हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 51 लोग झुलसे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव स्थित आजाद नगर में इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 51 लोग झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, वह मुंबई के गोरेगांव में स्थित है। वहीं, मौके पर अफरातफरी की स्थिति है. बचाव टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. वहीं, आग को जल्द से जल्द बुझा लिया जाए, इसको लेकर कोशिश जारी है।

पार्किंग एरिया में लगी आग
यहां इमारत की पार्किंग में पार्क किये हुए 4 कार और 30 से अधिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है, फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है, स्थानिक लोगों की मानें तो इमारत के पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था।

और भी

स्कूल ड्रॉप आउट रोकने के लिए 12,000 रुपए सालाना छात्रवृत्ति

नई दिल्ली: छात्रों के स्कूल ड्रॉप आउट की समस्या से निपटने के लिए एक खास स्कॉलरशिप 'राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति' शुरू की गई है। यह छात्रवृत्ति खास तौर पर इसलिए डिजाइन की गई है ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई न छोड़ें। छात्रवृत्ति की राशि 12,000 रुपए प्रति वर्ष है। इस योजना के तहत एक लाख छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2023-24 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर छात्रवृत्ति के आवेदनों की ऑनलाइन जमा या पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2023 को शुरू हो गई। 'राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस) योजना' के तहत कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या को कम करने के लिए है।

इसके साथ ही नवीन से 12वीं कक्षा के छात्रों को माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्रत्येक वर्ष कक्षा 9 से चयनित छात्रों को कक्षा 10 से 12 में उनके नवीनीकरण पर एक लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर उपलब्ध कराया गया है। यह छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है।

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति डीबीटी मोड के बाद सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर द्वारा सीधे चयनित छात्रों के बैंक खातों में वितरित की जाती है। यह केंद्र सरकार की योजना है। वे छात्र जिनके माता-पिता की सभी स्रोतों से आय प्रति वर्ष 3,50,000 रुपए से अधिक नहीं है, वे छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के पात्र हैं।

छात्रवृत्ति के पुरस्कार के लिए चयन परीक्षा में उपस्थित होने के लिए छात्रों के पास सातवीं कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए (एससी, एसटी छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट)। छात्रवृत्ति आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर सत्यापन के दो स्तरों से गुजरते हैं। पहला स्कूल स्तर पर संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) द्वारा और दूसरा जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) द्वारा सत्यापित किया जाता है।

 

 

और भी

अशोक गहलोत आराम करें, हम संभाल लेंगे: पीएम मोदी

 जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को राजस्थान के जोधपुर में हैं। पीएम मोदी ने यहां 5000 करोड़ की विकास परियोजनाएं की नींव रखी।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आजादी के बाद के इतने दशकों में 2014 तक राजस्थान में केवल 600 किलोमीटर रेल पटरियों का विद्युतीकरण हुआ था। पिछले 9 वर्षों में 3700 किलोमीटर से अधिक रेल पटरियों का विद्युतीकरण किया गया है। डीजल इंजन वाली ट्रेनों की जगह इलेक्ट्रिक इंजन इन पटरियों पर ट्रेनें चलेंगी। इससे राजस्थान में प्रदूषण कम होगा और यहां की हवा भी सुरक्षित रहेगी।

मोदी ने आगे कहा, ''राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां प्राचीन भारत का गौरव दिखता है और भारत की वीरता, समृद्धि और संस्कृति झलकती है। कुछ समय पहले जोधपुर में G20 की बैठक हुई थी। दुनिया भर से आए मेहमानों ने इसकी सराहना की थी। चाहे हमारे देश के लोग हों या विदेशी पर्यटक, हर कोई कम से कम एक बार सनसिटी जोधपुर देखने जरूर आना चाहता है।'

जोधपुर रैली में पीएम मोदी ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि वहां हुए सरकारी कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गायब रहे। पीएम मोदी ने कहा, अशोक गहलोत आराम करें, हम संभाल लेंगे।

राजस्थान को पर्यटन में नंबर 1 राज्य बनाना बीजेपी का संकल्प है। ऐसा कौन कर सकता है? मोदी ऐसा नहीं कर सकते, आपका वोट ऐसा कर सकता है। आपके वोट की ताकत से बीजेपी राजस्थान में सरकार बनेगी और यह पर्यटन में नंबर 1 राज्य बनेगा।

