छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

लोक कलाकार थिरमन दास अस्वस्थ, डॉ. महंत ने जाना हाल

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंचल के छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार थिरमन दास महंत की तबियत बिगड़ने पर उन्हें गहन उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। थिरमन दास महंत के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रामकृष्ण केयर हास्पिटल पहुंचकर चिकित्सकों से थिरमन दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. महंत ने थिरमन दास और अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। डॉ. महंत ने चिकित्सकों से चर्चा कर उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया।

और भी

दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, ड्राइवर की मौत...

 मुंगेली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। 2 ट्रकों की आपस की टक्कर में ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सरगांव नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


जानकरी के अनुसार, सरगांव नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। लोहे से भरी ट्रक ने कोयले से भरी ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में कोयले से लदी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मिनटों में ही कोयले से लदा ट्रक मिनटों में जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड को भी तुरंत घटना की जानकारी दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, ट्रक जलकर ख़ाक हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने चालक के शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

 

 

और भी

कुनकुरी के 100 सीटर बालिका छात्रावास को बनाया गया है मॉडल छात्रावास

 बालिकाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचल के आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा की सुविधा देने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, स्वरोजगार के क्षेत्र में सार्थक कार्य किया जा रहा है। आज शिक्षा से बच्चों की तस्वीर बदल रही है और बच्चे अपना बेहतर भविष्य बना रहे हैं।

आदिम जाति विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों को मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड के आदर्श शासकीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में 100 बालिकाएं सर्व सुविधायुक्त छात्रावास का रहकर उच्च शिक्षा ले रही हैं। 11वीं से स्नातक तक की बालिकाएं रहती हैं।  

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन  और आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत के दिशा-निर्देश में बालिकाओं को घर जैसा माहौल मिले इसके लिए छात्रावासों को मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। छात्रावास में बालिकाओं के भोजन करने के लिए डायनिंग टेबल-कुर्सी, कम्प्यूटर लैब, किचन गार्डन, फूल-पौधे लगाकर गार्डन तैयार किया गया हैै। बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए सी.सी.टी.व्ही कैमरा भी लगाया गया है।

आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास में छात्रावास अधीक्षिका देवकी सारथी ने बताया कि बालिकाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। छात्रावास में महिला गार्ड, महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं और समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। किचन गार्डन में तैयार सब्जियों का भी उपयोग भोजन में किया जाता है। इसके साथ ही दीवारों पर जशपुर के पारंपरिक, सांस्कृतिक कलाकृतियों को भी चित्रण कर दर्शाया गया है। दीवारों पर सुन्दर श्लोक, सुचिवार और जिले व विकासखण्डों के अधिकारियों का नाम व संपर्क नम्बर भी अंकित किया गया हैं।

 

 

और भी

टीईटी परीक्षा 18 को : 88 केन्द्रों में 70 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 70 हजार परिक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजधानी रायपुर में इसके लिए 88 परीक्षा केन्द्र अनाए गए है। टीईटी की परीक्षा 18 सितंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होगी। इस परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु रूचि शर्मा, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए 15 उड़नदस्ते बनाए गए है। इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 6 में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम को दूरभाष क्रमांक 0771-2413233 है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग सेनेटाईजेशन मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा ।

 

 

और भी

मंत्री अकबर 19 को कवर्धा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

9 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को वितरित करेंगे नवीनीकृत राशन कार्ड

