हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

संस्कृत प्राचीन सभ्यता और उसकी मूल्य प्रणाली की संरक्षक रही : आरिफ मोहम्मद खान

तिरुपति: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि संस्कृत प्राचीन सभ्यता और उसकी मूल्य प्रणाली की संरक्षक रही है तथा संस्कृत के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है, क्योंकि इसकी संस्कृति का आधार संस्कृत ही है।

श्री खान ने साहित्य अकादेमी एवं राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति और संस्कृति फाउंडेशन मैसूर के संयुक्त तत्त्वावधान में तिरुपति में राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन ‘संस्कृत समुन्मेषः’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति का आधार संस्कृत है। संस्कृत के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना भी संभव नहीं है। संस्कृत साहित्य में ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता संरक्षित रही है।

सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और मां सरस्वती के आवाह्न से हुई। श्री खान ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से आम लोगों और विद्वानों के बीच जागरूकता आयेगी। उन्होंने संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी, पांडुलिपि गैलरी, वर्णमाला गैलरी और पुस्तक प्रदर्शनी आदि का अवलोकन भी किया।

उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एन. गोपालस्वामी, संस्कृति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्त सलाहकार रंजना चोपड़ा, संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदूरी तथा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् के कार्यकारी अधिकारी ए.वी. धर्म रेड्डी उपस्थित रहे।

इस तीन दिवसीय इस सम्मेलन में आठ सत्रों में अष्टावधानम् , संस्कृत एवं योग, संस्कृत एवं भारतीय संगीत, संस्कृत एवं नृत्य एवं संस्कृत नाटकों पर विभिन्न सत्रों के अलावा कवि सम्मेलन, छात्रों का कथा वाचन, रामायण के सुंदरकांड पर केंद्रित सत्र होंगे एवं विभिन्न प्रस्तुतियाँ भी होंगी।सम्मेलन में संस्कृत के लगभग 60 प्रमुख लेखक एवं विद्वान सहभागिता कर रहे हैं।

 

 

और भी

पीएम मोदी 13 से फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 जुलाई तक फ्रांस और संयुक्‍त अरब अमीरात की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पेरिस जायेंगे। श्री मोदी शुक्रवार को बेस्टिले दिवस परेड के अवसर पर मुख्‍य अतिथि होंगे। भारत की तीनों सेनाओं की एक टुकडी भी परेड में हिस्‍सा लेगी।

प्रधानमंत्री राष्‍ट्रपति मैक्रों के साथ औपचारिक बातचीत करेंगे। फ्रांस के राष्‍ट्रपति प्रधानमंत्री के सम्‍मान में राजकीय भोज के अलावा निजी भोज का भी आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस के प्रधानमंत्री और सीनेट तथा नेशनल असेम्‍बली के अध्‍यक्षों से भी मिलने का कार्यक्रम है। श्री मोदी फ्रांस में भारतवंशियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों तथा फ्रांस के विशिष्‍ट व्‍यक्तियों से भी मिलेंगे।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि भारत - फ्रांस रणनीतिक भागीदारी की 25वीं वर्षगांठ भी इस वर्ष मनायी जा रही है। प्रधानमंत्री की यात्रा से रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विविध क्षेत्रों में परस्‍पर साझेदारी सुदृढ बनाने में मदद मिलेगी।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 15 जुलाई को अबू धाबी पहुंचेंगे। वे संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान से बातचीत करेंगे। भारत-यू.ए.ई की रणनीतिक भागीदारी निरंतर सुदृढ हुई है और प्रधानमंत्री की यात्रा से ऊर्जा, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, फिन्‍टेक, रक्षा और संस्‍कृति जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों में साझेदारी बढाने के अवसरों की पहचान की जा सकेगी।

इस यात्रा से वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से यू.एन.एफ.सी.सी.सी. के अंतर्गत कॉप-28 की संयुक्‍त अरब अमारात की अध्‍यक्षता और भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के संदर्भ में विचार विमर्श का अवसर भी मिलेगा। 

 

 

और भी

गोदरेज एयरोस्पेस कंपनी ने इसरो के चंद्रयान 3 मिशन के लिए महत्वपूर्ण घटकों की आपूर्ति की

