छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

शोक संतप्त परिवार से भेंटकर मंत्री अकबर ने प्रकट की संवेदना

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शुक्रवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री अकबर प्रवास के दौरान ग्राम तरेगावं जंगल में स्व. लक्ष्मण मेरावी के निवास में पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, उपस्थित थे।

और भी

मार्केट में बूम : दीपावली पर जमकर चमकेगा सराफा व कपड़ा बाजार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी केे बाजारों में दीपावली की रौनक बढ़ गई हैं। वही मुख्य सड़कों पर साज सज्जा और त्यौहार की सामाग्री की दूकानें सजी नजर आने लगी हैं ।जबकि हर रोज खरीदारी के लिए दिन में भीड़ बढ़ रही है। यातायात को नियंत्रित व व्यवस्थित करने पुलिस विभाग ने जवानों की तैनाती शुरू की है। रायपुर के सदर सराफा बाजार और पंडरी के कपड़ा व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में कई प्रकार की वैरायटी लेकर आए है और उम्मीद कर रहे है कि इस बार दीपावली पर सराफा बाजार में 100 और कपड़ा बाजार में 150 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है ।

सोने की कीमत में उछाल- दीपावली पर सराफा बाजार में बने ट्रेंड पर जनजागरूकता से बातचीत में सदर सराफा ऐसोंसिएशन के अध्यक्ष सुरेश  भंसाली ने बताया कि सदर सराफा बाजार में इस बार अच्छा माहौल है । बाजार में 50 से 75 प्रतिशत ग्रोथ आई है। इसीलिए सोने के दाम में पिछले एक हफते में काफी उछाल आया है और सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51 हजार से बढ़कर 53 हजार प्रति 10 ग्राम हो गया है इसमें 2 हजार रूप्ए की तेजी आई है ऐसे में सभी व्यापारी उम्मीद कर रहे है कि बहुत अच्छा सेल होगा इस दीपावली मेें 100 करोड़ के व्यापार की उम्मीद है। उनका कहना था कि सोने के दाम में बढ़ोत्तरी के कारण ग्राहक कम वजन वाले सोने के आभूषण को पसंद व मांग कर रहे है। आने वाले दिनों में दीपावली के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा इसीलिए आम लोग दोनोे उत्सव को ध्यान में रखकर खरीदी कर रहे है। यही वजह की ग्राहक एडवांस में बुकिंग कर रहे है ताकि भाव में परिवर्तन आने पर भी विशष असर न हो । उन्होनें बताया कि व्यापारी दीपावली और शादी के मददेनजर स्टॉक लाकर रखा है । उनके अनुसार इस समय बाजार के सभी पैरामीटर सही है ।

राज्य सरकार से मिल रहा अच्छा सहयोग -ऐसों के अध्यक्ष भंसाली ने बताया कि दीपावली पर राज्य सरकार से अच्छा सहयोग मिल रहा है। व्यापार बढ़ाने के लिए अच्छा सहयोग मिल रहा है यहां कोविड के 2 साल बाद व्यापार को लेकर यातायात सहित सभी तरह की सुविधाएं मिल रही है

ग्राहकों की विशेष मांग इस बार ग्राहक बजट के अनुसार कम वजन के सोने के आभूषण को पसंद कर रहे है। चैन, कंगन कान की बाली फैंसी ज्वेलरी व कुंदन मोती की विशेष मांग की जा रही है ।

3 प्रतिषत जी एस टी- भंसाली ने बताया कि सोने सहित सभी तरह के आभूषण में 3 प्रतिशत जी एस टी लगाया जाता है इसके बाद भी ग्राहक और व्यापारी सभी तरह के कर जमा करने के लिए तैयार है और जमा कर रहे हैं।

मध्य भारत का सबसे बड़ा मार्केट बना रायपुर

150 करोड़ रूप्ए का होगा व्यापार- पंडरी कपड़ा मार्केट की स्थिति पर चर्चा करते हुए जनजागरूकता को रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में सरंक्षक चंदर विधानी ने बताया कि अच्छी ग्राहकी हो रही है। व्यापारियों ने अच्छा कलेक्न किया है ताकि ग्राहकों को हर वैरायटी  के कपड़े उपलब्ध करा सके। उन्होनें बताया कि रायपुर में ओड़िसा, झारखंड विदर्भ, महाकोषल से खरीदी के लिए काफी व्यापारी आते है साथ ही आम लोग भी खरीदी करते है इसी वजह से रायपुर का पंडरी कपड़ा मार्केट मध्यभारत का सबसे बड़ा मार्केट बन गया है । अच्छा कलेक्षन और वैरायटी  के कारण अब उच्च घराने के लोग भी त्यौहार या पारिवारिक फेस्टीवल में खरीदी के लिए अब कोलकाता मुंबई नही जाते है रायपुर आकर खरीदी करना पसंद करते है। यही नहीं उनका कहना था कि मध्यम वर्गीय परिवार को खरीदी के अच्छे शो रूम और आउटलेट रायपुर में उपलब्ध हो गए है ।

