छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

छठ-व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर माँगी खुशियॉं

भक्तों ने बनाया छठ-घाट को तीर्थ..

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज संपन्न हुआ। भक्ति का रंग भगत तालाब छठघाट में इस कदर छा गया कि पूरा वातावरण तीर्थ सा लगने लगा। हर ओर व्रतियों की ही भीड़ दिखाई दे रही थी। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठघाट में घंटाभर पहले पहुंच कर छ्ठव्रतियों ने सूर्योदय का इंतजार किया। अल-सुबह से ही छठव्रतियों को भगवान भास्कर का बेसब्री से इंतजार रहा। वहीं सूर्योदय से घंटों भर पहले ही पानी के बीच उन्होंने सूर्यदेव की प्रतीक्षा की। सूर्योदय होते ही व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर संतान की रक्षा और परिवार के लिए खुशियां मांगीं। उपस्थित भीड़ सिर्फ आस्था जताने के लिए ही नहीं, पूजा का हिस्सा बनने के लिए भी लालायित दिखी।

 

 

और भी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुआ जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम 3 पॉइंट जीरो व एकता दौड़

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम 3 पॉइंट जीरो व एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। 


जिला प्रशासन और खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से चक्रपाणि स्कूल से नगर भ्रमण होते हुए पुन: पं. चक्रपाणि स्कूल मैदान तक आयोजित एकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारीयों-कर्मचारियों सहित सभी शासकीय व अशासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी शालाओं के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों सहित मिडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कसडोल शकुंतला साहू ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया। साथ ही दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चितावर जायसवाल, कलेक्टर रजत बंसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, बलौदाबाजार एसडीएम रोमा वास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

कलेक्टर रजत बंसल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की राष्ट्रीय एकता में उत्कृष्ट योगदान पर उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। दौड़ में विभिन्न वर्गों के तहत प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। पुरुस्कार प्राप्त करने वाले में पुरुष सीनियर में प्रथम भोजराम साहू, द्वितीय सूरज साहू व तृतीय स्थान सुनील साहू, पुरुष जूनियर में प्रथम आर्यन साहू, द्वितीय राज बघेल व तृतीय स्थान आशीष साहू, महिला वर्मा में प्रथम दिशा वर्मा, द्वितीय सोमेश्वरी पटेल व तृतीय खुशी बंजारे, इसी तरह सीनियर सिटीजन में मंडी बोर्ड अध्यक्ष तुलसी वर्मा प्रथम, वरिष्ठ शिक्षक खोडस राम कश्यप दूसरा व सुनील वर्मा ने तीसरा स्थान, ऑफिसियल में डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे प्रथम, गंगा राम भट्ट दूसरे एवं प्रेम सिंह वर्मा तीसरे स्थान पर रहें। साथ ही मीडिया वर्ग में योगेश यादव व अरविंद मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर खेल अधिकारी प्रीति बंछोर बिजौरा, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव, ईई  टीसी वर्मा, विभाकर जोशी, पीएचई ठाकुर तहसीलदार बलराम तंबोली सहित कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
और भी

जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी

 जनसम्पर्क विभाग द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आज दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के लिए उनके योगदान पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी को आम नागरिकों, युवाओं सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन कर उसकी सराहना की। डंगनिया रायपुर के 76 वर्षीय रामकुमार देवांगन और 70 वर्षीय आशाराम देवांगन ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया कि देश के दोनों विभूतियों की जीवनी के संबंध में अब तक किताबों में पढ़ते थे, लेकिन आज छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करने का अवसर मिला। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानवर्धक बताया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें, ब्रोशर आदि का निःशुल्क वितरण कर लाभान्वित किया गया।

 
और भी

सांप ने बच्चे को डसा तो, बच्चे ने गुस्से में सांप को ही मार डाला

 जशपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले की नागलोक के नाम से भी पहचान है. यहां सांप  के काटने के बहुत से मामले आते रहते हैं. इस बार सर्पदंश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिले के बगीचा  ब्लॉक अंतर्गत पंडरापाठ  में एक बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया इसके बाद बच्चे ने गुस्से में सांप को काट लिया. बच्चे ने इतने बुरे तरीके से सांप को काटा कि सांप की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में जब बच्चे के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए और अब वह स्वस्थ्य है

पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बच्चा दीपक राम अपने घर से कुछ दूरी पर बहन के यहां गया हुआ था. वहां खेलने के दौरान एक नाग सांप ने उसके हाथ में काट लिया. सांप के काटने के बाद निडर बालक दीपक गुस्से में आ गया इससे पहले की सांप वहां से कहीं दूर भाग पाता, दीपक ने उसे पकड़कर अपने दांतों से काट लिया. इस दौरान सांप ने दीपक के हाथों को बुरी तरह जकड़ लिया था हालांकि, दीपक ने भी सांप को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई

 

 जब सांप काटने की खबर बच्चे की बहन को हुई, तो उन्होंने तत्काल उसका इलाज कराया और अब वह पूरी तरह ठीक है. दीपक राम ने बताया कि वह अपने बहन के यहां खेल रहा था. फिर पीछे से सांप आया और उसे काट लिया. ऐसे में उसने भी सांप को काट लिया. घटना की जानकारी अपनी बहन को दी और उसने दादा को पूरी बात बताई. इसके बाद उसे इलाज कराने के लिए लेकर गए, अब उसे कोई परेशानी नहीं है

 

यह अंधविश्वास भी है कि यदि आपको सांप काट ले, तो आप भी सांप को काट लें. इससे विष का प्रभाव नहीं होगा. यहां इस मामले में सर्पदंश के बाद बच्चे को इस कदर गुस्सा आया कि उसने सांप को काट लिया. यह वाकया अब चर्चा का विषय बन गया है, कुछ लोग इसे बच्चे की हिम्मत बता रहे हैं, तो कुछ बड़ा खतरा टल जाने की बात कह रहे हैं


 

और भी

... और जब एयरपोर्ट में ही नाचने लगे विदेशी कलाकार : आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने छग पहुंचे रसिया, न्यूजीलैंड के आर्टिस्ट

 रायपुर( छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर में होने वाले आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए दूसरे देशों के कलाकार भी पहुंचने लगे हैं। इस बार इस महोत्सव में 9 देशों के कलाकारों को शामिल होना है। रविवार को न्यूजीलैंड और रसिया के कलाकर राजधानी पहुंचे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका निराला अंदाज देखने मिला। विमानतल पर  पहुंचते ही दोनों देशों के कलाकार डांस करने लगे। उन्होंने अलग-अलग डांस फार्म में बेहतरनी स्टेप्स दिखाए। जिसका लोगों ने ताली बजाकर आनंद लिया। इन कलाकारों के साथ उनके मेंटर्स भी पहुंचे हुए हैं। इनके स्वागत के लिए खुद राज्य के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत पहुंच हुए थे। भगत ने खुद ही एयरपोर्ट पर कलाकारों का स्वागत किया है। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट में लोगों ने जमकर आनंद उठाया। 

एक नवंबर से रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्स्व के साथ ही आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू होने वाला है। इसमें देश भर के आदिवासी कलाकर शामिल होने वाले हैं। इनके अलावा 9 देशों के कलाकर भी शामिल होंगे। जिसमें मोजांबिक, मंगोलिया, न्यूजीलैंड, सर्बिया, टोंगो, मालदीव, रूस, इंडोनेशिया और इजिप्ट शामिल हैं। वहीं भारत के कुल 1400 कलाकार इस महोत्सव में शामिल होने वाले हैं। 2021 के आदिवासी नृत्य महोत्सव में सात देशों के कलाकार आये थे। 2019 में आयोजित पहले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पांच देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस नृत्य महोत्सव का समापन समारोह 3 नवम्बर को होना है।  इस साल इस आयोजन का तीसरा साल है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से मंत्रियों, संसदीय सचिवों और विधायकों ने विभिन्न राज्यों और दूतावासों में जाकर राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और राजदूतों को आमंत्रित किया है।


 

और भी

तपेश जैन की पुस्तक गढबो नवा छत्तीसगढ का विमोचन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तपेश जैन द्वारा लिखित पुस्तक गढबो नवा छत्तीसगढ का विमोचन सन्मति नगर स्थित जैन मंदिर में गणाचार्य  विशुद्ध सागर  महाराज के हाथों से किया गया।

 

 

और भी

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण से खुली खुशहाली एवं उन्नति की राहें

