छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया नरैया तालाब में 1 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार को नरैया तालाब में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तालाबो के संरक्षण, संवर्धन के उद्देश्य से रायपुर शहर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक नरैया तालाब के संरक्षण हेतु 1 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को 3.75 करोड़ (तीन करोड़ पचहत्तर लाख) रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। योजना के अंतर्गत 2000 घरो के अपशिष्ट जल का एस.टी.पी. के माध्यम से शोधन कर उपचारित जल का प्रयोग तालाब को भरने एवं रीचार्ज करने के लिए किया जाएगा। इस योजना की समयावधि 12 माह है जिसे निर्धारित समय 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नरैया एसटीपी का 5 वर्ष का संचालन व संधारण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने से रायपुर शहर के एतिहासिक नरैया तालाब का संवर्धन होगा और आम जनो को शुद्ध जल युक्त तालाब का लाभ और स्वच्छ पर्यावरण का लाभ मिलेगा ।

इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा, रायपुर ग्रामीण के  विधायक सत्य नारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, महापौर ऐजाज ढेबर , नगर निगम के सभापति प्रमोद दूबे समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
और भी

अनाथ, विधवा, निराश्रित महिलाओं का सहारा बना सखी वन स्टाप सेंटर

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुमन (बदला हुआ नाम) और उसकी दो सहेलियों को परिचित व्यक्ति द्वारा घरेलू कार्य दिलाने का आश्वासन देकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान ले जाकर बेच दिया गया। सुमन उनके चंगुल से जैसे-तैसे बचकर सखी सेंटर रायगढ़ आई। उसने अपने और सहेलियां के साथ हुए घटनाक्रम को बताया जिस पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना देकर हरियाणा वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से पीड़िताओं को वापस लाया गया। ऐसी कई महिलाओं, बच्चों और बेसहाराओं का मददगार है सखी सेंटर।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टिकवेंद्र जाटवर बताते हैं: “सखी वन स्टाप सेंटर अनाथ, विधवा, निराश्रित महिलाओं को सहारा प्रदान करता है। जिलास्तर पर पीड़िताओं को लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर खोले गए हैं। जिनकी देखरेख, संचालन महिला और बाल विकास विभाग की मदद से की जाती है। वन स्टॉप सेंटर योजना भारत सरकार ने एक अप्रैल 2015 को हिंसा प्रभावित महिलाओं का समर्थन करने के लिए लागू की थी। यह योजना मूल रूप से सखी के नाम से जानी जाती है। रायगढ़ में इसे 10 मार्च 2017 को शुरू किया गया था। महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे दिवस 24*7 कार्य करते हुये विभिन्न प्रकार की सहायता, परामर्श सहायता ,पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता, व अल्पकालीन आश्रय उपलब्ध करवाई जाती है।“

महिला संरक्षण अधिकारी चैताली राय कहती हैं : “समाज में आज भी कई ऐसी बालिकाएं और महिलाएं हैं, जो किसी न किसी रूप में अपराध का शिकार बनती हैं। अगर उन्हें किसी मदद की जरूरत पड़ती है तो उनकी मदद करने वाला कोई नहीं मिलता। ऐसी महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को 'वन स्टॉप सेंटर' के माध्यम से मदद मुहैया कराई जाएगी। जिसमें वह जाकर अपने साथ हुई घटना का जिक्र कर सकेंगी और इसी सेंटर में पीड़िताओं को हर तरह की सलाह दी जाती है।”

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 से वर्तमान तक सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ महिला एवं बाल विकास में कुल 1,345 प्रकरण प्राप्त हो चुके है जिसमें 1,308  प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है और 37 प्रकरण लंबति हैं। जिसमें घरेलू हिंसा के 585  प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिसमें से 558 प्रकरणों का निराकरण हो चुका है व इनमें से 47  प्रकरणों में महिला संरक्षण अधिकारी द्वारा घरेलू हिंसा फाईल किया जा चुका है व 25 प्रकरणो में जिला विधिक प्राधिकरण के माध्यम से भरण पोषण प्रदान करने में सहायता उपलब्घ कराई गयी है। 486 प्रकरणों में आपसी सहमति से दोनों पक्षों का निराकरण किया गया है। इसी तरह भटकती अवस्था के वर्तमान तक 110  प्रकरण प्राप्त हुए है जिसमें सभी का निराकरण हो चुका है व कई पीडि़ताओ को उनके गृह ग्राम की पतासाजी कर पंजाब, महराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश, भेजा जा चुका है। इसी तहर 410 महिलाओं और 114  बच्चों को आश्रय सुविधा उपलब्ध कराया गया जिसमें से स्थाई आश्रय हेतु 13   प्रकरणों को नारी निकेतन व 3  प्रकरणों को स्वधार गृह भेजा गया। सखी सेंटर रायगढ़ द्वारा 109  पीड़िताओं को पुलिस सहायता उपलब्ध कराया गया है जिसमें से 21 प्रकरणों में एफ.आई.आर दर्ज कराने में सहायता उपलब्ध कराया गया।

समय पर मिल रहा न्याय
पुष्पा (बदला हुआ नाम) का 4 साल से एक युवक के साथ प्रेम संबध था। युवक द्वारा उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया। पुष्पा ने विवाह करने को कहा तो युवक ने विवाह करने से इंकार कर दिया और पीड़िता के घर आकर उसके परिजनों से गाली गलौज करने लगा। तत्पश्चात उस युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हेतु वह थाना गई थी, परंतु प्राथमिकी दर्ज नही होने पर वह सखी सेंटर रायगढ़ की सहायता से थाने जाकर युवक के खिलाफ धारा 376 दर्ज करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी तरह महिला हेल्प लाईन (181) की सूचना के आधार पर 112 वाहन द्वारा संज्ञा (बदला हुआ नाम) को आश्रय हेतु सखी सेंटर रायगढ़ लाया गया। वह मराठी भाषा में बात कर रही थी, जिस कारण से मराठी भाषा के जानकार व्यक्ति के सहयोग से समस्त जानकारी ली गई व संबंधित थाने से संपर्क कर परिजनों का पता किया गया। परिजनों ने बताया कि वह पिछले 6  वर्षो से लापता थी। काफी प्रयासों के बाद पीड़िता के परिजनों की जानकारी मिली व परिजन को सखी सेंटर रायगढ़ से समझाईश देते हुये सुपुर्द किया गया।

हर स्तर पर हो रही है मदद
उमा (बदला हुआ नाम) को थाने से आश्रय हेतु सखी सेंटर रायगढ़ लाया गया, उसके माता का देहांत हो चुका था व पिता शराब का सेवन कर उससे मारपीट करता था। इससे आजिज आकर वह काम की तलाश में रायगढ़ आई। फिर एक अज्ञात महिला ने उसे 4 व्यक्तियों के हाथों बेच दिया। इन 4 व्यक्तियों द्वारा पीड़िता से शरीरिक संबंध बनाया जाता था। वे उसे हरियाणा ले जा रहे थे तभी मौका देखकर वह रास्ते में रायपुर से बच निकली। फिर पुलिस की सहायता से उमा को सीडब्लूसी लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में वह गर्भवती मिली। सखी सेंटर की सहायता से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला संरक्षण अधिकारी द्वारा पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की प्रक्रिया की शुरूआत की गई। उसके रहने की व्यवस्था न होने पर नारी निकेतन भेजा गया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा क्षतिपूर्ति राशि दिलवाया गया।