150 करोड़ के व्यापार की उम्मीद- संघ के सरंक्षक विधानी ने बताया कि रेडीमेड और होलसेल का बड़ा मार्केट होने के  कारण इस बार 150 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद व्यापारी कर रहे है। कोरोना के 2 साल बाद बाजार पूरी तरह से खुले है आम से लेकर खास सभी मिलकर जमकर खरीदी कर रहे है।

2 हजार से 2 लाख तक घाघराचोली, लांचा उपलब्ध- उन्होने बताया कि आने वाले दिनों मे दीपावली के तुंरत बाद शादियों का सीजन आ जाएगा इसीलिए व्यापारियों ने लांचा और घाघराचोली ब्रांडेड साड़ियां ट्रेडीसनल साड़ियां का स्टॉक तैयार किया है इसमें 2 हजार से लेकर 2 लाख रूप्ए तक वैरायटी उपलब्ध है। युवाओं में अच्छे ब्रैेंड ब्लेैकबेरी, क्लीयर्स, के शो रूम है जहां खरीदी हो रही है।

महानगरीय शोरूम की झलक- उनका कहना था कि रायपुर में महानगरीय संस्कृति वाले शो रूम खुल गए है जहां खरीदी की जा रही है पाष्चात्य पंसद के कपड़े उपलब्ध है इसमें मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बजट अनुसार सलवार कुर्ते शेरवानी मोदी जैकेट कुर्ता पैजामा आदि विषेष है जो पंसद किए जा रहे है और मांग भी है। शेरवानी ओैर घाघराचोली तो शादियों में विषेष उपयोगी होती है इसीलिए अभी से मांग में है।

आर्डर बनाकर देते हेै पसंद के कपड़े- पंडरी कपड़ा बाजार में अब खुबियां है कि ग्राहक को ललचा सकती है क्योंकि फोटो के अनुसार ग्राहक को कपड़ा तेैयार कर दिए जाने लगा है हर रेंज के कपड़े आर्डर बनाकर दिए जाते है।

ग्राहक की खरीदी क्षमता में इजाफा-बताया जा रहा हेै कि कपड़ा बाजार में अब सस्ता माल व कपड़ा आना बंद हो गया सैलरी बढ़ने के कारण हर किस्म के ग्राहक मंहगे कपड़े खरीदना पसंद कर रहे है डिमांड भी बढ़ रही है एक आम ग्राहक 1हजार से 1लाख तक की खरीदी सीजन में करने लगा है । इसमें ग्राहकी की मांग और आवष्यकता भी देखी जाती है।

कपड़े पर 5 से 12 प्रतित जीएस टी- व्यापारी विधानी ने बताया कि कपड़े पर 5से लेकर 12 प्रतिशत तक जीएसटी लगता है इसमें 12 प्रतिशत रेडीमेड पर जीएसटी लगता है जो कपड़े के दाम में शामिल होता है। फिर भी ग्राहकी अच्छी है और अच्छी होने की उम्मीद है।

और भी

संसदीय सचिव ने किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभांरभ

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के मिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन के सहयोग से छग बास्केटबॉल संघ व जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित 19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

6 अक्टूबर से स्थानीय मिनी स्टेडियम में 19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। गुरूवार की शाम आयोजित प्रतियोगिता के शुभांरभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद अमन चंद्राकर, मुन्ना देवार, गौरव चंद्राकर मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा प्रदेश में खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के समक्ष खेल के क्षेत्र में भी आगे बढऩे की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य क्षेत्रों की भांति खेलकूद के क्षेत्र में भी व्यक्ति के लिए आगे बढऩे व उपलब्धि हासिल करने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इसके पूर्व उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया। बालिका वर्ग में पहला लीग मैच भिलाई कार्पोरेशन विरुद्ध रायपुर कॉरपोरेशन में मध्य खेला गया। जिसमें भिलाई कार्पोरेशन जीत हासिल की। बालक वर्ग में पहला लीग मैच महासमुंद जिला विरूद्ध रायपुर जिला के मध्य खेला गया, जिसमें महासमुंद जिला ने 63 -22 से मैच जीता। तीसरा मैच बालिका वर्ग में दुर्ग जिला विरूद्ध सरगुजा जिला के मध्य खेला गया जिसमें दुर्ग जिला ने 41-16 से जीता। 

जिला बॉस्केटबाल संघ के अध्यक्ष संघ नुरेन चंद्राकर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 24 बालक 24 बालिका का चयन किया जाएगा। जो दिसम्बर माह में हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला बॉस्केटबाल संघ के अध्यक्ष संघ नुरेन चंद्राकर, कामेश लाल, आरएस गौर, मनोज घृतलहरे खेल अधिकारी, संतोष सोनी, इमरान अली, अजय शर्मा, अदनान पॉल, सतीश नायर, कराटे संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष मनीष वास्तव, सचिव विवेक मंडल, हिरेन्द्र सोनी, विजय महतो, पुरन साहू, राहुल सोनवानी, शुभम तिवारी, कुंदन चंद्राकर उपस्थित रहे।