मुंबई: गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस के गोदरेज एयरोस्पेस ने स्वदेशी विनिर्माण, नवाचार और तकनीकी प्रगति पर ध्यान मजबूत किया है।

राष्ट्र-निर्माण और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही गोदरेज एयरोस्पेस एडवांस मैनुफैक्चरिंग, असेंबली और इंटीग्रेशन सुविधाओं के लिए महाराष्ट्र के खालापुर में एक नई फैसेलिटी तैयार करने के लिए 250 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसरो के चंद्रयान 3 मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण घटकों की आपूर्ति की है।

इन वर्षों में, कंपनी ने लिक्विड प्रोपल्शन इंजन, सैटेलाइट थ्रस्टर्स और कंट्रोल मॉड्यूल घटकों सहित अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण घटकों के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता को निखारा है। इन योगदानों ने चंद्रयान और मंगलयान जैसे प्रतिष्ठित मिशनों में अभिन्न भूमिका निभाई है, जिससे अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी देश के रूप में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

यह एनवीएस-01 सैटेलाइट के हालिया लॉन्च के साथ-साथ इसरो की रणनीतिक और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रत्येक पीएसएलवी और जीएसएलवी लॉन्च का हिस्सा रहे हैं।

गोदरेज एयरोस्पेस भारत के भीतर और निर्यात के माध्यम से नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए विनिर्माण के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। रोल्स-रॉयस, बोइंग और जीई जैसी वैश्विक बड़ी कंपनियों के साथ सहयोग करते हुए, कंपनी महत्वपूर्ण घटकों के विकास और विनिर्माण में शामिल है। ये प्रयास न केवल नागरिक उड्डयन के लिए विनिर्माण में भारत की क्षमताओं को मजबूत करते हैं, बल्कि देश की निर्यात क्षमता में भी योगदान करते हुए कंपनी को एयरोस्पेस उद्योग में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में स्थापित करते हैं। डीआरडीओ इंजन मॉड्यूल के साथ, गोदरेज एयरोस्पेस भारत में पहली बार इस श्रेणी के इंजन के कोर मॉड्यूल निर्माण करने वाली भारत की पहली निजी कंपनी है ।

गोदरेज एयरोस्पेस के एवीपी और बिजनेस हेड मानेक बेहरामकामदीन ने कहा, 'हम इसरो के चंद्रयान 3 मिशन में अपने योगदान पर बहुत गर्व महसूस करते हैं, जो राष्ट्र-निर्माण और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। गोदरेज एयरोस्पेस में, हम स्वदेशी विनिर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं और कंपनी तकनीकी प्रगति, अंतरिक्ष परियोजनाओं और नागरिक उड्डयन में देश की प्रगति को आगे बढ़ाने में योगदान दे रही है। इसरो के एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में, हम भविष्य के लॉन्च, मिशन और उन्नत एयरोस्पेस घटकों और प्रणालियों के विकास में योगदान देना जारी रखेंगे। नागरिक उड्डयन में हम अमेरिका सहित वैश्विक बाजारों में नवाचार और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अगले तीन वर्षों में 100% वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।'

स्वदेशी क्षमताओं का लाभ उठाकर और आयात पर निर्भरता कम करके कंपनी आत्मनिर्भरता में योगदान दे रही है और देश के भीतर तकनीकी प्रगति को बढ़ावा दे रही है। ये प्रयास आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं, निवेश को आकर्षित करते हैं और उच्च-कुशल रोजगार के अवसर पैदा करते हैं, इस प्रकार आत्मनिर्भर भारत के व्यापक लक्ष्य का समर्थन करते हैं।

 

 

और भी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि बढ़ी

 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से एक महीने बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गयी है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने साेमवार को यहां बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 31 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी।

पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर साहस, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए 18 वर्ष से कम आयु कोई भी भारतीय और भारत में रहने वाला बच्चा आवेदन कर सकता है। कोई अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चे को पुरस्कार के लिए नामांकित कर सकता है। आवेदन केवल निर्धारित पोर्टल पर किया जा सकता है।

और भी

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी की याचिका ख़ारिज

सूरत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि केस में शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है।

दो साल की सजा वाले सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे शुक्रवार को खारिज कर दिया गया। अब राहुल गांधी के पास सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प है। यहां पढ़िए मामले से जुड़ा हर अपडेट

