। अब यह दिन हमारे राष्ट्रीय जीवन की एक वार्षिक पहचान बन चुकी है। इस दिन थल, जल तथा वायु सेना के योद्धाओं की ओर से सैन्य सेवा में दिए गए योगदान का स्मरण किया जाता है। यह दिवस आम नागरिकों का सहयोग उपलब्ध करने हेतु मनाते है। इसका प्रमुख उद्देश्य युद्ध में सेवारत सैनिक, शहीद हुए सैनिक और भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवारों का कल्याण और पुनर्वास है।

इस दिन सम्पूर्ण राष्ट्र के नागरिकों तथा संस्थाओं की ओर से कार ध्वज व टोकन ध्वज का विनिमय कर दान राशि एकत्रित किया जाता है। झंडे में दर्शाये गये लाल, नीला व हल्का नीला रंग सेना के तीनों अंगों का प्रतिनिधित्व करते है तथा इनका वितरण केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से सम्पूर्ण राष्ट्र में राज्य, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के माध्यम से किया जाता है। एकत्रित दान राशि को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड को भेजा जाता है, जो कि अमलगमेटेड स्पेशल फण्ड में सम्मिलित की जाती है, और यह राशि गरीब व जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में उपयोग किया जाता है।

 
और भी

कृषि वैज्ञानिकों ने कम कीट प्रकोप वाले फसल करने की दी सलाह

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में विश्व मृदा दिवस सह कृषक संगोष्ठी का आयोजन 5 दिसंबर को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भगवान बलराम की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. बी. पी. त्रिपाठी ने मृदा दिवस मनाने की उपयोगिता एवं महत्व के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य का फसल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव तथा बेतरतीब उर्वरक एवं कीटनाशक उपयोग का होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रसायन रहित खेती से ही आने वाली पीढ़ी को उत्तम भोजन उपलब्ध हो पाएगा तथा जिन फसलों में उर्वरक आवश्यकता कम है तथा जिनमें कीट बीमारियों के प्रकोप कम हो उनकी खेती करने की सलाह दी।

विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी राजेश्वरी साहू ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए गौ पालन को बढावा देने तथा जैविक खादों के उपयोग को बढ़ावा देने की जरुरत बताई। उन्होंने मछली पालन में मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। इंजी. टी.एस. सोनवानी ने बढ़ती जनसंख्या की वजह से मिट्टी के कटाव को कमरने की दिशा में काम करने, लोगो को उपजाऊ मिट्टी के बारे में जागरूक करने तथा संसाधन के रूप में मिट्टी के स्थायी प्रबंधन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कृषकों ने कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र में क्राप कैफेटेरिया एवं समन्वित कृषि प्रणाली के अंतर्गत मछली सह बत्तख पालन, मुर्गी पालन, गौ पालन एवं मशरुम उत्पादन ईकाइयों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कृषि विभाग अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के सैकड़ों कृषक उपस्थित थे।

और भी

शा. उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन 16 दिसंबर तक

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अनुविभागीय अधिकारी रामानुजनगर के जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, लेम्पस, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय नगरीय निकाय को सूचित किया जाता है, कि शासकीय उचित मूल्य दुकान नावापाराकलॉॅ -02 जनपद पंचायत प्रेमनगर का नवीन आबंटन किया जाना है। अत: शा. उ. मूल्य दुकान संचालन करने के इच्छुक संस्था अपना आवेदन 16 दिसम्बर कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक इस कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव सहित अन्य दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

और भी

सूर्यकांत तिवारी समेत चारों आरोपियों की रिमांड 10 दिसंबर तक बढ़ी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने मंगलवार को निलंबित आईएएस अधिकारी और तीन अन्य आरोपियों को मनी लांड्रिंग और कोल स्कैम मामले में 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

निलंबित आईएएस अफसर समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को मंगलवार ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से विशेष पीएमएलए अजय सिंह राजपूत की अदालत ने चारो आरोपियों को 10 दिसंबर तक जेल भेज दिया। वहीँ उपसचिव सौम्या चौरसिया  को भी इस मामले में कोर्ट लाया गया है जिसकी सुनवाई अभी जारी है। 