और भी

जल उपलब्धता बढ़ाने जिले के किसानों का दो दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- 2.0  के अंतर्गत विकासखंड महासमुंद व पिथौरा से अंतर्राज्यीय क्षमता निर्माण सह शैक्षणिक भ्रमण के लिए परियोजना अधिकारी वाटरशेड डेवलपमेंट योजना से 45-45 किसानों का दो दल 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी व हिरवे बाजार के लिए रवाना हुए। पिथौरा ब्लॉक में अध्यक्ष जिला पंचायत उषा पटेल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

वहीं महासमुंद में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि महासमुंद दाऊलाल चंद्राकर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महासमुंद में उपसंचालक कृषि अमित कुमार मोहंती सहायक संचालक कृषि  यू.एस.तोमर उपस्थित रहे। वहीं पिथौरा में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मुकेश यादव, भीमराव घोड़ेसवार सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, दिलीप सिंह दीवान कृषि विकास अधिकारी, ओ.पी.पटेल व कमलेश दीवान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

 
और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने धुरागांव में स्थापित इमली प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संयंत्र का अवलोकन किया और संयंत्र संचालक से इसकी तकनीकी, क्षमता एवं आवश्यक मानव संसाधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धुरागाँव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां रोजगार सृजन के लिए स्थानीय वनोपज और कृषि उपज का यहीं प्रसंस्करण आवश्यक है तथा यह संयंत्र इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।



संयंत्र के संचालक कार्तिक कपूर ने बताया कि इस संयंत्र में प्रतिदिन 10 मिट्रिक टन इमली गुदा, 5 मिट्रिक टन इमली चपाती और 3 मिट्रिक टन इमली बीज का पाउडर बनाने की क्षमता है। यह संयंत्र सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ पीईबी और पफ पैनल में कुल निर्माण के 35000 वर्ग फुट के साथ 2 एकड़ में फैला हुआ है। खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण यहां किया गया है। इसके साथ ही , उपकरणों के तौर पर प्रीमियम गुणवत्ता वाला स्टील का उपयोग किया गया है। यहां एफएसएसएआई के सभी मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यह संयंत्र पूरी तरह से स्वचालित है, पावर बैकअप, निर्बाध निर्माण के लिए मैनुअल मोड में काम करने का प्रावधान है।

और भी

भाजपा आदतन महिला विरोधी : वंदना राजपूत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि जिस-जिस राज्य में भाजपा सरकार है वहां महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। छत्तीसगढ़ राज्य में ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय झलियामारी कांड, मीना खलको, पेद्दागेलूर छत्तीसगढ़ के माथे पर काला धब्बा लग गया है। पूर्ववर्ती सरकार के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता के द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है और बलात्कारी को संरक्षण देने के काम भाजपा की नेत्री करती है। जब पीड़िता न्याय के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचती थी तो रिपोर्ट दर्ज नहीं करते थे उल्टा पीड़िता को डराया धमकाया जाता था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने आरोपी को जेल के सलाखों के पीछे कर दिया क्योंकि आरोपी कोई भी हो उसे कांग्रेस सरकार बक्शा नहीं करती।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ रही अपराध पर चिंता जताते हुये आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार चाहे वह अनुष्का कांड, हाथरस कांड, हाथरस कांड पार्ट-2, उन्नाव कांड और कई घटना को सरकार के इशारे पर छुपा दिया जाता है। उत्तरप्रदेश में एसपी ने रेप पीडिता को डांटकर भगाया, न्याय न मिलने पर फांसी लगाकर जान दे दी। ये अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश की ही घटना है। क्या महिला राष्ट्रीय आयोग को इनका संज्ञान है? वहीं हाल ही मध्यप्रदेश की है। कटनी में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गुस्सा है। तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना घटती है और जब आरोपी को जनता पुलिस के हवाले करते है तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग जाता है ऐसे जंगलराज चलता है भाजपा शासन में न जाने कितने महिलाओं, बच्चियों के रेप के कांड को छुपा दिया जाता है या आरोपी को संरक्षण दिया जाता है। 

गुजरात में भी महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। बिलकिस बानो, जिनका 2002 के गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक बलात्कार हुआ था। हम जिस समाज में रहते है वहां बलात्कार पीड़िताओं के लिए आगे बढ़ना एक आम जिंदगी जीना कितना मुश्किल होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के द्वारा जिस दिन लालकिले की प्राचीर से महिलाओं के सम्मान की बात कही गई ठीक उसी दिन गुजरात दंगों के दौरान एक महिला का गैंगरेप करके परिवार की हत्या करने वाले दोषी गोधरा की जेल से बाहर आ जाते है। बिलकिस बानो के आरोपियों को भाजपा सरकार रिहा कर देती है और न जाने कितने बलात्कार का केस दबा व छुपा लेते है। ये है भाजपा के असली चेहरा, हमेशा से ही आरोपी को संरक्षण देना और आरोपी को बचाने के लिए झण्डा लेकर निकल पड़ते है भाजपा नेता। भाजपा आदतन महिला विरोधी है।

और भी

आदिम परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए सरकार कटिबद्ध : भूपेश बघेल

