छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला संपन्न

  कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में बलराम जयंती पर आयोजित कृषक दिवस में प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान खेत में बनाये जाने वाले बीजामृत, जीवामृत का जिवंत प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती अजिता साहू एवं कृषक श्री लवन साहू को जैविक खेती में विशेष योगदान हेतु सम्मान प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र कुमार साहू, उप सरपंच सुरेन्द्र कुमार साहू,चेतन देवांगन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन सहित 50 से अधिक किसान भाई मौजूद थे।

 

 

और भी

400 बुनकरों को रोजगार, महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर

  ग्रामोद्योग विभाग के हाथकरघा प्रभाग द्वारा दुर्ग जिले की 10 बुनकर सहकारी समितियों के माध्यम से 400 बुनकरों को बुनाई कार्य से सतत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 400 बुनकरों में से 310 महिलाएं बुनाई कार्य से आत्मनिर्भर हो रही है। जिले के बुनकरों द्वारा शाला गणवेश शार्टिंग, ट्युनिक सुटिंग, चादर, बस्ता क्लाथ आदि 50 से 55 हजार मीटर प्रतिमाह वस्त्रों का उत्पादन कर छ.ग. राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर को प्रदाय एवं खुले बाजार मंे विक्रय किये जाते है। बुनकरों को बुनाई कार्य से 250 से 400 रूपए का निरंतर आमदनी हो रही है।

सहायक संचालक हाथकरघा दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग जिला बुनकर सहकारी समिति दुर्ग के 20, महिला हाथकरघा बुनकर सहकारी समिति दुर्ग के 34, महामाया बुनकर सहकारी समिति पाटन के 143, नागेश्वरी बुनकर सहकारी समिति नगपुरा के 60, जय चण्डी बुनकर सहकारी समिति असोगा के 60, शिवांशी बुनकर सहकारी समिति पाटन बघेरा के 15, आस्था बुनकर सहकारी समिति पाटन के 20, मां परमेश्वरी बुनकर सहकारी समिति रवेलीडीह के 20, महात्मा गांधी बुनकर सहकारी समिति अहिवारा के 05 एवं जय चण्डी बुनकर सहकारी समिति विनायकपुर के 23 इस प्रकार कुल 400 बुनकरों द्वारा बुनाई व्यवसाय से रोजगार किया जा रहा है। पूर्व में देवांगन समाज द्वारा ही बुनाई का परम्परागत कार्य किया जाता था। वर्तमान में देवांगन समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के विशेषकर महिलाओं द्वारा इस परम्परागत बुनाई कला को अपना कर लाभान्वित एवं आत्मनिर्भर हो रही है। छ.ग. शासन ग्रामाद्योग विभाग द्वारा परम्परागत बुनाई कला को जिवंत रखने अधिक से अधिक हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध करने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बुनकरों के घरों पर ही रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ हाथकरघा प्रभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से बुनकरों को लाभान्वित किया जा रहा है। शहरी स्तर की कुछ पंजीकृत बुनकर समितियां अकार्यशील होने का कारण शहर में उद्योग धंधे एवं कारखाने स्थापित होने से शहरी क्षेत्र में बुनाई से अधिक आय का बेहतर रोजगार उपलब्ध हो जाता है। बुनाई कार्य में श्रम व कौशलता दोनांे की आवश्यकता होती है। इसलिए शहरी क्षेत्र की युवा पीढ़ी बुनाई रोजगार में रूचि नही लेते। किंतु ग्रामीण क्षेत्र में हाथकरघा बुनाई सें रोजगार का बहुत ही अच्छा साधन है। अकार्यशील बुनकर समितियों को कार्यशील करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

और भी

जिस समाज में बुजुर्गों का होता है मान सम्मान, वही समाज करता है तरक्की: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

जिस समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान होता है, वही समाज तरक्की करता है। इनके प्रति आदर भाव जगा कर हम अपनी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है। आज बच्चों के लिए पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों में संस्कार की सीख देते हैं। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको नगर स्थित अनुभव भवन में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 18 वां स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने समिति के अनुभव भवन में बने नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। समिति की मांग पर भवन के ऊपरी तल पर अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही 4 एयर कंडीशनर और 2 टीवी प्रदाय की भी घोषणा की।


उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा है। वृद्धजनों से हमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है। देश में सर्वाधिक युवा है, बुजुर्ग उन्हें मार्गदर्शन देते रहें तो भारत को अग्रणी देश बनाया जा सकता है। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संयुक्त परिवार में बुजुर्गों की सदा आवश्यकता महसूस की जाती है। वरिष्ठजनों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अनुभव का लाभ आने वाली पीढ़ी को आशीर्वाद के तौर पर दें। युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव से ही समाज और देश समृद्ध होगा।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है कि समिति के माध्यम से आप सभी सेवानिवृत्त के बाद भी एक दुसरे से इतने साल बाद भी जुड़े हुए हैं। एक दुसरे के सुख और दुःख में खड़े हुए।
और भी

मुख्यंमत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तहत् महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है। योजना से महिलाओं को आर्थिक सम्बल और हाथों में एक निश्चित राशि मिल रही है, जिसका उपयोग महिलाएं परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों के उपयोग में कर रही हैं। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बन गई है। साथ ही निर्भक होकर अपने जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन कर पा रही हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की अब तक सातवीं किस्त जारी कर दी गई है। जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 760 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। 

 

महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महिना एक-एक हजार मिल रहा है। जिससे वे बहुत खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिए हैं। महिलाओं ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगाऐगें। वे बेटे को उच्च शिक्षा में मदद मिले इसके लिए इस राशि से सहयोग करेगें। प्रति माह 1000 राशि आने से राहत मिलने के साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य गढ़ने में मदद मिल पाएगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि राशि का अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगें। जिससे आने वाले समय में उनके काम आ सके।                                                                                                                                                

महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। जशपुर सहित  प्रदेश भर की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी।
और भी

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बनेगा नंबर वन राज्य - सांसद हेमा मालिनी

 श्रीमती हेमा मालिनी ने  कल रायगढ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं  होगी।  उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है उन्होंने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे,लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल बदल  गई  है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का यह प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा। इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम,वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले और वह आगे बढ़े, इसको लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शिक्षा के नित नए संस्थान प्रारंभ किए जा रहे है। रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी हमारे इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। हमने राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत है। पीएम श्री स्कूल योजना के माध्यम से शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। राज्य में 263 स्कूलों को पीएमश्री योजना में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि राज्य के नौनिहाल पीढ़ी के भविष्य निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर व्यवस्था कर रही है। गणेश चतुर्थी के दिन प्रयास विद्यालय का उद्घाटन हमारे लिए मिसाल है। इसका लाभ इस जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षा में प्रयास विद्यालय के 7 बच्चें टॉप किए हैं। जीवन लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं केन्द्र सरकार के समन्वित प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए यह गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ का रायपुर देश का इकलौता शहर है जहां एनआईटी, एम्स, आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एचएनएलयू, मेडिकल कॉलेज, आईआईएम, जैसे महत्वपूर्ण संस्थान है। 

गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024-25 अंतर्गत रायगढ़ जिले में की गई है। यह विद्यालय गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित होने जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य स्तर पर की गई काउंसलिंग पश्चात कुल 96 विद्यार्थियों में 49 बालक एवं 47 बालिकाओं को प्रवेश दिया गया है।
और भी

08 सितम्बर 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार वारंगल-विजयवाड़ा सेक्शन में विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते सुरक्षा के मद्देनजर  02 सितम्बर 2024 को चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रही। इसके फलस्वरूप रैक अनुपलब्धता के कारण 08 सितम्बर 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

और भी

अब तक बिजलीविहीन विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य महुआपनी में पहुंचेगी बिजली

लंबे इंतजार के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य महुआपनी में आखिरकार वह दिन आने वाला है जब वहां की रातें भी जगमग होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के इस गांव में बिजली पहुंचाने के कार्य को स्वीकृति मिली है। गांव में बिजली पहुंचने की खबर से महुआपनी में उत्सव का माहौल है। गांववाले इस बात से बेहद खुश हैं कि अब चंद दिनों में रात के अंधेरों को चीरने बिजली की रोशनी पहुंचने वाली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

   
जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर सुलेसा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव महुआपनी में विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के 100 से अधिक परिवार रहते हैं। पहाड़ी क्षेत्र और जंगलों के बीच होने के कारण गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली लगाने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैंप कार्यालय ने इस पर त्वरित कार्यवाही की। नतीजतन, पीएम जनमन योजना के माध्यम से अब गांव में जल्दी ही बिजली पहुंचने वाली है।  
      
