हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख

 नई दिल्ली: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए जानलेवा हमले की खबर पर पीएम मोदी ने दुख जताया और इसे हमले के कायरतापूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। बुधवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को कई गोलियां मारी गईं, जिसने इस छोटे से देश को झकझोरकर रख दिया और पूरे यूरोप में इसकी गूंज सुनाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा 'स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुई गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा पहुंचा। मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करता हूं और पीएम फिको के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल समय में भारत स्लोवाकिया के लोगों के साथ खड़ा है।' खबर के अनुसार, रॉबर्ट फिको बुधवार को स्लोवाकिया के शहर हैंडलोवा में अपने समर्थकों से मिल रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने रॉबर्ट फिको को करीब से पांच गोलियां मार दी। इस हमले में रॉबर्ट फिको गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने मौके से ही आरोपी हमलावर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान जुराज सिनटुला (71 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोपी एक कवि है और बताया जा रहा है कि वह, रॉबर्ट फिको की नीतियों से नाराज था और इसी के चलते उसने फिको पर हमला किया।

रॉबर्ट फिको का जन्म साल 1964 में हुआ और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्लोवाकिया की आजादी के बाद कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य के तौर पर की। रॉबर्ट फिको के पास कानूनी की डिग्री है और उन्हें वकालत का लंबा अनुभव है। स्लोवाकिया की राजनीति में रॉबर्ट फिको एक बड़ा नाम हैं। रॉबर्ट फिको ने साल 1992 में स्लोवाकिया की संसद का चुनाव लड़ा और साल 1999 में वह स्मेर (डायरेक्शन) पार्टी के अध्यक्ष बन गए थे। रॉबर्ट फिको का झुकाव वामपंथी विचारधारा की तरफ है और उन्हें रूस समर्थक नेता माना जाता है। बीते साल ही रॉबर्ट फिको स्लोवाकिया के पीएम चुने गए और यह उनका बतौर पीएम चौथा कार्यकाल है। रॉबर्ट फिको ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका और नाटो देशों के रुख की आलोचना भी की थी, जिसके चलते उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। 

और भी

चार जून के बाद भाजपा के नेता खोलेंगे झूठ के विश्वविद्यालय: अखिलेश

 लखनऊ: समाजवादी पाटी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी शिकस्त होने जा रही है और हार चुके भाजपा के नेता झूठ के स्कूल कालेज और विश्वविद्यालय खोलेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में श्री यादव ने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होंगे। देश की 140 करोड़ की जनसंख्या भाजपा को 140 सीट का आंकड़ा भी छूने नहीं देगी।

उन्होने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल रखने का चुनाव है। भाजपा सत्ता में आती है तो संविधान बदल देगी मगर देश की जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है और इसलिये मोदी सरकार की विदाई तय है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भाजपा के रिटायर नेता झूठ बाेलने के स्कूल कालेज और विश्वविद्यालय खोलेंगे क्योंकि वे झूठ बोलने में माहिर है मगर इस बार उनका झूठ काम नहीं आयेगा।

और भी

केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड में केदारनाथ धाम की यात्रा को शुरू हुए 4 दिन बीत चुके हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हाल ही में आए एक ताजे आंकड़े के मुताबिक, 4 दिन की यात्रा में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 1 लाख के पार हो चुकी है। उत्तराखण्ड में 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर खोले गए थे। श्रद्धालुओं में चारधाम यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोग केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

 

 

और भी

सीएए के तहत 14 लोगों को मिला नागरिकता प्रमाण पत्र

नई दिल्ली: नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत 14 शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र का पहला सेट बुधवार को राजधानी दिल्ली में सौंपा गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने ये प्रमाणपत्र उनलोगों को सौंपे। इससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। गृह मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी दी है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) इस साल 11 मार्च को देश में लागू हो गया था। नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था। बाद में इस विधेयक को राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया था। सीएए के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता लेने में आसानी होगी।

सीएए को बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करने के लिए दिसंबर 2019 में अधिनियमित किया गया था, जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।  नागरिकता अधिनियम में देशीयकरण द्वारा नागरिकता का प्रावधान किया गया है। आवेदक को पिछले 12 महीनों के दौरान और पिछले 14 वर्षों में से आखिरी साल 11 महीने भारत में रहना चाहिए। कानून में छह धर्मों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) और तीन देशों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान) से संबंधित व्यक्तियों के लिए 11 वर्ष की जगह छह वर्ष तक का समय है।
 