राहुल गांधी को राहत नहीं मिलना साल 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी अहम है। इसका सीधा असर विपक्षी एकता पर पड़ेगा। कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा जाए, जो अब होता नहीं दिख रहा है।

5 मिनट में हो गया फैसला
जस्टिस प्रच्छक ने महज 5 मिनट में अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ ऐसे 10 अन्य केस दर्ज हैं। इसलिए इस केस में राहत देना उचित नहीं होगा। वीर सावरकर के खिलाफ उनके बयान पर भी केस दर्ज है। यदि इस केस में राहत नहीं दी जाती है तो यह अन्याय नहीं होगा।

राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट ने सुनाया था फैसला
बता दें, सूरत की अदालत ने भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा 2019 में दायर मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

फैसले के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए चुने गए गांधी को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग करते हुए सत्र न्यायालय में आदेश को चुनौती दी थी।

20 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए सजा पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता नहीं होगी बहाल
आज यदि दोषसिद्धि पर रोक लगती तो राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में बहाली का मार्ग प्रशस्त हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मई में जस्टिस प्रच्छक ने गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह कहते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे।

 

 

और भी

वायु सेना में सात वर्ष पूरे किये स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने

नई दिल्ली: स्वदेशी तेजस हल्के लड़ाकू विमान शनिवार को वायुसेना में सात साल सेवा के पूरे करेगा। तेजस एक बहुउद्देशीय विमान है और अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में से एक है। यह वायु रक्षा और समुद्री निगरानी के साथ-साथ लड़ाकू अभियानों में भी सक्षम है। तेजस लड़ाकू विमानों का रखरखाव आसान है और ये विभिन्न युद्धाभ्यास करने में सक्षम हैं।

मल्टी-मोड एयरबोर्न रडार, हेलमेट-डिस्प्ले, सेल्फ-डिफेंस सूट और लेजर पॉड इसकी क्षमताओं को और बढ़ाते हैं। तेजस पहली बार 45वें स्क्वैड्रन फ्लाइंग ड्रेगर्स में शामिल हुआ। बाद के वर्षों में इसे 2रे स्कवैड्रन में भी शामिल किया गया। तेजस मई 2018 में नंबर 18 स्कवैड्रन में शामिल हुआ। तेजस अब तक कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखा चुका है।

तेजस ने 2017 से 2023 तक हर साल मलेशिया 2019, दुबई एयरशो 2021, श्रीलंका एयरशो 2021, सिंगापुर एयरशो और इंडिया एयरशो में अपनी जौहर और रण कौशल  का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा विभिन्न सैन्य अभ्यासों में भी इसने अपनी ताकत और क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में यह विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ बनकर उभरेगा ।

और भी

कार्य के प्रति समर्पण सफलता की प्रथम कुंजी : अधिवक्ता वर्षा गुप्ता

नई दिल्ली  बीते दशक में कानूनी पेशे और संबंधित व्यवसायों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है । देश के विभिन्न अदालतों में महिला अधिवक्ताओ की भूमिका अहम है । इसी कड़ी में समाचार एजेंसी यूनाइटेड बुलेटिन से साक्षात्कार में मध्य प्रदेश की अनुभवी एवं चर्चित अधिवक्ता वर्षा बंसल ने अपने वर्षो की प्रैक्टिस, कानून में चुनौतियां, कानून में करियर बनाने को लेकर सुझाव एवं साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने जैसे विषयों पर चर्चा की। 


कानूनी पेश में रुचि और इसमें अपना करियर बनाने को लेकर अधिवक्ता वर्षा गुप्ता ने कहा कि वह बचपन से ही जिज्ञासु और बेबाक प्रवत्ति की रही है । वाद विवाद, भाषण, स्पर्धा में रुचि होने से विधि का ज्ञान लेना और इसी में करियर बनाना तय किया।

अपने वर्षों के अभ्यास में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव पर बात करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि
महिलाओं के प्रति दृश्टिकोण में बदलाव का प्रतिशत आज भी कम है । जहा तक महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल है वही उनको आगे बढ़ता हुआ देख पुरुष प्रधान समाज से उनकी उपलब्धियां सहन नही होती । आज भी उनको लगता है महिलाएं आगे तो बढ़े पर मर्यादा, समाज, परिवार की बेड़ियों के साथ । बदलाव का प्रतिशत 50 से 60 फीसदी ही बढा है ।

