हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

जहाज निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए वित्तपोषण की जरूरत: सीतारमण

मुंबई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ावा देने के लिए वित्तपोषण, बीमा एवं अधिक विविध विकल्पों के निर्माण की आवश्यकता है। वित्त मंत्री ने यहां ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस) 2023 में 'समुद्री वित्तपोषण, बीमा और मध्यस्थता' पर एक सत्र को संबोधन के दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का उल्लेख करते हुये कहा, हम समुद्री और भूमि मार्ग के माध्यम से यूरोप, मध्य एशिया तक पहुंचने पर विचार कर रहे हैं, जिससे आपूर्ति लागत में कटौती होगी।

उन्होंने कहा कि जीएमआईएस 2023 महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब विश्व स्तर पर बहुत सारी चुनौतियां हैं - आपूर्ति की सुरक्षा में, आपूर्ति में व्यवधान में, मूल्य श्रृंखलाओं के टूटने से प्रमुख वस्तुओं के शिपमेंट कभी-कभी जोखिम में होते हैं और इसके कारण खाद्य असुरक्षा और ऊर्जा असुरक्षा बढ़ती है तथा मुद्रास्फीति में वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि जो अर्थव्यवस्थाएं कोविड से बाहर आ रही हैं उन्हें इस चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि समुद्री व्यापार को समर्थन देने के लिए कोविड के बाद आईआरडीएआई और घरेलू बीमा कंपनियों के बीमाकर्ताओं के साथ जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एक ‘समुद्री कार्गो पूल’ बनाया गया था। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने समुद्री पुनर्बीमा के साथ भारत की ब्लू इकोनॉमी सेवाओं में विकास के अवसरों का समर्थन करने और अधिक संख्या में पुनर्बीमाकर्ताओं को स्थापित करने के लिए पुनर्बीमा क्षेत्र में कई संशोधनों को मंजूरी दे दी है।

 
और भी

गडकरी 19 को फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी 19 अक्टूबर को अमृतसर में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।  इस तिरंगे की ऊंचाई 418 फुट होगी। यहां सबसे अहम बात यह है कि यह तिरंगा पाकिस्तान तक दिखाई देगा। राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन नितिन गडकरी द्वारा अटारी बॉर्डर पर किया जाएगा, इस दौरान गडकरी रिट्रीट सेरेमनी भी देखेंगे साथ ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) म्यूजियम का भी दौरा करेंगे।

राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करने से पहले नितिन गडकरी हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जाएंगे। इसके बाद वह दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और गांव हर्षा छीना के पास नेशनल हाईवे के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर से अटारी बार्डर की ओर रवाना होंगे, जहां वह राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करेंगे।

ध्वजस्तंभ को चार फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है और यह पाकिस्तानी ध्वज के सामने 18 फुट ऊंचा होगा।  

बता दें कि बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने के लिए अटारी आए कई दर्शकों ने राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की थी क्योंकि यह दूर से पाकिस्तानी ध्वज से छोटा लग रहा था। जब अटारी सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया या उतारा जाता है तो दर्शकों में राष्ट्रवाद की भावना चरम पर होती है।

और भी

ओडिशा में अनिश्चितकालीन हड़ताल 20 को

भुवनेश्वर:  20 से ओडिशा में अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने दी चेतावनी . एसोसिएशन के सचिव देबेंद्र साहू और कोषाध्यक्ष बरदा आचार्य ने कहा कि हड़ताल शुरू करने का उनका निर्णय राज्य सरकार द्वारा आश्वासन के कथित उल्लंघन के बाद आया है। ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन (एओपीबीओए) ने 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल लोकेशन एक्सेसिबल मल्टीमॉडल इनिशिएटिव (LAccMI) योजना और मो बस सेवाओं की शुरूआत के विरोध में है। ग्रामीण इलाकों। एक प्रेस विज्ञप्ति में, एसोसिएशन के सचिव देबेंद्र साहू और कोषाध्यक्ष बरदा आचार्य ने कहा कि हड़ताल शुरू करने का उनका निर्णय राज्य सरकार द्वारा आश्वासन के कथित उल्लंघन के बाद आया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ हाल ही में एक चर्चा के दौरान, सरकार ने कथित तौर पर LAccMI योजना के तहत ब्लॉकों से जिला मुख्यालयों तक बसें नहीं चलाने का वादा किया था, इसके बजाय पंचायतों से ब्लॉकों तक सेवाओं का विकल्प चुना था। एओपीबीओए का आरोप है कि सरकार अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखने में विफल रही है, जिसके कारण यह कठोर कार्रवाई हुई है।

इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन ने अपने व्यवसायों पर हानिकारक प्रभावों का हवाला देते हुए, ग्रामीण क्षेत्रों में मो बस सेवाओं की शुरुआत पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने तब तक हड़ताल जारी रखने की कसम खाई है जब तक सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए कदम नहीं उठाती।

आसन्न हड़ताल ने क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन और यात्रियों पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में चिंताएँ बढ़ा दी हैं। एओपीबीओए ने मौजूदा मुद्दों को हल करने और यात्रियों और बस उद्योग के लिए हड़ताल के हानिकारक परिणामों को रोकने के लिए सरकार के साथ तत्काल बातचीत का आह्वान किया है। हड़ताल के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

 

और भी

भाजपा में शामिल हुए महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़

नई दिल्ली: राजस्थान विधान सभा चुनाव में बढ़त बनाने के लिए भाजपा लगातार प्रदेश के प्रभावी नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। मंगलवार को महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह और करनी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी ने भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह और लोक सभा सांसद दिया कुमारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में इन दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।

दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में बदलाव तय है। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद यह जॉइनिंग हो रही है और इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में इनका बड़ा योगदान रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है और राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में आज की इस जॉइनिंग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन में आस्था रखते हुए इन दोनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इनके परिवार का एक इतिहास रहा है और भाजपा के साथ इनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

भाजपा में शामिल होने के बाद विश्वराज सिंह ने कहा कि उनके पूर्वजों ने हमेशा सर्वसमाज की रक्षा और भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ वह आज भाजपा से जुड़े हैं। मोदी सरकार आत्मविश्वास और दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ रही है और जनता को भी काबिल और दूरदर्शी नेतृत्व का साथ देना चाहिए।

वहीं भवानी सिंह कालवी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वो पोलो के खिलाड़ी रहे हैं और इस नाते कह सकते हैं कि देश की सबसे मजबूत पार्टी भाजपा है, जिसके कैप्टन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और टीम मेंबर के नाते जो भी उन्हें हुक्म दिया जाएगा, उसका पूरा पालन करेंगे और गेम ( चुनाव ) जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

और भी

महुआ के खिलाफ निशिकांत की शिकायत को स्पीकर ने कमेटी को भेजा

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के लग रहे आरोपों की जांच अब लोक सभा की ऐथिक्स कमेटी करेगी। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ की गई शिकायत को जांच के लिए सदन की ऐथिक्स कमेटी को भेज दिया है।

भाजपा सांसद विनोद सोनकर लोक सभा की ऐथिक्स कमेटी के चेयरपर्सन हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस, शिवसेना, बसपा, सीपीएम, वाईएसआर कांग्रेस और जेडीयू के सांसद भी इस कमेटी के सदस्य हैं।

बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोक सभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की गहन जांच के लिए जांच समिति बनाने और महुआ मोइत्रा को तुरंत सदन से निलंबित करने और जांच समिति की रिपोर्ट आने तक उन्हें निलंबित रखने की मांग की थी।

निशिकांत दुबे ने एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई से मिले पत्र का हवाला देते हुए स्पीकर बिरला को लिखा था कि महुआ मोइत्रा ने सदन में सवाल पूछने के लिए एक बिज़नेस टाइकून से कैश और गिफ्ट लिया है।

दुबे ने इसे 'विशेषाधिकार का उल्लंघन', 'सदन की अवमानना' और आईपीसी की धारा 120-ए के तहत क्रिमिनल ऑफेंस करार देते हुए कहा कि टीएमसी सांसद ने इसके बदले में अदानी समूह से जुड़े प्रश्नों को संसद में पूछा। यहां तक कि बार-बार इसे सरकार से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा ताकि कोई उनकी मंशा पर सवाल न उठा सके।

 
और भी

यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे

देहरादून: चारधाम यात्रा इस समय पूरे चरम पर चल रही है। जहां हर रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है, वहीं अब चारधाम यात्रा में चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि की एक-एक कर घोषणा शुरू हो गई है। 15 नवंबर को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। विजय दशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्‍वर के कपाट बंद होने की तिथि श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर, उखीमठ में और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।