और भी

विधायक-कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने लगाई सद्भावना दौड़

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय जशपुर में देश भक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। विधायक भगत ने जिला चिकित्सालय के सामने स्थित जय स्तम्भ चौक से स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस स्वतंत्रता दौड़ में पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद, बीईओ एम.जेड.यू. सिद्दकी, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान, स्कूली बच्चे, नागरिक एवं आमजनो ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस दौड़ में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि इस दौड़ का आयोजन प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहीदों को श्रद्धांजलि देने एवं उनकी स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से नागरिकों की सहभागिता के साथ किया जाता हैं। स्वतंत्रता दौड़ जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होकर महाराजा चौक, बस स्टैण्ड, पुरानीटोली होते हुए वापस रणजीता स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई।

इस दौरान विधायक भगत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश के वीर शहिदों को याद कर नमन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जशपुर के निवासी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश-प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे है। यह सब स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सहभागिता से संभव हुआ है। भगत ने कहा कि इस सदभाव एवं सहयोग की भावना को सदैव बरकरार रखा जाना चाहिए।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि सद्भावना दौड़ का उद्देश्य देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों के योगदान को स्मरण करना है साथ ही देश की एकता, अखण्डता, आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सदभाव को बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस दौड़ में लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया है, वह शानदार सद्भाव का परिचायक है।

और भी

वीर शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखेंगे : विधायक भगत

 जशपुनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंर्तगत रविवार को मंत्रणा सभाकक्ष में विधायक जशपुर विनय भगत, जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर, सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी व अमर जवान के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। विधायक भगत ने कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि  देश की सुरक्षा में जिले से अनेक वीर सैनिकों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किए बिना देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। भगत ने कहा कि विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है। इस हेतु उनके एवं उनके परिजनों के मान सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी नही होनी चाहिए। उन्होंने जिले के शहीद जवानों की स्मृति में एक स्थायी शहीद स्मारक निर्माण की बात कही। जिससे शहीदों को याद कर गौरवांवित महसूस किया जा सके।


जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती डहरिया ने कहा कि जवान देश की शांति के रक्षक है। जवानों की आहूति अक्षुण्य है। ऐसे शहीदों को हर दिन याद किया जाना चाहिए।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि शहीदों ने कर्तव्यपथ पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, उनके परिजनों का ख्याल रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन सदैव आपके साथ है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे परिवारों को सम्मानित कर हम स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वीर सैनिकों के बलिदानों से हम स्वतंत्रता की सांस ले रहे है। उन्होंने शहीदों के परिवारों के सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि हम सब का दायित्व है कि उनके योगदान को हमेशा स्मरण रखे। उन्होंने कहा कि जो शहीद परिवार आज यहां उपस्थित है उनकी आंखो में गर्व दिखाई दे रहा है। भारत माता की रक्षा करने वाले सैनिको, देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण कर हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  एसपी डी रविशंकर ने कहा कि आज शहीद परिवार का सम्मान करने का दिन है। उन वीरों को कोटी कोटी नमन जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि शहीदों की यादों को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। उनके परिजनों से निरंतर संवाद बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सीईओ यादव ने भी शहीदों को स्मरण करते हुए उनके परिजनों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव आपके सहयोग के लिए खड़ा है। इस दौरान शहीदों के परिजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गई एवं त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 अम्बिकापुर : 17 अगस्त तक आयोजित होगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर शनिवार को अपर कलेक्टर एएल धु्रव व एसडीएम प्रदीप साहू ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियो से हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की गई। ध्रुव ने कहा कि निर्धारित ध्वज संहिता का पालन करते हुए जिले वासियो को प्रत्येक शासकीय कार्यालयों व निजी घरों में तिरंगा फहराना है। उन्होंने उपस्थितों से सुझाव मांगे और हर घर तिरंगा फहराने की अपील भी की। 

बीजापुर : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण 

कलेक्टर व एसपी ने किया कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल का अवलोकनस्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल में संसदीय सचिव के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आज कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय ने कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल का अवलोकन किया। वहीं पूर्वाभ्यास के सभी कार्यक्रमों के गरिमामय व सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

बीजापुर : हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के नारा से गुंजायमान हुआ बीजापुर शहर

स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल के पश्चात हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के अगुवाई में आला अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में मिनी स्टेडियम से लेकर नया बस स्टैण्ड होते हुए जिला कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के नारों से पूरा बीजापुर शाहर गुंजा।

सूरजपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतापपुर में किया अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट का शुभारंभ

अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जन भावनाओं के अनुरूप प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के मांग के अनुरूप राजस्व प्रकरण सहित अन्य मामले अपर कलेक्टर संबंधित है उनका निराकरण किए जाने के लिए प्रतापपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ किए जाने की घोषणा की थी।

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के विभिन्न संगठनों व अधिकारी कर्मचारी की ओर से हमर तिरंगा अभियान अंतर्गत रैली का आयोजन

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमारे ध्वज को और सम्मानित करने के लिए एल, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी प्रयासों की देख रेख करने वाले माननीय गृह मंत्री जी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मंजूरी दी है। यह परिकल्पना भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है।

रायगढ़ : मिनी स्टेडियम में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

कलेक्टर रानू साहू व पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाजिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल मिनी स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे प्रारंभ हुआ। कलेक्टर रानू साहू व पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा मंच पर पहुंचे। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली।

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्वजिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह 9 बजे सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में किया गया। जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। जिला पंचायत सीईओ ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डीआईजी रामगोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड आफ  ऑनर दिया गया।

बलौदाबाजार : जिला अस्पताल बलौदाबाजार गढ़ रहा गुणवत्ता के नए आयाम

जिला अस्पताल बलौदाबाजार ने अपनी स्थापना के बाद से ही आम जनता को न केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की ओर अग्रसर है। बल्कि विभिन्न प्रकार की उत्कृष्टता बाबत अपनाए गए मापदंडों पर भी सतत रूप से खरा उतर कर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस कड़ी में स्वच्छ अस्पताल के लिए चल रही कायाकल्प योजना में एक बार पुन: जिला अस्पताल ने सफलतापूर्वक अपना स्थान बनाया है तथा शासन की ओर से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

बलौदाबाजार : कृष्ण कुंज की तैयारी जोरों पर कलेक्टर ने लिया जायजा

कलेक्टर रजत बंसल में आज जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम कुकरदी में वन विभाग की ओर से बनाएं जा रहें कृष्ण कुंज उद्यान का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता व डीएफओ के आर बढ़ई भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन से प्राप्त गाइडलाइंस के अनरूप शीघ्र ही कार्य पूरा करनें के निर्देश दिए है।

अम्बिकापुर : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का फूल ड्रेस में अंतिम रिहर्सल शनिवार को सुबह 9 बजे अम्बिकापुर स्थित पुलिस ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की व आवश्यक निर्देश दिए।

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने एमएमयू में कराया बीपी व शुगर जांच, सुविधाओं का लिया जायजा