बता दें, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान भी उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां इसी साल विधानसभा चुनाव होना है।
 

 

और भी

अमरेंद्र फाउंडेशन ने गाजियाबाद में सैनिटरी पैड वितरित किया

गाज़ियाबाद: अमरेंद्र फाउंडेशन के तत्वाधान में गाजियाबाद स्थित वसुंधरा में महिलाओं व जरूरतमंद लड़कियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। महिलाओं को यह पैड पूरी तरह मुफ्त दिया गया। फॉउंडेशन की ओर से सना और आकांक्षा ने सभी महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी ।


फाउंडेशन के सदस्यों ने इस दौरान पीरियड्स के दौरान लापरवाही से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया । साथ ही बताया कि मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान गंदे कपड़े का प्रयोग करने से गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इससे हमेशा संक्रमण का खतरा बना रहता है।

जाने माने पत्रकार और अमरेंद्र फॉउंडेशन के सह संस्थापक नवेश कुमार ने बताया कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं को सेनेटरी पेड उपलब्ध कराना है । श्री कुमार ने बताया कि इस वर्ष हमारा लक्ष्य विभिन्न राज्यो में जरूरत मदों तक पचास हज़ार पैड उपलब्ध कराना है ।
इस अवसर पर संस्था के कोऑर्डिनेटर आशुतोष पांडेय, अभ्युदय शुक्ला आदि ने राज्य के अन्य जिलों में भी सैनिटरी कैंपेन को लेकर प्रयास बढ़ाने पर जोर दिया । सभी लोगो ने एनजीओ के इस पहल की सराहना की और से आगे भी इस तरह के सामाजिक दायित्वों को निभाने की इच्छा जाहिर की ।
और भी

जिम्बाब्वे विमान दुर्घटना में भारतीय व्यवसायी, बेटे सहित छह की मौत

हरारे: जिम्बाब्वे में सोना, हीरे और कोयला खनन में रुचि रखने वाले भारतीय अरबपति और उनका बेटा उन छह व्यक्तियों में शामिल थे, जिनकी विमान दुर्घटना में जान चली गई। रिपोर्ट के अनुसार, एकीकृत खनन और धातुकर्म कंपनी रियोजिम के मालिक हरपाल रंधावा 29 सितंबर को राजधानी हरारे से दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में मुरोवा हीरा खदान के लिए उड़ान भर रहे थे, जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने कहा कि विमान, जो कथित तौर पर रियोजिम का था, माशावा के ज़वामांडे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी छह लोग मारे गए, जिसमें चार विदेशी और दो जिम्बाब्वे के लोग शामिल थे। ऐसा संदेह है कि यह दुर्घटना किसी यांत्रिक खराबी के कारण हुई है।

पुलिस ने कहा, जिम्बाब्वे पुलिस ने एक विमान दुर्घटना की रिपोर्ट दी है, जो 29 सितंबर को सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुई, जिसमें छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, व्हाइट और रेड जकैम विमान सुबह 6 बजे हरारे से खदान के लिए निकला था और माशावा से लगभग 6 किमी दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रियोजिम, जो पहले ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई खनन समूह रियो टिंटो का हिस्सा था, ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि वह अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। जिम्बाब्वे रिपब्लिक पुलिस (जेडआरपी) के प्रवक्ता, सहायक आयुक्त पॉल न्याथी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वे अभी भी इस बारे में और जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं।

रंधावा 4 बिलियन डॉलर की निजी इक्विटी फर्म जीईएम होल्डिंग्स के संस्थापक भी हैं। पत्रकार और फिल्म निर्माता होपवेल चिनोनो ने कहा कि वह रंधावा के निधन से दुखी हैं। चिनोनो, जो 2017 में एक पारस्परिक मित्र के माध्यम से रंधावा से मिले थे, ने एक्स पर लिखा था, वह बहुत उदार व्यक्ति थे और काफी विनम्र थे। उनके माध्यम से मैं व्यापारिक, राजनयिक और राजनीतिक जगत के कई लोगों से मिला।