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अपने एकदिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि हमारी संस्कृति में आज भी आदिम परंपराओं की खूबसूरती है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों का प्रदेश है यही इसकी सबसे बड़ी सुंदर पहचान है। बस्तर दशहरा, बस्तर अंचल की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसे यहां के आदिवासी समाज के साथ हर वर्ग के लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाते आ रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में विगत 4 वर्षों से उपस्थित होने का सौभाग्य मिल रहा है। यहां पर मुरिया दरबार के मांझी-चालकी, मुखिया, मेंबर-मेंबरिन और सदस्यों से मिलकर बस्तर के विकास को लेकर चर्चा करने सहित हम विकास की नीतियां और योजनाएं बना रहे हैं। जिससे बस्तर के समग्र विकास को एक नई दिशा देने में कामयाबी मिली है। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार को संबोधित करते हुए कही।



मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुरिया दरबार में जो घोषणाएं विगत वर्षों में की गई थी उसे पूरा किया गया है। उन्होंने बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष की मांग पर बस्तर दशहरा पर्व के मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और पारंपरिक सदस्यों के पोशाक हेतु 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वहीं शासकीय महाविद्यालय तोकापाल का नामकरण शहीद हरचंद तथा शासकीय महाविद्यालय बकावंड का नामकरण जरकरण भतरा के नाम से करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत वर्षों में समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए समुचित कदम उठाएं हैं। इस ओर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से आम जनता के साथ ही किसान, मजदूर और महिलाओं को विकास की दिशा में अग्रसर होने का सुअवसर मिला है। राज्य सरकार की पहल पर राजीव युवा मितान क्लब योजना से अब युवा वर्ग मुख्यधारा से जुड़कर राज्य के विकास में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वन आधारित और कृषि उत्पाद के मूल्य प्रसंस्करण उद्यमों की स्थापना पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ब्लॉक में ग्रामीण औद्योगिक पार्क बना रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर उत्पाद को तैयार कर उसके विपणन के लिए व्यवस्था सुलभ होगी। वहीं युवाओं, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को रोजागार सुलभ होगी। उन्होंने कहा कि लोहंडीगुड़ा में इमली प्रसंस्करण फैक्ट्री की शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही कांकेर जिले में कोदो-कुटकी और रागी के प्रसंसकरण हेतु देश का सबसे बड़ा मिलेट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। वहीं कोंडागांव में मक्का प्रसंस्करण पर आधारित एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। राज्य में स्थानीय उत्पादों के विपणन व्यवस्था के लिए सभी जिले में सी-मार्ट स्थापित किए गए हैं और अब जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट की शुरूआत की गई है, जिससे स्थानीय उत्पाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लोगों तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पेसा कानून को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। पेसा कानून के नियम बन जाने से अब इसका क्रियान्यवयन सरल हो गया है। उन्होंने बस्तर अंचल में देवगुड़ियों और आस्था केंद्रों के विकास को बढ़ावा देने सहित पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कटिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में घोटुल के संरक्षण पर बल दिया।



इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने राज्य सरकार के द्वारा बस्तर अंचल के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। वहीं सांसद बस्तर एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों की मांग के बारे में अवगत करवाया। आरंभ में बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी और कलेक्टर चंदन कुमार ने स्वागत उद्बोधन में बस्तर दशहरा पर्व के सफल संचालन के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में मांझी चालकी और बस्तर दशहरा समिति के पारंपरिक के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव, अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल, बविप्रा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी, विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड एम.आर.निषाद, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति नगर पालिक निगम श्रीमती कविता साहू सहित कमिश्नर बस्तर श्याम धावडे़, पुलिस महानिरिक्षक सुंदरराज पी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा और मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन एवं दशहरा समिति के पदाधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

और भी

जिले के सभी विकासखंड स्तर में हेल्थ मेला का आयोजन

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत लगातार व्यापक स्तर पर योजना से लोगों को जोडऩे प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंड स्तर में हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जन सामान्य को आयुष्मान योजना से लाभ लेने जानकारी दी जा रही है। 

उक्त हेल्थ मेले में लोगों का उपचार किया गया, साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। मेले में आए हुए लोगों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवाएं के बारे में व्यापक स्तर पर समझा कर अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