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शनिवार को अम्बिकापुर के डीसी रोड में मुख्यमंत्री मोबाईल मेडिकल यूनिट की ओर से लवाये गए स्वास्थ्य शिविर में अपना बीपी व शुगर जांच कराया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा स्टाफ से एमएमयू में मिलने वाली सुविधाएं, अब तक कितने लोगों क नि:शुल्क ईलाज किया गया है, कितने एमएमयू संचालित है आदि की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह भी मौजूद थे। 

कोरिया : स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा व पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल की ओर से किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने कलेक्टर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। फाईनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि की ओर से परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया।

गरियाबंद : स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव ने निभाई। कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर ने अंतिम रिहर्सल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर मलिक ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

धमतरी : ड्रेस रिहर्सल में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने देखी व्यवस्था

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बनाया गया समारोह का मुख्य अतिथिआजादी के 76 वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह ठीक 9 बजे आयोजित किया जाएगा। आज स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। कलेक्टर पी.एस. एल्मा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की उपस्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जि़ला पंचायत प्रियंका महोबिया को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण किया गया।

और भी

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के उद्देश्य व मुख्य प्रावधानों का 15 अगस्त को किया जाएगा वाचन

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से विगत विश्व आदिवासी दिवस के सुअवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के उद्देश्य और मुख्य प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए 9 अगस्त से 26 जनवरी 2023 तक जागरूकता अभियान कैलेण्डर जारी किया गया है।

जागरूकता अभियान कैलेण्डर के अनुसार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2022 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का ग्राम पंचायत तथा ग्राम सभा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरपंच, वन अधिकार समिति अध्यक्ष की ओर से वन अधिकार कानून अन्तर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के प्रावधान और विवेचना प्रपत्र का वाचन किया जाएगा। 2006 में संसद ने वन और वन के साथ परम्परागत रूप से जीवन जीने वाले आदिवासी और अन्य परम्परागत वन निवासी समुदायों के वन निवासी और अन्य परम्परागत वन निवासी समुदायों के वन संसाधनों के अधिकार को अधिनियमित किया है। यह अधिनियम वन अधिकार को सुरक्षित करते हैं।

सामुदायिक वन अधिकार के तहत् निस्तार के रूप में सामुदायिक अधिकार चाहे किसी भी नाम से ज्ञात हो, जिसके अन्तर्गत तत्कालीन राजाओं के राज्यों, जमींदारी या ऐसे अन्य मध्यवर्ती शासकों में प्रयुक्त अधिकार सम्मिलित है। गौण वन उत्पादों के, जिनका गांव की सीमा के भीतर या बाहर पारंपरिक संग्रह किया जाता रहा है, स्वामित्व संग्रह करने के लिए पहुंचे, उनका उपयोग और व्ययन का अधिकार रहा है। यायावरी या चारागाही समुदायों की मत्स्य और जलाशयों के अन्य उत्पाद, चारागाह (स्थापित और घुम्मकड़ दोनों) के उपयोग या उन पर हकदारी और पारंपरिक मौसमी संसाधन तक पहुंच के अन्य सामुदायिक अधिकार। वे अधिकार, जिनके अन्तर्गत आदिम जनजाति समूहों और कृषि पूर्व समुदायों के लिए गृह और आवास की सामुदायिक भू-धृतियां है। ऐसे किसी सामुदायिक वन संसाधन का संरक्षण, पुनरूजीवित या संरक्षित या प्रबंध करने का अधिकार, जिसकी वे सतत उपयोग के लिए परम्परागत रूप से संरक्षा और संरक्षण कर रहे है। जैव विविधता तक पहुंच का अधिकार और जैव विविधता तथा सांस्कृतिक विविधता से संबंधित बौद्धिक और पारम्परिक ज्ञान का सामुदायिक अधिकार शामिल है।

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार की मान्यता अन्तर्गत ग्राम सभा को वन जीव, वन और जैव विविधता का संरक्षण, जलागम क्षेत्र, जल स्त्रोत और अन्य पारिस्थितकीय संवेदनशील क्षेत्र को पर्याप्त रूप से संरक्षित करना, यह सुनिश्चित करना कि वन में निवास करने वाली अनुसूचित जनजातिओं और अन्य परम्परागत वन निवासियों का पर्यावास किसी प्रकार के विनाशकारी व्यवहारों से संरक्षित है, जो उनकी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को प्रभावित करते है, तथा यह भी सुनिश्चित करना कि सामुदायिक वन संसाधनों तक पहुंच को विनियिमित करने और ऐसे किसी क्रियाकलापों को रोकने के लिए जो वन्य जीव, वन और जैव-विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, ग्राम सभा के लिए गए प्रस्तावों का पालन किया जाता है।

सामुदायिक वन संसाधन के विकासखंड-जशपुर में 45 प्रकरण में 3664.053 हेक्टेयर, मनोरा के 82 प्रकरण में 17552.914 हेक्टेयर, बगीचा के 78 प्रकरण में 29986.561 हे., कांसाबेल के 31 प्रकरण में 6189.590 हे., कुनकुरी के 11 प्रकरण में 1634.890 हे., दुलदुला के 18 प्रकरण में 1330.930 हे., फरसाबहार के 75 प्रकरण में 11828.041 हे. व पत्थलगांव के 46 प्रकरण में 5989.269 हे. इस प्रकार जिले में सामुदायिक वन संसाधन के कुल 386 प्रकरण स्वीकृत कर 78176.248 हे. भूमि का अधिकार-पत्र प्रदान किया गया है।

 
और भी

बरसात भी रोक नहीं सकी देशभक्ति के जज्बे को, 100 मीटर के तिरंगे से पूरे शहर में बना माहौल

 विप्र फाउंडेशन और संस्कार पब्लिक स्कूल की तिरंगा यात्रा

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शनिवार को संस्कार पब्लिक स्कूल और विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई जो पूरे शहर में छाई रही। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में संस्कार पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर तिंरगा यात्रा निकाली गई जिसकी चहुंओर प्रशंसा और चर्चा हो रही है। स्थानीय नटवर स्कूल मैदान से आरम्भ हो कर तिंरगा यात्रा सत्तीगुड़ी चौंक, घड़ी चौंक, हंडी चौंक, गद्दी चौक सुभाष चौक गांधी पुतला चौंक स्टेशन चौंक से होकर वापस नटवर स्कूल मैदान लौटी, इस दौरान स्कूल के बच्चों का, विप्र फाउंडेशन के सदस्यों का, शहरवासियों का, शिक्षकों का उत्साह लाजवाब रहा। जगह जगह स्वागत किया गया, पूरे रास्ते भर देशभक्ति गीत से लोग ओतप्रोत रहे।

नृत्य प्रस्तुत किया बच्चों ने
प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे तिंरगा यात्रा के दौरान स्कूल के बच्चों ने अनेक स्थानों पर देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, चौंक चौराहे पर लोगों ने खड़े होकर स्वागत किया।

सीईओ ज़िला पंचायत मिश्रा भी हुए भाव विभोर
तिंरगा रैली का माहौल देखते ही बन रहा था कि ज़िला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा ने अपने वाहन को रोककर रैली में शामिल हुए और बच्चो के नृत्य को सराहा, काफी समय स्टेशन चौंक पर रैली में बिताया। उन्होंने बच्चों के जज्बे को झंडा फहरा कर सलाम किया।

