हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

'जो भी काम दिया जाएगा, मैं वो करूंगा'

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। चुनाव जीतने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचे शिवराज ने पार्टी अध्यक्ष से मिलने के बाद कहा, आज अच्छी मीटिंग हुई। अब अगले काम की बात की है। जो भी अध्यक्ष जी बोलेंगे, वैसा ही होगा। जो भी मुझे काम दिया जाएगा, मैं वो काम करूंगा। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, मैं उसे निभाऊंगा. पार्टी जो भी तय करेगी- मैं करूंगा. राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा।

 

 

और भी

धनखड़ की मिमिक्री पर भड़की बीजेपी और सरकार, राहुल गांधी को भी घेरा

संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा

 

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. पिछले दो दिनों में ही संसद में 100 से ज्यादा सांसद हंगामा करने की वजह से ही निलंबित हो चुके हैं। ऐसे में विपक्षी सांसद मंगलवार को संसद भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में बाहर प्रदर्शन करते हुए एक तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए हैं. उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी विपक्षी नेताओं की इस हरकत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, घमंडिया गठबंधन के सांसदों के इस वीडियो ने उनके ओछापन का रील चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया। संसद, संसदीय प्रक्रिया, संसदीय प्रणाली का सरेआम उड़ाया जा रहा यह मजाक देश देख रहा है।

 

 

और भी

कोरोना अलर्ट : अस्पतालों में फिर होगी आरटीपीसीआर जांच शुरू

भोपाल: केरल में कोरोना के वेरिएंट जेएन-1 से संक्रमित मरीज के मिलने के बाद मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। भोपाल सहित प्रदेशभर के सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने और आरटीपीसीआर जांच को एक बार फिर शुरू करने की सलाह दी गई है। गाइडलाइन में स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि सभी जिलों में कोविड जांच की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ज्यादा से ज्यादा रैपिड और आरटीपीसीआर की जाए, ताकि संदिग्ध मरीजों को पकड़ा जा सके। संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी लैबोरेटरी में भेजने को कहा गया है। कोरोना का नया वैरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक माना जा रहा है। ये इम्यून सिस्टम को चकमा देता है। 

 

 

और भी

संसद की घटना पर विपक्षी दलों के बयान खतरनाक : मोदी

नई  दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के सदन में दो युवकों के कूदने की घटना पर विपक्ष के बयानों को इस घटना जितना ही खतरनाक और लोकतंत्र विरोधी करार दिया है और कहा है कि आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या से पूरा सदन भर जाएगा और विपक्ष का संख्या क्या होगी, सबको अंदाजा है।

भाजपा संसदीय दल की वर्ष 2023 की अंतिम बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बैठक में सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष 2023 की अंतिम संसदीय दल बैठक है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2014 से यदि दिल्ली में रहे हैं तो एक भी संसदीय दल की बैठक से अनुपस्थित नहीं रहे। इसका कारण यह है कि उनके मन में कार्यकर्ता का भाव अब भी जीवित है। विचार के लिए जीना और उसी के लिए कार्य करने से उन्हें सुखानुभूति होती है।

श्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपक्षी के इंडी गठबंधन की आज होने वाली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘आज गठबंधन कुछ लोग मिल रहे हैं, इनका मकसद सरकार को उखाड़ फेंकना है जबकि हम सब जो यहां बैठे हैं, हमारा विचार भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है। हम भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीयेंगे।’ श्री मोदी ने वाराणसी में विकसित भारत संकल्प रैली में भाग लेने के अनुभव को साझा किया और कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया देख कर हमारा विश्वास कई गुना बढ़ गया है।

 
और भी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अभेद्य किला बनेगी अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या पहले से संवेदनशील क्षेत्र रही है। सुरक्षा योजना की दृष्टि से हमारे पास सीआरपीएफ, यूपीएसएसएफ, पीएसी और सिविल पुलिस मौजूद है। इसमें नई तकनीक का समावेश किया गया है।

श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राम मंदिर के लिए नई सुरक्षा योजना लागू होगी, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति बगैर जांच पड़ताल के मंदिर के आस-पास भी नहीं फटक सकेगा।

आईजी के अनुसार जगह–जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। बगैर अनुमति के इस इलाके में ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे। भविष्य में रिवर सिक्योरिटी को भी मजबूत किया जाएगा। नदी के किनारे सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

लोकार्पण के समय की सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में 37 शासकीय और अशासकीय जमीनों पर पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। यहां भी कैमरे लगे होंगे। उन्होंने बताया कि 22 व 23 को भारी वाहन शहर के भीतर से होकर नहीं जाएंगे। साथ ही जिन लोगों को आमंत्रण दिया गया होगा उनके आने के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी। लेकिन अन्य छोटे वाहनों के लिए भी व्यवस्था लागू की जाएगी कि वह अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। डायवर्जन की सूचना विभिन्न माध्यमों से दी जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सुरक्षा के मददेनजर खुफिया विभाग चारों ओर सक्रिय रहेगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी सहयोग लिया जाएगा। अराजकतत्वों की जानकारी के साथ ही उन पर पैनी नजर रहेगी।