 
और भी

भेंट मुलाकात : सीएम बघेल बसना-सरायपाली वासियों को देंगे विकास कार्याें की सौगात

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की अगली कड़ी में 7 दिसम्बर को जिले के सरायपाली विधासनसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली के ग्राम बलौदा एवं बसना के ग्राम भंवरपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी  लेंगे। मुख्यमंत्री सरायपली रेस्ट हाऊस में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसम्बर को जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्याें का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15  कार्याें  का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है।

लोकार्पण कार्याें में स्कूल में आहता निर्माण, रंगमंच निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सामग्रियों का भी वितरण करेंगे।

 

 

और भी

सौम्या चौरसिया 10 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने मंगलवार को उपसचिव सौम्या चौरसिया 10 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। 

 

बता दे कि सौम्या चौरसिया को 2 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था और उनपर बेनामी संपत्ति की खरीदी-बिक्री में  काला धन खपाने का आरोप लगाया गया है।

इसे पहले निलंबित आईएएस अफसर समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को मंगलवार ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से विशेष पीएमएलए अजय सिंह राजपूत की अदालत ने चारो आरोपियों को 10 दिसंबर तक जेल भेज दिया था। 

 
और भी

मितानिन पेटी से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक दवाई के लिए बेहतर आपूर्ति व्यवस्था जरूरी : टीएस सिंहदेव

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने  मंगलवार को सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) के अध्यक्ष व निदेशकों तथा वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ देशभर से आए फॉर्मास्युटिकल कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सीजीएमएससी द्वारा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट (National Pharmaceutical & Medical Equipment Manufacturers Meet) के पहले दिन आज सिपला, एबॉट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, जिओमेड, भारत सीरम, जॉनसन एंड जॉनसन, नोवार्टिज और बायोकॉन जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों सहित करीब 90 फॉर्मा व सप्लायर कंपनियों तथा दवा आपूर्ति की निविदा में भाग लेने वाले फर्मों ने हिस्सा लिया। सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम, निदेशक डॉ. के.के. ध्रुव और स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. भी मीट में शामिल हुए।

मीट में प्रदेश में दवाईयों एवं कन्ज्युमेबल्स (Consumables) की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। सीजीएमएससी के द्वारा दवा आपूर्ति के लिए जारी निविदा में कम्पनियों की भागीदारी बढ़ाने, वर्तमान निविदा प्रक्रिया में सप्लायरों को आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान, दवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों, भविष्य की कार्ययोजना आदि विषयों पर भी इस दौरान विमर्श किया गया। प्रतिभागी कंपनियों ने निविदा की वर्तमान प्रक्रिया और इसे बेहतर बनाने के लिए अपने फीडबैक और सुझाव दिए। राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट के दूसरे दिन कल 7 दिसम्बर को मेडिकल उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी।



स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि मितानिन पेटी से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों तक पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने बेहतर आपूर्ति व्यवस्था जरूरी है। इसके बिना यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सीजीएमएससी के द्वारा प्रदेश भर में सही कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाई उपलब्ध कराने के लिए इसकी आपूर्ति की व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सही कीमत पर दवाईयां मिलने से प्रदेश के लिए ज्यादा दवाईयां खरीदी जा सकती हैं। उन्होंने मीट में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से प्रदेश में दवा आपूर्ति में तेजी लाने और पर्याप्त दवाईयों के भंडारण में मदद मिलेगी।