कानून में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी नियम का उल्लंघन किया जाता है तो ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

और भी

कुरुद में प्रदीप मिश्रा की शिव कथा 16 से, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

धमतरी: कथा वाचक पंड़ित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा वाचन कार्यक्रम के लिए पुलिस ने मार्ग व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है। 16 से 22 मई तक वृद्धि विहार भरदा चौक राजिम रोड़ कुरूद में कथा वाचक पंड़ित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथन वाचन के दौरान ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पुल से ग्राम भरदा चौक तक सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।


पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार 16 से 22 मई तक कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले का कार्यक्रम नियत है। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 16 से 22 मई 4 तक को प्रातः 11 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल से ग्राम भरदा चौक तक सभी प्रकार की वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

16 से 22 मई  तक भारी वाहन के लिए राजिम कठोली से कुरूद धमतरी की ओर धमतरी कुरूद से राजिम की ओर एवं मगरलोड से कुरूद धमतरी की ओर एंव कुरूद धमतरी से मगरलोड की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

डाइवर्सन रुट :
राजिम नवापारा कठोली से भारी बडी वाहन गोजी आलेखूटा कोडेबोड होकर धमतरी एंव रायपुर की ओर जावेगी ।
धमतरी रायपुर की ओर से राजिम जाने वाले भारी वाहन कोडेबोड आलेखुटा गोजी होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी।
मगरलोड मेघा की ओर से आने वाले भारी वाहन गाडाडीह परखंदा सिरसिदा मौरीखुर्द होकर नारी गोजी की ओर से कुरूद रायपुर की ओर जावेगी ।
राजिम मगरलोड की ओर से आने वाले भारी वाहन मोंहदी, सरगी, सोनेवारा, भोथा, बोरसी होते हुए सलोनी, जंवरगांव, मथुराडीह मोंड़ से भोयना होते धमतरी जायेगें।
राजिम नवापारा कठोली से होकर छोटी चारपहिया दोपहिया वाहन मौरीखुर्द से सिरीं परखंदा गाड़ाडीह होकर उमरदा से कुरूद कालेज होकर कुरूद धमतरी की ओर जावेगी।
धमतरी कुरूद की ओर से मगरलोड राजिम जाने हेतु कुरूद कालेज से होकर नहर मार्ग से होते हुये उमरदा से गाडाडीह परसवानी मेघा होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी।

पार्किंग व्यवस्था :
महासमुंद राजिम, नवापारा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था नवापारा, कठोली, नारी, कुहकुहा, दहदहा की ओर आकर ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल के बाये ओर में अपनी वाहन पार्क करेगें, एंव व्हीआईपी वाहन भारतमाला ओवरब्रीज के आगे 100 मीटर दाहिने ओर अपनी वाहन में पार्क करेगें, वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।

गरियाबंद नगरी सिहावा मगरलोड की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एंव रूट व्यवस्था मेघा परसवानी गाडाडीह से होकर भारतमाला ओवरब्रीज क्रांसिंग के पास इन्वेंचर स्कूल मोड़ के दाहिने ओर अपनी वाहन पार्क करेंगे, एंव व्हीआईपी वाहन इन्वेंचर स्कूल ड्रायर्वसन पांईंट से 100 मीटर आगे बांये ओर अपनी वाहन पार्क करेगें। वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।

कांकेर, बालोद, दुर्ग, धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था कुरूद बायपास से सूर्य नमस्कार चौक, कृष्णा राईस मिल आकर बांये ओर अपने वाहन पार्क करेगें एंव व्हीआईपी कृष्णा मिल से आगे चरमुडिया मोड के पहले दाहिने ओर अपने वाहन पार्क करेगें वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पहुचने हेतु निर्देश -
महासमुंद राजिम नवापारा से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
गरियाबंद, नगरी, सिहावा, मगरलोड से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम उमरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
कांकेर बालोद दुर्ग धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम चरमुडिया मोड़ ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।

 

 

और भी

तानाशाही ताकतों के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही है : कल्पना सोरेन

कोडरमा:  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान को बदलने की सोच रखने वाली तानाशाही ताकतों के खिलाफ इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए इस बार कमर की पेटी बांधकर तैयार है।

