हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी का दौरा करेंगे। यहां वे स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को बताया कि वह 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। माना जाता है कि यहां विवेकानंद को 'भारत माता' के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी। प्रधानमंत्री ने 2019 के चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में इसी तरह का ध्यान लगाया था।

और भी

4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : मोदी

दुमका: झारखंड के दुमका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी, ये मोदी की गारंटी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जेएमएम और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।

न लोगों ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी लूट लिया। आपको झारखंड को इन लोगों से मुक्ति दिलानी ही होगी। 

नरेंद्र मोदी ने कहा जेएमएम और कांग्रेस झारखंड को हर तरह से लूट रहे हैं। यहां इतने खूबसूरत पहाड़ है, लेकिन झारखंड की चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है।JMM, कांग्रेस, RJD खुले आम बेशर्मी के साथ धमकी दे रहे हैं, वो कहते हैं कि मोदी को हटाना है, वे ऐसा क्यों कह रहे है? ताकि फिर से उनको घोटाले करने का मौका मिल सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था। आप याद करें 2014 में मोदी के आने से पहले रोज-रोज घोटाले होते थे। कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लूटती थी। मोदी ने वो सब बंद कर दिया। जनता का पैसा आज जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है।

और भी

'रेमल' ने असम में मचाई तबाही : भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव

गुवाहाटी: चक्रवात रेमल ने आज मंगलवार को असम में तबाही मचा दी। चक्रवात के कारण उत्पन्न गंभीर मौसम के कारण कई पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे भी प्रभावित हुए। बता दें कि असम में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। चिरांग, गोआलपाड़ा, बक्‍सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकंडी और करीमगंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ढुबरी, दक्षिण सालमारा, बोंगाईगांव, बजाली, तुमुलपुर, बारपेटा, नलबाड़ी, मोरीगांव, नागांव, होजाई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण कल शाम से गुवाहाटी सहित अधिकतर प्रभावित जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई जिलों में प्रशासन ने आज एहतियात के तौर पर स्‍कूल बन्‍द कर दिए हैं। पूर्वोत्‍तर फ्रंटियर रेलवे ने भी कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं। असम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के मुख्‍य क्षेत्र विशेषकर ढुबरी, गोआलपाडा, दक्षिण सालमारा-मंकाचार, बोंगाईगांव और बारपेटा जिलों में आवश्‍यकतानुसार नावें चलाई जा सकती हैं। बाराक घाटी जिलों की बाराक और कुसियारा नदियों में भी नावें चलाई जा सकती हैं।

राज्‍य सरकार ने चक्रवाती तूफान रेमल के कारण बारिश और तेज हवाओं को ध्‍यान में रखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्‍यापक प्रबंध किए हैं। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तैनात हैं। नियंत्रण कक्ष भी स्‍थापित किये गये हैं। लोगों को स्‍थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करने को कहा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज गोआलपाड़ा, दिमा हसाओ, कछार और करीमगंज जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

 

और भी

पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, घंटों बाधित रही आवाजाही

कोलकाता: बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना लगभग सुबह 07:05 बजे घटी, जब ट्रेन को डाउन मेन लाइन से रिवर्सेबल लाइन पर ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


पटरी से उतरने के कारण डाउन मुख्य लाइन अवरुद्ध हो गई और अप मुख्य लाइन प्रभावित हुई, जिससे हावड़ा-बैंडेल मुख्य लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई की गई और हावड़ा से दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को सुबह 7:10 बजे घटनास्थल पर बुलाया गया।

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा,”जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं, और पटरी से उतरने का कारण निर्धारित करने के लिए एक विस्तृत जांच की जाएगी। यात्रियों और रेलवे कर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।”

ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू
डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही 08:18 बजे फिर से शुरू हुई। कौशिक मित्रा ने कहा,”अप मेन लाइन पर ट्रेनों को वर्तमान में हावड़ा से अप हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन के माध्यम से डायवर्ट किया जा रहा है और बेलूर में अप मेन लाइन पर पुनर्निर्देशित किया जाता है।”

 

 

और भी

राहुल के चढ़ते ही इंडी गठबंधन की जनसभा का मंच धंसा...