सीजीएमएससी के अध्यक्ष विधायक डॉ. प्रीतम राम ने मीट को संबोधित करते हुए कहा कि दवाईयों की पर्याप्त आपूर्ति और भंडारण के लिए समुचित व्यवस्था जरूरी है। दूरदराज के अस्पतालों में भी सभी दवाईयां उपलब्ध हो, इसके लिए कार्पोरेशन लगातार आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सभी लोगों को निःशुल्क दवाई और डायग्नोसिस मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है। मीट में भाग ले रहे कंपनियों के फीडबैक और सुझावों से दवा आपूर्ति की व्यवस्था की कमियों और खामियों को दूर किया जा सकेगा। सप्लाई सिस्टम को किस तरह से बेहतर कर सकते हैं, इसके लिए इस मीट का आयोजन किया गया है। सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह ने मीट में कार्पोरेशन द्वारा दवा खरीदी की प्रक्रिया और इसके विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मीट में मौजूद थे।

 

 

 

और भी

भेंट-मुलाकात : देवभोग बनेगा नगर पंचायत, झाखरपारा उप-तहसील...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के तहत मंगवार को गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां आमजनता से शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और हितग्राहियों से शासन की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि रोजगार, लोगों की आय में वृद्धि और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार गरीब से गरीब व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिला रही है। सभी की आय में वृद्धि करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। देवभोग में रीपा के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, इससे जल्द ही ग्रामीण को रोजगार भी मिलने लगेगा। हमारी सरकार सभी के जेब मे पैसा डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में भी सभी के जेब मे पैसा डालने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की। इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने देवभोग को नगर पंचायत बनाने, झाखरपारा को उप-तहसील बनाने, देवभोग कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन, देवभोग के बालक स्कूल भवन के जीर्णाेद्धार, ग्राम सिनापाली में जिला सहकारी ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने, देवभोग में नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण, कोष्टा मुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण, ऋषि झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 30 लाख देने, बेलाड्डनाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, सरदापुर आईटीआई का नाम अमर शहीद भोजराम तांडी के नाम पर करने, ग्राम मूंगिया और झखरपारा में पुल निर्माण की घोषणा की।

जोगेन्दर प्रसाद का 3.70 लाख रूपए का कर्ज माफ
देवभोग में आयोजित भेंट मुलाकात में कृषक जोगेन्दर प्रसाद बेहरा ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है, उनका 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। भूमिहीन श्रमिक मुरारी सेन ने मुख्यमंत्री को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को भी शासन के इस योजना में 7 हजार मिल रहा है, अच्छा लग रहा है। किसान गिरिराज ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्त प्राप्त हो गई। प्राप्त पैसे से खेत में सुधार कार्य करवाया है।

काशीराम ने गोबर बेचने से मिले पैसे से पत्नी के लिए ली स्कूटी
काशीराम नागवंशी ने मुख्यमंत्री को गोधन न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताया कि उन्होंने 299 क्विंटल 42 किलो गोबर बेचकर 59 हजार 8 सौ 84 रुपए कमाए, इन पैसों से पत्नी के लिए एक स्कूटी ली। देवभोग में भेंट-मुलाकात में स्व-सहायता समूह की कविता नायक ने बताया कि वर्मी खाद निर्माण से 95 हजार 800 रुपये मिले हैं। 10 सदस्य है। सभी को लगभग 9 से 10 हजार मिला है। इन पैसों से उन्होंने 4 बकरी खरीदी है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। ग्रामीण युवक कुंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मात्रात्मक त्रुटि की वजह से उन्हें जाति प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा था। आप के प्रयास से यह त्रुटि सुधर गई और उन्हंे जाति प्रमाण पत्र मिल गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जाति को लिखते समय अंग्रेजी में लिखे। हिंदी में उच्चारण की वजह से गलत लिख जा रहा था।

