छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

सांसद-विधायक, आईजी-एसपी ने बीजापुर में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

 शहर के पुलिस लाइन में बीजापुर जिले में शहीद हुए दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ के अधिकारी, शहीद के परिजन और पुलिस विभाग के अधिकारी-जवान ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के उपरांत शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उपस्थित सांसद, विधायक सहित अधिकारियों ने कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किए।


ज्ञात हो कि जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी नंबर 02 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर  16 जुलाई 2024 को संयुक्त अभियान पर उक्त जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ की टीमों को विशेष अभियान में गई थी। अभियान  के दौरान 17 जुलाई के रात्रि 10 बजे थाना तर्रेम एरिया में  मंडीमरका  के जंगलों में आईईडी  विस्फोट से एसटीएफ बल के 02 जवान आरक्षक सत्तेर सिंह निवासी ग्राम बम्हनी, बाकुलवाही जिला नारायणपुर और आरक्षक भरत लाल साहू, निवासी लक्ष्मीनगर मोवा जिला रायपुर शहीद हो गए। इसके अलावा 04 जवान प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम नाग, आरक्षक संजय मंडावी, आरक्षक कोमल यादव, आरक्षक सियाराम शोरी घायल हो गये है।  घायल जवानों का उपचार जारी है और स्थिति सामान्य है।

 

 

और भी

राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद पटवारियों ने खत्म की हड़ताल

 राज्य में 8 जुलाई से जारी पटवारियों की हड़ताल गुरुवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद समाप्त हो गई। पटवारियों ने अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की थी, जिससे आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।


हड़ताल की समाप्ति
आज पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात की और ठोस आश्वासन मिलने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, सभी पटवारी आज से ही अपने काम पर वापस लौट आएंगे।

भुइंया पोर्टल में गड़बड़ी
पटवारियों की शिकायत है कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती हैं। उनके अनुसार, ऑनलाइन नक्शा बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से होना चाहिए, जो वर्तमान में संभव नहीं है। उन्होंने जिला स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना की मांग भी की। साथ ही, भूमि खरीद-बेच में रजिस्ट्री के साथ भुइंया पोर्टल पर अपडेट करने की आवश्यकता बताई। किसानों द्वारा बैंक में कर्ज चुका देने के बाद भी भुइंया पोर्टल में बंधक नहीं हटाने की समस्या को स्वतः समाधान करने का प्रावधान होना चाहिए।

पटवारियों के इस निर्णय से प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में सुधार होने की संभावना है और आम जनता को राहत मिलेगी।

 

 

और भी

सीएम साय की आज नई दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाकातें...

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री साय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मिलेंगे। इस मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री गडकरी के बीच इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आगामी परियोजनाओं को गति देना है। मुख्यमंत्री उसके बाद दोपहर 3 बजे होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पर अपने विचार रखेंगे।


इस कार्यक्रम में विकास, सुशासन, नक्सलरोधी अभियान की सफलता, नक्सलियों द्वारा पीड़ित लोगों की व्यथा, संस्कृति, पर्यटन आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे।

 

 

और भी

सिम बंद करने का मैसेज आए तो रहें सावधान, हो सकती है ठगी

  बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को सिम बंद होने का मैसेज किया जा रहा है। इसकी वजह केवाइसी प्रोसेस का कंप्लीट न होना बताया जा रहा है। जिन लोगों का केवाइसी प्रोसेस पूरा नहीं है, उनके सिम कार्ड को ट्राई बंद कर देगा।

इसके अलावा मैसेज में एक नंबर भी दिया हुआ है, जिसपर कॉल करके केवाइसी प्रोसेस को कंप्लीट किया जा सकता है। जिसके बाद आप अपने सिम को बंद होने से बचा सकेंगे। इस पर रायपुर बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि ये एक फ्रॉड मैसेज है। इसके माध्यम से ओटीपी मांग कर ठगी की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ता सावधान रहें।

किसी के साथ शेयर ना करें सिक्रेट जानकारी

जिसमें लोगों को ऐसे मैसेज और कॉल को इग्नोर करने को कहा गया है। इसके अलावा लोगों को मैसेज में बताए गए किसी भी नंबर पर कॉल करने से भी मना किया गया है। इससे आपका जरूरी डेटा गलत हाथों में पड़ सकता है, और आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। ऐसे फ्रॉड से खुद को बचाने के लिए किसी से भी अपनी बैंक डिटेल्स शेयर न करें। इसके अलावा किसी मैसेज या कॉल पर अगर संदेह होता है तो तुरंत चक्षु पोर्टल पर उसकी शिकायत दर्ज करवाएं।