कल्पना सोरेन मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तीसरी में इंडिया गठबंधन के तहत सीपीआई (एमएल) के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने लोगों से संसद में झारखंड की आवाज मजबूती से रखने वाले प्रतिनिधि भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर झारखंड के मुद्दों को भूल जाने वाले और मौन धारण करने वालों को सबक सिखाने की जरूरत है। 13 मई को झारखंड की चार सीटों के चुनाव में जनता ने तानाशाही ताकतों को वोट की चोट देकर अपना आक्रोश दिखाया है।

केंद्र की सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों पर उनकी गिद्ध दृष्टि है। कोयला-लोहा से लेकर दामोदर-बराकर तक का पानी का लाभ दूसरों को दिया जा रहा है। कोडरमा में अभ्रक उद्योग की बदहाली की चर्चा करते हुए उन्होंने इसके लिए स्थानीय सांसद और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि इलाके में एक बड़ी आबादी अभ्रक खनन से जीवन-यापन करती है। लेकिन, कोई वैध खदान नहीं होने के कारण लोगों को बिचौलिए का सहारा लेकर काम करना पड़ता है। खदान धंसने जैसी भी खबर हमारे सामने आती रहती है। लोगों ने कोडरमा से जिन जनप्रतिनिधियों को जिताया था, उन्होंने यहां के मुद्दों पर कभी काम नहीं किया। हेमंत सोरेन की सरकार ने इस समस्या को सुलझाने का प्रयास किया था। सही तरीके से अभ्रक खनन प्रारंभ करवाने के लिए फेडरेशन बनाया था।

 
और भी

भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए किया 10 साल का करार

नई दिल्ली:  भारत ने सोमवार को ईरान के दक्षिण-पूर्वी तट स्‍थित चाबहार बंदरगाह पर शाहिद बेहिश्ती टर्मिनल के विकास और संचालन के लिए ईरान के साथ 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। ईरान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि तेहरान में इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) और ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत, सरकारी स्वामित्व वाली आईपीजीएल लगभग 120 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी, जबकि वित्तपोषण में अतिरिक्त 250 मिलियन डॉलर होंगे, जिससे अनुबंध का मूल्य 370 मिलियन डॉलर हो जाएगा, ईरानी सड़क और शहरी विकास मंत्री मेहरदाद बजरपाश ने तेहरान में पत्रकारों को बताया।

समझौते पर सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए, जो व्यस्त लोकसभा चुनाव अभियान के बीच इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए तेहरान गए थे। सोनोवाल ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर के साथ दोनों देशों ने चाबहार में भारत की दीर्घकालिक भागीदारी की नींव रखी है।

नया समझौता 2016 में हस्ताक्षरित पहले के समझौते की जगह लेता है, जिससे भारत को चाबहार बंदरगाह में शहीद बेहिश्ती टर्मिनल को संचालित करने की अनुमति मिलती है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जाना था।

सोनोवाल ने समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि चाबहार बंदरगाह का महत्व भारत और ईरान के बीच एक मात्र माध्यम के रूप में इसकी भूमिका से कहीं अधिक है। यह भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण व्यापार धमनी के रूप में कार्य करता है।

सोनोवाल ने कहा कि इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाने से चाबहार बंदरगाह की व्यवहार्यता और दृश्यता पर कई गुना प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, चाबहार न केवल भारत का निकटतम ईरानी बंदरगाह है, बल्कि यह समुद्री दृष्टिकोण से भी एक उत्कृष्ट बंदरगाह है।

भारत ईरान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों तक माल पहुंचाने के लिए चाबहार बंदरगाह पर एक टर्मिनल विकसित कर रहा है। ईरान के साथ नया समझौता पाकिस्तान में कराची और ग्वादर बंदरगाह को दरकिनार करते हुए ईरान के जरिए दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के बीच एक व्यापार मार्ग खोलेगा।

इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में कहा कि यह समझौता बंदरगाह से बड़े निवेश और अधिक लिंकेज के लिए मार्ग प्रदान करेगा।

और भी

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या

जलगांव:  पिछली पीढ़ी के दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। वह छुट्टी पर अपने पैतृक शहर गया था।

कापड़े (39) ने अपनी सरकारी बंदूक से गले में गोली मार ली। उसके परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं।

जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना बीती रात (बुधवार) 1.30 बजे की है। उसने क्यों आत्महत्या कि इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। शिंदे ने बताया,  प्राथमिक जांच से लगता है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया है, लेकिन हम जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

कापड़े का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और जान-पहचान के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एसआरपीएफ के भी स्वतंत्र जांच करने की संभावना है क्योंकि जवान वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात था।