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ घोर नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शासन द्वारा सड़क निर्माण से खुशहाली एवं उन्नति की राहें खुली है। नक्सल हिंसक गतिविधियों के कारण लंबे समय तक विकास अवरुद्ध रहा। रोड कनेक्टिविटी से विकास के कई नये आयाम खुल रहे हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आरसीपीएलडब्ल्यूई आर.आर.पी.-2 योजनांतर्गत 24 करोड़ 37 लाख 59 हजार रूपए की लागत से कोहका-सीतागांव-औंधी-मुरूमगांव मार्ग का निर्माण किया गया है। इस मार्ग की लंबाई 33.50 किलोमीटर है, जिसमें पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम कोहका, कन्दाड़ी, हलोरा, लेखेपाल, सीतागांव, सेन्डावाही, गढ़दोमी, डोंगरगांव, आलकन्हार, साल्हेभट्टी, औंधी के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 40 ग्रामों के लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है। मार्ग के निर्माण से कृषि कार्य में कृषक लाभान्वित हो रहे हैं साथ ही महतारी एक्सप्रेस एवं दुर्घटना की स्थिति में डायल 112 की गाड़ी शीघ्र ही पहुंच पा रही है जिससे समय पर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो रहा है। 

मार्ग अंतर्राज्यीय मार्ग होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ता है। नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्र में मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामवासियों को ब्लाक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा हो रही है। अधोसंरचना मजबूत होने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, पेयजल, खाद्यान्न एवं सुविधाएं इन क्षेत्रों में पहुंच रही है। इसी तरह 11 करोड़ 89 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पानाबरस-परवीडीह-मिस्प्री-भोजटोला मार्ग का निर्माण किया गया है। जिसकी लंबाई 30.20 किलोमीटर तथा पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम पानाबरस, भैसबोड़, रामगढ़, पारडी, परवीडीह, हिड़कोटोला, मिस्प्री, मडियानवाड़वी, सांगली, भोजटोला के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 30 ग्रामों के ग्रामवासियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है। 

 

विकासखण्ड मानपुर के अंतर्गत 3 करोड़ 62 लाख 99 हजार रूपए की लागत से कोरकोट्टी जंक्शन से कनेली मार्ग का निर्माण किया गया है। जिसकी लंबाई 7.30 किलोमीटर है साथ ही पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य किया गया है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम कोरकोट्टी, हनैकला, नागुटोला, चिखलाकसा, कनेली, चावांरगांव के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 10 ग्रामों के ग्रामवासियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है। विकासखण्ड मानपुर के अंतर्गत 3 करोड़ 7 लाख 27 हजार रूपए की लागत से टोहे से परालझरी मार्ग का निर्माण किया गया है। जिसकी लंबाई 5.55 किलोमीटर है तथा पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य किया गया है। इस  मार्ग के निर्माण होने से ग्राम टोहे, घोटिया, परालझरी के ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं आस-पास के लगभग 25 ग्रामों के ग्रामवासियों को अप्रत्यक्ष रूप से सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त हो रही है। यह मार्ग जिले को कांकेर जिला से जोड़ता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामवासियों को ब्लाक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा हो रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने के साथ पैचवर्क वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए साथ ही खराब सड़कों की मरम्मत हेतु कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए हैं । छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दिसम्बर 2022 तक सड़क एवं पुल के 165 कार्य, मार्च 2023 तक 180 कार्य, जून 2023 तक 99 कार्य, जुलाई 2023 तक 39 कार्य समेत कुल 483 कार्यां को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

 

और भी

विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत किया जा रहा लोगों को जागरूक

 दीर्घायु कैंसर वार्ड में 22 महिलाओं की हुई जांच

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वैश्विक स्तर पर स्तन कैंसर के जोखिमों को लेकर लोगों को जागरूक करने और बचाव के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत बस्तर जिले में भी कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। परिणामस्वरूप जिले की महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। अक्टूबर माह में महारानी अस्पताल जगदलपुर के दीर्घायु कैंसर वार्ड में कुल 22 स्तन कैंसर से संबंधित लक्षणों वाली महिलाओं की जांच की गई, जिसमे से 8 महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि हुई है। वहीं इस माह कुल 32 स्तन कैंसर के पुराने मरीजों को कीमोथेरेपी तथा हार्मोनल थेरेपी के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महारानी अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भंवर शर्मा ने बताया कि आजकल महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं। अधिकतर मामलों में कैंसर की पहचान काफी देरी से होती है। इससे यह बीमारी काफी घातक बन जाती है। लेकिन आरंभिक अवस्था कैंसर के लक्षणों का पता लगाकर इसका निदान करने से स्तन कैंसर के प्रकरणों की संख्या को कम किया जा सकता है। 40 वर्ष की आयु के पश्चात सभी महिलाओं को स्तन जांच अवश्य रूप से करवानी चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर की प्रारंभिक स्तर पर जांच होने से इसका उपचार संभव है। लेकिन आमजनों में इसकी पर्याप्त जानकारी नही होने के कारण समय पर कैंसर की पहचान नही हो पाती। इसलिए इसकी जागरुकता के लिये हर वर्ष अक्टूबर माह को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। कैंसर का इलाज मुख्य रूप से कीमोथेरेपी, सर्जरी और रेडिएशन की ओर से किया जाता है।

सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि महारानी अस्पताल के दीर्घायु कैंसर वार्ड के माध्यम से स्तन कैंसर सहित अन्य कैंसर के मरीजों के लिये कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है। कैंसर शरीर में होने वाली एक असामान्य और गंभीर स्थिति है। कैंसर तब होता है, जब शरीर में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढऩे और विभाजित होने लगती हैं। स्तन में कोशिकाओं के असाधारण विकास तथा उनके ट्यूमर के रूप में विकसित होने पर स्तन कैंसर रोग होता है। प्रभावित कोशिकाएं एक गांठ के रूप में नजर आती हैं, लेकिन स्तन में होने वाली सभी गांठ कैंसर नहीं होती परन्तु स्तन में किसी भी प्रकार की गांठ नजर आने पर उसकी जांच बहुत जरूरी होती हैं। समय पर जांच और इलाज से इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण : 

स्तन में या बाहों के नीचे गांठ होना, स्तन में दर्द या सूजन, स्तन के निप्पल के आकार या स्किन में बदलाव, स्तन का सख्त होना निप्पल पर खुजली, निप्पल से रक्त या लिक्विड आना।

 

 

और भी

सिकल सेल को छुपाने की नहीं बल्कि इससे लडऩे की आवश्यकता : मुख्यमंत्री

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय में सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा समाज में सिकल सेल की बीमारी के प्रति अज्ञानता के कारण इसे छुपाया जाता है। यदि कोई इस बीमारी का वाहक है तथा अन्य सिकल सेल से पीडि़त व्यक्ति से विवाह होने पर आने वाली पीढ़ी को जिन्दगी भर तकलीफ हो सकती है। 

सिकल सेल एक अनुवांशिक बीमारी है और आने वाली पीढ़ी को इससे सुरक्षित करना है। इस बीमारी को छुपाने की जरूरत नहीं बल्कि लडऩे की आवश्यकता है। सामाजिक जनजागरूकता से हम इस बीमारी से लडऩे में सफल होंगे। कुंडली मिलाने से ज्यादा जरूरी है कि ऐसी बीमारियों के प्रति जागरूकता रखते हुए इसकी रोकथाम की जाएं। शासन की ओर से शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हॉस्पिटल भवन, स्टॉफ, डॉक्टर, भर्ती की जा रही है। वहीं दवाईयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। बड़ी संख्या में हमर लैब की स्थापना की गई है। जहां 20 से 40 प्रकार की जांच नि:शुल्क की जा रही है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच मंहगी होती है जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल की जांच के लिए मितानीन को किट देकर प्रदेश भर में इसके लिए सर्वे किया जा सकता है। सिकल सेल के लिए बहुत से शोध किए जा रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इसका डाटा बेस तैयार होना चाहिए तथा व्यापक पैमाने पर उपचार के लिए दवाईयां दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में सिकल सेल के लिए रिसर्च सेंटर प्रारंभ किया जाएगा। जो इस दिशा में महत्वपूर्ण व कारगर साबित होगा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के उच्चतम श्रेणी के रिसर्च सेंटर की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस संस्थान की एक ईकाई का शीघ्र ही लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र की ओर से नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधाएं दी जाएगी। जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिकल सेल के उपचार के लिए हाईड्रोक्सी यूरिया उपयोगी साबित हो रही है, जिससे रक्त की आवश्यकता काफी कम होती है। विशेषज्ञों की सलाह से इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निमोनिया की बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि जिले में सिकल सेल प्रबंधन के प्रारंभ होने से जिलेवासियों को नि:शुल्क जांच, उपचार व परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। आम जनता इससे लाभान्वित होगी। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इससे जिलेवासियों को राहत मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है। यहां मरीजों को जांच की सुविधा मिलने से बीमारी के बारे में शीघ्र पता चल सकेगा और उपचार मिलेगा। कई बार देर से पता चलने पर इलाज में देर होती है। उल्लेखनीय है कि सिकल सेल रोग लाल रक्त कोशिकाओं के समूह में उत्पन्न एक अनुवांशिक विकृति है। इस बीमारी में लाल रक्त कोशिकाएं कठोर और हंसिया आकार की हो जाती है, जिसकी वजह से आक्सीजन के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है। रक्त वाहनियों में इस प्रकार के बाधा के कारण तीव्र दर्द, अंगों में खराबी, संक्रमण और स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। राज्य में लगभग 2 से 3 लाख लोग सिकल सेल रोग से प्रभावित हैं। इसकी रोकथाम के लिए शासन की ओर से यह प्रभावी पहल की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़ सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 
और भी