 

 

और भी

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की की मौत, दो घायल

 कोरबा  जिले में एक बार फिर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बताती के पास हुई। बताया जा रहा है कि कोरकोमा निवासी प्रदीप राठिया अपनी बाइक में सवार हो कर जा रहा था, तभी विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिडंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त था कि दोनों बाइक छिटक कर सड़क से दूर फेंका गई। वहीं घटना में कैलाशनगर कोरकोमा निवासी प्रदीप राठिया की मौत हो गई।

 

जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी मिलते ही डायल 112 व पुलिस टीम स्थल पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घायलों को उपचार के लिए पहले करतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, तदुपरांत जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना की वजह तेज रफ्तार से वाहन चलाना है।

 

दोनों वाहन की गति काफी तेज थी, इसलिए चालक से नियंत्रित नहीं हो सकी और आपस में टकरा गए। पुलिस द्वारा घटना को रोकने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, पर तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और इससे लोगों की जान जा रही है।

 

 

और भी

रायगढ़ में बाइक की ठोकर से महिला की मौत

पत्थलगांव की ओर से आ रही बाइक की ठोकर से पैदाल आ रही एक महिला की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया है।

 

कापू थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे पत्थलगांव से धरमजयगढ़ की ओर राजेश टंडन बाइक में आ रहा था। कविता गोरे पति डोमन गोरे 26 निवासी माझा पारा कापू उसकी चपेट में आ गई। साथ ही साथ एक अन्य युवक को भी बाइक की ठोकर लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक और महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक का उपचार जारी है।

 

सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार की सुबह कदम चौक में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर कापू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश दी। परंतु ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्काजाम की जानकारी पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सहायता राशि 25 हजार रुपये पीडि़त परिवार को दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। लगभग तीन घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

 

 

और भी

जेल से छूटने के बाद शातिर चोर फिर करने लगे चोरी

अलग-अलग स्थानों से सात दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर भावेश जगत और सौरभ मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात को अंजाम दिया।

 

आरोपितों से जब्त चोरी की सभी सात वाहनों में थाना सरस्वती नगर, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, कोतवाली, सिविल लाइन और टिकरापारा में धारा कायम है। रायपुर में लगातार हो रही बाइक चोरी को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को और क्राइम की टीम को अलर्ट किया गया है।

इसी क्रम में मंगलवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट के पास दो चोर दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों एवं वाहन को चिह्नांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भावेश जगत और सौरभ मुखर्जी निवासी डीडी नगर का होना बताया।

 

टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह से वाहन जब्त किए गए।

 
और भी

बिलासपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

 बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मरीज की उम्र 66 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां बुजुर्ग को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

बिलासपुर में अचानक सामने आए कोरोना के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच करवा रहा है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

 

यह भी जानकारी ली जा रही है कि पिछले दिनों बुजुर्ग कहां-कहां गए थे। इन्हें शुगर हैं और कुछ दिनों पहले पैरालिसिस का अटैक भी आया था। बिलासपुर में करीब एक साल से भी ज्यादा समय बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप, ग्रामीण क्षेत्र संवेदनशील

 

इधर डायरिया को लेकर बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र संवेदनशील चल रहे हैं। बीते बुधवार को बिल्हा ब्लॉक के गांव नेवसा की 19 वर्षीय युवती और ग्राम मदनपुर निवासी 45 वर्षीय युवक की मौत डायरिया से हो गई।

 

उल्टी, दस्त की वजह से दोनों की हालत खराब हुई थी। रतनपुर में एक सप्ताह से डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। खासतौर से रतनपुर का महामाया पारा, करैहा पारा के साथ अन्य मोहल्ले में डायरिया फैला हुआ है।

 

 

और भी

बीजापुर में नक्सलियों के हमले में दो जवान शहीद

 बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो जवान बलिदान हो गए हैं। जबकि चार जवान घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण परेशानी आ रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगल में सर्चिंग से लौट रहे जवानों के ऊपर नक्सलियों ने घात लगाकर पाइप बम के माध्यम से आईईडी ब्लास्ट किया, इस घटना में जहां दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे, बुधवार को जवान वापस लौट रहे थे कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए पाइप बम को बीती रात तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगलों में  ब्लास्ट कर दिया। घटना में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह का बलिदान हो गया। जबकि पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।

 

घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है, फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना पर अभी तक किसी बड़े अधिकारी का बयान नहीं आया है।

और भी

टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त जांचने पहुंचे बीएसपी फिल्टर प्लांट

भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश ध्रुव टाउनशिप क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत मिलने पर बुधवार को बीएसपी के मरोदा फिल्टर प्लांट पहुंचे और निरीक्षण किये। इस दौरान कमिश्नर ने सप्लाई प्रणाली में पानी साफ  करने हेतु उपयोग किए जाने रसायन को चेक करवाया। पानी के सैंपल की जांच की तथा वहां के रजिस्टर एवं पानी साफ करने के लिए उपयोग की जाने वाले रसायन की मात्रा आदि का परीक्षण किया। फिल्टर प्लांट के अंदर पानी मानक के अनुरूप सही पाया गया। इसके पश्चात पूरी टीम सेक्टर-4 डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पहुंची। वहां पर भी पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। वहां से सप्लाई किया जा रहा पानी का भी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। वास्तविक जानकारी रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी। टीम द्वारा इस संबंध में बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ऐसी संभावना बन रही है कि पाइप लाइन या जॉइंट के समय कहीं पर लीकेज हो, जिसके कारण पानी मानक के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जगह-जगह जाकर घरों में पानी का सैंपल लिया जा रहा है। उसे लैब में जांच करने के लिए भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, श्री भार्गव, अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। आयुक्त देवेश ध्रुव ने बीएसपी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहा पीने का पानी गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए।

 


और भी

बीएसपी में हादसों को रोकने दिया जा रहा सुरक्षा प्रशिक्षण

 दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न कारखानों में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण नियमित रुप से प्रदान किया जा रहा है। जिस हेतु जिले के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के पर्यवेक्षण में भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इस सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रमिकों को विशेष रुप से शॉप फ्लोर ट्रेनिंग एवं जॉब-आधारित सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य संयंत्र में कार्य के दौरान श्रमिकों की दुर्घटनाओं की पूर्ण रुप से रोकथाम सुनिश्चित किया जाना है।

और भी

मेडिकल स्टोर्स संचालक पर सड़क किनारे मलबा रखने पर लगा जुर्माना

 दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के सख्त निर्देश के बाद लगातार स्व'छता को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन हर स्तर पर मानीटरिंग कर रही है।इस कड़ी में निगम कर्मी परम एवं एमएस धर्मकार ने अमले के साथ बुधवार को भवन निर्माण सामग्री का मलबा रखे जाने के मामले में निरन्तर निगरानी के तहत वार्ड क्रमांक 28 हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स में जैनम मेडिकोज के  द्वारा अवागमन क्षेत्र में सी एंड डी वेस्ट  रेत व गिट्टी रखने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही निरीक्षण के दौरान क्षेत्र बॉस पारा निवासी लालजी साहू द्वारा घर के  मलबे को गली में डालते हुए पकड़ा गया उन्हें भी तत्काल 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। ज्ञात हो कि निगम प्रशासन द्वारा स्व'छता को लेकर शहर वासियों को निरंतर हिदायत दी जा रही है कि वे खुले में कचरा ना फेंके और ना ही सड़क अथवा सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री रखें।भवन निर्माण सामग्री अथवा मलबा रखे जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।निगम अमले ने उक्त मेडिकल संचालक पर जुर्माना लगाने के साथ ही सड़क किनारे रखे मलबा को शाम तक हटाने निर्देशित किया है।

और भी

शहर में फिर एक्टिवा की चोरी,मामला दर्ज

 रायपुर शहर में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना हो गयी है।  ये मामला देवेन्द्रनगर थाने का है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर ने पिड़ित अनील कुमार नारंग निवासी नगरी सिहावा धमतरी की गेट 3 कपडा मार्केट पण्डरी  से  खडी एक्टीवा को चोरी कर ले गया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादवि की धारा 379 के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। 

 

 

और भी

कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणी पुरस्कार से हुए सम्मानित

 भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणी पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 16 जुलाई को कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग तरूण कनरार उपस्थित थे। तरुण कनरार ने शिरोमणि पुरस्कार समिति द्वारा अनुशंसित, मास्टर ऑपरेटर बैटरी ऑपरेशन राजेश कुमार एवं मास्टर ऑपरेटर कोक सार्टिंग प्लांट रामेश्वर प्रसाद को जून 2024 के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। तरूण कनरार ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी, श्री प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं संचालन कार्मिक अधिकारी एमटीटी एचआर-एल एंड डी सुश्री मारेपल्ली तन्मयी द्वारा किया गया।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं पर चर्चा,छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख रेल परियोजना जल्द होगी शुरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री  साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। 
इस दौरान उन्होंने राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजना धर्मजयगढ़-पत्थलगांव, लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना  और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना के जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना (240 किमी):
मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। यह पत्थलगाँव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ क्षेत्र को झारखंड से जोड़ेगी और कोरबा-धर्मजयगढ़ परियोजना के कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के माध्यम से औद्योगिक (कोरबा) क्षेत्र को लोहरदगा से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र को पूर्व में कोरबा और रांची के होकर मध्य भारत से जोड़ेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपये है।

अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना (200 किमी):
इस परियोजना की मांग आजादी से पहले 1925 में की गई थी। हालांकि, 1948 में मंजूरी मिलने के बावजूद  यह परियोजना अब तक अधूरी रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों को कनेक्ट करेगी। इस परियोजना के माध्यम से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में कोयला और अन्य खनिजों के परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 9000 करोड़ रुपये है।

खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना (277 किमी):
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना देश के पश्चिमी क्षेत्र में कोयला क्षेत्र, एसईसीएल और एमसीएल कोयला क्षेत्रों की निकासी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। यह बिलासपुर और रायपुर स्टेशनों को बायपास करते हुए बलौदाबाजार के समेत समृद्ध क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8000 करोड़ रुपये है।

रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना (140 किमी):
रेलवे पहले से ही दल्ली-राजहरा-रावघाट 95 किमी नई रेलवे लाइन का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि इस लाइन को जगदलपुर तक बढ़ाया जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा सके। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के खनिज समृद्ध क्षेत्र से इस्पात उद्योगों तक लौह अयस्क की निकासी के कुशल और पर्यावरण अनुकूल साधन प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3500 करोड़ रुपये है।

बैठक के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया और इन पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और रेलवे मंत्रालय इन्हें प्राथमिकता देगा।
और भी

डिप्टी सीएम शर्मा के निर्देश पर जलस्त्रोतों का क्लोरिनेशन-स्वच्छता अभियान शुरू

 कबीरधाम जिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सभी सार्वजनिक और निजी जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। जिले के सभी सार्वजनिक एवं निजी जल स्त्रोतों की स्वच्छता के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पीएचई विभाग इस कार्य मे लग गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।


जिले के विकासखण्डों में कुल 13,538 जल स्त्रोतों, जिसमें कुएं, हैण्डपंप, सोलर पंप आदि शामिल हैं, का क्लोरिनेशन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी बाहूल्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने इस कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य अमला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी है।



इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों में पांच-पांच दल गठित किए गए हैं, जो क्लोरिनेशन का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और ग्राम स्तर पर मितानिनों को भी इस कार्य में शामिल किया गया है।



उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मौसमी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के जल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पंचायत की टीम द्वारा विशेष कार्य किया जाना चाहिए।



इस अभियान से जिले के ग्रामीणों को शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति होगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। इसके लिए कलेक्टर को सभी संबंधित अधिकारियों का नियमित मॉनिटरिंग और अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 
और भी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर

 के पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। गतदिवस को रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, कपड़े इत्यादि वर-वधु को दिया गया तथा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया।  

इनमें से गोपालपुर, बोईरदादर की निवासी श्रीमती देवंती सिदार ने  और भगवानपुर निवासी श्रीमती भारती ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 16 जुलाई 2024 को हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वे अभी अपने अपने पति के साथ बेहद खुश है। गरीबी के कारण परिवार वालों के लिए शादी कराना बहुत बड़ी चुनौती थी पर इस योजना के चलते यह चुनौती आसानी से हल हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए हितग्राहियों कहा कि इस योजना ने हमारे माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर धूमधाम से विवाह करने समर्थ बना दिया।



छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महतारी वंदन योजना, महतारी जतन योजना, इनमें से और एक योजना है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कर माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है, जिनके घर में बेटियां होती है, उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है।

 

 

और भी

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर हादसा: ट्रक-बस की टक्कर में 20 लोग घायल

 रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग पर एक ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने टक्कर हुई है। इस हादसे में दोनो वाहनों के चालकों समेत सिटी बस के 20 से भी ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीर घायलों की मदद करते दिखे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस की सीटें उखड़ गई हैं, बस के अंदर हर तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

और भी