और भी

भारत के रक्त में है सेवा भाव :भैया जी जोशी

नई दिल्ली: संत ईश्वर सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने कहा कि एक कालखंड ऐसा था, जब लोग सम्मान के लिये काम करते थे लेकिन आज भारत सरकार और संत ईश्वर संस्थान के माध्यम से सम्मान लोगों को ढूंढते हुए उनके पास जा रहे हैं, चाहे वह पद्मश्री, पद्मभूषण, भारत रत्न या संत ईश्वर सेवा सम्मान हो।

श्री जोशी ने कहा कि प्राचीन ग्रथों में सेवा को धर्म के रुप में कहा गया है ‘सेवा परमो धर्मां:’, भगवतगीता में भी कर्मण्येवाधिकारस्ते कहा गया हैं, क्योंकि भारत के रक्त में ही सेवा हैं। सेवा के लिये धन, बुध्दि, साधन हो ऐसा जरुरी नहीं हैं, अंतर्मन के भाव के बिना सेवा संभव नहीं हैं। हम कालखंड से ही देखते आए हैं, गाय को रोटी और पक्षियों को दाना खिलाया जाता हैं।

अतिथि देवो भव की संस्कृति भारत की हैं, दरवाजे पर आए को विन्मुख हो कर ना भेजना ऐसा होता आ रहा है इस लिये भारत का व्यक्ति कहता हैं कि धरती पर केवल मेरा अधिकार नहीं हैं, पशु, पक्षी, देव, मानव सबका हैं और ईश्वर की आराधना के रुप में भी हम सेवा ही करते हैं,इसलिये सेवा का दायरा सीमित नहीं हैं। अंदर से ईश्वर को जागृत करना ही सच्ची सेवा हैं, जो संत ईश्वर सेवा फाऊंडेशन कर रहा है।

सामाजिक सेवा संगठन संत ईश्वर फाउंडेशन व राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी दिल्ली के नवनिर्मित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम पूसा संस्थान आयोजित इस समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी (अध्यक्ष, परमार्थ निकेतन ,ऋषिकेश), विशेष सान्निध्य सुरेश भैय्या जी जोशी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),

मुख्य अतिथि ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय राज्य मंत्री,भारत सरकार) के सान्निध्य में संत ईश्वर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

और भी

बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी

पटना: बिहार के मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जानकरी देते हुए बताया बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है. बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13% है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है. बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है।

बिहार सरकार ने जातीय जनगणना पर आंकड़े जारी कर दिए है। बिहार में यादव आबादी 14% और कुर्मी आबादी 2.87 % है। भूमिहार की 2.86 % आबादी है। राजपूतो की आबादी 3.47 % बताई गई है।

ब्रह्मण की आबादी 3.86,अनुसूचित जाती 19.65 %, ,ST 1.68 % आबादी बताई गई है।

और भी

पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि

 दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। पीएम के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपित जगदीप धनखड़ भी बापू की समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका वैश्विक प्रभाव पूरी मानव जाति को एकता और करुणा के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “Gandhi Jayanti के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारे मार्ग को रोशन करती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।”

पीएम ने आगे लिखा, “हम हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उनके विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।”

1869 में जन्मे गांधी भारत के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे और देश की आजादी में उनकी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में मान्यता मिली।

पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
आज ही के दिन ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती हैं। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम हमेशा मजबूत भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम करते रहें।”

और भी

उत्तर प्रदेश में होगा आयुष बोर्ड का गठन : योगी

 लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी, सिद्धा, प्राकृतिक चिकित्सा और योग पद्धति से जुड़े संस्थानों के संचालन और संबंधित विधा के चिकित्सकों के पंजीयन के लिए एकीकृत 'आयुष बोर्ड' का गठन होगा।

शुक्रवार को आयुष विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयुर्वेदिक, यूनानी और होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के संबंध में तीन अलग-अलग बोर्ड संचालित हैं। अब इन सभी को एकीकृत रूप देते हुए एक बोर्ड के अधीन समाहित करने की आवश्यकता है। इससे न केवल नए संस्थानों की स्थापना व विकास में प्रक्रियागत सहजता होगी, वरन, उपाधि प्राप्त चिकित्सकों के पंजीयन में भी आसानी होगी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं के बीच योग एवं नेचुरोपैथी में करियर बनाने की चाह बढ़ी है। बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र की ओर से योग एवं नैचुरोपैथी संस्थानों की स्थापना को लेकर प्रस्ताव भी मिल रहे हैं। ऐसे में आयुष बोर्ड के अंतर्गत योग एवं नैचुरोपैथी संस्थानों के विनियमन और चिकित्सकों के पंजीयन की कार्यवाही की जानी चाहिए।