खरपतवार नाशी रसायन ग्लाइफोसेट के विक्रय पर प्रतिबंध

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से खरपतवारनाशी रसायन ग्लाइफोसेट के उपयोग पर निर्बधित (प्रतिबंधित) लगा दिया गया है। भारत सरकार का राजपत्र के माध्यम से भारत सरकार कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से ग्लाइफोसेट (खरपतवारनाशी रसायन) के उपयोग पर निर्बधन आदेश 2022 नाम दिया गया है। 

राजपत्र में अंतिम प्रकाशन की तारीख से ग्लाइफोसेट के उपयोग को निर्बधन (प्रतिबंधित) किया गया है और नाशीजीव नियंत्रक प्रचालकों के अलावा कोई व्यक्ति ग्लाइफोसेट का उपयोग नहीं करेंगे। यदि कोई व्यक्ति जिसके पास पंजीकरण का प्रमाण पत्र है। खंड (3) के निर्देष्ट 3 महीने के अवधि के भीतर पंजीकरण समिति को प्रमाण पत्र वापस करने में विफल रहता है, तो अधिनियम में अंर्तविष्ट उपबंधों के अधीन कार्रवाई की जाएगी।

 
और भी

यूआईडीएआई ने दी डाक्यूमेंट अपडेट की सुविधा, कलेक्टर ने की आधार डॉक्यूमेंट अपडेट कराने अपील

शासकीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तिगत पहचान है आधार नंबर

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत 10 वर्षों के दौरान आधार नंबर व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न शासकीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए जनसामान्य को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है, ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में असुविधा न हो। 

कलेक्टर डोमन सिंह ने ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था व बाद के वर्षों में कभी अपडेट भी नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों को डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का आग्रह किया है। इस सम्बन्ध में आधार नंबर धारकों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की गई है। जिला ई-प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि यूआईडीएआई की ओर से आधार नंबर धारक व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट किया जा रहा है। इस सुविधा को वेबसाइड के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है या नागरिक 50 रुपए शुल्क देकर किसी भी नजदीकी लोक सेवा केन्द्र पर जाकर इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।

और भी

समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसान अब घर बैठे ऑनलाईन कटा सकेंगे टोकन

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अब धान बेचने के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण व सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. की ओर से एन्ड्रॉयड एप टोकन तुंहर हाथ विकसित किया गया है। इस एप्प को किसान एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

टोकन तुंहर हाथ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं निर्धारित तिथि में धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप के जरिए किसान को समिति की ओर से दर्ज किसान की जानकारी, पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन व धान खरीदी आदि की सभी नवीन जानकारियां प्राप्त होंगी। साथ ही एप के उपयोग से पंजीकृत किसानों की ओर से संबंधित समिति अथवा उपार्जन केन्द्रों में आगामी सात दिनों तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है। बताया गया है कि एप के जरिए संबंधित समिति अथवा उपार्जन केन्द्र में हर दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु और दीर्घ किसानों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन के लिए समान अवसर उपलब्ध होगा। संबंधित समिति व उपार्जन केन्द्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि ऐसे किसान जो एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं, उन्हें पूर्व की भांति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके।