पटना: पटना के पालीगंज में राहुल गांधी की जनसभा के दौरान अचानक मंच का एक हिस्सा धंस गया। राहुल गांधी जैसे ही मंच पहुंचे, वैसे ही मंच धंस गया। मंच पर इंडी गठबंधन के नेता भी मौजूद थे। हालांकि, समय रहते राजद प्रत्याशी मीसा भारती और उनके अंगरक्षकों ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।  


राहुल गांधी ने पालीगंज की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि देश में गरीब और गरीब, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है? नरेंद्र मोदी पहले सोचतें हैं और फिर जवाब देते हैं- क्या मैं सबको गरीब बना दूं? यह पीएम नरेंद्र मोदी की सोच है। देश के गरीबों के लिए नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया। आपने टीवी पर किसी गरीब किसान, मजदूर, युवा के साथ पीएम मोदी को देखा है क्या? लेकिन, अंबानी की शादी में जरूर देखा होगा। 10 करोड़ की घड़ी के साथ देखा होगा। अदाणी के साथ गले मिलते हुए देखा होगा।  

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी महालक्ष्मी योजना पर काम शुरू हो जाएगा। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी और एक महिला का नाम चुना जाएगा। करोड़ों महिला आठ हजार रुपया अकाउंट में मिलेगा। करोड़ों लोगों के अकाउंट में पैसा जाएगा।पीएम मोदी पर हमला बोलते कहा कि ईडी से बचने के लिए कहते हैं बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं, परमात्मा लेते हैं। मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं?
 
पीएम मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला। अरबपतियों ने इस पैसे से विदेशों में बिजनेस किया। देश की अर्थव्यवस्था को कोई फायदा नहीं हुआ। जब हम गरीबों को पैसा देंगे तो वे लोग अपने गांव-शहर में यह पैसा खर्च करेंगे। सामान की डिमांड बढ़ेगी तो बंद फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी। फिर उन्हीं फैक्ट्रियों में हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे देश का विकास होगा।
 

 

और भी

मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार

 लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एमपी- एमएलए मेरठ की अदालत से आईपीसी की धारा 147, 436 और 427 के तहत विचाराधीन आपराधिक मुकदमे में विधायक रफीक अंसारी के खिलाफ जारी वारंट को चुनौती दी गई थी।

मुकदमे में सितंबर 1995 में 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। उसके बाद याची के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर संबंधित अदालत ने अगस्त 1997 में संज्ञान लिया था। रफीक अंसारी अदालत में पेश नहीं हुए थे।

12 दिसंबर 1997 को गैर-जमानती वारंट जारी हो गया था। इसके बाद बार-बार 101 गैर-जमानती वारंट जारी हो गए। धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की प्रक्रिया के बावजूद रफीक अंसारी अदालत में पेश नहीं हुए और हाईकोर्ट चले गए।

उनके वकील ने तर्क दिया था कि 22 आरोपियों को 15 मई 1997 के फैसले में बरी कर दिया गया। ऐसे में विधायक के खिलाफ कार्रवाई रद होनी चाहिए। वहीं, कोर्ट ने इस मामले में डीजीपी को निर्देश दिए थे कि रफीक अंसारी के खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी किए गए गैर- जमानती वारंट की तामील सुनिश्चित करें।

और भी

केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश- 7 दिन बढ़ा दें अंतरिम बेल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत को और 7 दिनों तक बढ़ाए जाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया है कि जेल जाने के बाद अब तक अरविंद केजरीवाल का 7 किलो वजन कम हो चुका है। इसके अलावा केजरीवाल का कीटोन लेवल भी काफी ऊंचा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम बेल दी थी जिसकी अवधि 1 जून को समाप्त हो जाएगी।

 

 

और भी

बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, तेज बारिश

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान रेमल का कहर पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों पर दिखाई देने लगा है। लैंडफॉल की प्रक्रिया आधी रात से शुरू हो चुकी है। इस दौरान समुद्र में चक्रवाती तूफान की अधिकतम रफ्तार 135 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में खूब बर्बादी देखने को मिल रही है। इसका असर बीरभूम, पूर्वी बर्धमान, नदिया, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहा है।

सुंदरबन में तबाही

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीती रात चक्रवात रेमल ने खूब तबाही मचाई। सुंदरबन में आज सुबह कई पेड़ गिरे हुए पाए गए।

 

 

और भी

राजकोट अग्निकांड : अब भी एक परिवार के 5 लोग लापता

28 लोगों की हो चुकी है मौत

राजकोट: राजकोट अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। शनिवार को इस खौफनाक मंजर से रूबरू होने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे हादसे की आंखोदेखी कहानी बताई, कि कैसे 5 मिनट के अंदर सामान्य सी आग आसमान छूने लगी। वहां पास में मौजूद चाय बेचने वाले  महेश भरवाड़ ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों में अफरा तफरी मच गई। महेश भरवाड़ ने बताया कि जब आग लगी तब मैं गेमिंग जोन के पास ही मौजूद था। मैं बगल में चाय देने आया था। उस वक्त अचानक कुछ ब्लास्ट होने की आवाज आयी थी। शुरुआत में शाम के वक्त 5.35 बजे आग लगी। तब सामान्य सी दिखायी देने वाली आग पांच मिनट में विकराल हो गई। आग लगने की वजह से कुछ लोग एल्युमीनियम शेड के ऊपर से बाहर की तरफ उतरने की कोशिश कर रहे थे। महेश ने बताया कि उस वक्त कुछ लोगों को हमनें बाहर उतारने की कोशिश की। लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक के सिर पर ज्यादा चोट लगी थी।  