भारी बरसात में भी गूंज उठा देशभक्ति का नारा
शनिवार को सुबह से ही लगातार भारी बरसात हो रही थी जिसके कारण पूरा जन जीवन ठप्प पड़ गया था लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों और विप्र फाउंडेशन के सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ बल्कि उन्होंने बरसात को उत्साह का माध्यम बनाते हुए और जोर शोर से देशभक्ति के जयकारे लगाए। वास्तव में सभी का कहना था कि सालों बाद ऐसी रैली हुईं हैं जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, सामाजिक संस्थाएं एकजुट हो कर शामिल हुए और आजादी का महत्व आने वाली पीढ़ी को बताने का बेहतरीन प्रयास किया गया।

और भी

पेसा कानून की जानकारी देने चलाया जायेगा जनजागरण अभियान : भूपेश बघेल

सामाजिक समरसता में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 40 करोड़ विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पेसा कानून में ग्रामसभा को दिए गए अधिकारों की जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर 40 करोड़ 05 लाख रूपये के 126 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इनमें 18 करोड़ 13 लाख रूपये के 98 कार्यों का भूमिपूजन तथा 21 करोड़ 92 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है, इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो नारा दिया था। कांकेर जिले के अमर शहीद गेंदसिंह, इन्दरू केंवट, पातर हल्बा ने भी आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया है। भारतीय संविधान के निर्माण में भी ठाकुर रामप्रसाद  पोटाई की भूमिका रही है। आज हम स्वतंत्र हैं, आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह आजादी हमें हमारे पुरखों के त्याग और बलिदान से मिली है। देश के निर्माण में हमारे पुरखों का योगदान है, एक-एक व्यक्ति ने देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाई है। हमें सचेत रहकर संविधान का पालन करते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्हांेने कहा कि संविधान के तहत् हमें अधिकार दिये गये हैं। हम सब संविधान के तहत ही संचालित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेसा कानून का नियम बना दिया गया है, जिसे गजट में प्रकाशित किया जा चुका है। इस कानून में ग्रामसभा को ताकत दी गई है, गांव के सभी व्यक्ति मिलकर ग्राम हित में फैसला लेंगे। इस कानून से किसी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला वर्ग सभी अधिकार दिये गये हैं, सब मिलकर लोगों के हित में फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि पेसा कानून नियम में ग्रामसभा को दिये गये अधिकार की जानकारी देने एवं जनजागरूकता के लिए जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी बोली, भाषा, संस्कृति पर हमें गर्व है, आदिवासी संस्कृति को बचाये रखने के लिए देवगुड़ी, घोटुल निर्माण किया जा रहा है। कांकेर जिले में 05 करोड़ 94 लाख रूपये के 118 देवगुड़ी तथा 06 करोड़ 34 लाख रूपये के 91 घोटुल स्वीकृत किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसकी मांग बहुत बढ़ गई है, प्रदेश मंे 279 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गये हैं। कांकेर जिले में नवीन मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। किसानों के कर्ज माफ किये गये। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को इन्पुट सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत् द्वितीय किस्त की राशि आगामी 20 अगस्त को जारी कर दी जायेगी। सरकार द्वारा ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 07 हजार रूपये की सहायता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्ग के हित में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम जेपरा के बांधापारा में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 06 लाख रूपये एवं दो किलोमीटर डब्ल्यू बीएम सड़क के लिए 20 लाख रूपये तथा जेपरा के खासपारा में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 06 लाख रूपये एवं बरकछार के जुर्रीपारा में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 06 लाख रूपये, चारामा विकासखण्ड के ग्राम कसावाही, सराधुनवागांव एवं लखनपुरी के गौठान को मल्टी एक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित करने 20 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम चिल्हाटी के गौठान में मिलेट प्रसंस्करण-(कोदो, कुटकी, रागी) प्रसंस्करण एवं लेयर फार्मिंग के लिए 13 लाख रूपये और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लोहत्तर गौठान में कृषि यंत्र सेवा केन्द्र तथा मल्टी एक्टीविटी हेतु 17 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा के विधायक शिशुपाल शोरी, गौ-सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा सहित आदिवासी समाज प्रमुख, प्रशासन के अधिकारी एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

और भी

देश की सुरक्षा के लिए शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया: भूपेश बघेल

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मान स्वरूप शहीदों के परिजनों को सौंपा तिरंगा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है वहीं हमें उनकी शहादत पर गर्व भी है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए कहीं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों ने कर्तव्यपथ पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिजनों का ख्याल रखें। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर शॉल, श्रीफल और तिरंगा देकर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में राजनांदगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद वी.के. चौबे, शहीद मेजर सत्यप्रदीप दत्ता, शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भास्कर दीवान, शहीद प्रधान आरक्षक हीरा सिंह निषाद, शहीद लेफ्टिनेंट पंकज विक्रम, शहीद निरीक्षक दुष्यंत सिंह, शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, शहीद सहायक उपनिरीक्षक कौशलेश सिंह, शहीद चिरंजीव बघेल, शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव, शहीद आरक्षक रामकुमार साहू, शहीद लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित, शहीद आरक्षक वेदप्रकाश यादव, शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडेय, शहीद प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल शुक्ला, शहीद आरक्षक झाडूराम वर्मा, शहीद आरक्षक खिलानंद साहू और शहीद आरक्षक धनराज मोटघरे के परिजनों को सम्मानित किया।



कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनाराण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ला, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

और भी

मुख्यमंत्री से छग कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल से शनिवार शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के सुखद भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय सेवक आर्थिक रूप से निश्चिन्त जीवन व्यतीत कर पाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों के सम्बंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश राजपूत, ओ पी शर्मा सहित  छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

और भी

विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के 19 युवाओं को मिली नौकरी

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया नियुक्ति आदेश

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चारामा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले में नरहरपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के 19 युवाओं को सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर चतुर्थ वर्ग में शासकीय सेवा के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किया। शासकीय नौकरी मिलने पर कमार जनजाति के युवा ग्राम भैंसमुण्डी के अनुद कुमार, ग्राम मावलीपारा के देवव्रत, ग्राम भीमाडीह के संजय कुमार सहित सभी युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आज ग्राम भैंसमुण्डी निवासी अनुद कुमार एवं संत कुमार, ग्राम मावलीपारा के देवव्रत, अर्जुन कुमार, करन कुमार, पुनीत राम, शैलेन्द्र कुमार, कुमारी गंगाबती, नगेश्वरी व दिनालाल, ग्राम दलदली के सत्ते सिंह, सन्तुराम, फत्तेसिंह, भीमाडीह के संजय कुमार, चमरूराम मंडावी, कुमारी कौशिल्या, गंवरसिल्ली के देवराम, ग्राम मुसुरपुट्टा के प्रेमलाल, नयापारा दुधावा के जंगलूराम को आदिवासी विकास विभाग में सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर चतुर्थ वर्ग में शासकीय सेवा के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।

प्रधानडोंगरी व दमकसा को मिला सामुदायिक वन संसाधन हक : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आज चारामा तहसील के ग्राम पंचायत कसावाही के ग्राम प्रधानडोंगरी में 371.320 हेक्टेयर तथा ग्राम दमकसा में 612.670 हेक्टेयर भूमि का सामुदायिक वन संसाधन हक अधिकार पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में अब तक 383 सामुदायिक वन संसाधन हक के 29412.34 हेक्टेयर भूमि के मान्यता पत्रों का वितरण किया जा चुका है।