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर आगामी 19 सितम्बर सोमवार को अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगे। जिला प्रशासन द्वारा 19 सितम्बर को पिपरिया नगर पंचायत में राजस्व शिविर, क्षेत्र के लोगों के लिए ड्राईविंग लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा ग्राम बिरकोना और रबेली में सर्वभौम पीडीएस योजना के तहत नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण का आयोजन किया गया है। इसके अलावा मंत्री अकबर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खैरबनाकला क्षेत्र के ग्राम महराजपुर, लालपुर कला, कांपा, जेवड़नकला, तारों, बेंदरची, बांधा और सरेखा के हितग्राहियों को नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले का दौरा कर क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणजनों एवं युवाओं की समस्याओं, मांग और उनके शिकायतों से सीधे संवाद कर रूबरू हो रहे है। इसी क्रम में किसानों और ग्रामीणां की राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान व उनके निराकरण दिशा में पहले करते हुए तहसील स्तर एवं विकासखण्ड मुख्यालय स्तर में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कवर्धा विकासखण्ड के नगर पंचायत पिपरिया में 19 सितम्बर को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह युवाओं के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। आसपास के ग्राम पंचायतों के युवा, किसान इस राजस्व एवं ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस में शामिल हो सकते है। इससे पहले कवर्धा विकासखण्ड के सहसपुर लोहारा और बोडला विकासखण्ड मुख्यालय में राजस्व शिविर और ड्राईविंग लर्निंग लाईसेंस शिविर का आयोजन किया जा चुका है।



ग्राम बिरकोना में रवेली में सर्वभौम पीडीएस योजना के तहत नवीनकृत राशन कार्ड वितरण का आयोजन किया गया है। ग्राम बिरकोना में आयोजित नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण शिविर में ग्राम पंचायत बम्हनी,बंदौरा, मड़मड़ा, ठकुराईनठोला, रधुनाथपुर, धमकी, झलका, नवापारा, बाधुटोला, सोहागपुर, छांटा झा, लासाटोला, बदराडीह, महराटोला, मैनपुरी,  ग्राम छिरहा, घोठिया, लीमो, बीरूटोला, नवागांव तिवारी, जुनवानी, भीमपुरी, दुल्लापुर, मगरदा, सोनपुरी, कुटेली, , कोठार,  चरडांगरी, झिरना, गोरखपपुर, कोठार, चरडोंगरी, नवागांव फरीद, सारंगपुरखुर्द, जमुनिया, घुघरीखुर्द, मरपा, घुघरीकला, खुंटु नेवारी, जोराताल, नवघटा, सेमो, भेलभांवर, बैजलपुर, कोको, बानों, पथर्रा, जोगीपुर, खैरवार, आंछी, मक्के, दलपुरूवा, खैरझिटीकला, मोहगांव, गांगपुर, दरगंवा, छांटा, नवाघटा, खाम्ही, धरमुपरा, भेदली, कुटकीपारा, थुवाडीह पालीगुढा, परसवारा, बिरकोना,खैरझिटीखुर्द, धरमपुरा, मानिकचौरी, गिरमिट्टी ग्राम पंचायत जिंदा और दुबहा के  हितग्राही व ग्रामीणजन शामिल हो सकते है।



इसी प्रकार ग्राम पंचायत रबेली में भी नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में ग्राम रबेली, सोनबरसा, राम्हेपुरखुर्द, सुरजपुरा, सिंघनपुरी, लालपुरकला, मदनपुर, नेवारीगुड़ा, दुल्लापुर, कान्हाभैरा, लखनपुरकला, जेवड़नखुर्द जरती, दशरंगपुर खुर्द, दौजरी, बरबसपुर, घुमसा, नाउडीह,बीजाझोरी, डबराभाठ, जवेड़नखुर्द ,बांझी मौहा, बदुराकछार, सिंघनपुरी, कोदवा, बिजई, बदुराकछार, बोधईकुण्डा, खैरीपार, सुखाताल, और ग्राम खडौदाखुर्द के हितग्राही व ग्रामीणजन शामिल होगे।

और भी

मंत्री अकबर ने 5 विपत्तिग्रस्त परिवारों को वितरित किए 13 लाख के चेक

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गुरूवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम परसवारा, रघुनाथपुर और ग्राम खैरझिटीकला में 3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवारों के घर पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटा और अपनी संवेदना प्रकट की। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार से चर्चा करते हुए कहा कि एक विधायक होने के नाते सदैव आपके सभी दुख-दर्द में शामिल रहूंगा और नियमानुसार योजनाओं का लाभ के माध्यम से सदैव समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहूंगा।

मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा तहसील के ग्राम परसवारा निवासी रोशन पटेल की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त मनोज पटेल (मृतक के पिता) को, ग्राम रघुनाथपुर निवासी तिरेखा नारंग की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त गेंदलाल नारंग (मृतिका के पति) को और ग्राम खैरझिटीकला निवासी धनैयाबाई की आगजनी  से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त चिंताराम (मृतिका के पुत्र) को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इसी तरह मंत्री अकबर ने ग्राम कुण्डपानी निवासी अशोक यादव को आकाशीय बिजली गिरने से उनके 7 नग मवेशी, 3 नग दूधारू गाय, 1 नग बछड़ा, 3 नग गाय की मृत्यु हो जाने पर 90 हजार रूपए और ग्राम शीतलपानी निवासी शेर सिंह बैगा को उनके 1 नग बैल की विषैले जीव के काटने से मृत्यु होने पर 20 हजार रूपए प्राकृतिक आपदा के तहत चेक वितरण किया। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल , जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, धनुकराम वर्मा, पार्षद अशोक सिंह, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू,  गोरेलाल चंद्रवंशी, ग्राम खैरझिटी के सरपंच पवन चंद्रौल, लेखा राजपुत, रजपाल साहू, सीताराम साहू, केवल चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शोक संतप्त परिवार से भेंट-मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए हर सदस्य का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार का चाहे वह छोटा या बड़ा या घर का मुखिया हो अकास्मात रूप से परिवार को छोड़कर चले जाना उस परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की अपूर्णिय क्षति को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

और भी

वाह रे जनशताब्दी : आई 13 घंटे विलंब से और रवाना हुई 5 घंटे देर से

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जनशताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन में सुधार नहीं हो पाने के कारण अब यात्रियों को इस ट्रेन से मोह भंग होने लगा है। वहीं गुरुवार को भी यह ट्रेन 13 घंटा देरी से रायगढ़ पहुंची और पांच घंटा देर से रवाना हुई, इस दौरान जो यात्री जनशताब्दी के टिकट लिए थे उसमें ज्यादातर यात्री दूसरे ट्रेन से निकल गए, ऐसे में यह ट्रेन पूरी तरह से खाली ही यहां से रवाना हुई, ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ रेलवे विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

गौरतलब हो कि रायगढ़ से गोंदिया व गोंदिया से रायगढ़ तक चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन विगत छह माह से बिगड़ा हुआ है। हालांकि पहले  दो-चार घंटा देरी से रायगढ़ पहुंचती थी तो यहां से समय से रवाना हो जाती थी, जिससे बड़ी संख्या में यात्री जाते थे, लेकिन अब विगत तीन दिनों से यह ट्रेन लगातार घंटों विलंब से आ रही है, जिसके चलते दोनों तरफ से यह ट्रेन खाली ही जा रही है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि यात्री तो टिकट जरूर लेते हैं, लेकिन समय से नहीं आने के कारण कुछ यात्री टिकट वापस कर देते हैं तो कुछ दूसरी ट्रेन से निकल जा रहे हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी इसकी चाल में किसी प्रकार की सुधार नहीं हो पा रहा है। वहीं गुरुवार को भी जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह ११ बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंची और बगैर साफ-सफाई के ही 11.40 बजे रवाना हो गई, इस दौरान इस बोगी के ट्र्रेन में यहां से मात्र 70 से 80 यात्री ही सवार हुए थे। वहीं वापसी में भी मात्र 40 से 40 यात्री ही रायगढ़ में उतरे थे। ऐसे में एक तरफ रेलवे विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर ट्रेन को चलाई जा रही है, लेकिन समय से नहीं चलने के कारण विभाग को तो नुकसान हो ही रहा है, वहीं अब यात्री भी इसमें सफर करने से कतराने लगे हैं।