और भी

पीएम मोदी 30 को बिलासपुर में, परिवर्तन यात्रा के समापन में होंगे शामिल

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे।

इस दौरान वे आमसभा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में सत्ता में वापसी का बिगुल फूंकेंगे। तीन महीने में पीएम का यह तीसरा छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इसके पूर्व वे रायपुर और रायगढ़ में सभा ले चुके हैं।

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकली थी यात्रा
पीएम नरेन्द्र मोदी तीन अक्टूबर जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। बिलासपुर और बस्तर में भाजपा के कमजोर जनाधार को देखते हुए ही यहां पीएम का कार्यक्रम तय किया गया है। बता दें कि 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 15 सितंबर को जशपुर से निकली परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री, सांसद व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। यात्रा के दौरान 85 स्वागत सभा, 84 जनसभा और सात रोड शो हुए।

बिलासपुर संभाग की 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक
यह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज बिलासपुर में समाप्त होने जा रही है। इससे पूर्व बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कालेज मैदान से दोपहर 12:30 बजे रैली शुरू होगी, वहीं दो बजे से आमसभा होगी। दरअसल, परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत आने वाली 24 विधानसभा सीटों को साधेंगे। वर्तमान में यहां 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।

दोपहर में पहुंचेंगे रायपुर एयरपोर्ट
सात सीटें भाजपा के पास, दो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) और दो सीटें बहुजन समाज पार्टी के पास हैं। यानी भाजपा की स्थिति यहां कमजोर है। प्रधानमंत्री मोदी का दोपहर 1.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत अगुवानी करेंगे। यहां से वे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं शाम को 4.50 बजे रायपुर विमानतल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

और भी

राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान संविधान की अनदेखी हुई: चन्द्रशेखर

अलवर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान राज्य में संविधान की अनदेखी हुई है और बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया। श्री चन्द्रशेखर ने कल रात्रि यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि जो मुख्यमंत्री कागज की सुरक्षा नहीं कर सकता वह राज्य की सुरक्षा क्या करेगा।

श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि उनके द्वारा देश भर में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के विरुद्ध यह संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प यात्रा निकाली जा रही है । उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में यात्रा निकाली जा रही है।

विधान सभा में उम्मीदवार उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे जो कार्यकर्ता जनता को जागरूक करेंगे और जनता के प्रति उत्तरदायित्व रहेंगे। उनको टिकट दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

दो अप्रैल की घटनाओं में दर्ज किए गए मुकदमों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में, 2019 के लोकसभा चुनाव में और पंचायत चुनाव के दौरान यह कहा गया कि मुकदमे वापस लिए जाएंगे लेकिन मुकदमे वापस नहीं लिए।

हमें केंद्र सरकार से उम्मीद नहीं है लेकिन राज्य सरकार से उम्मीद थी लेकिन उन्होंने मुकदमे वापस नहीं लिए। इस सरकार ने बेरोजगारों को लूटने का काम किया है। केंद्र ने तो हमें जख्म देने का काम किया है ।

और भी

राजस्थान में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने फिर भाजपा का दामन थामा

जयपुर: राजस्थान में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार रात प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। श्री भाटी ने भाजपा में वापसी की है। उनके पिछले कई दिनों से फिर से भाजपा में आने की चर्चा भी चल रही थी।

इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने श्री भाटी, शिक्षाविद् श्रवण चौधरी, बांदीकुई से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भागचंद सैनी और गेटवैल हॉस्पिटल सीकर के बीएल रणवां को माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह और उत्सुकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। लोगों की भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है।

प्रहलाद जोशी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर ही पार्टी में शामिल हुए है।

और भी

पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैरा ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार

 चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के फायरब्रांड विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को ड्रग्स मामले में उनके चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी और उन पर लगे आरोपों पर कोई बयान जारी नहीं किया है। खैरा फेसबुक पर लाइव हुए जब वो और पुलिसकर्मी छापेमारी को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, एक पुलिस अधिकारी को खैरा को यह कहते हुए देखा गया कि एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिसके पास उनके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत हैं। इस पर खैरा को अधिकारी से यह कहते हुए सुना गया कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनडीपीएस मामले को रद्द कर चुका है। बाद में खैरा पुलिस उसे गिरफ्तार कर पंजाब के जलालाबाद ले गयी।

और भी

दुनिया में उभरता हुआ भारत वैश्विक भलाई के लिए एक शक्ति होगा : जयशंकर

संयुक्त राष्ट्र:  भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को भारत को 'विश्‍वमित्र' घोषित किया, जो दुनिया का मित्र है, जो पुल बनाने वाला होगा, लेकिन सत्ता संरचना को भी चुनौती देगा और दक्षिण को आवाज देगा, जैसा कि यह अपने अधिकार का दावा करता है। महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा, जब हम एक अग्रणी शक्ति बनने की आकांक्षा रखते हैं, तो यह आत्म-प्रशंसा के लिए नहीं है, बल्कि अधिक जिम्मेदारी लेने और अधिक योगदान देने के लिए है। उन्होंने कहा, सभी देश राष्ट्रीय हितों का पालन करते हैं (लेकिन) हमने, भारत में, इसे कभी भी वैश्विक भलाई के साथ विरोधाभास के रूप में नहीं देखा है।

भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, गुटनिरपेक्षता के युग से हम अब विश्‍वमित्र, दुनिया के मित्र के रूप में विकसित हो गए हैं। यह राष्ट्रों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ जुड़ने और जब आवश्यक हो, हितों में सामंजस्य स्थापित करने की हमारी क्षमता में परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा, भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन इस बात की पुष्टि करता है कि कूटनीति और बातचीत ही एकमात्र प्रभावी समाधान हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था विविध है। और हमें मतभेदों को नहीं तो मतभेदों को भी पूरा करना चाहिए। वे दिन जब कुछ राष्ट्र एजेंडा तय करते हैं और दूसरों से अपेक्षा करते हैं लाइन में लगना ख़त्म हो गया है। उन्होंने कहा, एक विश्‍व, एक परिवार, एक भविष्य' की हमारी दृष्टि केवल कुछ लोगों के संकीर्ण हितों पर नहीं, बल्कि कई लोगों की प्रमुख चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने की थी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन के नतीजे, जो वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के विकास और पुनर्गठन को सामने लाए, निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में इसकी प्रतिध्वनि होगी।अपने देश के भविष्य के बारे में जयशंकर ने कहा : आधुनिकता को अपनाने वाली एक सभ्यतागत राजनीति के रूप में हम परंपरा और प्रौद्योगिकी दोनों को समान रूप से आत्मविश्‍वास से मेज पर लाते हैं। यह वह संलयन है जो आज इंडिया अर्थात भारत को परिभाषित करता है।

भारत एक चौथाई सदी के 'अमृत काल' में प्रवेश कर चुका है, जहां अधिक प्रगति और परिवर्तन हमारा इंतजार कर रहा है।

और भी

भारत मंडपम के नटराज के मुख्य शिल्पी राधाकृष्णन सम्मानित

नई दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन से पूर्व राजधानी के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में स्थापित अष्टधातु से बनी ‘नटराज’ की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा के मुख्य शिल्पी राधाकृष्णन स्थापति को उनके असाधारण कलात्मक कौशल के लिए सम्मानित किया गया है।

इस प्रतिमा के निर्माण में कुल तीन लाख मानव श्रम घंटे का समय लगा, अर्थात् यदि एक व्यक्ति को इस मूर्ति को तैयार करना होता, तो उसे कुल तीन लाख घंटे या 12,500 दिन लगते। इसके निर्माण में 30 महीने का काम छह महीने में पूरा किया गया।