हाटबाजार क्लीनिक में मुफ्त में हुआ अमरचंद का इलाज

हाटबाजार क्लीनिक योजना के हितग्राही अमरचन्द कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव के बाजार में क्लीनिक लगती है। उनका पेट दर्द रहता था। गांव में शिविर लगने से मुफ्त में जांच और दवा मिल जाती है। इससे वे ठीक हो गए हैं और समय पर खाना खा पाते हैं। भेंट-मुलाकात में आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा भूमिका कश्यप और छात्र आदर्श वर्धन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में लैब, लाइब्रेरी सहित सुविधाओं वाले क्लास रूम है। शिक्षक अच्छे से पढ़ाते है। आदर्श ने बताया कि पहले उन्हें 14 हजार निजी स्कूल में पढ़ाई का लगता था। अब पैसे नही लगते। एक हितग्राही उर्मिला बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके ढाई साल के नाती को आंगनबाड़ी भेजते है। यहाँ वह स्वस्थ और तंदुरुस्त हो गया है। आंगनबाड़ी में दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी, चिक्की, सप्ताह में केला भी मिलता है।

 



स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवभोग में अंचल के स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित स्वतंत्रता सग्राहम सेनानी स्वर्गीय पंडित मिश्र के परिजन और ग्रामीण भी उपस्थित थे।

 

 

और भी

राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन रायपुर में

 दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राज्य शासन के मंशानुरूप छ०ग० राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन रायपुर में प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत अपेरल, मेन्यूफेक्चरिंग, रिटेल एवं सिक्युरिटी इत्यादि कुल 09 सेक्टरों में 46,616 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप हेतु इच्छुक आवेदक पंजीयन हेतु 10 दिसम्बर 2022 तक www.cgemployment.gov.in अथवा  https://forms.gle/qw8z6hKboDAbRYWs7 पर उपलब्ध गूगल फार्म में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यालय कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा (कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 219, 220) एवं जिला रोजगार कार्यालय (कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 23, 24) में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन हेतु 9406334109, 7489922116, 7974774990, 6268727142 पर संपर्क कर सकते है।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने देवभोग में लघु वनोपज उत्पाद पार्क का शुभारंभ किया

 केन्द्र में 11 महिला स्व-सहायता समूह शामिल होंगे, लगभग 150 महिलाएं सीधे केन्द्र से जुड़ेगीं

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास खण्ड मुख्यालय देवभोग के समीप गांव इंदागांव में लघु वनोपज पर आधारित ग्रामीण उद्यम पार्क की स्थापना जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया।


इंदागांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत बहुतायात मात्रा में लघु वनोपज जैसे-महुआ फूल सुखा, चिरौंजी गुठली, दाल, महुआ बीज, लाख इत्यादि वनोपज पाए जाते है।

देवभोग में ग्रामीण उद्यम पार्क, की स्थापना का उद्देश्य इस क्षेत्र में पाए जाने वाले कच्चे माल की उपलब्धता को देखते हुए मूल्यवर्धन करना है। यह पार्क गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक ढांचे में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उत्प्रेरक होगा। इस केन्द्र में कुल 11 महिला स्व-सहायता समूह शामिल होंगे, जिसके अंतर्गत लगभग 150 महिलाएं सीधे केन्द्र से जुड़ेगीं एवं  विकासखण्ड अंतर्गत 16000 से अधिक संग्राहक परिवार उच्च आय प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकेगें।

प्रस्तावित ग्रामीण उद्यम पार्क - ग्रामीण उद्यम पार्क देवभोग में प्रस्तावित प्रसंस्करण इकाई की जानकारी निम्नानुसार है-  चिरौंजी प्रसंस्करण, लाख प्रसंस्करण, दाल प्रसंस्करण, नीम, महुआ एवं कुसम तेल प्रसंस्करण, मसाला प्रसंस्करण इकाई । छ.ग.राज्य उद्योग विकास निगम मर्या रायपुर द्वारा ग्रामीण उद्यम पार्क की स्थापना 7.42 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी। सचिव भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इण्डस्ट्रीज नई दिल्ली से 3.75 करोड़, ग्रामीण उद्यम पार्क से 2.00 करोड़ तथा शेष 1.67 करोड़ रुपये छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, जिला वनोपज सहकारी संघ एवं वनधन विकास केन्द्र से प्रदाय किया जाएगा ।