पीढ़ियों से जंगलों के घने साये में जीवन गुजारने वाले कोरवा जनजाति के रहवास महुआपनी में पहली बार बिजली की चमक दस्तक देगी। इससे वहां शिक्षा, संचार, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। वहां के लोग दुनिया से बेहतर तरीके से रू-ब-रू हो पाएंगे। बिजली पहुंचने के साथ ही वहां आधुनिक तकनीक और उपकरण भी पहुंचेंगे जो इनका जीवन आसान बनाएंगी। गांव के आलु राम, भदई राम, खुलु पैकरा और रामबिसाल यादव ने बताया कि बिजली पहुंचने की खबर हमारे लिए एक बड़े उत्सव की तरह है। इससे काफी चीजें बदल जाएंगी। दिन की तरह रात में भी गांव में चहल-पहल होने लगेगी। उन्होंने गांव में बिजली पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
और भी

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश- श्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

और भी

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। डॉ. राधाकृष्णन दार्शनिक और शिक्षक भी रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। वे उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आशा है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में आगे भी शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

और भी

न्यायाधीशगण सहित न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

 अभियान ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार पौधे लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देषानुसार एवं प्लान आफ एक्षन के तहत विषेष दिवसो पर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत आज अभियान ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत न्यायाधीशगण तथा न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए तथा अपने अपने वृ़क्षों की सुरक्षा, पानी संबंधी देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली गई।  वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा अभियान एक पेड़ मा के नाम के अवसर पर न्यायालयीन अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में हो रही प्रदूषण समस्याओ का निजात पाने के लिए प्राकृतिक संरक्षण किया जाना ज्यादा जरूरी है। सभी व्यक्ति वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम भागीदारी निभाए।

 

और भी

जवाहर नवोदय विद्यालय शाला प्रबंधन समिति की बैठक में हुई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

 कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार सिंह ने विद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।

प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने सबसे पहले विद्यालय परिसर के बड़े पेड़ों को कटवाने की व्यवस्था की आवश्यकता की बात की। इसके अलावा प्राचार्य ने विद्यालय भवन की छत और दीवारों की मरम्मत की भी मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भवन की स्थिति अच्छा नहीं है जिससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए असुविधा हो रही है।रंग-रोगन की मांग भी उठाई गई जिसमें प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय परिसर की दीवारों और अन्य सतहों पर रंग-रोगन की आवश्यकता है ताकि एक स्वच्छ और आकर्षक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, हैण्डपंप की मरम्मत की भी मांग की गई ताकि छात्रों और स्टाफ को पानी की सुगमता मिल सके। बैठक में बच्चों के लिए आर्चरी किट की मांग भी की गई। प्राचार्य ने बताया कि खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने और छात्रों को अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए आर्चरी किट की आवश्यकता है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी प्रबंधों पर चर्चा की गई जिसमें रात में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की मांग की गई ताकि स्कूल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्राचार्य ने विद्यालय परिसर के आस-पास की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की भी मांग की ताकि रात के समय परिसर के आस-पास पर्याप्त  रोशनी रहे। बैठक में कोंडागांव एसडीएम निकिता मरकाम सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

और भी

कलेक्टर ने नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में संयुक्त विभागीय बैठक ली

 समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। बैठक में जिले की नशा मुक्ति संबंधी कार्ययोजना के अधीन विभागवार दायित्वों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने दवाई दुकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों में विभागीय जांच और संयुक्त रूप से जांच करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वनमंडल अधिकारी,  परियोजना निदेशक पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  उप संचालक समाज कल्याण, आबकारी अधिकारी, प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एसडीएम, एसडीओपी, उप संचालक अभियोजन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी, यातायात एवं परिवहन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, सभी नगरपालिका अधिकारी, एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग व  लोक निर्माण विभाग, नोडल अधिकारी पशुधन विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी और सभी तहसीलदार उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग ने इस अभियान के संबंध में अगस्त माह में भी जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई थी। प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विनय तिवारी के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के संबंध में विस्तार से बताया गया और नशा मुक्ति के संबंध में शपथ संकल्प दिलाया गया।

और भी

निकास वापसी अनुरोध व त्रुटि सुधार मोड के संबंध में दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

 संचालक पेंशन व भविष्य निधि से प्राप्त निर्देशानुसार निकास वापसी अनुरोध (एग्जिट विड्रॉल रिक्वेस्ट)/त्रुटि सुधार मोड (इरर रेक्टिफिकेशन मॉड्यूल) के संबंध में आज ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं संबंधित लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया। 