तमिलनाडु के स्वामीमलाई जिले के श्री राधाकृष्णन को सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राजधानी के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘नटराज: ब्रह्मांडीय ऊर्जा की अभिव्यक्ति’ पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में ‘नटराज’ पर विचार-विमर्श और इसके भारतीय दर्शन पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नटराज के दर्शन के प्रति जागरूक करना था। 'नटराज' प्रतिमा की स्थापना में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में बताया गया कि श्री राधाकृष्णन का परिवार चोल काल से मूर्ति शिल्प की इस विधा पर कार्य करता आ रहा है। श्री राधाकृष्णन चोल काल के स्थापतियों के परिवार की 34वीं पीढ़ी के सदस्य हैं। राजधानी में नौ और 10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले 'नटराज' की मूर्ति का निर्माण श्री राधाकृष्णन की अगुआई में मधुच्छिष्ट विधान (लॉस्ट वैक्स तकनीक) से किया गया। इस विधि का चोल काल (9वीं शताब्दी ईस्वी) से पालन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पद्मविभूषण राज्यसभा सांसद डॉ. सोनल मानसिंह, प्रख्यात नृत्यांगना ‘पद्मभूषण’ डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम, आईजीएनसीए के अध्यक्ष ‘पद्मश्री’ रामबहादुर राय, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष एवं प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार बिमान बिहारी दास, कॉलेज ऑफ आर्ट के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार शर्मा, नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट के पूर्व महानिदेशक अद्वैत गडनायक, प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार अनिल सुतार और आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी सहित कई कलाप्रेमी, दर्शक और अतिथिगण मौजूद थे। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 
और भी

अटल फाउंडेशन ने की अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शुरू करने की घोषणा

नई दिल्ली: गैर सरकारी संगठन अटल फाउंडेशन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर एक नया पुरस्कार शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की। यह पुरस्कार दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर आगामी 25 दिसंबर को दिया जाएगा। अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह और ज्योतिषाचार्य राजेश ओझा ने यहां ‘अंतरराष्ट्रीय अटल पुरस्कार 2023’ की घोषणा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार 11 व्यक्तियों को दिया जाएगा। इसके लिए नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

नामांकन 20 नवंबर 2023 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं और उन पर निर्णायक मंडल विचार कर विजेताओं का चयन करेगा। फाउंडेशन ने अभी श्रेणियों की घोषणा नहीं की। राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सुश्री सिंह और प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य ने संयुक्त रूप से कहा, अटल जी के सिद्धांत और दृष्टिकोण सीमाओं से परे हैं और हम इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को एकजुट करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएंगे। सुश्री सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्थायी विरासत के तहत भारतीय नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को एक साथ लाना है।

और भी

कुत्ता घुमाने के लिए स्टेडियम ख़ाली कराने वाली IAS को केंद्र सरकार ने जबरन रिटायर किया

नई दिल्ली: दिल्ली में कुत्ता घुमाने के लिए स्टेडियम ख़ाली कराने वाली IAS अफसर रिंकू दुग्गा को केंद्र सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया है। उनके पति संजय ख़रवार भी IAS अधिकारी हैं। दिल्ली में पोस्टिंग के दौरान कुत्ता घुमाने के लिए स्टेडियम से एथलीट को बाहर करवा देते थे।  

और भी

नए संसद भवन में पहला काम देश की आधी आबादी को ठगने का हुआ : राधिका

 चंडीगढ़: महिला आरक्षण इस देश की आधी आबादी की राजनीतिक भागीदारी और उनके सशक्तिकरण का सबसे ज़रूरी और सबसे सॉलिड माध्यम है। महिला आरक्षण से ज्यादा से ज्यादा महिलाएं देश की राजनीति में आएंगी। पार्लियामेंट में आएंगी। विधानसभा में आएँगी और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी होगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसका पूर्ण समर्थन करती हैं। यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेत्री राधिका खेड़ा का।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ में उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि महिलाओं की जो लड़ाई है, वो लंबी चली। लंबी लड़ी गई और उनको लगातार मायूसी का आज भी सामना करना पड़ा है। साल 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की शुरुआत की। लेकिन इसके लिए जब बिल पेश किया गया तो बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेई, यशवंत सिंह और राम जेठमलानी ने उसके विरोध में वोट किया। वह बिल लोकसभा में पारित हो गया। लेकिन, राज्यसभा में केवल 7 वोटों से गिर गया।

वर्ष 1992 में पूर्व प्रधान मंत्री नरसिम्हा राव ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 33% सीटों का आरक्षण लागू किया। दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए। कई राज्यों में, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटे के भीतर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गईं।

और भी