साइबर उत्पीड़न कई पर अंकुश लगाने के उपाय पर बात करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर लॉ की जानकारी ही साइबर उत्पीड़न से बचा सकता है। एक और जहा साइबर सेल और सरकार जागरूकता अभियान चला रही है, वही थोड़ी सी सावधानी बरतने से और किसी समस्या पर तुरंत साइबर सेल को मिले । 

कानूनी पेशे में पुरुषों और महिलाओं के बीच अधिक समानता सुनिश्चित करने के सवाल पर अधिवक्ता ने कहा कि कानूनी पेशा महिला और पुरुष से नही बल्कि कानूनी दलीलों और ज्ञान से चलता है । तक समानता की बात है तो न्यायालय के सामने दोनो वर्ण समान है,परंतु यदि नौकरी की बात करे तो समानता नही है। महिलाओ को आरक्षित होने का एहसास न कराकर खुद आगे बढ़ने में यकीन होना चाहिए। 

एक अन्य सवाल के जवाब पर अधिवक्ता ने कहा कि कानून नीव है जिससे समाज का संचालन होता है। नए कानून चाहे वो विधवा विवाह, लव जिहाद या समलैंगिक विवाह हो उसका असर समाज पर तो होता ही है। कानूनी पेश वो चिंगारी है जो समाज को प्रकाशित कर सकता है ।

युवा महिला अधिवक्ताओं को लेकर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि आप दूसरी महिलाओं की पथ प्रदर्शक है जिसमे उन्हें सर्वप्रथम घरेलू मामलों को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाना और सामज में सुधार करना । वही कानून का विशिष्ठ ज्ञान लेकर सही ढंग से ड्राफ्टिंग पर जोर देना चाहिए । सीधे ही सीनियर बनने का सपना ना देखते हुए दूसरे वरिष्ठ अधिवक्ताओ के अनुभवों से भी मार्गदर्शन लेना चाहिए ।
और भी

मंदिर की रेलिंग हटाए जाने से हंगामा, स्थानीय लोगों की पुलिस से झड़प

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में, एक मंदिर में कथित तौर पर अवैध रूप से रेलिंग हटाने को लेकर दंगे भड़क गए। गुरुवार को जब सरकार ने रेलिंग हटाने की कोशिश की तो उसे स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और सरकार की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख अर्धसैनिक बलों को भी रवाना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों और घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की सूचना मिल रही है.

मालूम हुआ कि मंडावली क्षेत्र में सड़क के किनारे एक मंदिर बना हुआ है. चारों ओर रेलिंग है। सरकार ने रेलिंग को अवैध बताया। रेलिंग हटाने की कार्रवाई के सरकार के आज के फैसले के बारे में पुलिस से पूछताछ की गई है। सरकार के अनुरोध पर पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की। लेकिन जब उन्हें रेलिंग हटाने के कदम के बारे में पता चला, तो इलाके के लोग सरकार के कार्यों का विरोध करने के लिए मंदिर के सामने इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों को डर है कि सरकार मंदिर को गिराने के लिए भी कार्रवाई करेगी। इस दौरान कई बार पुलिस की स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई। भीड़ के तितर-बितर होने के बाद पुलिस ने रेलिंग हटा दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सरकार कार्रवाई करने पहुंची तो महिलाएं मंदिर में भजन गा रही थीं। लोगों ने सरकार की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। दूसरी ओर, डीएम ने हमें बताया कि मंदिर की नहीं बल्कि मंदिर की रेलिंग को तोड़ा गया है. रेलिंग हटाकर फुटपाथ की सफाई की जानी थी। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मंदिर कई सालों से है। किसी ने विरोध नहीं किया। किसी को नहीं लगता कि यहां अवैध निर्माण हैं।

और भी

सेना की अल्टीमेट स्ट्रेंथ ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया

NEW DELHI: सेना के जवानों की अल्टीमेट स्ट्रेंथ ने लद्दाख में हनले वेधशाला में 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग प्रशिक्षण किया। भारतीय सेना लद्दाख के विभिन्न स्थानों, पहाड़ों, ग्लेशियरों और मैदानों सहित देश भर में 100 से अधिक स्थानों पर योग आसन करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है।

 
और भी

मणिपुर में फिर हुई हिंसा, 9 की मौत, 10 लोग घायल

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मणिपुर के मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार रात हुए हमले में 9 लोगों की जान चली गई। 10 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में हमला किया गया। हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के हैं।

इस घटना के अलावा मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में भी मंगलवार को हिंसा हुई। यहां फौगाकचाओ इखाई गांव में कुकी समुदाय के लोग मैतेई इलाकों में बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई।

सोमवार रात भी खमेनलोक इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे। हिंसा के चलते राज्य में इंटरनेट पर 15 जून तक बैन बढ़ा दिया गया। कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है।

असम के सीएम अमित शाह से मिलेंगे
नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज मणिपुर हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सरमा शाह को मणिपुर के ताजा हालात की रिपोर्ट देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृहमंत्री ने सरमा को मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने काम सौंपा था। सरमा 10 जून को मणिपुर गए थे, जहां उन्होंने राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

मैतेई लोगों पर हमले के लिए कुकी ड्रोन इस्तेमाल कर रहे
कुकी समुदाय के लोग मैतेई गांवों और जंगल में छिपे इस समुदाय के लोगों को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खुलासा बिष्णुपुर जिले के फोइगक्चाओ इखाई गांव में ग्रामीणों को ड्रोन मिलने से हुआ है। यह ड्रोन 8 जून को मिला था। ड्रोन में लगे कैमरे में मोइरांग और आसपास के इलाकों के वीडियो फुटेज कैद थे।

आरएएफ के जवानों ने वाहनों और घरों के शीशे तोड़े
मणिपुर में एक बार फिर आरएएफ के जवान सिंगजमेई युमनाम लीकाई और मोइरांगखोम में मंगलवार तड़के निजी वाहनों और रिहायशी घरों की खिड़कियों को तोड़ते हुए दिखे। इसका वीडियो सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार इन्होंने 10 वाहनों के शीशे और दो घरों की खिड़कियों के कांच तोड़े हैं। बताया जा रहा है कि आरएएफ के ये जवान मंगलवार तड़के करीब 2:20 बजे सिंगाजामेई से मोइरांगखोम की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने शीशे तोड़े।

 

 

और भी

मध्यप्रदेश में छात्राओं के साथ छात्रों को भी मिलेगी स्कूटी

भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक हायर सेकेंडरी स्कूलों में अव्वल रहने वाली छात्राओं के साथ अब छात्रों को भी स्कूटी मिलेगी इस योजना से राज्य के लगभग नौ हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं के साथ छात्रों को भी अब स्कूटी दिए जाने का कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया है, इससे राज्य के नौ हजार विद्यार्थियों को स्कूटी मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि जिन स्थानों पर स्कूटी उपलब्ध नहीं होगी, वहां के छात्रों को सामान्य स्कूटी खरीदने की स्वतंत्रता रहेगी। इस योजना के तहत पहले वर्ष 135 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, वहीं तीन साल के लिए 424 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में छात्रों ने अपने लिए भी कुछ फैसले लिए जाने की मांग की थी, इस बात का मुख्यमंत्री ने कैबिनेट शुरू होने से पहले अपने सदस्यों के बीच बातचीत में जिक्र भी किया और कहा कि अब बालिकाओं के साथ बालकों को भी स्कूटी दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है।

गृहमंत्री ने कैबिनेट के अन्य फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कर्मचारियों की सुविधा के लिए 15 जून से 30 जून तक तबादले होंगे, यह तबादले जिले के भीतर ही होंगे।

और भी

KCR कांग्रेस पर क्यों हुए गरम व बीजेपी पर पड़े नरम

हैदराबाद  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के कांग्रेस को निशाना बनाने और भाजपा पर चुप रहने की नई रणनीति से इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री केसीआर ने राज्य में तीन जनसभाओं को संबोधित किया और सभी में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की, लेकिन, भाजपा को छोड़ दिया।