पहले की अपेक्षा टिकट की संख्या हुई कम
छह माह पहले जहां जनशताब्दी एक्सप्रेस में रायगढ़ से हर दिन 300 से 400 यात्री सफर करते थे, लेकिन अब समय पर नहीं चलने के कारण हर दिन करीब 180 से 200 तक ही स्टेशन से टिकट की बिक्री हो रही है, लेकिन समय से नहीं आने के कारण इसमें से भी हर दिन ज्यादातर टिकट वापस हो जा रहे हैं, वहीं कुछ यात्री दूसरे ट्रेन से निकल जा रहे हैं, जिसके चलते इन दिनों यह ट्रेन पूरी तरह से खाली ही रवाना हो रही है।

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
गौरतलब हो कि विगत कुछ दिनों से बिलासपुर जोन के अंदर तिसरी व चौथी लाईन के कनेक्टीबिटी के लिए ट्रेनों का परिचालन लगातार रद्द किया जा रहा था, लेकिन अब लगभग काम होने के बाद भी जो यात्री ट्रेने चल रही है, उसको किसी भी स्टेशन में 15 से 30 मिनट तक खड़ी कर दी जाती है, जिससे अपने गंतव्य तक जाते-जाते घंटों विलंब हो जा रही है, इसके बाद भी रेलवे अधिकारी यात्री ट्रेनों को समय पर चलाने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

और भी

स्वच्छता ही सेवा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छता ही सेवा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला व विकासखंड स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसमें विभिन्न गतिविधियां (श्रमदान, स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई) आदि का आयोजन करते हुए स्वच्छग्राही समूहों की ठोस व तरल अपशिष्ट आंकलन के लिए सर्वेक्षण, गांवों में जागरूकता अभियान, कचरे की सफाई के लिए आयोजन निर्माण, गांवो के सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरे के उचित निपटान, गंदे पानी उचित निपटान, सोख्ता गढे का निर्माण व सफाई, जल स्त्रोतों के समीप पौधा रोपण, धार्मिक व पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध गोबर गैस संयंत्रों की मरम्मत, स्कूलों में प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 
और भी

रक्तदान शिविर का आयोजन

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय बैंक के लिए रक्त की आवश्यकता को देखते हुए जिला चिकित्सालय व भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दंतेवाड़ा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन 16 सितंबर को सीआरपीएफ  कैम्प 230 बटालियन नेरली में किया गया। जिसमें 50 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ है। 

उक्त रक्त का उपयोग जिला चिकित्सालय में आपातकालीन स्थिति व जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा। रक्तदान शिविर में डॉ दिव्या पाबुलरी, पैथोलॉजिस्ट, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट राजु कुमार खटकर,  सचिन मसीह, रामवती आयोमी, अर्जुन सिंह, लैब टेक्नोलॉजिस्ट, मति उषा मुमीर स्टॉफ  नर्स खोमेश मौर्य काउन्सलर, मालती अधिकारी टेंडेन्ट व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 
और भी

सहसपुर गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखकर कलेक्टर ने की खुशी जाहिर

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डोमन ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान वे सहसपुर गौठान देखने पहुंचे। गौठान में महिला समूह की ओर से किए जा रहे प्रयासों और आजीविका मूलक गतिविधियों को देखकर काफीखुश हुए। महिला समूह की ओर से यहां सब्जी की खेती, बकरी पालन, मसाला उत्पादन का कार्य बखूबी ढंग से किया जा रहा है। महिला समूह की ओर से यहां 3 एकड़ में सब्जी की खेती की जा रही है। बाड़ी में करेला, बरबटी, लौकी, मखना की खेती हो रही है। महिलाओं की ओर से यहां बकरी पालन भी किया जा रहा है। समूह की महिलाओं की ओर से धनिया, हल्दी, मिर्च की पिसाई कर मसाला उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। 