और भी

मुख्यमंत्री बघेल का चारामा दौरा 13 को, 40 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन व लोकार्पण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत चारामा के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 2.35 बजे कांकेर जिले अंतर्गत शासकीय गेंद सिंह महाविद्यालय खेल मैदान जैसाकर्रा चारामा पहुंचेंगे और वहां दरगहन चौक में वीर बिरसामुण्डा के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे इसके पश्चात मिनी स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री वहां आमसभा में आयोजित कार्यक्रम में 126 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 18 करोड़ 13 लाख रूपये के 98 कार्यों का भूमिपूजन तथा 21 करोड़ 92 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चारामा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डों में 02 करोड़ 99 लाख 03 हजार रूपये की लागत के अधोसंरचना मद से सीसी रोड, आरसीसी नाली, सामुदायिक भवन, बोर खनन, जेनेरिक दवाई दुकान का निर्माण, बीटी रोड निर्माण कार्य तथा 30 लाख रूपये की लागत के राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत पौनी पसारी चबूतरा सह शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डों में 02 करोड़ 81 लाख 83 हजार रूपये की लागत के अधोसंरचना मद से सीसी रोड, आरसीसी नाली, पेवर ब्लाक, हाई मास्क लाईट स्थापना कार्य, विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम आमाकड़ा में 01 करोड़ 62 लाख 76 हजार रूपये लागत के 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम भवन निर्माण तथा ग्राम दमकसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी मॉडल स्कूल का 49 लाख 33 हजार रूपये की लागत से जीर्णाेद्धार, सायकल स्टैण्ड एवं शौचालय निर्माण तथा 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण, ग्राम हाटकोंदल में 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण, ग्राम कोदापाखा में 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण, ग्राम चिखली में 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण, ग्राम लोहत्तर में 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम भानबेड़ा में 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण, ग्राम केंवटी में 25 लाख 56 हजार रूपये लागत के गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण, ग्राम कोरर में 12 लाख रूपये लागत के मुख्य मार्ग से हाई स्कूल रंगमंच तक सीसी रोड निर्माण एवं 05 लाख 50 हजार रूपये की लागत के पहुंच मार्ग मुरमीकरण एवं 900 एम.एम. पाईप पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत हरनपुरी के सेलेगोंदी में 09 लाख 99 हजार रूपये लागत के दर्राे घर से गौरा चौक तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत कुर्री के ग्राम घोड़दा में 06 लाख 15 हजार रूपये की लागत के मुख्य मार्ग से धरसा मार्ग पर 02 मीटर स्पॉन आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम नरसिंहपुर में 05 लाख रूपये की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण महिला संगठन, ग्राम भोड़िया में 05 लाख रूपये की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण महिला समूह, ग्राम पंचायत कुड़ाल के ग्राम हफर्रा में 05 लाख रूपये की लागत के देवगुड़ी निर्माण एवं ग्राम खोर्रा में 05 लाख रूपये की लागत के देवगुड़ी निर्माण, ग्राम कनेचुर के जामपारा मुक्तिधाम मार्ग पर 09 लाख रूपये की लागत के आरसीसी पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत कुल्हाड़कट्टा के कोर्रामपारा में 08 लाख रूपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, ग्राम मुल्ला में 8-8 लाख रूपये की लागत के तीन आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, ग्राम डोंगरकट्टा में 08 लाख रूपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, ग्राम घोठा, परवी, ग्राम पंचायत विनायकपुर के ग्राम झोलिन, ग्राम कुर्री, ग्राम विनायकपुर, मोहगांव में 8-8 लाख रूपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। इसी प्रकार ग्राम चबेला में 8-8 लाख रूपये के दो आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य तथा ग्राम कराठी, करमोती एवं संबलपुर में तीन और भोड़िया में दो आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत केंवटी के ग्राम हरहरपानी, आसुलखार में दो आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य तथा ग्राम मुंगवाल, चिल्हाटी, ग्राम पंचायत बारवी के ग्राम चारगांव, ग्राम पंचायत डुमरकोट के ग्राम हवरकोंदल, पेवारी के ग्राम कुंआपानी एवं किनारी, ग्राम बांसला, ग्राम पंचायत जातावाड़ा के ग्राम उत्तामार तथा ग्राम हरनपुरी में 8-8 लाख रूपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, ग्राम भानबेड़ा में 19 लाख 66 हजार रूपये की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण एवं 10 लाख 12 हजार रूपये की लागत से स्कूल प्रांगण से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानबेड़ा में 12 लाख 82 हजार रूपये की लागत के आहाता निर्माण तथा आमापारा रंगमंच से प्राथमिक शाला तक 05 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत भैंसाकन्हार (क) के गावड़े घर से डोंगरीपारा स्कूल तक 19 लाख 80 हजार रूपये की लागत के सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत नारायणपुर में गौठान से मेन रोड तक 10 लाख 61 हजार रूपये की लागत के सीसी रोड निर्माण कार्य, भानुप्रतापपुर में 20 लाख रूपये की लागत के सुरक्षा की दृश्टिकोण से आवास में आवश्यक व्यवस्था एवं जीर्णाेद्धार कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। इसी प्रकार दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बरहेली के आश्रित गांव ईरागांव, ग्राम पंचायत सराधुघमरे के ग्राम मेटाघमरे, दुर्गूकोंदल, ग्राम पंचायत भण्डारडिगी एवं उसके आश्रित ग्राम डांगरा में दो, ग्राम पंचायत सुखई के हल्बापारा, लोहत्तर, ग्राम पंचायत गुदुम एवं उसके आश्रित गांव मेरेगांव, ग्राम तरहुल, ग्राम पंचायत तराईघोटिया के नागहुर एवं नेड़गांव, पर्रेकोड़ो में 8-8 लाख रूपये के लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गूकोंदल में 19 लाख 96 हजार रूपये की लागत के आहाता निर्माण कार्य, ग्राम गोटुलमुण्डा में 05 लाख 97 हजार रूपये की लागत के किसान विकास समिति हेतु गोदाम निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कर्रामाण्ड के मंगुरपारा मदले एवं दियागावं में 8-8 लाख रूपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, दुर्गूकोंदल में 10 लाख 11 हजार रूपये की लागत के उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य, ग्राम भण्डारडिगी में 10 लाख 11 हजार रूपये की लागत के उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य, ग्राम भीरावाही में भीरावाही से पर्रेकोड़ो मार्ग पर 17 लाख रूपये की लागत से 06 मीटर स्पॉन आरसीसी पुलिया सह रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य, चारामा विकासखण्ड के ग्राम सराधुनवागांव में 07 लाख 60 हजार रूपये की लागत के महिला स्व-सहायता समूह के आजीविका संवर्धन हेतु वर्किंग शेड निर्माण, ग्राम बाड़ाटोला में 8-8 लाख रूपये के लागत के दो आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, ग्राम लखनपुरी में ग्राम पंचायत भवन से ग्रामीण बैंक होते हुए गढ़ियापारा पहुंचमार्ग तक 12 लाख 15 हजार रूपये की लागत के आरसीसी नाली निर्माण कार्य, चारामा में 08 लाख 40 हजार रूपये की लागत के विधायक निवास के सामने मेन रोड से आबकारी कार्यालय तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम भानपुरी में मेन रोड से माध्यमिक शाला स्कूल तक 06 लाख रूपये की लागत के सीसी रोड निर्माण, नयापारा बारगरी में दुर्गा मंदिर के सामने 05 लाख रूपये की लागत से चेकर टाईल्स स्थापना कार्य, ग्राम सिरसिदा में मेन रोड से एनीकट पहुंच मार्ग पर 16 लाख 90 हजार रूपये की लागत से रिटर्निंग वॉल सह पाईप पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम डोकला में 08 लाख रूपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन सह बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, ग्राम पुरी में 24 लाख रूपये की लागत से 300 एमटी पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य, टांहकापार में 24 लाख रूपये की लागत से 300 एमटी पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य, ग्राम खरथा में 24 लाख रूपये की लागत से 300 एमटी पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य, ग्राम गितपहर में 15 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 10 लाख रूपये की लागत से मुक्तिधाम उन्नयन कार्य एवं ग्राम संबलपुर के गांडवाना समाज भवन में 10 लाख रूपये की लागत से किचन शेड, देवगुड़ी एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 21 करोड़ 92 लाख 37 हजार रूपये की लागत से निर्मित 28 कार्यों का लोकार्पण भी किया जायेगा, इनमें 17 करोड़ 37 लाख रूपये की लागत से निर्मित चारामा से कोरर मार्ग, 01 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम भवन जाड़ेकुर्से, 32 लाख 93 हजार रूपये की लागत से निर्मित कोदापाखा उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 23 लाख 78 हजार रूपये लागत के हाई स्कूल संबलपुर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा 18 लाख रूपये लागत के मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय निर्माण, ग्राम पंचायत भैंसाकन्हार (क) में प्रेमसिंह घर से डोंगरीपारा स्कूल तक 08 लाख 47 हजार रूपये लागत के सीसी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत चबेला के बांसला रोड से प्रधान घर तक 05 लाख 20 हजार रूपये लागत के सीसी सड़क निर्माण कार्य, हाई स्कूल कोरर में 15 लाख 26 हजार रूपये लागत के अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ग्राम पंचायत आसुलखार के ग्राम कनकपुर में 14 लाख  40 हजार रूपये लागत से ग्राम पंचायत में 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत पेवारी में 14 लाख  40 हजार रूपये लागत से 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत चिल्हाटी में 14 लाख  40 हजार रूपये लागत से 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत भानबेड़ा में 14 लाख  40 हजार रूपये की लागत से 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत परवी में 14 लाख  40 हजार रूपये लागत से 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम कच्चे में 10 लाख 11 हजार रूपये लागत के खाद्यान्न गोदाम, ग्राम पंचायत विनायकपुर के ग्राम झोलिन में 11 लाख रूपये के घोटुल भवन निर्माण, ग्राम पंचायत कुर्री में नयापारा से बंधा रोड मार्ग पर 05 लाख 26 हजार रूपये की लागत से निर्मित दो मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम हरनपुरी से दरबारी गोटा के खेत के पास 05 लाख 26 हजार रूपये की लागत से निर्मित दो मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत संबंलपुर में सतनामीपारा मुख्य मार्ग से तालाब मेड़ मार्ग पर 05 लाख 23 हजार रूपये की लागत से निर्मित दो मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम मुल्ला के मिर्चीपारा में 05 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत मुल्ला के शीतला मंदिर पिच्चेकट्टा में 05 लाख रूपये लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत भोड़िया में तेतापारा भोड़िया से लखमु लाड़ी मार्ग पर 05 लाख रूपये की लागत से निर्मित दो मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत मुंगवाल के डोंगरीपारा में 05 लाख रूपये की लागत के सीमेन्ट-कांक्रीट सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल में 14 लाख 40 हजार रूपये की लागत के 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम चिहरों के प्राथमिक शाला में 06 लाख रूपये की लागत के बोर खनन सह पाईप लाईन विस्तार कार्य एवं 05 लाख रूपये की लागत के नाली निर्माण कार्य, ग्राम तुएगहन में 14 लाख 40 हजार रूपये की लागत के 30 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत जेपरा के बांधापारा एवं खासपारा में 14 लाख 40 हजार रूपये की लागत के 15-15 नग वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था तथा सराधुनवागांव में 15 लाख 70 हजार रूपये की लागत के काउ उंक यूनिट वर्किंग शेड का लोकार्पण किया जायेगा।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला स्व-सहायता समूह को ऋण स्वीकृति संबंधी चेक तथा लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण हेतु चयन पत्र, श्रम विभाग के हितग्राहियों को चेक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला स्व-सहायता समूह को चेक तथा अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के हितग्राहियों को चेक प्रदान कर लाभान्वित किया जायेगा। इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के युवाओं को सीधी भर्ती के नियुक्ति आदेश भी प्रदान किये जायेंगे।