और भी

छत्तीसगढ़ में बस्तर व आदिवासियों के विकास के नये युग का सूत्रपात : मोहन मरकाम

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस सरकार बनने के बाद बस्तर में विकास व  शांति के नये युग का सूत्रपात हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने कांग्रेस की सरकार को भरपूर आर्शिवाद दिया था। पिछले चार सालों में कांग्रेस सरकार के कामों से बस्तर की जनता कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से बस्तर में अपना खाता नहीं खोल पायेगा। कांग्रेस ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया। चार साल में आदिवासी वर्ग के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाई गई। आदिवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन, उनके कानूनी अधिकारों के लिए काम किया गया है। कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी वर्ग के चहुंमुखी विकास के लिए रोजगार मूलक योजनाएं बनाई। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को शुरू किया गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान लोहंडीगुडा दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई। जेलो में बंद निर्दोष आदिवासियो की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी बनाया गया उनकी अनुशंसा पर जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया। 870 मामलो में बंद निर्दोषो की रिहाई हुयी। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया। 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरण पादुका खरीदने नगद राशि दी गई। बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टेयर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित करने का शुरू किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 44,300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभा को प्रदान की गई। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश-विदेश तक पहुँचाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, दलहन-तिलहन, फलदार वृक्ष, सब्जी लगाने वाले आदिवासी किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधाएं। सिंचाई कर माफ किया गया। बस्तर बटालियन में स्थानीय युवाओं के नौकरी के द्वार खोले गए। एनएमडीसी में स्थानीय स्तर के युवाओं को रोजगार के अवसर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आदिवासी वर्ग की बहुप्रतीक्षित मांग आदिवासी विकास प्राधिकरण में नेतृत्व देने की मांग को पूरा किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से आदिवासी वर्गों के विकास के रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी उन्हीं वर्ग को दी गई पेशा कानून को लागू करने के लिए प्रपोजल मंगाया जा रहे हैं एक मजबूत पेशा कानून बनाया जा रहा है। बैगा विकास अभिकरण, बैगा विकास प्रकोष्ठ, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर विकास अभिकरण, बिरहोर विकास प्रकोष्ठ, कमार विकास अभिकरण, कमार विकास प्रकोष्ठ, अबूझमाड़ विकास अभिकरण। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से बीहड़ वन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुपोषित आहार पहुंचाया गया। 85 विकास खंडों में वनों उपज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आठ करोड 50 लाख रुपए प्राधिकरण मद से दिया गया। जनजाति सलाहकार परिषद छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग बैगा विकास अभिकरण चिराग परियोजना, आमचो बस्तर के माध्यम से कॉफी, काजू, हल्दी जो बस्तर में उत्पादित होते हैं, उनकी ब्रांडी की गई। महारानी अस्पताल का उन्नयन किया गया। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु देवगुड़ी का विकास। अधोसंरचना का विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सौर ऊर्जा विद्युतीकरण, गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी पशुधन का नस्ल सुधार, पशुओं का संरक्षण एवं पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर आदिवासी वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत सक्षम बनाने के लिए काम किया गया।

और भी

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारत जोड़ो पद यात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा, देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही बैठक में बूथ स्तर पर पदयात्रा की दिशा निर्देश दिया गया। जिला कांग्रेस के निर्देशन में सभी प्रकोष्ठ के मोर्चा संगठन बैठक में भाग लेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकार्यो व कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना है। पदयात्रा के दौरान मूलभूत समस्याओ को सुनना हल करना प्रथम प्राथमिकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा देश में बढ़ती महंगाई पर बोलते हुए विभिन्न मुद्दों पर बात की। बैठक को जिला प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है।

बैठक को रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर कृषि मंडी अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला महिला अध्यक्ष अनिता गुरुपंच, सभापति कृपाराम निषाद, जिला पंचायत सदस्य हरीशंकर निषाद आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण योगेंद्र सोलंकी, दुर्गेश वर्मा,गिरधारी साहू, देवदास टंडन, अविनाश निहाल, आशीष दुबे, देवेंद्र वर्मा, देवव्रत नायक, देवेंद्र मिश्रा, डामन साहू, अश्वनी वर्मा, श्रवण चंद्राकर, मोहन वर्मा, चूड़ामणि साहू, अभिषेक शुक्ला, गोवर्धन यदु, गजानंद वर्मा, डॉ घनश्याम टंडन, कमल भारती, डॉ कमल नयन पटेल, इसराइल खान, कन्हैया यादव, बुधराम धीवर, भागवत लहरी, बसंत कुमार साहू, डॉ श्रवण निषाद, कैलाश जयसवाल, सतीश वर्मा, प्रणव सिंह ठाकुर, पुष्पलता वैष्णव, लोकेश्वरी वर्मा, अरुणा, शीला कंडरा, योगेश्वर वर्मा, भीखू राम वर्मा, रवि लहरी, कमल सोनवानी, मनसाराम निर्मलकर, सुरेंद्र सुल्तान, चोवराम साहू, श्यामलाल बघेल, मुकेश ठाकुर, मानसिंग गिलहरे, प्रकाश बंदे, संतराम नारंग, संतोष कुमार पाल, लेखु वर्मा, नेमसिंह कटारिया, रंजीत गायकवाड, अब्दुल कादिर, रहमत उल्लाह खान, तुकाराम साहू, राजू यादव, विजय हरिरामानी, होलाराम पोर्ते सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे।  

और भी

मंत्री अकबर ने आम नागरिकों के बीच पहुंचकर लगाई चौपाल, सुनी शिकायतें...