यह परियोजना देवभोग क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में समग्र सामाजिक आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी जो किसी भी कुटीर उद्योग, प्रसंस्करण केन्द्र से रहित रहा है। यह परियोजना छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ और गरियाबंद जिले की पहचान बनाने के लिए पूरे देश में कृषि-वन उपज का विपणन सुनिश्चित करते हुए ब्लॉक में बड़ा बदलाव ला सकती है।

और भी

मनरेगा रोजगार मुहैया कराने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला राज्य में पहले स्थान पर

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा के सतत मॉनिटरिंग में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में बलौदाबाजार- भाटापारा जिले का पूरे राज्य में पहला स्थान है। जिले के 553 ग्राम पंचायतों में 57 हजार 997 हितग्राहियों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिसमें जनपद पंचायत कसडोल के 111 ग्राम पंचायतों में 10 हजार 875,भाटापारा के 77 ग्रामों में 9 हजार 347, पलारी के 81 ग्रामों में 8 हजार 845 बलौदाबाजार के 97 ग्रामों में 10 हजार 797,सिमगा के 89 ग्रामों में 8 हजार 810 एवं बिलाईगढ़ के 98 ग्रामों में 9 हजार 717 हितग्राही शामिल है।

सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीणों के आजीविका का आधार स्तंभ है। योजना से ग्रामीणो को रोजगार की प्राप्ति के साथ ही साथ ग्रामो में स्थायी परिसंपत्ति का निर्माण भी किया जाता है। जिसमेे मुख्यतः पंजीकृत श्रमिको को रोजगार प्रदाय किया जाना,जल संरक्षण के कार्याे पर व्यय,कृषि एवं कृषि कार्य से संबंध संरचनाओ पर व्यय,समय पर मजदूरी भुगतान,समय पर कार्याे की स्वीकृति, प्रति परिवार औसत सृजित मानव दिवस,कार्य का पूर्णता का प्रतिशत, आंगनबाड़ी भवन निर्माण,निजी डबरी, सामुदायिक नवीन तालाब,कुंआ निर्माण आदि शामिल है। इसके साथ ही उन्होनें बताया कि विभाग द्वारा राज्य स्तर की जारी सूची के आधार पर बलौदाबाजार -भाटापारा जिला प्रथम स्थान पर जबकि गरियाबंद जिला को दूसरे एवं कांकेर को तीसरे स्थान रोजगार के मानव सृजन में मिला है।

कलेक्टर बंसल ने इस उपलब्धि के लिए महात्मा गांधी नरेगा के समस्त अधिकारी,कर्मचारी,रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायतो के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि को बधाई एवं धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का कार्य बिना जनप्रतिनिधियों के सहयोग बिना संभव नही हो पाता है। उनके जागरूकता से ही मनरेगा के कार्य गावों में सुचारू रूप से चल पाता है।उन्होंने आगें कहा की भविष्य में भी हमें इसी तरह कार्य करतें रहना है। जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने भी बताया की सभी पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं वर्तमान में भूजल स्तर में काफी अधिकता से गिरावट हो रही है जिसके रोकथाम हेतु जल संरक्षण के कार्य ग्राम पंचायतों में खोले गए हैं। पंचायत में रोजगार की मांग अधिक होने पर वार्ड वार कार्य प्रारंभ ना कर,एक साथ दो से तीन कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम में जरूरतमंद प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पूरे कार्य को सतत मॉनीटरिंग करनें के निर्देश दिए है।

 

और भी

सिविल अस्पताल भाटापारा में सिजेरियन से प्रसव हुआ प्रारंभ

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल के प्रयासों से जिले में डायलिसिस और सीटी स्कैन की व्यवस्था के बाद अब सिविल अस्पताल भाटापारा में लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) प्रसव की शुरुआत हो गई है।

भाटापारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि सीएमएचओ डा एम पी महिस्वर के मार्गदर्शन से विकासखंड भाटापारा के ग्राम गोगिया की निवासी 28 वर्षीया पूर्णिमा राय पति उमेन्द्र राय को प्रसव पीड़ा हुई जिन्हें परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल ले कर आया गया। प्रसूता का पूर्व में भी एक सिजेरियन हो चुका था साथ ही बच्चे में फिटल डिस्ट्रेस (धड़कन का कम या अधिक हो जाना),मैकोनियम स्टेन (थैली में ही शिशु द्वारा मल त्याग देना) की स्थिति भी थी। ऐसे में पुनः सिजेरियन की आवश्यकता देख कर अस्पताल प्रबंधन ने एलएससीएस (सिजेरियन) का निर्णय लिया। 

सिविल अस्पताल में  उपलब्ध नये स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कंवलजीत कौर के नेतृत्व में सिजेरियन किया गया। उनकी नियुक्ति कुछ दिनों पहले ही डीएमएफ फंड से की गयी है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से यह सफल सिजेरियन कल रात प्रसव कराया गया।

सफल सिजेरियन बाद दंपत्ति को पुत्री हुई जिसका वजन 3.5 किग्रा है। फिलहाल मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ्य हैं। महिला के पति उमेन्द्र ने बताया की अस्पताल में उन्हें काफी सुविधा हुई तथा किसी प्रकार का कोई पैसा इस सिजेरियन के लिए नहीं लिया गया है। साथ ही आवश्यक दवाइयां आदि निःशुल्क हमें मुहैया कराया गया है। इस सफल सिजेरियन प्रसव में सर्जन डॉक्टर कंवलजीत कौर के साथ डॉक्टर सुषमा वर्मा,डॉक्टर अशोक तिवारी स्टाफ नर्स चित्रलेखा वर्मा, आशीष मसीह,फार्मासिस्ट नितिन डहरिया एवं सन्तोष साहू और कन्हैया ने सहयोग किया।

कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि के लिए सिविल अस्पताल भाटापारा के स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि एसडीएम नरेंद्र बंजारा के सतत निरीक्षण का भी हॉस्पिटल को फायदा मिला है। उनके द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल के प्रयासों से जिले में डायलिसिस और सीटी स्कैन की व्यवस्था के बाद अब सिविल अस्पताल भाटापारा में लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) प्रसव की शुरुआत हो गई है।

भाटापारा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि सीएमएचओ डा एम पी महिस्वर के मार्गदर्शन से विकासखंड भाटापारा के ग्राम गोगिया की निवासी 28 वर्षीया पूर्णिमा राय पति उमेन्द्र राय को प्रसव पीड़ा हुई जिन्हें परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल ले कर आया गया। प्रसूता का पूर्व में भी एक सिजेरियन हो चुका था साथ ही बच्चे में फिटल डिस्ट्रेस (धड़कन का कम या अधिक हो जाना),मैकोनियम स्टेन (थैली में ही शिशु द्वारा मल त्याग देना) की स्थिति भी थी। ऐसे में पुनः सिजेरियन की आवश्यकता देख कर अस्पताल प्रबंधन ने एलएससीएस (सिजेरियन) का निर्णय लिया। 

सिविल अस्पताल में  उपलब्ध नये स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कंवलजीत कौर के नेतृत्व में सिजेरियन किया गया। उनकी नियुक्ति कुछ दिनों पहले ही डीएमएफ फंड से की गयी है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से यह सफल सिजेरियन कल रात प्रसव कराया गया।

सफल सिजेरियन बाद दंपत्ति को पुत्री हुई जिसका वजन 3.5 किग्रा है। फिलहाल मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ्य हैं। महिला के पति उमेन्द्र ने बताया की अस्पताल में उन्हें काफी सुविधा हुई तथा किसी प्रकार का कोई पैसा इस सिजेरियन के लिए नहीं लिया गया है। साथ ही आवश्यक दवाइयां आदि निःशुल्क हमें मुहैया कराया गया है। इस सफल सिजेरियन प्रसव में सर्जन डॉक्टर कंवलजीत कौर के साथ डॉक्टर सुषमा वर्मा,डॉक्टर अशोक तिवारी स्टाफ नर्स चित्रलेखा वर्मा, आशीष मसीह,फार्मासिस्ट नितिन डहरिया एवं सन्तोष साहू और कन्हैया ने सहयोग किया।

कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि के लिए सिविल अस्पताल भाटापारा के स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि एसडीएम नरेंद्र बंजारा के सतत निरीक्षण का भी हॉस्पिटल को फायदा मिला है। उनके द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

और भी

मिशन अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा का लाभ उठा रहे क्षेत्रवासी

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समरिटन सेवा सदन मिशन अस्पताल में अब सिजेरियन भी प्रारंभ हो चुका है। जिसका लाभ क्षेत्रवासी उठा रहे हैं। अब उन्हें जचकी के लिए कठिन परिस्थितियों में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। जब से यह सुविधाएं शुरू हुई हैं, क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है।

मिशन अस्पताल मालखरौदा की सिस्टर एंजेला ने बताया कि सिजेरियन प्रारंभ होने से अब लोगों को खरसिया, सक्ती या फिर रायगढ़ के लिए नहीं जाना पड़ता। प्रतिदिन यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा सिजेरियन के माध्यम से डिलीवरी करवाई जाती है। हॉस्पिटल में सोनोग्राफी तथा अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं यहां चौबीसों घंटे डॉक्टर्स उपलब्ध रहते हैं।

आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिशन हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, चर्म रोग, दंत रोग, आंखों से संबंधित इलाज एवं सर्जरी, एक्स-रे, सोनोग्राफी, फोटो थेरेपी सुविधा, जननी सुरक्षा, आपातकालीन 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। ताकि क्षेत्रवासियों को अन्यत्र कहीं जाने की आवश्यकता ना पड़े। वहीं खास बात यह है कि बहुत कम खर्च में यहां इलाज उपलब्ध हो जाता है।
 

 

और भी

कांग्रेस प्रभारी बदले पर बयान देने के पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके : कांग्रेस

नई प्रभारी कु. शैलजा के अनुभवी मार्गदर्शन में 2023 में फिर भाजपा को धूल जटायेगी, पीएल पुनिया के नेतृत्व में भाजपा का घमंड टूटा था, तीन महिने में ही अरुण साव के बदलने की चर्चा चलने लगी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के बदलाव पर भाजपा के बयानबाजी को कांग्रेस ने अवांछित बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा जिन पीएल पुनिया के हटने पर सवाल खड़ा कर रही, उन्ही पीएल पुनिया ने अपने संगठन क्षमता के दम पर और मार्गदर्शन में भाजपा के अहंकार को 2018 में तोड़ दिया था और भाजपा मात्र 14 सीटो पर सिमट गयी थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा, अभी तक भाजपा ने 4 साल में 4 प्रभारी बदल दिया है। पहले सौदान सिंह फिर अनिल जैन उसके बाद डी. पुरंदेश्वरी अब ओम माथुर। कांग्रेस प्रभारी तो अपना कार्यकाल करने के बाद सांगठनिक फेरबदल में बदले गये है। भाजपा को अपने संगठन के बदहाल स्थिति पर आत्मअवलोकन करना चाहिये के छत्तीसगढ़ में वह हर हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी बदलना पड़ रहा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा देश की अनुभवी नेताओं में से एक है। दो बार केंद्रीय मंत्री, चार बार लोकसभा एक बार राज्यसभा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान जैसे राज्य की प्रभारी का दायित्व निभा चुकी कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में कांग्रेस 2023 में एक बार फिर से भाजपा को धूल चटायेगी। कांग्रेस के पास छत्तीसगढ़ में मजबूत नेतृत्व और जनसरोकार वाली सरकार है जिसने राज्य के हर वर्ग के लिये पिछले 4 साल में काम किया है। भाजपा के पास कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विश्वसनीयता को टक्कर देने के लिये कोई नेता नहीं बचा है। भाजपा के 4 अध्यक्ष बदलने के बाद हालात यह है कि बेचारे भाजपाध्यक्ष अरुण साव अपने कार्यकाल का 3 महिना भी पूरा नहीं कर पाये उनके भी बदलने की खबरें आनी लगी है। यह भाजपा के छत्तीसगढ़ में बदहाल स्थिति को बताने के लिये पर्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद लगातार जनता का भरोसा खोती जा रही है। चार उपचुनाव नगरीय निकाय के दो चरण, पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया। भाजपा ने हर चुनाव में हार के बाद बदला चार प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और चार प्रभारी तथा दो बार प्रदेश कार्यकारणी बदला गया। भाजपा को अपने ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की क्षमता पर भरोसा नहीं रहा, वह किसी को भी जिम्मेदारी देने के बाद उन पर भरोसा नहीं जता पा रही है। भाजपा सोचती है वह नेताओं के चेहरो को बदलकर अपने 15 सालो के पापों से जनता का ध्यान हटा लेगी तो वह मुगालते में है।
 