ज्ञातव्य है कि एप के जरिए टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति मॉड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था के अतिरिक्त की जा रही है। इस तरह किसानों को ऑनलाइन व ऑफलाईन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा। इस एप के उपयोग से समिति या उपार्जन केन्द्रों में टोकन प्राप्त करने के लिए किसानों की भीड़ में कमी आएगी। किसानों को घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन मिल सकेगा। उन्हें समिति या उपार्जन केन्द्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी चेक लिस्ट अनुसार पूरी कर ली गई है। सभी उपार्जन केन्द्रों में ट्रॉयल रन पूरा हो चुका है। इस वर्ष अनुमानित 2 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान जिले 39 समितियों के 46 उपार्जन केन्द्रों के जरिए आगामी 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। सभी उपार्जन केन्द्रों में नए तथा पुराने बारदाने पर्याप्त मात्रा में पहुंचाए जा चुके हैं। इस बार 2356 नए किसानों ने पंजीयन के लिए आवेदन दिए है। पंजीयन 31 अक्टूबर तक होगी। इस वर्ष भी केन्द्रों से उपार्जित धान को मिलर्स सीधे उठाएंगे।

 
और भी

एकता दौड़ का आयोजन 31 को

कलेक्टर ने नागरिकों से एकता दौड़ में शामिल होने के लिए किया आह्वान 

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। एकता दौड़ का आयोजन सुबह 7.30 बजे सर्वेश्वरदास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया जाएगा। इस अवसर पर सायकिल रैली व मोटर सायकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता के संकल्प के साथ आयोजित एकता दौड़ में सहभागिता के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने नागरिकों से एकता दौड़ में शामिल होने के लिए आह्वान किया है।

 
और भी

जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों पर, कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी का लिया जायजा

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में राज्योत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। कलेक्टर सिंह ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने शासन की योजनाओं से संबंधित सभी विभागों के प्रदर्शनी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

कलेक्टर डोमन सिंह ने मंच, बैठक व्यवस्था, पंडाल, लाईट, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा व खेल विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग व राजगामी सम्पदा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिक निगम की ओर से श्री धन्वंतरी, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व सिंचाई विभाग, लीड बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, विधिक सेवा प्राधिकरण, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्व सहायता समूह व्यंजन स्टॉल, नगर पालिक निगम महिला समूह व्यंजन स्टॉल के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
और भी

बड़ी खबर : अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट से लावारिस हालत में नशे का जखीरा बरामद

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लावारिस हालत में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा किया गया जप्त। थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट से लावारिस हालत में मिला प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा बरामत हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट में अल्प्राजोलम एवं स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा बरामद किया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किसका है, इस संबंध में जांच की जा रही है। जो प्रतिबंधित नशीली टेबलेट प्राप्त हुए है वह थाना टिकरापारा एवं आजाद चैक में पूर्व में पकड़े गये कंपनी के ही प्रतिबंधित नशीली टेबलेट है। 

पुलिस टीम द्वारा लगभग 60 हजार नग अल्प्राजोलम एवं स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जिसका खुदरा मुल्य लगभग 7,00,000/- रूपये है को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त की गई है तथा जांच लगातार जारी है। रायपुर पुलिस द्वारा विगत 20 दिनों में थाना आजाद चैक, थाना टिकरापारा, थाना तेलीबांधा एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में लाखो रूपये कीमत की 3,20,000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया जा चुका है।

और भी

स्मार्ट सिटी मिशन बंद करना जनता से धोखा : कांग्रेस

मोदी सरकार अपने एक भी चुनावी वायदे को पूरा नहीं कर पाई : मोहन मरकाम, भाजपा बताये 100 में से कितने स्मार्ट सिटी बनाये