कलेक्टर बाड़ी में लहलहाती सब्जी को देखकर अपने आपको खरीदारी करने से रोक नहीं पाये। कलेक्टर ने यहां करेला, भिंडी और धनिया पाउडर की खरीदारी की। उन्होंने महिला समूह की ओर से रखे गए कीमत पर खरीदारी करने के साथ ही शगुन के तौर पर 50 महिलाओं को भेंट दिया। कलेक्टर ने महिला समूह से कहा कि उनके द्वारा किया जा रहा यह सार्थक प्रयास महिलाओं को अग्रणी बनाने के लिए अच्छा कदम है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गौठान से जुड़कर महिलाएं अच्छा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला समूह की तारीफ  करते हुए कहा कि समूह में इसी तरह की गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से जारी रखें। जिससे आय का स्रोत बना रहे।

 
 

सिवनीकला में महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों का संचालन के लिए शेड निर्माण की सहमति दी :

मुर्गी पालन, बकरी पालन के लिए भी बनाया जाएगा शेड :

कलेक्टर सिंह ने सिवनीकल में बने गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूह की ओर से यहां कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं की मांग पर यहां आजीविका गतिविधियों का संचालन के लिए शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने कहा है। साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन के क्षेत्र में महिलाओं को जोडऩे के लिए शेड निर्माण की भी उन्होंने सहमति दी है। कलेक्टर ने महिला समूहों को उत्साहित करते हुए कहा कि अच्छा प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। उन्होंने महिलाओं को गौठान से जोड़कर अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह की गतिविधियों का संचालन करने प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़  गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
और भी

योजनाओं के क्रियान्वयन संचालन व धरातल स्तर पर वस्तुस्थिति जानने अधिकारियों की टीम पहुंची ग्राम पंचायत

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने आज जिले में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन संचालन और वस्तुस्थिति से रूबरू होने के उद्देश्य से अधिकारियों की टीम गठित किया है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। आज इन अधिकारियों ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वहां विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर के समक्ष योजनाओं की वस्तुस्थिति से रूबरू होकर अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग से ही संबंधित कार्यों का संचालन और निरीक्षण करते हैं। इस व्यवस्था से जो टीम गठित की गई है, उनके द्वारा विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों-योजनाओं कार्यक्रमों और सेवाओं का निरीक्षण किया गया है। इससे वास्तविकता और योजनाओं की वस्तुस्थिति का आकलन सही ढंग से हो सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों की ओर से जो फीडबैक प्रेषित किया गया है, उसके आधार पर संबंधित ग्राम पंचायतों में कमियों को दूर कर विकास योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से मुख्य रूप से मध्यान्ह भोजन संचालन, रेडी टू ईट, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, राशन दुकानों के संचालन, राशन सामग्री वितरण की स्थिति योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति से संबंधित विषयों पर फीडबैक प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर एक-एक कर अधिकारियों से चर्चा कर ग्राम पंचायतों की स्थिति से रूबरू हुए। 

 
 
 

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे 10वीं 12वीं कोचिंग क्लास महिला व बच्चों के स्वास्थ्य की भी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन हो लोगों को इसका लाभ मिले। साथ ही जनसमस्याओं का निराकरण हो। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों की ओर से मूल्यांकन किये जाने से निचले स्तर पर समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत फीडबैक का वीडियोग्राफी कराया गया। प्रस्तुत फीडबैक के आधार पर समस्या का उचित निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

केंद्र के इशारे पर महिला आयोग को काम करना शोभा नही देता : वंदना

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष अपने आकाओं को खुश करने के लिये ऐसा बयान बाजी कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार में पूरी तरह से कानून का राज है और पुलिस प्रशासन तत्परता से अपना काम कर रही है इसी तत्परता का परिणाम है कि प्रदेश में महिला अपराधों में कमी आई है। राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं की दशा सुधारने का यंत्र है। लेकिन यहाँ पर द्वेष पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए वंदना राजपूत ने कहा कि जब गुजरात में 2000 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाया गया उस समय रेखा शर्मा ने क्यों नही कहा उड़ता गुजरात क्योंकि वहाँ भाजपा का सरकार है.उत्तर प्रदेश में बच्चियों  के साथ हृदय विदारक रेप होता है पीड़ितों एवं उनके परिवार को डराया धमकाया जाता है बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम भाजपा के नेता करते है. मध्यप्रदेश में महिला अपराध चरम पर है इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग के मुंह में ताला लग जाता है।