और भी

अनुच्छेद 370 पर लड़ाई जारी रहेगी: महबूबा

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भगवान का फैसला नहीं है और लड़ाई जारी रहेगी। सुश्री मुफ्ती ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मीडिया से कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

उच्चतम न्यायालय ने 11 दिसंबर को संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले की वैधता को बरकरार रखा था। शीर्ष अदालत फैसले को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने 'बहुत दुखद' बताया था।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  उच्चतम न्यायालय ने पहले अपने फैसले में कहा था कि संविधान सभा की सिफारिशों के बिना अनुच्छेद 370 को हटाया नहीं जा सकता। आज एक अन्य न्यायाधीश ने इसके खिलाफ फैसला दिया लेकिन यह ईश्वर का फैसला नहीं है और हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया है और अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम उनके बलिदान को बर्बाद नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी चाहती है कि हम उम्मीद खो दें और 'हार' स्वीकार कर लें और चुपचाप घर पर बैठ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होगा, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सुश्री मुफ्ती ने कहा कि हम अपनी लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रखेंगे और मैं अक्सर कहती हूं कि जो हमसे छीना गया है उसे ब्याज सहित वापस लिया जाएगा।

 

 

और भी

पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए 31 सांसद, तीन अन्य पर रिपोर्ट आने तक रोक

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 34 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं।


नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे
बताया गया कि जिन सांसदों पर निलंबर की गाज गिरी है, उनमें से 31 को बचे हुए शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य सांसदों को  विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं। ये सभी नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे।

प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में प्रस्ताव पेश किया

 

लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नाम पुकारने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।  इससे पहले गुरुवार को दोनों सदनों के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इसमें लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद शामिल थे।

 

 

 
और भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के दौरान रुकवाया अपना काफिला

एंबुलेंस को निकलने के लिए दी जगह

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वाराणसी में उन्होंने रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वाराणसी में उन्होंने रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया।


 

और भी

महाबोधि मंदिर पहुंचे दलाई लामा, गर्भगृह में की पूजा-अर्चना

पटना: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार प्रवास में है। आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा शनिवार को महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में प्रार्थना की। इससे पहले वे कड़ी सुरक्षा के बीच तिब्बत मोनेस्ट्री से बैटरी चालित ई-रिक्शा से मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान धर्मगुरु की एक झलक पाने को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर और मंदिर परिसर के बाहर एकत्रित थे।

धर्मगुरु ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। दलाई लामा सुबह बैटरी चालित ई-रिक्शा से महाबोधि मंदिर पहुंचे और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए। साथ ही पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाया। बौद्ध धर्म गुरु ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विश्व शांति को लेकर पूजा अर्चना की। दलाई लामा के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर आम श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। उल्लेखनीय है कि धर्मगुरु दलाई लामा शुक्रवार को बोधगया पहुंचे हैं। उनके करीब एक महीना बोधगया प्रवास करने की संभावना है।

 

 

और भी

PM मोदी और हैथम बिन तारिक के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली: अरब दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र राज्य ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक द्विपक्षीय वार्ता के लिए दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे।

दोनों नेताओं ने यहा मुलाकात की। इस वार्ता के बाद पीएम मोदी सुल्तान हैथम बिन तारिक के सम्मान में दोपहर के भोज की मेजबानी भी करेंगे। सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने किया। यह यात्रा भारत और ओमान के बीच की मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी।

और भी

केजरीवाल सरकार ने बढ़ा दी विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की राशि

नई दिल्ली: शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक विधायक के लिए दिल्ली विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एमएलएएलएडी) निधि को 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधायक के लिए दिल्ली विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (एमएलएएलएडी) निधि को 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दिया गया है। फंड का इस्तेमाल विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए करते हैं। 


 

और भी

पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ पर भारतीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है।

उनका बलिदान और अटूट भावना लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत इन नायकों के साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज, विजय दिवस पर हम सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने 1971 में कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की जिससे निर्णायक जीत मिली।

पाकिस्तान पर भारत की जीत से बांग्लादेश की स्थापना हुई। इस जीत के याद में हर साल विजय दिवस मनाया जाता है।

और भी

आज का भारत सरदार पटेल के सपनों का भारत है : सीएम योगी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

सीएम योगी ने देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि लौहपुरुष एक महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे और इसके साथ ही स्वतंत्र भारत में उनका योगदान नए भारत के शिल्पी के रूप में रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। आज का जो भारत है वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत है, इसलिए पूरा देश भारत की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करके उनके प्रति श्रद्धावनत होता है।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के इन्ही मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखकर काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने केवड़िया गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर नर्मदा नदी में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की है। आज वह एक तीर्थ बन गया है। सरदार पटेल के मूल्य और आदर्श हम सभी को एक नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।