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भादूटोला में आम नागरिकों के बीच पहुंचकर चौपाल लगाई। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से चर्चा कर गांव के विकास कार्यो की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्रमीणों के मांग, शिकायत और समस्याओं को सुना और आवेदन भी लिया। मंत्री अकबर ने मांग, शिकायत और समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वसन दिया। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

और भी

मंत्री अकबर ने किया मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात और जन चौपाल कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात और जनचौपाल कार्यक्रम कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सहसपुर लोहारा और वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू होंगे। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज सहसपुर लोहारा में आगामी तिथि में होने वाले प्रस्तावित मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात और जन चौपाल कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं और आवश्यक तैयारियां समय में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


मुख्यमंत्री बघेल अपने भेंट-मुलाकात के दौरान कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आयोजित भेंट-मुलाकात एवं जनचौपाल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर कवर्धा विधानसभा में आयोजित मुख्यमंत्री बघेल के भेंट-मुलाकात व जनचौपाल की तैयारियों में लगे हुए है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम द्वारा आयोजन स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण में क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, अशोक चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

कांग्रेस के जंगल राज में कांग्रेसी ही महफूज नहीं : डॉ. बांधी

 कांग्रेस नेताओं से प्रताड़ित कांग्रेसी का फांसी लगाना बेहद शर्मनाक : भाजपा

रायपुर(छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन ने पूर्व मंत्री डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने बिलासपुर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेसी नेताओं की प्रताड़ना से त्रस्त होकर खुदकुशी करने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अब तक कांग्रेस के गुंडे, माफियाराज में नदी, नाला, स्कूल परिसर, श्‍मशान घाट तालाब की खाली जमीन पर कब्जा हो रहा है, रेत से लेकर शराब तस्करी हो रही है,  हत्या, लूट, बलात्कार की वारदातों की बाढ़ आ गई है लेकिन अब यह मामला साबित कर रहा है कि बाड़ ही खेत खाने लगी है। कांग्रेसी ही कांग्रेसी की मौत का कारण बन रहे हैं। कांग्रेस के लोग अपनी ही पार्टी के लोगों को नहीं बख्श रहे। भूपेश बघेल की सरकार में यहां ऐसा जंगल राज चल रहा है, जिसमें छोटे छोटे सियासी जीवों को सियार निगल रहे हैं। कांग्रेस के नरवा में बड़ी मछलियां छोटी मछलियों को खा रही हैं।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि कांग्रेस के राज में कांग्रेस के कार्यकर्ता ही महफूज नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहने की सोच सकती है। भूपेश बघेल सरकार ने कांग्रेस पोषित अपराधियों को खुली छूट दे रखी है कि वे अपने पराए में भेद किये बिना हर किसी के साथ जो चाहें, कर सकते हैं। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड नोट में दो कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाना यह खुलासा कर रहा है कि जान देने वाले को यह अहसास है कि उसकी मौत के जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं का कुछ नहीं बिगड़ने वाला। बस उसका परिवार बच जाए, यही बहुत है!

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि कांग्रेस यह कैसी सरकार चला रही है, जिसमें कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। अपराधी बेखौफ हैं। राजधानी से लेकर न्यायधानी तक अपराधियों का तांडव चल रहा है। प्रदेश में ऐसी कोई जगह बाकी नहीं बची, जहां लोग निर्भय होकर जी सकें। ऐसी अराजक सरकार को एक क्षण भी बने रहने का हक नहीं है। इस जंगल राज का अंत बेहद जरूरी हो गया है।

 

 

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 दंतेवाड़ा : महानवमी हवन में शामिल हुए कलेक्टर नंदनवार

आज शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी पर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित हवन में शामिल होकर सहपरिवार विधि विधान के साथ खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा भी सह परिवार हवन में शामिल हुए।

धमतरी : गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों की धीमी गति पर तल्ख हुए कलेक्टर

गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज सुबह कलेक्टर पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर ने जिले के सक्रिय गौठानों और आवर्ती चराई में गोबर खरीदी, जैविक कम्पोस्ट निर्माण व उनका विक्रय तथा आजीविकामूलक कार्य-प्रगति की समीक्षा की।

धमतरी : पूर्ण हो चुके कार्यों का ग्राम पंचायतों से शीघ्र कराएं प्रमाणीकरण : कलेक्टर

जलजीवन मिशन के तहत जिला जल व स्वच्छता समिति की साप्ताहिक बैठक कलेक्टर पी.एस. एल्मा की ओर से आज सुबह ली गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजनाओं के पूर्ण हो चुके कार्यों का पंचायतों से शीघ्र प्रमाणीकरण कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए।

धमतरी : समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी, रागी खरीदी का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जि़ले के 27 लघु वनोपज सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य में किसानों से कोदो कुटकी और रागी की खरीदी पिछले साल के खरीफ  से शुरू की गई है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने इसके मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित करने के लिए मैदानी स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश वन और कृषि विभाग के अमले को दिए हैं।

कोण्डागांव: श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ बस्तर दशहरा में शामिल होने छत्रडोलियों को दी गयी विदाई

बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जिलेभर से आए ग्राम देवी-देवताओं की मंगलवार को जिला मुख्यालय के चौपाटी स्थल से श्रद्धा और उत्साह के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा व एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : राष्ट्रीय सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में जिले के बच्चों का चयन

प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के विद्यार्थी आदित्य पोर्ते ने स्टोरीटेलिंग विधा अंग्रेजी में प्रथम पुरस्कार व सेमी-क्लासिकल विधा सोलो सॉन्ग में कक्षा 8वीं के विद्यार्थी हिमांशु मार्को ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जांजगीर चांपा : सभी शासकीय कार्यालय आमजनता की सुविधाओं के लिए है संचालित : कलेक्टर