वंदना राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर महिला राष्ट्रीय आयोग को काम करना शोभा नही देता। पूर्ववर्ती सरकार रमन सिंह के समय कमीशनखोरी के चक्कर में सरकार शराब बेचने का काम करती थी। छत्तीसगढ़ के भोली भाली जनता को शराब के लत मे धकेलना काम किया गया .शराब की खपत के मामले में छत्तीसगढ़ देश मे नंबर वन में था। आज 14 वें नंबर पर है। कांग्रेस सरकार के द्वारा जागरूकता अभियान का ही परिणाम है कि शराब की बिक्री मे गिरावट आई है। पूर्ववर्ती सरकार डा.रमन सिंह के ओ एस डी रहे ओ. पी.गुप्ता के द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार करता है और उस बलात्कारी को संरक्षण देने का काम भाजपा के नेत्री करती है। उस समय राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संझान क्यों नही लिया क्योंकि उस समय भाजपा की सरकार थी। राष्ट्रीय महिला आयोग छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति द्वेष पूर्ण बयान बाजी कर रही है।

और भी

बिजली दरों में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताना डॉ. रमन की नासमझी : आरपी सिंह

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताकर डॉ. रमन सिंह ने अपनी नासमझी उजागर कर दी है। उन्होंने राज्य में बिजली की दरों में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को उत्तरदायी बताया है, जिससे यह स्पष्ट है कि 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहने के बाद भी उन्हें बिजली दरें तय करने की प्रक्रिया की समझ नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि वास्तव में केंद्र की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के कारण ही विगत 8 वर्षों में देश में कोयला संकट की स्थिति निर्मित हुई है।

आरपी सिंह ने कहा कि देश में विद्यमान कोयला संकट की पृष्ठभूमि को जानना आवश्यक है। वर्ष 2012-13 में भाजपा ने पूरे देश में यह दुष्प्रचार किया कि विगत 20 वर्षों में कोयला ब्लॉकों के आवंटन में 10.67 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। घोटाले के झूठ को इतना प्रचारित प्रसारित किया गया कि सुप्रीम कोर्ट को वर्ष 2014 में विगत 20 वर्षों में आबंटित सभी कोल ब्लॉकों के आबंटन को निरस्त करने के लिए विवश होना पड़ा। यहां तक कि कोयला उत्पादन कर रही खदानों के आबंटन को भी निरस्त कर दिया गया,  स्वाभाविक था कि 2014 से ही इस देश में कोयला संकट की स्थिति की शुरुआत हो चुकी थी।

 



प्रवक्ता सिंह ने कहा कि “वर्ष 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है।  केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में निरस्त हुए कोल ब्लाक के पुनः खुली निविदा के माध्यम से आबंटन हेतु हर संभव प्रयास किए गए किंतु इससे भी कोयले की आपूर्ति में आवश्यक सुधार नहीं हो सका। भाजपा के नेतागण कृपया यह जानकारी देवें कि कोल ब्लाकों की नीलामी कर 10.76 लाख करोड़ में से कितनी राशि मिल चुकी है तथा यह भी बताएं कि एक साथ सभी खदानों के आबंटन से देश को कितना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।“

 