एक ही परिवार के पांच लोग लापता

इधर, गेमिंग जोन में आग लगने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों में से पांच लोग मिसिंग हैं। परिवार के मुखिया चंद्रसिंह जडेजा ने कहा कि मेरे परिवार के सात लोग गेमिंग जोन में मौजूद थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं। एक का गिरिराज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और एक पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद परिवार के पांच लोग मिसिंग हैं। हमारे परिवार के लोगो के DNA सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।

 

 

और भी

पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलेगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने मीडिया के लिए जारी संदेश में दी जानकारी

भोपाल:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 5 जून पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी पर्व तक जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए संपूर्ण प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। अभियान की अवधि में हर जिले में जल के स्रोतों, जैसे नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियों आदि को स्वच्छ रखने और आवश्यकता होने पर उनके गहरीकरण के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। यह कार्य जनसहभागिता से से होगा। इससे जल स्रोतों के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने और जनसामान्य का जल स्रोतों से जीवंत संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी। गंगा दशमी पर्व माँ गंगा का अवतरण दिवस है और माँ गंगा से ही भारतीय संस्कृति विश्व में जानी जाती है। शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व जनप्रतिनिधि करेंगे और जिला कलेक्टर गतिविधियों का समन्वय करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।

 

 

और भी

कतार ने नजर आए केजरीवाल, सोनिया-राहुल-प्रियंका ने भी किया मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार संग मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। केजरीवाल ने लोगों से तानाशाही विचारधारा के खिलाफ मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार सुबह नई दिल्ली सीट के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक सेल्फी भी ली। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस सीट पर मतदान किया है वहां से इस बार कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।



राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ लोढ़ी रोड के मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें इंडी गठबंधन के साथ होने पर गर्व है।

दिल्ली सीट पर नहीं है कांग्रेस का उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन के चलते नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती मैदान में हैं। उनके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सोनिया, राहुल व प्रियंका तीनों ने ही इस बार आम आदमी पार्टी को वोट किया। राहुल और सोनिया एक साथ मतदान करने पहुंचे थे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों ने भी दिल्ली में मतदान किया। मतदान के उपरांत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्वास जताया कि लोकसभा के इन चुनावों में इंडिया गठबंधन जीतेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई देशभर में सबसे बड़े मुद्दे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने आपसी मतभेद अलग रखकर भारत संविधान व लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।

58 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए 1.14 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया, रामबीर सिंह बिधुड़ी व प्रवीण खंडेलवाल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की ओर से कन्हैया कुमार, जयप्रकाश अग्रवाल, महाबल मिश्रा, उदित राज, कुलदीप कुमार, सहीराम व सोमनाथ भारती उम्मीदवार हैं।

और भी

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत कई राजनीतिक नेताओं ने किया मतदान

 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने दिल्ली में अपना वोट डाला। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मतदान जिम्मेदारी और शक्ति दोनों है। भारत दुनिया का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।"



मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने भी आज मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपने मतदान केंद्र पर सबसे बुजुर्ग नागरिक के तौर पर वोट डालकर खुशी व्यक्त की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी आज मतदान किया। उन्होंने रांची में अपना वोट डाला। मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, "मैं सभी मतदाताओं ने अपील करती हूं कि वे आज के दिन को छुट्टी समझकर घर पर न बैठे। आप सबकी जिम्मेदारी है, जिसे आपको पूरा करना चाहिए।"

 

 

और भी

लोकसभा चुनाव : शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत वोटिंग

 नई दिल्ली: सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, बांसुरी स्वराज, राज बब्बर और कन्हैया कुमार जैेस नेता चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है। शाम पांच 5 बजे तक देश में 57.70 फीसदी मतदान हो चुका है।

जानिए राज्यवार मतदान प्रतिशत
    उत्तर प्रदेश 52.02
    ओडिशा 59.60
    जम्मू कश्मीर 51.35
    झारखंड 61.41
    पश्चिम बंगाल 77.99
    बिहार 52.24
    दिल्ली एनसीआर 53.73
    हरियाणा 55.93