 

 

 
और भी

कलेक्टर ने दिए काम में विलंब करने वाले ठेकेदारो हटाने के निर्देश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिले में स्वीकृत प्रगतिरत पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने कहा। ऐसे ठेकेदार जो कार्य करने पर अनावश्यक विलंब करते है,उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी न हो। कलेक्टर ने सभी उप अभियंता को कार्यों में तेजी लाने कहा।

कार्यपालन अभियंता बी एन बोयर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल, हर नल से जल प्रदाय होना है। इसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रस्तावित योजनाओं के अन्तर्गत जिला रायपुर के विकासखण्ड धरसींवा, तिल्दा,आरंग, अभनपुर के कुल 414 ग्राम पंचायतों के कुल 481 ग्रामों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इसे पूर्ण करने का लक्ष्य 2024 निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के अन्तर्गत कुल 1लाख 84 हजार 335 ग्रामीण घर है। 1 अप्रैल 2020 के अनुसार 30 हजार 639 हाउसहोल्ड को घरेलू कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय हो रहा था। शेष 1लाख 53 हजार 696 हाउस कनेक्शन हेतु पूर्व विद्यमान नलजल योजना के 238 रेट्रोफिटिंग योजनाओं एवं 243 सिंगल विलेज योजनाओं से पूर्ण किया जाना है।

और भी

शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक में सौ करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग तथा ओवरहेड कार्यों के लिए 95 करोड़ तथा बिरगांव नगर निगम में 5 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी गई।

रायपुर नगर निगम अंतर्गत अंडर ग्राउंड केबलिंग हेतु 80 करोड के विभिन्न कार्यों तथा ओवरहेड के लिए 14.49 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दी गई ।

कलेक्टर ने फाफाडीह चौक , लोधीपारा ,रायपुरा एवं कुशालपुर चौक तथा लालपुर स्कूल में अंडर ग्राउंड, केबलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत नगर निगम क्षेत्रों में विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने अवैध एवं घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में विद्युत तारों तथा ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित करने, विद्युत लाइन के समीप किए गए स्थाई निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के फल स्वरुप विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के विस्थापन तथा नगरी निकाय क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर निर्देशित किए।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, बिरगांव नगर निगम के आयुक्त श्रीकांत वर्मा, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार वर्मा सहित विभिन्न संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