प्रशिक्षण में जीपीएफ ऋणात्मक शेष एवं ऑनलाइन जी.पी.एफ., अंतिम भुगतान के प्रकरणों तथा पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण वित्त निर्देश 33/2007 एवं 28/2018 के तहत पेंशन प्रकरणों का अविलम्ब निराकरण करने के लिए सभी डी.डी.ओ. को निर्देशित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय चौधरी एवं जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी मौजूद थे। 

और भी

प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत लगाई गई ओरछा के साप्ताहिक बाजार में शिविर

 राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के ओरछा के साप्ताहिक बाजार में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शिविर लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने शिविर में लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उनके समस्याओं को दूर करने के लिए आवेदन लेकर प्रमाण पत्र बनाने का भरोसा दिलाया। 

शिविर में लीड बैंक मैनेजर बताया कि जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत पांच आवेदन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत पांच आवेदन और प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण किया जाएगा। अटल पेंशन योजना के 50-50 फार्म वितरण किया गया है। पंचायत सचिव फार्म को पूर्ण भरकर एक सप्ताह के भीतर बैंक में जमा करेंगे। शिविर में आयुष्मान कार्ड सुधारने हेतु दो प्रकरण, आधार कार्ड बनाने हेतु 22 आवेदन प्राप्त किया गया है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् लाभान्वित किया जा रहा है।

और भी

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की नफरत की राजनीति ‘‘बुलडोजर’’ पर हथौड़ा चलाया

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर कार्रवाई पर फटकार के बाद भी बेशर्मी से भाजपा नेता कह रहे हैं कि वह बुलडोजर चलाएंगे यानी सुप्रीम कोर्ट को चैलेंज कर रहे हैं और संविधान को ठेंगा दिखा रहे हैं। गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद का दायित्व निभा रहे व्यक्ति भी सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी और फटकार के बाद भी बुलडोजर चलते रहने का दावा कर रहे है । इस प्रकार का बयान देकर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। गृहमंत्री को तो कानून कायदा का पालन करवाने की जिम्मेदारी है। भाजपा के नेता क्या खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊंचा मानते है? वैसे भी भाजपा और आरएसएस कई बार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को बदलने की बात कह चुके हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा 400 सीट का जीतने दावा और लक्ष्य इसीलिए रखे थे ताकि वह इस देश का संविधान को बदल सके। वो संविधान जो लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है लोगों के साथ न्याय करता है।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की हिंसक विचारधारा और नफरत की राजनीति, बुलडोजर कार्यवाही पर हथौड़ा चलाकर भाजपा की सरकारों को चेता दिया कि देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान से चलेगा। भाजपा की तानाशाही और नफरत से नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर करवाई पर कड़ी सख्त टिप्पणी कर केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद बुलडोजर चलाने की सोच रखने वाले भाजपा का नेता तिलमिला रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता बुलडोजर से फूल वर्षा कर रहे थे, बुलडोजर दिखाकर लोगों को डरा रहे थे और सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे। सत्ता परिवर्तन के बाद पूरा प्रदेश ने देखा है किस प्रकार से गरीबों के मकान और दुकान पर रेहड़ी ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले रोजी रोजगार पर भाजपा की सरकार ने बुलडोजर चलाया था।
 
और भी

भाजपा सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले सदस्य बने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की राजधानी के पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता ग्रहण कर प्रक्रिया पूर्ण की। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित मंचस्थ अतिथियों ने भी इसके बाद सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश संग़ठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक,मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, विधायक विक्रम उसेण्डी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू,  प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, लक्ष्मी वर्मा, निरंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा, रामजी भारती, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, नवीन मारकंडे, विकास मरकाम, राकेश चंद्राकर, शालिनी राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश पांडे, आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई , प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, राजीव अग्रवाल, छगन लाल मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, श्याम नारंग, जिला महामंत्री सत्यम दुआ, डॉ. सलीम राज, अकबर अली महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा साहू, सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, शम्भू नाथ गुप्ता, सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे - इस सिद्धांत को लेकर भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी। जनसंघ के इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई। आज, उसी समर्पण और सिद्धांत के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता लेकर सोमवार को सदस्यता अभियान शुरू किया। आज प्रदेश में यह अभियान प्रारंभ हुआ है। श्री साय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की यात्रा जन संघ के रूप में शुरू हुई थी। सन 1980 में भाजपा के गठन को लेकर अब तक की राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ने अटल जी और अब श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई। श्री साय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियां ने भारत को एक नई पहचान दी है। मोदी की गारंटी पूरी करके भाजपा की हमारे प्रदेश सरकार ने अपार जन विश्वास अर्जित किया है। श्री साय ने कहा की सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है,और इसके लिए हम सब ज्यादा से ज्यादा समय देकर निर्धारित 50 लाख सदस्यता के लक्ष्य को पार करेंगे।

भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल जिसमे आंतरिक लोकतंत्र है:किरण देव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है। इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर है। इस अभियान की 4 सितम्बर से जिला और 5 सितम्बर से मंडल स्तर पर शुरुआत होगी। इस निमित्त प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का ब्यौरा देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा की सदस्यता अभियान में वे अपना अधिक से अधिक समय दे और इस अभियान में तेज गति से जुटे। भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है जिसका अपना संविधान है आंतरिक लोकतंत्र है जिसमे संविधान की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम चलते हैं भाजपा इसलिए पार्टी विद डिफरेंस है। श्री देव ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठ सदस्यता के लक्ष्य को रिकॉर्ड स्तर पर पूरा करें।

 देश और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान:अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा है। हमारी सरकारे अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है। धारा 370 समाप्त करके पार्टी ने अपने विचार को पुष्ट किया है। गरीब कल्याण के लिए अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा सरकारें कार्य कर रही है। श्री साव ने कहा कि पार्टी ने अपनी विचारधारा के लिए त्याग और तपस्या बलिदान किया। आपातकाल की यातना सही। भाजपा की विचारधारा के लिए पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देश समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कम कर रहे हैं। आज भाजपा सदस्यता अभियान के सर्वस्पर्शी हो यह अभियान केवल बीजेपी नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए है। 

जिन्हे भगवान जनसेवा के लिए चुनता हैं वो भाजपा में आते है:बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल में अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवशाली है। क्योंकि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बनने जा रहे हैं। हम भाजपा में इसलिए आए हैं क्योंकि भगवान ने हमें जन सेवा और देश सेवा के लिए भाजपा में भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने आए हैं। भाजपा नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। श्री अग्रवाल ने कहा की सदस्यता अभियान में हम सब योजना पूर्वक कार्य करके ज्यादा से ज्यादा समाज, वर्ग को भाजपा से जोड़ें।

भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है:डॉक्टर लक्ष्मण

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि आज हम भाजपा की सदस्यता देश और प्रदेश को मजबूत करने के लिए ले रहे हैं। भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी है। हमने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। धारा 370 हटाकर, राम मंदिर निर्माण कर, तीन तलाक कानून बनाकर हम अपने विचारों को साकार कर रहे हैं। अन्य राजनीतिक दल जाति पंथ और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। आज भाजपा पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में भी सरकार चला रही है। हमारे लिए नेशन फर्स्ट हमारा मंत्र है। इसलिए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य बनाकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े। 

भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने सदस्यता अभियान कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार किया और कहा कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ जब इतना भव्य है तो यह जरूर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेगा।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने सदस्यता अभियान पर रचित गीत का गायन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव व सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव ने किया।अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित सभी मंचस्थ अतिथियों का पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से इस स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मान किया गया।
और भी

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के मेघावी विद्यार्थियों को स्वेच्छा अनुदान से 3 लाख 45 हज़ार का चेक किया प्रदान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान जिले के 59 मेघावी विद्यार्थियों को स्वेच्छा अनुदान से 3 लाख 45 हज़ार का चेक प्रदान किया। कबीरधाम जिले के 59 मेघावी छात्राओं के हौसलों को उड़ान मिली है। इसमे कक्षा दसवीं के 49 मेघावी विद्यार्थी को 5-5 हजार रुपए की प्रतिमान से 2 लाख 45  हजार रुपए और कक्षा बारहवीं की 10 मेघावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए की प्रतिमान से 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में चेक प्रदान किया। 


उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और आईएएस, आईपीएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर जाने और डॉक्टरी एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में बेहतर कैरियर निर्माण के लिए मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की सीख दी और कहा कि कड़ी मेहनत से ही हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते है। सफलता की कोई शार्ट कट नही होता। उपमुख्यमंत्री ने कहा की आगे बढ़ने के लिए बेहतर संगति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें नशा से दूर रहना होगा। अच्छी किताबे और साहित्य का नियमित अध्ययन करना चाहिए।  इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया।
और भी