 
उन्होंने कहा कि वास्तव में केंद्र की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के कारण ही विगत 8 वर्षों में देश में कोयला संकट की स्थिति निर्मित हुई है। विवशता में केंद्र सरकार द्वारा सभी ताप विद्युत इकाइयों हेतु आयतित कोयले के उपयोग करने के निर्देश जारी किए गए। केंद्र सरकार का कोयला आयात करने का निर्णय भी अनेक संदेह उत्पन्न करता है,  क्योंकि केंद्र सरकार के प्रिय औद्योगिक घराने ने हाल ही में विदेशों में कोयले की खदानें ली हैं तथा देश में कोयले का आयात आरंभ किया गया है। एनटीपीसी द्वारा इसी औद्योगिक घराने से आयातित कोयले को अत्यधिक महंगी दरों पर खरीदा गया है। इसके कारण एनटीपीसी द्वारा राज्य में उत्पादित होने वाली विद्युत की दरों में वृद्धि की गई है। चूंकि राज्य सरकार का एनटीपीसी के साथ विद्युत क्रय कर दीर्घ अवधि का अनुबंध है, इसलिए राज्य विद्युत मंडल को विवश होकर बढ़ी हुई कीमतों का भार उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।

 



राज्य में यात्री ट्रेनें निरस्त हैं,  अन्य राज्यों को कोयले की रेलमार्ग से आपूर्ति के कारण राज्य में कोयले के पर्याप्त भंडार होने एवं उत्पादन होने के बाद भी राज्य में कोयले का संकट है तथा बिजली दरों में वृद्धि हो रही है, इसके लिए एकमात्र भाजपा ही जिम्मेदार है। भाजपा द्वारा राज्य एवं देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई के बीच बिजली दरों में वृद्धि का उपहार दिया गया है।

और भी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया प्रदेश के ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों के लिए संपूर्ण परीक्षा फीस माफ

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से प्रदेश के ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों नियमित, स्वाध्यायी को शिक्षा सत्र 2022-23 से आयोजित होने वाले हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में आवेदन शुल्क को छोड़कर सम्पूर्ण परीक्षा शुल्क में छूट प्रदान किया गया है।

 
और भी

सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती, मेगा कैम्प में 149 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन बालोद की ओर से रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम युवाओं की नई आशा जिजीविषा अंतर्गत सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा गार्ड के भर्ती के लिए 15 सितम्बर को जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। रोजगार व स्वरोजगार चाहने वाले युवाओं और नियोजकों के मध्य समन्वय के लिए एम्पलाईज-एम्पलायर्स मीट के तहत् युवाओं को सुरक्षा गार्ड के भर्ती के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित इस मेगा कैम्प में प्रतिष्ठित नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया। इस मेगा कैम्प में 149 अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर पदों के लिए चयनित किया गया। इन चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद सीधे नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 

और भी

राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेंगे दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क : अमिताभ जैन

 गांधी जयंती 2 अक्टूबर को पार्क का शिलान्यास-लोकार्पण होगा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाया जाएगा। राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में दो इंडस्ट्रीयल पार्क बनेंगे। इसे स्थानीय, शासकीय एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं रोजगार को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से इन इंडस्ट्रियल पार्क में निजी उद्यमियों को उद्यम लगाने प्रोत्साहित किया जाएगा। दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरवार को महानदी मंत्रालय भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की बैठक लेकर रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना एवं वहां गतिविधियों के संचालन के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए है।


महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अर्थात ग्रामीण आजीविका पार्क योजना के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में दो गौठानों को इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रीपा में लिए जाने वाली गतिविधियों हेतु समेकित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा ब्लूप्रिंट तैयार कर प्रत्येक उद्यम हेतु पृथक-पृथक बिजनेस प्लान के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाये और उद्यम स्थापित करने इच्छुक स्थानीय युवाओं, स्व सहायता समूहों को चिन्हांकित कर लिया जाये। बैठक में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना के संबंध में कार्ययोजना के अनुसार कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। रीपा के क्रियान्वयन के संबंध में प्रत्येक जिले में अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली गई। राज्य स्तर पर कार्ययोजना प्रस्तुतीकरण हेतु समय सारणी के अनुसार रायपुर संभाग के सभी जिलों को 19 सितम्बर को, बस्तर संभाग के जिलों को 20 सितम्बर, बिलासपुर संभाग के जिलों को 21 सितम्बर को, दुर्ग संभाग के जिलो को 22 सितम्बर को और सरगुजा संभाग के जिलो को 23 सितम्बर को राज्य स्तर पर प्रस्तुतीकरण देने के निर्देश दिए गए है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अवनीश शरण, नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना डॉ. अयाज तम्बोली सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 