और भी

कलेक्टर-एसपी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बन कर कार्य कर रहे हैं : बृजमोहन

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद से सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के बिकाऊ होने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज व आदिवासी नेताओं ने कांग्रेस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, सतीश लाटिया, संतोष पांडेय अन्य बीजेपी नेता शामिल रहें।

मीडिया से बातचीत करते हुए आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज न ही बिकाऊ है और न ही कांग्रेस का गुलाम। हमारा समाज बिरसा मुंडा, वीर नारायण का वंश है। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इस प्रकार के अपमान का बदला आदिवासी समाज इसी भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में अवश्य रूप से लेगा।

इस प्रेसवार्ता में उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने तो सीधा जिले के कलेक्टर और एसपी के ऊपर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बन कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसमें ये नाम मुख्य है, सुरेश कुमार मंडावी (सहायक सांख्यिकी अधिकारी, जिला कांकेर), शरद ठाकुर ( सहायक अध्यापक भानुप्रतापपुर)। इससे पहले भी हमारे कार्यकर्ताओं ने 8 सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में 15 अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस द्वारा बांटी जा रही शराब की शिकायत भी दर्ज कराई है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को हमेशा से कांग्रेस सरकार ने बदनाम किया है। पहले इन्होंने आरक्षण छीना, बस्तर संभाग के लोगों की नौकरी छीनी, फिर आदिवासी नेता पर झूठा आरोप और अब आदिवासी समाज को चंद पैसों में बिकने वाला बताकर लगातार अपमानित कर रहे हैं। आदिवासी समाज इसका बदला जरूर लेगा।
 
रामविचार नेताम ने इस दौरान कहा कि 30 हजार प्रधानमंत्री आवास जो भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बनाये जाने थे, उसको भूपेश बघेल ने रोक दिया। अब लोगो का विरोध न झेल पाने वाली सरकार आरक्षण पर विशेष सत्र बुलाकर नौटंकी कर रही है। चुनाव के प्रचार के बीच में विशेष सत्र बुलाया जाना एक बड़ा दिखावा है। उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने वाले को राज्यमंत्री का दर्जा देकर इस सरकार ने सम्मानित करने का काम किया है। आदिवासी समाज को अपमानित करने वाली ये सरकार है। क्षेत्र के आधार पर भर्ती नियम समाप्त करने वाली इस सरकार को यहां की जनता और पूरा छत्तीसगढ़ कभी माफ नहीं करेगा।

और भी

मुख्यमंत्री से नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने की मुलाकात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल से रविवार शाम उनके निवास कार्यालय में नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका कु. आरू साहू ने मुलाकात की। गायिका आरू साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुम्बई में देश भर से चयनित टॉप 30 गायकों के साथ ‘जी-गिव इंडिया-बॉर्न-टु-शाइन‘ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं आरू को उनकी गायन प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में कला के और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री को नन्ही गायिका ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार‘ की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। आरू साहू ने इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने द्वारा नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित नवीन गीत भी सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने कु. साहू के सुमधुर आवाज में गायिकी की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कु. आरू साहू के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे।

 

 

और भी