साथ ही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी मंगलवार 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जाएगी।कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुताबिक, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में रावल और धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि तय करने के कार्यक्रम समारोह में यात्रा वर्ष 2024 के लिए मंदिर भंडार की जिम्मेदारी के तहत मंदिर समिति द्वारा हकहकूक धारियों को पगड़ी भेंट की जाएगी।

 

 

और भी

आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय छात्र दोनों देशों की असली ताकत: बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय छात्र दोनों देशों के बीच संबंधों की असली ताकत हैं। जी -20 सदस्य देशों के संसद अध्यक्ष के नौवें शिखर सम्मेलन से पूर्व श्री बिरला ने आस्ट्रेलियाई संसद के अध्यक्ष मिल्टन डिक से एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। श्री डिक ने इससे सहमति जताई। बैठक के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आस्ट्रेलिया से नजदीकी पर की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया में व्यापक रणनीतिक साझेदारी तथा जीवंत और मजबूत संबंध जैसे शिक्षा, कौशल, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा में बढ़ रहा सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पुराने और मजबूत संसदीय सम्बन्ध है।

उन्होेंने कहा कि आस्ट्रेलिया में रहने वाला भारतीय समुदाय और विद्यार्थी भारत-आस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों की असली ताकत है और इनसे दोनों देशों के बीच रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे। दोनों देशों के बीच शिक्षा और कौशल व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच किये आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते वाणिज्यिक-आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देंगे।

दोनों नेताओं ने आस्ट्रेलिया में श्री माेदी की लोकप्रियता पर भी बात की। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में रह रहे 41 लाख से अधिक भारतीयों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।

और भी

कुपोषण से निपटने में जुटी सरकार: ईरानी

नई दिल्ली: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि पोषण अभियान कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए 18 मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच अभूतपूर्व सहयोग का प्रतीक है जो इस विकराल समस्या से निपटने में सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि वर्ष 2019 से पोषण अभियान में पारदर्शिता और दक्षता के लिए तथा जमीनी स्तर पर प्रणालियों को मजबूत करने के लिए गुणवत्ता आश्वासन समेत अन्य अभियान संचालित हैं। 

 

और भी

प्रियंका ने की घोषणा- सरकार बनी तो छात्रों को मिलेंगे 1500 रुपये महीना

भोपाल: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है।

 

जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए। उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे।

100 यूनिट बिजली माफ होगी।
200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।
₹500 में रसोई सिलेंडर मिलेगा।
पुरानी पेंशन लागू होगी।
जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे।
जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा।
शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी।
बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क होगी। योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना।
कक्षा पहले से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह ₹1500
नवी से दसवीं तक प्रतिमाह ₹1000।
दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह ₹1500 प्रति माह मिलेंगे पढ़ो पढ़ाओ योजना में।
कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा शुरू किया


प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।

 

 

और भी

पढ़-लिखकर अगर रोजगार न मिले तो फिर शिक्षा किस काम की : केजरीवाल

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली में तीसरे लाइटहाउस स्किल सेंटर की शुरूआत की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मटिया महल में यह सेंटर शुरू किया। कालकाजी व मलकागंज में चल रहे लाइटहाउस सेंटर में अब तक तीन हजार युवा स्किल ट्रेनिंग ले चुके हैं।

सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हमें शिक्षा के साथ स्किल भी देनी है। पढ़-लिखकर अगर रोजगार ही न मिले तो फिर शिक्षा किस काम की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था का ऐसा हाल हो गया है कि नए रोजगार पैदा होने की बजाए देशभर में अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। एक आंकड़ा यह बताता है कि पिछले कुछ सालों में 12 लाख अमीर लोग, व्यापारी और उद्योगपति भारत छोड़कर दूसरे देशों में चले गए और वहां की नागरिकता ले ली। क्योंकि देश में ऐसा डर का माहौल है कि हमारे देश में कोई काम ही नहीं करना चाहता है।