बेरोजगारी भत्ते को लेकर रायगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर यूथ आइकॉन भाजपा नेता ओपी चौधरी व प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रायगढ़ में बेरोजगारी व बेरोजगारी भत्ता को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाई जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए जहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टोरेट का घेराव किया। पुलिस बल की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने बैरिकेडिंग लगाए गए थे। लेकिन भाजपाई बेरिकेड्स तोड़ने में सफल रहे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी भी हुई। जिसके बाद प्रदर्शकारी सड़क पर बैठ गए और भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद बेरोजगारी भत्ता दिलाने राज्यपाल के नाम एसडीएम गगन शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

बघेल सरकार युवाओं को छल रही
रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता व 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज 44 माह बाद भी किसी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है।रोजगार के नाम पर सिर्फ 20 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है. उन्हें बड़े-बड़े होल्डिंग लगाकर पांच लाख युवाओं को रोजगार दे दिया गया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है। उसके विरोध में हमने कलेक्ट्रेड का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है अगर इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो आगामी 24 अगस्त को हम विधानसभा का घेराव करेंगे।

 

 

और भी

कोरोना बुलेटिन : आज मिले 277 नए संक्रमित, रायपुर से 19

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.78 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 9 हजार 977 सैंपलों की जांच में 277 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 448 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज मुंगेली एवं बलरामपुर से 01-01, कबीरधाम एवं सूरजपुर से 02-02, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा से 03-03, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरबा से 04-04, कोरिया से 05, बेमेतरा से 07, बस्तर, जशपुर एवं रायगढ़ से 08-08, गरियाबंद से 09, बिलासपुर से 10, बलौदाबाजार से 12, कोंडागांव एवं सरगुजा से 13-13, बालोद से 15, महासमुंद से 18, रायपुर से 19, कांकेर से 22, दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 27, धमतरी से 34 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।


प्रदेश में आज 01 से 30 के मध्य 09 जिले सुकमा में 05, मुंगेली में 11, बीजापुर में 14, नारायणपुर में 17, बलरामपुर में 19, कबीरधाम में 22, गरियाबंद में 23, जांजगीर-चांपा में 27, सूरजपुर में 30 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

और भी

कबीरधाम पुलिस ने किया ग्राम खेल समिति का गठन, युवा खिलाड़ियों का किया सम्मान

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राजनांदगांव डीआईजी

कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में स्थित पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में 12 अगस्त को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में वनांचल क्षेत्र के ग्रामों के युवाओं को खेल के माध्यम से पुलिस के साथ जोड़ने के लिये “ग्राम खेल समिति” का गठन किया गया।

ग्राम खेल समिति के गठन के अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, ए.डी.एम. भगवानदास उइके, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश वीके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी तथा विभिन्न ग्राम से आए ग्राम वासी युवा खिलाड़ीतथा फोर्स एकैडमी के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ग्राम खेल समिति का गठन किया गया। जिसमें जिले के समस्त थाना क्षेत्र से कुल 140 ग्रामों को शामिल किया गया है, ग्राम खेल समिति के गठन का उद्देश्य ग्राम के युवाओं में खेल गतिविधियों को संचालित करना एवं ग्रामीण अंचल की समस्याओं से पुलिस सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण आसानी से कर सके इसी उद्देश्य से ग्राम खेल समिति का गठन किया गया है।


पुलिस उप. महानिरीक्षक राजनंदगांव, राम गोपाल गर्ग के द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम कबीरधाम पुलिस अधीक्षक को आयोजन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी जनों एवं ग्रामवासी युवाओं तथा छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कबीरधाम पुलिस साथ ग्राम खेल समिति के माध्यम से जुड़ने के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ आमजनों को खेल के माध्यम से संगठित कर जागरूक करना तथा उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है, यदि कोई भी व्यक्ति युवा या महिलाएं किसी भी प्रकार से समाज से दूर हो रही हैं तो उनकी कमियों को बता कर उन्हें पुनः समाज के मुख्य धारा पर जोड़ना है, जिसके लिए आप सभी को एक साथ संगठित होना पड़ेगा, जिसके लिए पुलिस अपनी बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से विभिन्न खेल का आयोजन भी समय-समय पर करती है तथा शासन प्रशासन के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक कर आपके अधिकारों के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हैं। पुलिस खेल समिति के गठन से आज 1300 से 1500 युवा खेल समिति से जुड़ रहे हैं, जिससे निश्चित ही पुलिस का दायरा भी बढ़कर दुगनी हो जाएगी, जिससे समाज में असामाजिक तत्व अपनी पैठ स्थापित नहीं कर सकेंगे कहकर खेल के महत्व को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा गया कि खेल खेलने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, तथा हार और जीत दोनों से प्रेरणा मिलती है हार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है वही जीत विनम्र रहने के लिए प्रेरित करती है, खेल हमेशा विपरीत परिस्थितियों में आप का मनोबल बनाए रखने में सहयोग प्रदान करता है साथ ही खिलाड़ी भावना जीवन में अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। आप सबको इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित देखकर आप सभी के खेल के प्रति रुझान स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कहकर नेशनल व इंटरनेशनल खेल की तैयारी के लिए आप सभी को पुलिस विभाग के द्वारा अच्छे अवसर प्रदान किए जाएंगे जिसका आप सब अधिक से अधिक लाभ उठावें, कहकर आप पुलिस से हमेशा जुड़े रहे कहा गया।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आमतौर पर खाकी वर्दी पहने हुए किसी भी अधिकारी कर्मचारी से आम जनता दूर भागती है, जिन्हें आपस में जोड़े रखने के लिए खेल समिति का गठन किया गया है। जिसकी तैयारी महज 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर आज कार्यक्रम को संपन्न किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में कितने लोगों की उपस्थिति ही मेरी ताकत हैए कहकर जानकारी दिया गया कि गांव में विभिन्न खेल के माध्यम से ग्राम वासियों को शासन प्रशासन एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी तथा इसी प्रकार का आयोजन अक्टूबर में इससे भी बड़े रूप में आयोजित करने तथा गांव के मैदान से टीम शहर के मैदान में आकर खेलेंगे तथा शहर से रायपुर राजधानी के बड़े मैदान में जाकर बड़े रूप में मैच का आयोजन किया जाएगा कहा गया।

नगर पालिका अध्यक्ष, ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में कबीरधाम पुलिस कमान के द्वारा संचालित फोर्स अकैडमी की अत्यंत सराहना करते हुए कहा गया कि कबीरधाम पुलिस अपने बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ में सबसे आगे है जिसका पूरा श्रेय यहां के पुलिस कप्तान को जाता हैए और ग्राम खेल समिति का गठन से निश्चित ही गांव गांव में खेल के प्रति युवाओं एवं बालक बालिकाओं की और रुझान बढ़ेगी तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था आपसी भाईचारा निश्चित ही बढ़ेगा जो आज इस ऑडिटोरियम में इतने अधिक संख्या में जिले के विभिन्न ग्रामवासी युवा खिलाड़ियों की उपस्थिति दर्शा रही है, कहते हुए खेल के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर बेझिझक होकर जानकारी देने कहा गया जिसका यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है साथ ही 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने सभी को आमंत्रित किया गया।