और भी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन

भोपाल:  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया का नई दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। सिंधिया राजघराने की प्रतिनिधि माधवी राजे सिंधिया की आयु 70 वर्ष थी। लगभग तीन माह से उनका उपचार चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। वे लगभग तीन माह से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और गुरुवार को उनका निधन हो गया।

माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर लाया जाएगा। माधवी राजे सिंधिया के निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

ज्ञात हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और यहां तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हो चुका है। मतदान से पहले माधवी राजे सिंधिया की तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो सिंधिया को पूरे परिवार के साथ दिल्ली जाना पड़ा था।

और भी

पीएम मोदी ने पहले कालभैरव से अनुमति ली, फिर भरा नामांकन

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव से अनुमति लेकर अपना नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरे हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर पहुंचें और यहां एक घंटे तक घाट में पूजन करने के बाद पीएम मोदी क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। फिर काल भैरव मंदिर के दर्शन किया। यहां से पीएम मोदी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचें और नामांकन दाखिल किया।

पीएम मोदी के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इनमें बिहार सीएम नीतीश कुमार, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय, महाराष्ट्र सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा शामिल हुए।

नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल हुए। एनडीए के प्रमुख घटक राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आदि मौजूद रहेंगे।

और भी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन

 राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक...

 

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। 72 साल के सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। पिछले चार दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से बिहार ही नहीं देश की राजनीति में शोक की लहर है। भाजपा ने बिहार में आज होने वाले अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया।

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार
सीएम नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने की खबर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई। इसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय, विधान पार्षद होते हुए शव गुलबी घाट पहुंचेगी। यहां पर अंतिम संस्कार होगा। इसमें सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई वरीय नेता शामिल होंगे।

शाम पांच बजे पटना आएंगे जेपी नड्डा
बिहार भाजपा ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाम पांच बजे पटना आयेंगे।

जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया : डॉ. मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद  सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से अत्यंत दुःख हुआ। इस समय हम सब की भावना उनके परिवार तथा असंख्य मित्र-प्रशंसकों के साथ है। संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे सुशील जी सारे देश विशेषतः बिहार की चिंता करते थे। उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है। वे सार्वजनिक जीवन में सैद्धांतिक निष्ठा व पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे। उनके परिवार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे।

यूपी-एमपी ने सीएम ने जताया शोक
निधन पर शोक जताते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य  सुशील कुमार मोदी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रीमान सुशील मोदी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति तक उन्होंने लंबा सफर तय किया और सभी भूमिकाओं में उल्लेखनीय कार्य किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मुझे भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

और भी

कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश कर रही : मोदी

कंधमाल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परिक्षण किया था... एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था और दूसरा कांग्रेस की सोच, कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा , वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है... यह मरे पड़े लोग यह देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया है... आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं। कांग्रेस के इसी कमज़ोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं जो देश भूल नहीं सकता... 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई की वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कार्रवाई करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा , मैं आज कांग्रेस को दो टूक कहूंगा, भारत के मुसलमान... कोई इधर-उधर जाएगा ऐसा मानने की कोशिश न करें। कांग्रेस के शहज़ादे आए दिन बयानबाज़ी कर रहे हैं। मोदी ने कहा , कांग्रेस को विपक्ष (संसद में) बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10% चाहिए। कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें... कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा। वे 50 सीटों से नीचें सिमटने वाले हैं।

और भी

मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं : केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहा होने के बाद आज हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने एक सभा संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी तानाशाही चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है 'वन नेशन वन लीडर'। देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे... अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे।

 

 

और भी

निर्वाचन आयोग ने खरगे के बयान को चुनाव बाधित करने का प्रयास बताया

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में बाधा डालने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फटकार लगाई। आयोग ने उनके बयानों को चुनाव संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर आक्रामकता करार दिया।


चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान से जुड़ा डेटा जारी करने के संबंध में कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों कराने में भ्रम पैदा होता है। आयोग ने कहा कि ऐसे बयानों से चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। राज्यों में बड़ी चुनाव मशीनरी इससे हतोत्साहित भी हो सकती है।

