छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी
छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की बड़ी छूट
बुजुर्गों के दुख-दर्द को समझें और उन्हें उनकी सेवा का भरोसा दिलाए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए
धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर
छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी
राष्ट्रीय पोषण माह 2024: पोषण जागरूकता गतिविधियों में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौंडी के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्र-छात्राओं का संभाग स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक, कला महोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग मेनका चंद्राकर ने बताया कि धमतरी जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीडीह में संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 25 विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर बालोद जिलें का नाम रोशन किया। जिसमे से 12 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, 06 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान एवं 05 विद्यार्थियों तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसमें शिक्षक प्रतियोगिता एवं सेमी क्लासिकल एवं क्लासिकल गायन में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये है। जिसमें 13 विधाएं संगीत, 03 विधा कला संबंधी एवं 09 विधाएं साहित्यिक संबंधी रही है। जिसके अंतर्गत सोलो सांग में संजना पिस्दा को प्रथम, वोकल म्यूजिक में हेमेश्वर प्रथम, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में यश कुमार मंडावी प्रथम, वोकल म्यूजिक ट्राइबल ग्रुप में रश्मी, शशिकला, लल्नी, जतिन, झनेश ठाकुर, जतिन भंडारी प्रथम, क्लासिकल डांस सोलो में कृतिका प्रथम, फोक डांस में मीनाक्षी, तृष्किा, योगिनी एवं नीलिमा प्रथम, इंस्ट्रूमेंटल म्युजिक फोक ग्रुप गोपेश्वर, अभिनय, चंद्रकांत एवं देवनारायण द्वितीय, वोक म्युजिक पैट्रेयोटिक में गरिमा, मोक्ष, रामा एवं गीतांजली द्वितीय, विज्यूअल आर्ट 2-डी में द्वियांशु द्वितीय, 3-डी आर्ट में टिकेश्वर गावड़े द्वितीय एवं वोकल म्युजिक फोक सोलो में अनिशा तृतीय, वोकल म्युजिक क्लासिकल में खुशबु तृतीय, इंस्ट्रुमेंटल ट्राईबल में यंशु रावटे, भेश कुमार तृतीय, पेंटिग ट्राईबल में मीनाक्षी ताराम, स्टोरी टेलिंग हिन्दी में किंजल तृतीय तथा संस्कृत श्लोक में हेमाक्षी नायक को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
चोर गिरोह वाहन में 15 बकरी भरकर भागा, ग्रामीणों ने दौड़ाया
ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा और पाली विकासखंड में बकरी चोरी की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी है। एक-दो मामले में ही चोर पकड़ में आ सके, जबकि अधिकांश मामले में चोर नहीं पकड़े जा सके। चोरों ने पुनः एक ग्रामीण की कोठी में ताला तोड़ दिया और वहां बंधे 15 बकरा-बकरियों की चोरी कर भाग गए।
बकरी का पालन करने वाले परिवार ने चोरों को जंगल के रास्ते काफी दूर तक दौड़ाया, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ सके।
घटना पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम राहा की हैं। ग्राम में रहने वाले ग्रामीण जगदीश सिंह मरकाम का परिवार बकरियों की बिक्री कर परिवार का जीवकोपार्जन करता है। घर की एक कोठी में मरकाम परिवार 15 बकरियों को रखकर ताला लगा दिया था। इस बीच अज्ञात चोरों का गिरोह पहुंचा।
आधी रात गिरोह के सदस्य कोठी का ताला तोड़ बकरियों की चोरी कर अपनी गाड़ी में भरने लगे, तब बकरियों की आवाज सुन करग परिवार के सदस्यों की नींद खुली।
सदस्य बाहर निकले, तब उन्होंने बकरियों को गाड़ी पर रखते हुए देखा। मरकाम के स्वजनों ने जोर-जोर से चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्र करने का प्रयास किया, तब तक गिरोह के सदस्य फरार हो गए। मरकाम एवं ग्रामीणों द्वारा बाइक पर बकरी चोरों का पीछा किया गया, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। सभी चोर ग्राम बनवार की रास्ते जंगल की ओर भाग गए। मामले की सूचना चैतमा चौकी को दी गई। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