अगर लोग अपना काम-धंधा, उद्योग या फैक्ट्रियां बंद करके विदेशों में जाएंगे तो हमारे बच्चे रोजगार लेने के लिए कहां जाएंगे। पूरे देश में माहौल ऐसा है कि रोजगार बढ़ने के बजाए कम होते जा रहे हैं। लेकिन, हमें इस माहौल को देखकर रोना नहीं है। आज देश में जो भी माहौल है, इसी माहौल के अंदर जितना हम कर सकते हैं, उतना करके हमें अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने हैं। इस परिप्रेक्ष्य में मुझे बेहद खुशी है कि आज ये लाइटहाउस स्किल सेंटर मटिया महल में बना है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि पहले इसे भूत बंगला कहा जाता था। उसी भूत बंगले को इतना शानदार बनाया गया, जहां से अब इस इलाके युवाओं को रोजगार मिला करेगा। दिल्ली में ये तीसरा लाइटहाउस स्किल सेंटर बना है। पिछले साल मार्च में मलकागंज और कालकाजी में दो लाइटहाउस सेंटर शुरू हो चुके हैं। वहां पर अब तक करीब तीन हजार बच्चों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसमें से एक हजार बच्चों को रोजगार भी मिल गया है। यहां पर केवल ट्रेनिंग ही नहीं दी जाती, बल्कि ट्रेनिंग के बाद रोजगार दिलाने की भी पूरी कोशिश करते हैं। ऐसा नहीं कि कॉलेज की तरह डिग्री ले ली और रोजगार नहीं मिला।

और भी

बदली चुनाव की तारीख, अब इस दिन होगा मतदान...

जयपुर: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसके लिए तारीखों का ऐलान भी हो गया है। चुनाव आयोग ने दो दिन पहले ही 200 सीटों वाले राजस्थान में विधानसभ चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। जिसके बाद अब राजस्थान में चुनाव की तारीख को बदल दी गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, राजस्थान में पहले 23 नवंबर को चुनाव का ऐलान किया ​गया था। जिसके बाद बदलकर अब 25 नवंबर को किया गया है। यानी अब राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।


वजह बताते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदान की तारीख में बदलाव विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के अभ्यावेदन और विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों में उस दिन बड़े पैमाने पर शादी-सामाजिक जुड़ाव पर विचार करने के बाद उठाए गए मुद्दों के बाद किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, विभिन्न लॉजिस्टिक मुद्दे हो सकते हैं। और इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।


आपको बता दें कि राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव होने को है। 25 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 दिन बाद यानि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। लेकिन सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख का बदलने की मांग की थी। वजह है वोटिंग वाले दिन देवउठनी एकादशी पड़ रही है, इस दिन हाजारों की संख्या में विवाह होते हैं। इसी कारण से मतदान भी कम होगा।

 

 

और भी

संजय सिंह की रिमांड बढ़ी, अब 13 तक रहेंगे ईडी की हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आरोपी आप सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। मंगलवर को ईडी ने कोर्ट में संजय सिंह की पांच की रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की। अब आप सांसद 13 अक्तूबर तक ईडी की रिमांड में रहेंगे। ईडी ने कोर्ट में कहा कि घूस लेने के नहीं, घूस मांगने के सबूत हैं। शराब लाइसेंस के लिए घूस मांगी गई।

इससे पहले, संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के बाहर संजय सिंह के हजारों समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ईडी ने रखी थी कोर्ट में ये दलीलें
बीते गुरुवार को राउज एवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया था। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगते हुए कहा था कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं। ईडी के वकील ने कहा था कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए 10 दिन की रिमांड स्वीकार की जाए। अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई।

अदालत ने ईडी से सवाल पूछा था क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा था कि जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं। गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।

और भी

दिल्ली में आप विधायक अमानतुल्ला खान पर ईडी का शिकंजा

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की सुबह-सुबह एक और विधायक के घर ईडी की टीम पहुंची है और जांच कर रही है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की है। 

अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।

इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है। 

 
और भी

मप्र, , छग और राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी तैयारी है, हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। डॉ संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने सभी पार्टियों को बार-बार मौका दिया है, अब जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है। यह चुनाव बहुत निर्णायक होने वाला है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से दी जाने वाली गारंटी पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि एक समय ऐसा होता था जब शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और पानी जैसे मुद्दे किसी भी राजनीतिक पार्टियों के चुनाव का एजेंडा नहीं होते थे। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के पूरे परिपेक्ष को ही बदल कर रख दिया है।

आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे जनहित मुद्दों को अपना चुनावी एजेंडा बनाया। अब सारी पार्टियां भी आम आदमी पार्टी को कॉपी कर रही हैं। पर सब जानते हैं कि कॉपी तो कॉपी ही होती है। सब सबको पता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गारंटी ओरिजिनल होती है और इसका जीता जागता सबूत दिल्ली और पंजाब हैं।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के हर गांव में आम आदमी पार्टी की कमेटी है। आम आदमी पार्टी का संगठन तीनों राज्यों में घर-घर तक फैला हुआ है। हम जनता के बीच में दिल्ली और पंजाब के गुड गवर्नेंस मॉडल को लेकर जा रहे हैं।