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारियों को आम जनता की सुविधाओं के लिए नियुक्त किया गया है। इसलिए सभी शासकीय सेवक को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि आम जनता को किसी भी शासकीय कार्य के लिए भटकना न पड़े।

कोण्डागांव : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति तिवारी ने केशकाल में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

भारतीय संविधान में निहीत प्रावधानों के तहत् सबको न्याय प्रदान करना जरूरी है। यह लोक पद धारकों की जवाबदेही है कि सभी को न्याय की सुलभता सुनिश्चित हो सके। इस दिशा में केशकाल में निर्मित होने वाला न्याय का मंदिर इस ईलाके के लोगों के लिए अपनी सार्थकता साबित करेगा। यह बात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी ने केशकाल में 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का भूमिपूजन करने के उपरांत मुख्य आतिथ्य की आसंदी से संबोधन में कही।

कोण्डागांव : हर कृषक का पंजीयन सुनिश्चित करने विशेष ग्राम सभाओं में नामों का होगा पाठन

कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में आगामी धान खरीदी को देखते हुए एक भी किसान धान बेचने से वंचित ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया व इसके लिए हर कृषक का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर किसानों के नामों का पाठन करने के लिए कहा।

दुर्ग : स्वास्थ्य केंद्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह शुरू

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए तनाव को भूलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जनजागरुकता सप्ताह भी शुरू किया गया है, जो 11 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को मानसिक अस्वस्थता के कारण, लक्षण तथा इससे बचाव के लिए उपायों की जानकारी दी जाएगी।

जगदलपुर : अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करें : कलेक्टर 

कलेक्टर चंदन कुमार ने विभिन्न मदों से किए जा रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2020-21 तक के स्वीकृत कार्यों का निर्माण दिसम्बर माह तक पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।

जांजगीर-चाम्पा : रासायनिक कीटनाशक के जगह गोमूत्र से बने जीवामृत और ब्रह्मास्त्र है ज्यादा फायदेमंद

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने, कृषि की लागत को कम करने और रासायनिक कीटनाशकों का खेती किसानी में कम से कम उपयोग करने के लिए लगातार सार्थक पहल किया जा रहा है। 

जांजगीर-चाम्पा : जब तक जनआंदोलन नहीं बनायेंगे, ये कुपोषण, एनीमिया जायेगा नहीं : कलेक्टर

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जिला सिंचाई, धान उत्पादन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य कई मामलों में अन्य जिलों से आगे हैं। इस जिले में कोई दूरस्थ और पहुंचविहीन इलाका भी नहीं है।

और भी

प्रदेश में 21 से 27 तक मनाया जाएगा 'वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस'

 स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और डीपीएम को जारी किए निर्देश 

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 से 27 अक्टूबर तक ‘‘वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस" मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जाएगा। इन गतिविधियों के अंतर्गत आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों से बचाव के संबंध में जन-साधारण में जागरूकता लाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आयोडीनयुक्त नमक की उपयोगिता व सभी आयु वर्ग में आयोडीन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोडीनयुक्त नमक के प्रयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  

आयोडिन अल्पता से ग्रसित प्रदेश के 22 जिलों में मितानिनों द्वारा समुदाय स्तर पर घरों में उपयोग होने वाले खाद्य नमक में आयोडीन स्तर की जांच साल्ट टेस्टिंग किट के माध्यम से की जाएगी। जांच के परिणाम के आधार पर परिवारों को आयोडीन युक्त नमक के इस्तेमाल एवं सही रख-रखाव तथा आयोडीन अल्पता विकार के बारे में बताया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि आयोडीन अल्पता विकार एवं आयोडीनयुक्त नमक के सेवन के संबंध में जन-जागरूकता लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। आयोडीन अल्पता विकार एवं आयोडीनयुक्त नमक व खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। आयोडीन की कमी का सर्वाधिक असर गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को होता है। गर्भवती महिलाओं में आयोडीन की कमी से गर्भपात, नवजात शिशुओं का वजन कम होना, शिशु का मृत पैदा होना और जन्म लेने के बाद शिशु की मृत्यु होने का खतरा रहता है। वहीं शिशु में आयोडीन की कमी से बौद्धिक और शारीरिक विकास संबंधी समस्याएं जैसे मस्तिष्क का विकास धीमा होना, शरीर का कम विकसित होना, बौनापन, देर से यौवन आना, सुनने और बोलने की समस्याएं तथा समझ में कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. जैन ने बताया कि आयोडीन की कमी से कई तरह के रोग होते हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए आयोडीन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसके बावजूद लोगों को जानकारी नहीं होने की वजह से आयोडीन अल्पता विकार एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या बन गया है। इसी के मद्देनजर 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस मनाया जाता है। आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