और भी

कोर्ट ने विभव कुमार को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी विभव कुमार की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विभव कुमार को चार दिनों यानी 28 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में विभव कुमार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विभव कुमार 28 मई तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। विभव के वकील ने एक बार फिर इस केस में आरोपी की गिरफ्तारी की जरूरत पर सवाल खड़ा किया। इस दलील के साथ विभव के वकील ने अरनेश कुमार मामले में दी गई कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला भी दिया।

और भी

नायब तहसीलदार के ड्रायवर के साथ हुई मारपीट, आयुक्त एवं एडीजीपी ने की समीक्षा

उमरिया: उमरिया जिले में नायब तहसीलदार के ड्रायवर के साथ हुई मारपीट की घटना की आयुक्त शहडोल संभाग बी एस जामोद, एडीजीपी डी सी सागर ने उमरिया पहुंचकर समीक्षा की तथा घायल डाइवर से अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। एडीजीपी शहडोल जोन ने आरोपियो की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। कमिष्नर शहडोल संभाग एवं एडीजीपी ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर धरणेन्द कुमार जैन बताया कि मारपीट करने वाले लोगों की घेराबंदी की गयी है। एक अपराधी गिरफ्तार भी किया जा चुका है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती डाइवर तथा उनके परिजनों से मुलाक़ात की तथा चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

 

 

और भी

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की एमर्जेन्सी लैंडिंग, पायलट व यात्री सुरक्षित

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में छह श्रद्धालु समेत सात लोग सवार थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, घटना सुबह सात बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी। इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।

और भी

जानलेवा हुई गर्मी, लू से 300 चमगादड़ों की मौत...

डूंगरपुर: राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है और तप रहा है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं।तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। तापमान में वृद्धि का रिकॉर्ड टूट रहा है। डूंगरपुर में एक दिन पहले तापमान 46 डिग्री पार कर गया। गर्मी का प्रकोप इंसानों के साथ जीव जंतुओं पर भी देखा जा रहा है। धूप और लू से झुलसकर जीव जंतु दम तोड़ रहे हैं। राजकीय पुस्तकालय के पास पेड़ पर लटके 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई।

मौत के बाद चमगादड़ पेड से नीचे गिर गए। चमगादड़ों के शव सड़ने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। वर्तमान में लोग बदबू से परेशान हैं। राजकीय पुस्तकालय के पेड़ सैकड़ों चमगादड़ों का बसेरा है। पुस्तकालय के पास आबादी क्षेत्र भी है। कुछ दिनों से चमगादड़ों की मौतों का सिलसिला जारी है। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी गयी। प्रशासन की टीम ने चमगादड़ों के शवों को सुरक्षा व्यवस्था अपनाते जमीन में गाड़ दिया।

मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के तेवर और तेज होने का पूर्वानुमान है। इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है। बता दें कि 10 दिनों से तापमान 40 डिग्री पर बना हुआ था। कल 40 से बढ़कर पारा 46 डिग्री पार कर गया। राजस्थान के डूंगरपुर में तेज गर्मी और लू ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तीखी धूप और गर्मी जीव जंतुओं के लिए भी आफत साबित हो रही है। विशेषज्ञों की मानें तो तापमान 40 डिग्री के पार होने से चमगादड़ों के जीवन को खतरा होता है।

और भी

आदमखोर बाघ की तलाश जारी, 36 गांवों में अलर्ट

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के 36 गांवों में वन अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके पीछे की वजह है आदमखोर बाघ। राजधानी भोपाल से सटे रायसेन के वन क्षेत्र में बाघ ने एक बुजुर्ग का शिकार कर लिया था। तभी से वन विभाग बाघ की तलाश में जुटा है।

एक वन अधिकारी ने बताया कि रायसेन जिले के नीमखेड़ा गांव निवासी मनीराम जाटव (62) का आधा खाया हुआ शव बुधवार को भोपाल जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर रायसेन वन प्रभाग के पूर्वी क्षेत्र में मिला था। इस हमले से गांवों में दहशत फैल गई है, क्योंकि भोपाल के आसपास के जंगली इलाकों में ऐसे शिकार अनसुने हैं।

रायसेन संभागीय वन अधिकारी विजय कुमार ने बताया, हम बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। शुक्रवार को 150 वर्ग किमी में फैले 36 गांवों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। लोगों से तब तक जंगलों में न जाने के लिए कहा गया है जब तक कि जानवर पकड़ न लिया जाए और वन विभाग उन्हें सूचित न कर दे। उन्होंने कहा कि बाघ को इधर-उधर घूमते और बार-बार अपना स्थान बदलते देखा गया है।

और भी