खरगे ने मतदान के आंकड़े जारी करने पर उठाए थे सवाल
खरगे ने सात मई को इंडी गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखा था। पत्र में चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए मतदान के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कथित धांधली का आरोप लगाया था। पत्र में खरगे ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं से अपील की थी कि वे ऐसी धांधलियों के खिलाफ आवाज उठाएं। खरगे ने लिखा 'हमारा एकमात्र उद्देश्य संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की संस्कृति की रक्षा करना है'।

खरगे ने विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा था, 'इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के तौर पर यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए कि हम लोकतंत्र की रक्षा करें और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बचाएं।' खरगे ने मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में हुए फेरबदल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि 'यह अंतिम नतीजों में फेरबदल करने की कोशिश हो सकती है।' खरगे ने कहा कि 'हम सभी जानते हैं कि पहले दो चरणों में मतदान के रुझानों को देखते हुए पीएम मोदी और भाजपा परेशान है। पूरा देश जानता है कि यह तानाशाही सरकार सत्ता के नशे में चूर है और अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।'

आंकड़े जारी करने में हुई देरी पर उठे सवाल
दरअसल लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान प्रतिशत और डाटा साझा करने में हुई देरी पर विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही हैं। पहले दो चरणों में मतदान प्रतिशत कम रहा। हालांकि चुनाव आयोग ने मतदान के कई घंटे बाद मतदान प्रतिशत के नए आंकड़े जारी किए, जिसमें मतदान प्रतिशत में 5-6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। इस विपक्षी दलों ने सवाल उठाया कि आंकड़े जारी करने में इतनी देरी क्यों लगी? विपक्ष ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

 

 

और भी

केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। चुनावों के बीच इसे केजरीवाल के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। बता दें कि ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने मामले की सुनवाई की।

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आखिरी सुनवाई 7 मई को हुई थी। तब सुनवाई के दौरान जस्टिस खन्ना ने कहा था, "2 साल में 1,100 करोड़ हो गया? आपने कहा कि अपराध की आय 100 करोड़ थी, यह 1,100 करोड़ कैसे हो सकती है? पूरी के पूरी आय अपराध की आय कैसे हो सकती है।" इसके अलावा उन्होंने जांच में देरी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर भी सवाल उठाए थे।

दिल्ली सरकार ने नवंबर, 2021 में नई शराब नीति लागू की थी। इसमें शराब के ठेके निजी शराब कंपनियों को दिए गए थे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की। बाद में ED भी जांच में शामिल हो गई। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब कंपनियों से रिश्वत लेकर उन्हें नीति के जरिए लाभ पहुंचाया और शराब के ठेके दिए।

कपिल सिब्बल ने उठाए ED पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, "ED ने कहा कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि प्रचार करने का अधिकार कानूनी अधिकार है, संवैधानिक नहीं। यह सही है, लेकिन कानून में यह भी प्रावधान है कि अगर किसी को सजा दी गई है और अदालत कहती है कि वे सजा पर रोक लगा रहे हैं तो वह चुनाव प्रचार में भाग ले सकता है। उनसे पूछें कि हार्दिक पटेल कैसे चुनाव लड़े थे?"

और भी

अक्षय तृतीया पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर: अक्षय तृतीया पर शुक्रवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई भी दी।

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद दूध एवं फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया पर्व की सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "सौभाग्य व समृद्धि के पावन पर्व अक्षय तृतीया की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! त्रिभुवन स्वामी भगवान श्री विष्णु जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख-शांति, संपन्नता व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।"

 

 

और भी

कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है सैम पित्रौदा का बयान : CM योगी

लखनऊ: सैम पित्रौदा के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, वे कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' की जो नीति है उसी को सैम पित्रौदा आज बया कर रहे हैं। देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है। सैम पित्रौदा का ये बयान अत्यंत निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए, जो आज वो सैम पित्रौदा के मुंह से बुलवा रही है, देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। ये बयान भारत जैसे सनातन देश के 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर फिर सियासी बवाल शुरू हो गया है। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। दरअसल सैम पित्रोदा के एक वीडियो में बयान सामने आया है कि भारत में पूर्व में रहने वाले लोग चीन जैसे और साउथ इंडिया में रहे वाले अफ्रीकन जैसे दिखते हैं।

और भी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दस को करेंगे रामलला के दर्शन

लखनऊ:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दस मई को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करेंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ सुदेश धनखड़ 10 मई को अयोध्या जाएँगे। एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर उपराष्ट्रपति अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, कुबेर टीला में दर्शन करेंगे और सरयू घाट पर आरती में सम्मिलित होंगे।

और भी