और भी

सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम गुरु गद्दी दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास की जयकारे के साथ मेला पर आयोजित कार्यक्रम को बरसते पानी में संबोधित करते हुए कहा कि आज एकादशी के दिन ही गुरु बालकदास का राज्याभिषेक हुआ था। बाबा गुरुघासी दास के पुत्र गुरु बालकदास के गद्दीनसीन होने की याद में बरसों से संत समागम और गुरुदर्शन की परंपरा को पूरा किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने कहा की हमारा प्रदेश धान का कटोरा और किसानों का प्रदेश है। किसान ठंड, गर्मी और बरसात की चिंता किए बगैर कड़ी मेहनत करता है। हमारी सरकार किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल देने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की किश्त 17 अक्टूबर को देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के संदेश मनखे-मनखे एक समान को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जाएगा। सरकार किसानों, मजदूरों के साथ सभी वर्गाे के आर्थिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। राज्य के किसानों को धान का जितना मूल्य दिया जा रहा है,उतना देश के किसी भी राज्य में नहीं मिल रहा है। बाबा घासीदास ने गौवध को रोकने का जो कार्य किया है, उसको भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने संत समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान का समतलीकरण, गांव में सतनाम भवन,गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष 10 लाख रुपए, भंडारपुरी के अधूरे गुरुद्वारा को पूर्ण करने तथा भंडारपुरी से गैतरा तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर सतनामी समाज के संत, राजमहंत, प्रबुद्ध जन, पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे,उसमे से अधिकांश पूरा हो गया है। शिक्षा, रोजगार,आर्थिक सशक्तिकरण आदि सहित सभी क्षेत्रों में  समाज के लोगो को आगे बढ़ाने एवं सर्व समाज को सम्मान देने  का कार्य सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि परंपरा के अनुसार आज गुरु दर्शन कर संत समागम में शामिल हो रहे हैं। सतनामी समाज अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा की सरकार सतनाम के मार्ग पर चले इसका विशेष प्रयास रहता है।

राजागुरु बालदास साहेब ने गुरुद्वारा भंडारपुरी में आए श्रद्धालुजनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु अमरदास ने गुरु घासीदास बाबा के मनखे मनखे एक समान की परंपरा को आगे बढ़ाया। गुरु किसी एक का नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज का होता है। समाज की प्रगति और विकास के लिए लोगों को संगठित होना जरूरी है। समाज के लोग जितना अधिक शिक्षित होंगे समाज उतना ही अधिक उन्नति करेगा।

और भी

सुशासन, समृद्धि और समावेशी विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल : सबसे कम बेरोजगारी दर में प्रदेश ने रचा इतिहास

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी द्वारा जारी सितंबर 2022 के आंकड़ों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की जनहितैषी योजनाओं के कारण ही राज्य को ये बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जहां पर देश का राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6.43 प्रतिशत है, वहीं सितंबर माह में छत्तीसगढ़ देश में ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम बेरोजगारी दर (मात्र 0.1 प्रतिशत) वाला राज्य बना है। विदित हो कि रमन सरकार के दौरान सितंबर 2018 में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 22.2 प्रतिशत थी और अब भूपेश सरकार में विगत 5 महीनों से लगातार देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य का तमगा छत्तीसगढ़ को हासिल है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार की पहली प्राथमिकता समावेशी विकास और आमजन की समृद्धि है सुराजी ग्राम योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, केंद्रीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, 6 से बढ़ाकर 65 वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय की समुचित व्यवस्था, वनोपाजों के समर्थनमुल्यों में वृद्धि, प्रसंस्करण एवं विक्रय का नाम स्थानीय संग्राहकों को मिल रहा है। ना केवल किसानों की संख्या और कृषिभूमि का रकबा प्रतिवर्ष बढ़ रहा है, बल्कि वायदे से अधिक दाम भी किसानों को मिल रहा है। हाल ही में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ जारी किए गए हैं। उद्यमिता को बढ़ावा देने नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। सभी विभागों मे नियमित भर्ती शुरू की गई है। आने वाले समय में 15 लाख युवाओं को नौकरी देने रोजगार मिशन का गठन किया गया है। निजी उद्योगों में भी प्रमुखता से स्थानीय युवाओं की भर्ती सुनिश्चित की गई है।  कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के रमन राज से मुक्ति मिलते ही छत्तीसगढ़ आमजन की सहभागिता से समृद्धि के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

और भी

दुर्ग में साधुओं की बेरहमी से पिटाई पर भाजपा ने कहा - छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में  अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई ? श्री साव ने सवाल किया कि ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ में हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही?

श्री साव ने सवाल किया कि मंदिरों के पुजारी, मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुक, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है? श्री साव चिंता जताई की कही ऐसा न  हो कि अफवाह के  चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की जान चली जाए?

 
 

श्री साव ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहौल है हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन, सरकार इस पर मौन रहती है ऐसे में जनता की सुरक्षा करने का जिम्मा आखिर कौन संभाल रहा है?

 
 

श्री साव ने कहा कि दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते है आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा क्यों है? यह घटना हुए 24 घंटे बीत रहे है ऐसे में अब तक सरकार क्यों सोती रही ?

 
 

श्री साव ने कहा की एसपी ने खुद पुष्टि कर दी है की बच्चा चोरी का कोई मामला नही है तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

 
और भी