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के इस रवैय्ये से एक बार फिर से भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र प्रदर्शित हो रहा  है। मोदी सरकार अपने एक भी चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया है। जिन वादों को पूरा नहीं कर पाती उससे पल्ला झाड़ने के लिए बहानेबाजी करने लगती है छत्तीसगढ़ से तीन शहरों रायपुर, नवा रायपुर, बिलासपुर को देश के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल किया गया था। इन शहरों का काम पूरा नहीं हुआ है मोदी सरकार स्मार्ट सिटी मिशन पर ही ताला लगाने जा रही है। छत्तीसगढ़ ही नही देश के लगभग सारे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टो को मोदी सरकार बंद करने जा रही है। मोदी सिर्फ जुबानी और वायदों की सरकार चला रहे मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के समान स्मार्ट सिटी योजना भी दम तोड़ चुकी है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में जनता जनता के हर एक के खाते में 15 लाख देने, विदेश से काला धन वापस लाने, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रु. लीटर करने, देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आय 2022 में दुगनी करने के सपने दिखाया था, लेकिन सत्ता में आने के 5 साल बाद भी मोदी सरकार ने अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है। उल्टे वायरो को चुनावी जुमलेबाजी बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अनेक बार किया।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार के खाते में एक भी उपलब्धि नही जो जनता को बता सके। मोदी सरकार के पास बताने के लिये सिर्फ नोटबंदी और जीएसटी है। जिनके कारण देश की अर्थव्यवस्था उद्योग धंधे चौपट हो गये, लोगो की नौकरियां चली गयी, देश में बेरोजगारी दर 40 सालों के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गयी है। किसान परेशान है, देश की जीडीपी न्यूनतम स्तर पर है, रिजर्व बैंक का रिजर्व फंड तक सरकार ने खर्च कर दिया। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो  गया है। मोदी सरकार देश की जनता पर एक आपदा बन गयी है।  

 

 

और भी

निगम मंडल, आयोगों में नियुक्ति के लिये आलाकमान और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विभिन्न निगम मंडलों, आयोगों, में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों के रूप में कार्यकताओं की नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का, कांग्रेस संगठन का आभार। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार ने सम्मान किया हैै। विपक्ष में रहने के दौरान संगठन में सक्रिय रहकर तत्कालीन भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेसजनों के योगदान को पार्टी ने सम्मानित किया है। निश्चित तौर पर इन नियुक्तियों से सरकार के जनहित कार्यो को संपादित करने के लिये बहुत ज्यादा सहुलियत होगी। इन कांग्रेसजनों का अनुभव सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता और जनमानस से जीवंत संपर्क से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार में ओर तेजी आयेगी।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को इन नियुक्तियों से किस बात की पीड़ा हो रही है। 15 साल तक जब भाजपा की सरकार तब भाजपा कार्यकर्ताओ को विभिन्न निगम, मंडल, आयोगों में नियुक्तिया दी थी कांग्रेस पार्टी की सरकार है। कांग्रेस संगठन और कांग्रेस की विचारधारा के आधार पर राजनैतिक रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया हैै। भाजपा के द्वारा इन नियुक्तियों के संदर्भ में की जा रही बयानबाजी अनैतिक और अनुचित और अवांक्षित है। भाजपा को यह नियुक्तियां गलत लगती है तो वह रमन सरकार के तीनों कार्यकाल के दौरान विभिन्न निगम मंडल, आयोगों में की गयी नियुक्तियों को भी गलत मानती है क्या? छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन भाजपा मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही है। भाजपा की सरकार ने नियुक्तियां किया था तो ठीक कांग्रेस की सरकार नियुक्तियां कर रही तो गलत, यह दोेहरा रवैया भाजपा के असली चरित्र को दिखाता है।

और भी

बाल अधिकारों पर समीक्षा बैठक

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष  तेज कुंवर नेताम की अध्यक्षता में  सर्किट हाउस बालोद में बाल अधिकारों पर समीक्षा बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्ष  नेताम ने बैठक में एजेण्डावार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशापान से दूर रखने जागरूकता लाएॅ। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत दर्ज प्रकरणों व निराकरण की समीक्षा करते हुए विशेषतः मुआवजा राशि दिलाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा अधिनियम 2009 के क्रियान्वयन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल भवनों की जानकारी लेते हुए जर्जर भवनों का प्रस्ताव बनाने तथा स्कूल में प्रवेशित बच्चों को नशा और मोबाईल से दूर रखने के निर्देश दिए। अध्यक्ष  नेताम ने जिले में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने जिले में बच्चों से संबंधित संस्थाओं, बालगृह और अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित गृहों में बच्चों के उत्तम विकास, देखभाल तथा सुरक्षा संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जिले में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अधिकारों के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की।

उन्होंने जिले में बच्चों के कोविड टीकाकरण, सामान्य टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र सहित जिला चिकित्सालय में शिशुओं के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारी को बाल श्रमिक मिलने की सूचना पर तत्काल नियोक्ता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी  विभाग आपस में समन्वय कर बाल संरक्षण के मुद्दो पर कार्रवाई करें। समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य  पुष्पा पाटले,  आशा संतोष यादव सहित पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

और भी