ए.डी.एम., श् भगवानदास उइके के द्वारा उपस्थित युवा खिलाड़ियों एवं वनांचल क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि शासन प्रशासन अपनी ओर से जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं जिसका आप जितना ज्यादा हो सके लाभ उठाने और अपने साथ-साथ अपने परिवार गांव शहर एवं राज्य का नाम रोशन करें। ग्राम खेल समिति के गठन से निश्चित ही बहुत सारे छोटे बड़े मामलों का निपटारा गाँव में ही हो जाएगा यदि किसी प्रकार की असुविधा हो तो पुलिस को तत्काल सूचना देवे तब ही ग्राम खेल समिति का उद्देश्य सफल होगा कहा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई प्रस्तुति - ग्राम समनापुर छात्रावास की बालिकाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा सलिल यादव, ग्राम कुण्डपानी के द्वारा अपने बांसुरी की मधुर स्वर की प्रस्तुति दी गई। उक्त कलाकारों के द्वारा इतने बड़े मंच को पाकर कबीरधाम पुलिस कप्तान को धन्यवाद् ज्ञापित किया गया, जिस पर पुलिस कप्तान के द्वारा भविष्य में इनकी कला को और भी बड़े मंच में प्रस्तुति देने हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा कहा गया।

कुल 140 ग्राम खेल समिति के टीम को खेल सामग्री किट का वितरण किया गया एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को खूब धूमधाम एवं आपसी भाईचारा से मनाने हेतु देश की शान तिरंगा को फहराकर सम्मान करने आवश्यक जानकारी देकर तिरंगा झंडा मिष्ठान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया, जिसके पश्चात् वीर सावरकर भवन में सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई थी, जिसमें स्वयं पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के द्वारा खिलाड़ी एवं ग्रामवासियों को खाना परोसकर स्वयं उनके बीच बैठकर भोजन का लुफ्त लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित समस्त मंचासीन वरिष्ठ अधिकारी गणों तथा ऑडिटोरियम में उपस्थित वनांचल क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम से आए युवा खिलाड़ी महिला पुरुषों का आभार व्यक्त कर अत्यंत ही धूमधाम से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने, तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर बेझिझक होकर कबीरधाम पुलिस से संपर्क करने कहा गया।

इस अवसर पर कबीरधाम पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरथ छात्र-छात्राएं तथा गांव गांव से आए युवा महिला पुरुष व खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 जांजगीर-चांपा : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों का सफल उपचार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह के निर्देश पर विगत तीन माह में तीन मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिले में किया गया था। शिविर में रायपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तथा जिला में उपलब्धि विशेषज्ञों कीओर से करीबन 350 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

मुंगेली : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हांकित कर तत्काल राहत व बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें : कलेक्टर

कलेक्टर राहुल देव ने जिले में बारिश के वजह से नदी व नालों में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जरूरी बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हांकित कर राहत व बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने व नदी और नालों के पुल के ऊपर से पानी बहने पर तत्काल बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

राजनांदगांव : राज्य महिला आयोग ने सभी के लिए नि:शुल्क व शीघ्र न्याय देने के लिए लगातार की जा रही सुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिले से महिला आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। सुनवाई में मानव तस्करी रोकथाम अन्य हित धारकों तथा पीडि़तों के पुनर्वास विषय पर परिचय के लिए आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 17 प्रकरण प्रस्तुत किया गया। 

जांजगीर-चांपा : वोटर आईडी कार्ड को आधार संख्या से लिंक करने कलेक्टर ने मतदाताओं से की अपील

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित कर त्रुटिरहित बनाने के लिए पंजीकृत मतदाताओं से संपर्क कर वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की कार्यवाही का कार्य 1 अगस्त से ऑनलाईन मतदाताओं के लिए तथा त्र्रक्रष्ठ्र - बी.एल.ओ. के लिए) व ऑफलाईन (प्रपत्र 6ख) दोनों माध्यम से किया जा रहा है

राजनांदगांव : शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए करें कार्य : एस भारतीदासन

मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बड़े गौठानों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करते हुए अन्य छोटे गौठानों को जोड़कर वहां स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग व ब्रांडिंग का कार्य प्रारंभ करें।

अम्बिकापुर : छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन नहीं होने पर होगी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि कक्षा तीसरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे थे। जिन शिक्षण संस्थाओं ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन का कार्य पूर्ण नहीं किया है या अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देना सुनिश्चित नहीं किया उन शिक्षण संस्थाओं की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

मुंगेली : शासकीय नौकरी मिलने पर जिले के 10 बैगा युवाओं में खुशी का माहौल

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 10 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश हैं। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरट पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

अम्बिकापुर : वृद्धा को मिली ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा अमगसी निवासी दिव्यांग वृद्धा सुमित्रा बाई की समस्या का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने वृद्धा को तत्काल ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा देने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में एस.डी.एम. उदयपुर शिवानी जायसवाल की ओर से दिव्यांग वृद्धा को एक नई ट्राइसिकल दिया गया व बैंक सखी के माध्यम से पेंशन की राशि घर पहुंचाकर देने की व्यवस्था की जा रही है।

अम्बिकापुर : किसानों की मांग के अनुरूप बीज निगम से डिमांड करें : कलेक्टर

कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अल्पवर्षा के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अल्पवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि विभाग की ओर से फसल की बोवाई, रोपाई की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उद्यानिकी विभाग की ओर से भी फसलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। 

सुकमा : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा, कहा- हमारी आन-बान-शान है तिरंगा

भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए 223वीं वाहिनी के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से दोरनापाल से सुकमा तक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छत्तीसगढ़ के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शामिल हो कर तिंरगा लहराया। 

अम्बिकापुर : आजादी की गौरव यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत

छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार को नवानगर के बाजारडांड में आज़ादी गौरव पदयात्रा में शामिल हुए। मंत्री भगत ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों ने ऐसे राष्ट्र का सपना देखा था, जहां ऊंच-नीच, भेदभाव न हो, सब समान हो। देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

उत्तर बस्तर कांकेर: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 का अंतिम रिहर्सल आज शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नरहरदेव के मैदान में आयोजित किया गया, जहां पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ तथा  जवानों की ओर से सलामी दी गई।

उत्तर बस्तर कांकेर : कोयलीबेड़ा में पोषण ट्रेकर अंतर्गत 300 हितग्राहियों का किया गया आधार वेरिफिकेशन

जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र कोयलीबेड़ा में महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्मय से पोषण ट्रेकर के तहत हितग्राहियों का आधार नंबर वेरिफिकेशन कराये जाने कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत भवन में मास्टर ट्रेनर्स प्रवीण साहू तथा सीडीपीओ अंतागढ़ की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लगभग 300 हितग्राहियों का आधार नंबर वेरिफिकेशन करवाया गया

दंतेवाड़ा : स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

धमतरी: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू करेंगी ध्वजारोहण

जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आगामी 15 अगस्त को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संसदीय सचिव, संसदीय कार्य, कृषि विकास व किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन विकास, मछली पालन, जल संसाधन व आयाकट, पंचायत व ग्रामीण विकास शकुन्तला साहू की ओर से समारोह स्थल में बतौर मुख्य अतिथि सुबह ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 

बेमेतरा : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

जिले में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

 

 

और भी