 

और भी

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित, ललिता बाई ने गोबर बेचकर खरीदा स्मार्ट फोन

बच्चों की पढ़ाई में सहायक बना फोन, गोबर खरीदी की एन्ट्री भी कर रही फोन में

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना का सीधा लाभ ग्रामीण किसानों को मिल रहा है। ग्राम पंचायत अमरपुर की निवासी ललिता बिंझवार ने गोधन न्याय योजना के तहत् 20 हजार 936 रुपए का गोबर बेचकर स्मार्ट फोन खरीदा है। स्मार्ट फोन से जहां बच्चों की आनलाईन पढाई में सुविधा मिली है। वहीं दूसरी ओर अमरपुर गौठान में हो रही गोबर ब्रिकी की आनलाईन एन्ट्री इसी स्मार्ट फोन से कर रही है।

पशुपालक ललिता बिंझवार पति नर्मदा बिंझवार के पास 10 पशु है। उनके पास वन अधिकार पट्टाधारी कृषि भूमि है। जिसमें वह कृषि कार्य करते हैं। उन्होने योजना प्रारंभ से लेकर अब तक लगभग 105 क्ंिवटल गोबर की बिक्री की है। जिससे उन्हें लगभग 21 हजार रुपए का लाभ मिला है। पहले ललिता बाई के घर में कीपेड मोबाईल था। जिसमें इन्टरनेट की सुविधा नही थी। जिससे उसके बच्चों के आनलाईन पढ़ाई नहीं हो पाती थी। ललिता ने गोधन न्याय योजना के तहत बेचे गये गोबर से प्राप्त पैसों में से 15 हजार रुपए का स्मार्ट फोन खरीदा है। स्मार्ट फोन से अब बच्चों की आनलाईन पढ़ाई की सुविधा प्राप्त हो गयी है। इसके साथ ही अमरपुर गौठान में होने वाली गोबर खरीदी की आनलाईन एन्ट्री भी वह इसी स्मार्ट फोन से कर रही है। 

 

ललिता बाई का कहना है कि राज्य शासन की ओर से संचालित की जा रही गोधन न्याय योजना से हम किसानों, पशुपालकों को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है। इस योजना से लाभ पाकर ललिता और उनका परिवार खुश होकर राज्य शासन का आभार प्रकट कर रहे है।

और भी

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उद्यम को बढ़ावा देते हुए कार्य करने की जरूरत : अमिताभ जैन

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज सुराजी गांव योजना के अंतर्गत रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के संबंध में कलेक्टर्स की बैठक ली। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में दो गौठानों का रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए स्थान चयन किया जाना है। यहां संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए समेकित डिटेल प्रोजेक्ट बनाए तथा हर उद्यम के लिए अलग से बिजनेस प्लान के आधार पर कार्य करना सुनिश्चित करना है। उद्यम स्थापित करने के इच्छुक स्थानीय युवाओं, स्वसहायता समूहों का चिन्हांकन करना है। इन उद्यमियों को बिजनेस प्लान के आधार पर मशीनरी तथा बैंक से ऋण विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिया जाना है।

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत के माध्यम से इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। गौठानों में रीपा स्थापना के लिए चिन्हांकित क्षेत्र में अलग-अलग स्थापना की जाएगी। गौठान समिति की ओर से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अंतर्गत सार्वजनिक अधोसंरचना का संधारण एवं रख-रखाव किया जाएगा व व्यक्तिगत यूनिट के रख-रखाव के लिए उद्यमी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गांव के निजी उद्यामियों को रीपा में जोड़ा जाएगा व उनका कौशल उन्नयन भी किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और भी