 
और भी

पिता चाहते थे शिक्षक बने भजनलाल, पर किस्मत ने मुख्यमंत्री बना दिया

जयपुर: राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक किसान परिवार से हैं। बता दें कि भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता के मुताबिक, वह भजन लाल शर्मा को अध्यापक बनाना चाहते थे और इसी लिए बीएड करवाई थी। वे बताते हैं- भजनलाल शर्मा को राजनीति करने का शौक था और वह जब माध्यमिक शिक्षा के लिये नदबई पहुंचे तभी से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए थे। भजनलाल शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों इकाई अध्यक्ष नदबई , प्रमुख नदबई ,सह जिला संयोजक भरतपुर ,कॉलेज इकाई प्रमुख भरतपुर ,सह जिला प्रमुख भरतपुर के दायित्वों का निर्वहन करते हुए एबीवीपी के 1990 में कश्मीर मार्च में 100 कार्यकर्ताओं के साथ ऊधमपुर तक मार्च कर गिरफ्तारी दी।

भजनलाल शर्मा को 1991-92 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली थी. संगठन में मजबूती से कार्य करते हुए आगे बढ़ते गए और बीजेपी के संगठन में वर्ष 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिलाध्यक्ष के पद रहें. उसके बाद वर्ष 2014 से 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे वर्ष 2016 से लेकर अब तक प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों रहकर संगठन में जिम्मेदारी से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं।


 

और भी

गांव पहुंचे शिवराज, खेतों में ट्रैक्टर चलाया

वीडियो वायरल

विदिशा: मध्य प्रदेश में सीएम पद से शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो चुकी है। कई दिनों की लंबी व्यस्तता के बाद शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने गांव पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर शिवराज ने अपना अलग अंदाज दिखाया और खेतों में ट्रेक्टर चलाया। इस काम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेक्टर चलाते हुए वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है, धरती माँ धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। वह विदिशा जिले में स्थित अपने गांव पहुंचे हैं। उन्होंने किसान भाइयों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की।


 

और भी

काशी में प्रधानमंत्री का रोड शो 17 को, पुष्प वर्षा करेंगे कार्यकर्ता

 25 क्विंटल गुलाब की पंखुडिय़ों का ऑर्डर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा करेंगे। इस दौरान उनका तकरीबन 20 किलोमीटर का लंबा रोड शो प्रस्तावित है। रोड शो के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह पुष्प वर्षा करेंगे, जिसके लिए तकरीबन 25 क्विंटल गुलाब की पंखुडिय़ों का ऑर्डर दिया गया है। रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि वे 17 तारीख को प्रधानमंत्री नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। 17 और 18 दिसंबर को पीएम मोदी तकरीबन 25 घंटे काशी में बिताएंगे। 17 दिसंबर को पहले दिन रोड शो होगा. इसी के साथ भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी लाभार्थियों से संवाद करने के साथ ही फीडबैक लेंगे। वहीं काशी-तमिल संगम के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। वहीं 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण करने पहुंचेंगे. वहीं आखिर में प्रधानमंत्री मोदी सेवापुरी विधानसभा में जनसभा के साथ चुनाव का आगाज करेंगे।

और भी

ई-रिक्शा चलाता है संसद में घुसकर धुंआ फैलाने वाला युवक

 संसद पर हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला

लखनऊ: संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। संसद में घुसकर अराजकता फैलाने वाले दो युवकों में एक युवक लखनऊ के आलमबाम का रहने वाला है। सागर नाम का यह युवक ई रिक्शा चलाता है। उसकी उम्र 27 साल है। परिवार में मां, बाप के साथ एक बहन है। पिता कारपेंटर का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलमबाग स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस द्वारा उसके परिवार से पूछताछ जारी है।

और भी

शिवराज की विदाई पर उमड़ा जनसैलाब, काफिले को घेरा

भोपाल: मध्य प्रदेश में नये मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कामकाज संभाल लिया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान अब पूर्व मुख्यमंत्री रह गए हैं। उन्होंने 18 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभाया है। लेकिन कुर्सी से बेदखल कर दिये जाने के बावजूद लोग अब शिवराज सिंह चौहान के साथ ही खड़े नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान को देखते ही लोग नारे लगाने शुरू कर दे रहे हैं। वहीं शिवराज की विदाई पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और काफिले को घेर लिया। जब महिलाएं कहती हैं, भैया छोड़ कर मत जाइये, तो वो उनको भरोसा भी दिलाते हैं कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। ये तो वो पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली जाकर कुछ मांगने की जगह वो मरना पसंद करेंगे।

 


और भी