हालांकि केसीआर की इस नई रणनीति पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कोई हैरानी नहीं जताई। उनका मानना है कि केसीआर का भाजपा के साथ हमेश गुप्त समझौता रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अली शब्बीर ने कहा, कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद, भाजपा और बीआरएस ने खुद को एक कदम पीछे खींच लिया है। केसीआर अब कांग्रेस को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखते हैं, जो उन्हें हरा सकती है।

उन्हें आश्चर्य नहीं है कि केसीआर ने भाजपा को बख्शते हुए अपने हमलों के लिए कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में निर्मल, नागरकुर्नूल और गडवाल में हुई जनसभाओं में केसीआर के भाषणों ने राजनीतिक गलियारों को चकित कर दिया है। इन सभाओं में केसीआर ने कांग्रेस पर तो खूब हमला किया, लेकिन भाजपा की आलोचना करने से परहेज किया।

उनके भाषणों की विषय-वस्तु, लहजा और तेवर नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनकी रणनीति में बदलाव का संकेत देते हैं।शब्बीर ने कहा, यह और कुछ नहीं, बल्कि बीआरएस और बीजेपी के बीच समझौते का हिस्सा है। बीजेपी सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने की धमकी देकर लगभग हर राज्य में एक ही रणनीति का इस्तेमाल कर रही है।

और भी

ईडी का छापा पड़ा तो रो पड़े तमिलनाडु के मंत्री, तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) तमिलनाडु के बिजली  वी सेंथिल बालाजी को बुधवार को तड़के प्रवर्तन निदेशालय की छापेमार कार्रवाई का सामना करना पड़ा। ईडी के अधिकारियों को देखते ही बिजली मंत्री सेंथिल की तबीयत बिगड़ गई और ईडी अधिकारियों के सामने ही वे जोर-जो से रोने लगे।

बुधवार तड़के छापेमारी पूरी करने के बाद बिजली मंत्री वी. सेंथिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर रवाना हुई लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया है।

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने कहा कि यह बदला लेने वाली कार्रवाई है। हम सारी चीज़ों का सामना करेंगे। केंद्र सरकार गैर भाजपा राज्यों में गलत काम कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली में यह किया और अब यह तमिलनाडु में कर रही है। हम इसका सामना करेंगे।

ईडी के अधिकारियों के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी रो पड़े। गौरतलब है कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीएमके नेता के वी. सेंथिल के करूर स्थित आवास और राज्य सचिवालय स्थित उनके कार्यालय पर ईडी के अधिकारियों ने दिनभर छापेमार कार्रवाई की। साथ ही करूर में उनके भाई और एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी कार्रवाई की है।

इधर इस छापामार कार्रवाई पर सियासत भी शुरू हो गई है। डीएमके के राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो ने कहा कि मंगलवार सुबह 7 बजे तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें मंगलवार सुबह से लेकर 14 जून की रात 2:30 बजे तक उन्हें किसी भी दोस्त, रिश्तेदार और उनके वकील से मिलने नहीं दिया गया।

सेंथिल अस्पताल में भर्ती
बिजली मंत्री सेंथिल को 2 बजे अचानक तबीयत खराब होने के कारण ओमंदुरार सरकारी अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। डीएमके सांसद ने कहा कि जब उन्हें अस्पताल में लाया गया था, तब वे होश में नहीं थे। हम चिकित्सा स्थिति का सटीक विवरण नहीं जानते हैं लेकिन यह पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक गिरफ्तारी है क्योंकि गिरफ्तारी के बारे में उन्हें या उनके रिश्तेदारों या दोस्तों को नहीं बताया गया।

और भी

IIT-ISM धनबाद के प्रोफेसर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

धनबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ यशवंत गुजाला की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि प्रो. उजाला सुबह कैंपस के स्वीमिंग पूल में अपने साथियों के साथ नहाने गए थे। इसी दौरान वह डूब गए। उन्हें आईएसएम के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रो. यशवंत गुजाला ओडिशा के रहने वाले थे। एक साल पूर्व ही उनकी शादी हुई थी।