शासकीय महाविद्यालय गुरूर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के शासकीय महाविद्यालय गुरूर में ’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने महाविद्यालय के छात्रों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें जिससे प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। कार्यक्रम में डाॅ. कन्नौजे ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि शासकीय महाविद्यालय गुरूर में ’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ कार्यक्रम में स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यकम, रंगोली एवं ड्राईंग प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में गुरूर एसडीएम प्राची ठाकुर, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नंन्द किशोर शर्मा, उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे, शासकीय महाविघालय गुरूर के प्राचार्य खेमलाल रावटे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौंडी के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्र-छात्राओं का संभाग स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक, कला महोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग मेनका चंद्राकर ने बताया कि धमतरी जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीडीह में संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 25 विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर बालोद जिलें का नाम रोशन किया। जिसमे से 12 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, 06 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान एवं 05 विद्यार्थियों तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसमें शिक्षक प्रतियोगिता एवं सेमी क्लासिकल एवं क्लासिकल गायन में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये है। जिसमें 13 विधाएं संगीत, 03 विधा कला संबंधी एवं 09 विधाएं साहित्यिक संबंधी रही है। जिसके अंतर्गत सोलो सांग में संजना पिस्दा को प्रथम, वोकल म्यूजिक में हेमेश्वर प्रथम, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में यश कुमार मंडावी प्रथम, वोकल म्यूजिक ट्राइबल ग्रुप में रश्मी, शशिकला, लल्नी, जतिन, झनेश ठाकुर, जतिन भंडारी प्रथम, क्लासिकल डांस सोलो में कृतिका प्रथम, फोक डांस में मीनाक्षी, तृष्किा, योगिनी एवं नीलिमा प्रथम, इंस्ट्रूमेंटल म्युजिक फोक ग्रुप गोपेश्वर, अभिनय, चंद्रकांत एवं देवनारायण द्वितीय, वोक म्युजिक पैट्रेयोटिक में गरिमा, मोक्ष, रामा एवं गीतांजली द्वितीय, विज्यूअल आर्ट 2-डी में द्वियांशु द्वितीय, 3-डी आर्ट में टिकेश्वर गावड़े द्वितीय एवं वोकल म्युजिक फोक सोलो में अनिशा तृतीय, वोकल म्युजिक क्लासिकल में खुशबु तृतीय, इंस्ट्रुमेंटल ट्राईबल में यंशु रावटे, भेश कुमार तृतीय, पेंटिग ट्राईबल में मीनाक्षी ताराम, स्टोरी टेलिंग हिन्दी में किंजल तृतीय तथा संस्कृत श्लोक में हेमाक्षी नायक को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में किया श्रमदान
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सरकार आमजनों की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के साथ विकास कार्यो को तेजी से पूरा करनें प्रतिबद्ध: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश तथा राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रयास पर बलौदाबाजार विधान सभा क्षेत्र में विकास के लिए 15 अधोसंरचना कार्य स्वीकृत किये गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण के 15 कार्यो के लिए 74 लाख रुपए 10 हज़ार रुपए की सूची जारी की गई है। सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास के कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ में हर बूथ पर सुनी गई ‘मन की बात’ और बनाए गए सदस्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री आवास में 'मन की बात' सुनी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतसिंह सिसोदिया, भाजपा नेता कमलचंद भंजदेव जी, अंजय शुक्ला एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना से दिव्यांग श्री बाबू लाल के सपनों को मिला नया आयाम
प्रदेश में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के पहल ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’’ के माध्यम से ऐसे पात्र वनवासी हितग्राहियों का चयन कर पक्का मकान बना कर दिया जा रहा है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण के वनांचल कनकबीरा और आश्रित ग्रामों के श्री नारद खुड़िया, श्रीमती गायत्री यादव, श्री देवानंद खुड़िया जैसे कई पीएम आवास हितग्राही परिवार हैं जिनका ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’’ के तहत पक्का मकान, बनाया गया है।
गंगरेल में होगा 5-6 अक्टूबर को होगा जल-जगार महोत्सव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से प्रदेश में गर्मियों में अप्रत्याशित भू जल स्तर में हो रहे गिरावट से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। धमतरी जिले के गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को जीवनदायनी महानदी के तट पर जल-जगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से अभिषेक किया जायेगा। इसके साथ ही लोगों को जल संरक्षण में अपना पूरा पूरा योगदान देने प्रोत्साहित किया जाएगा।