अब जनता को झूठे वादे करने वाली सरकार नहीं चाहिए, इस बार जनता फ्री बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा देने वाली सरकार चाहती है। जनता ने सभी पार्टियों को बार-बार आजमा कर देख लिया है अब जनता ने आम आदमी पार्टी को अपना मत देने का मन बना लिया है।

 
और भी

छत्तीसगढ़ सहित कांग्रेस शासित सभी राज्यों में होगी जातीय जनगणना

 सीडब्लूसी की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रमुखता से आगे बढ़ने का फैसला किया है। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जातीय जनगणना को लेकर सर्वसम्मति बनी। वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना कराई जाएगी।राहुल गांधी ने कहा कि अब देश जातीय जनगणना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि वर्किंग कमेटी में 4 घंटे तक जातीय जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हुई।

इंडिया गठबंधन से सहमति की उम्मीद
राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल इस पर सहमत होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम बीजेपी पर जातीय जनगणना के लिए दबाव बनाएंगे। राहुल ने कहा कि अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है।

जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे भी
राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे भी कराया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि सबको न्याय मिले इसके लिए जातिगत जनगणना कराई जाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास डाटा है उसे जारी करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को एक बार फिर ओबीसी के मुद्दे पर घेरा। राहुल ने कहा पीएम नहीं चाहते की ओबीसी की भागीदारी ना हो ऐसा पीएम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी बताते हैं।

 

 

और भी

कांग्रेस 5 राज्यों में जीत रही है: कुमारी सैलजा

रायपुर/दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, "अभी चुनाव तारीखों की घोषणा होगी, देखते है चुनाव आयोग क्या तारीख देता है और कितने चरणों में चुनाव होता है, हमारी पूरी तैयारी है। 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, हमें पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा. चुनाव आयोग इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है. पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है । हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है. लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है।

 

 

और भी

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मृत्यु ,142 लापता

गंगटोक: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मृत्यु हो गई है और 142 लापता हैं। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, सेना के चार जवानों सहित 19 लोगों की मौत हो गई है।

गुवाहाटी में पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने शुक्रवार को कहा, लापता भारतीय सेना के जवानों की तलाश जारी है। इस बीच भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाओं का विस्तार करने में सहायता प्रदान कर रही है।

अधिकारी ने कहा, मौसम में सुधार के साथ, हेलीकॉप्टरों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का अवसर मिल सकता है। इसकी योजना राज्य सरकार, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही है। क्षति का आकलन करने और सड़क संपर्क की बहाली की योजना के लिए सभी एजेंसियों द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए सिंगल लेन को साफ करने के साथ सिंगतम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।

 

 

और भी

मनरेगा की मांग को हतोत्साहित करने को सरकार डिजिटलीकरण पर दे रही जोर : कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए उस पर पारदर्शिता के नाम पर जबरन डिजिटलीकरण करने और इसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की मांग को हतोत्साहित करने के टूल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

पूर्व ट्विटर एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, एक ओर, अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान भारत में कुल वाहन बिक्री का 48 प्रतिशत एसयूवी का था। दूसरी ओर, इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में ही मनरेगा के तहत वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित 60,000 करोड़ रुपये का बजट खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा, यह न केवल देश भर में गहराते ग्रामीण संकट और बढ़ती असमानता को स्पष्ट रूप से इंगित करता है, बल्कि मोदी सरकार की प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है जो मजदूरी भुगतान में अत्यधिक देरी करके अप्रत्यक्ष रूप से मनरेगा के काम की मांग को दबा रही है।

सरकार की आलोचना करते हुए, रमेश, जो राज्यसभा सदस्य भी हैं, ने कहा, मामले को बदतर बनाने के लिए, मोदी सरकार ने पारदर्शिता के नाम पर डिजिटलीकरण के लिए मजबूर कर दिया है, जबकि वास्तव में इसे उन लोगों के बीच मनरेगा की मांग को हतोत्साहित करने के लिए एक टूल के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिन्हें वास्तव में कार्यक्रम की आवश्यकता है।

कांग्रेस देशभर में मनरेगा का बजट कम करने को लेकर सरकार की आलोचना करती रही है।कांग्रेस भी बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाती रही है।

 

 

और भी