डॉ गुजाला जिस वक्त डूबे, उस वक्त पूल में 28 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल में किनारे की तरफ नहा रहे थे। इसी दौरान संतुलन खो देने के चलते वह गहरे पानी की ओर बहकर चले गए और डूबने लगे। स्विमिंग पूल में दो साइड बने हुए हैं। एक तरफ स्विमिंग पूल में सीधे नीचे उतरा जा सकता है, जहां पानी कम है। दूसरी तरफ स्विमिंग पूल में सीधे छलांग लगाने की व्यवस्था बनी हुई है। डा यशवंत ने स्विमिंग पूल में दूसरी तरफ से छलांग लगाई। छलांग लगाने के बाद सीधे पानी के नीचे चले गए, जिससे डूबने लगे। सहयोगियों ने उन्हें बाहर निकाला और स्टूडेंट हेल्थ सेंटर ले गए।

हादसे की खबर फैलते ही आइआइटी आइएसएम कैंपस में मायूसी फैल गई। संस्थान के डायरेक्टर राजीव शेखर और डिप्टी डायरेक्टर प्रो.धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डा.यशवंत के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। वह मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले हैं, लेकिन परिवार खड़गपुर बंगाल में रहता है।

आइआइटी आइएसएम में आज पहले से दो कार्यक्रम निर्धारित थे। घटना के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को आइआइटी आइएसएम में एक बहुउद्देशीय भवन और झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज का उद्घाटन करना था।

और भी

नीतीश मंत्रिमंडल से जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष ने दिया इस्तीफा

पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां विपक्षी दलों को एकजुट करने को लेकर प्रयासरत हैं। वहीं बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी ने मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद सुमन ने कहा कि जदयू ने पार्टी विलय का एक प्रस्ताव दिया था, जो हमलोगों को नामंजूर था। इस कारण हमलोगों ने अलग रास्ता अख्तियार करना बेहतर समझा।

नीतीश मंत्रिमंडल में संतोष सुमन लघु सिंचाई और एससी, एसटी कल्याण विभाग संभाल रहे थे। सुमन ने कहा कि दो तीन दिन पहले जब सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गए तब भी मुख्यमंत्री ने इसके लिए दबाव बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। महागठबंधन में साथ रहने के सवाल पर उन्होंने लगा कि अभी तो महागठबंधन में ही है। कोई जरूरी नहीं कि मंत्री रहकर ही महागठबंधन में रहा जाए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब पार्टी के तौर पर मान्यता ही नहीं मिलेगी तो विकल्प ही क्या बचता है।

उन्होंने नीतीश कुमार पर आस्था जताते हुए कहा कि आज भी मुख्यमंत्री के प्रति आस्था है, लेकिन कोई घर बनाया है तो उसे अपने हाथों से तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बड़ी मेनहत से अपनी पार्टी का निर्माण किया है।

उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी कुछ ही दिन पहले अपने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। तीन दिन पूर्व मांझी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग की थी। बताया जाता है कि मांझी इन दिनों महागठबंधन से नाराज थे।

और भी

पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 70 हजार नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रोजगार मेले में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से 70 हजार नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत आज एक दशक पहले के मुकाबले अधिक मजबूत, सुरक्षित और शक्तिशाली देश है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी राजनीतिक स्थिरता, दृढ़-संकल्प सरकार और प्रगतिशील सुधारों के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह रोजगार मेले अब राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भाजपा सरकार की नई पहचान बन चुके हैं। उन्होंने इस बात प्रसन्नता व्यक्त की, कि भाजपा शासित राज्य सरकारे निरंतर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में वृद्धि देखी जा रही है। श्री मोदी ने कहा कि स्‍टार्टअप इंडि‍या और स्टैंड अप इंडिया कार्यक्रमों की मदद से युवाओं का आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह समय उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जो सरकारी सेवाओं में आ रहे हैं। आजादी का अमृतकाल अभी हाल में ही शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री ने यह विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त कर्मचारी भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्‍ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक भ्रष्टाचार और आम लोगों के पैसों का दुरुपयोग पिछली सरकारों की पहचान बन चुका था लेकिन आज राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार अपने निर्णायक फैसलों के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि रोजगार का यह अभियान देश में पारदर्शिता और सुशासन का साक्ष्‍य है।

श्री मोदी ने कहा कि देश ने देखा है कि इस तरह परिवार  पर आधारित राजनीतिक दलों ने भाई-भतीजा वाद और सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि सपनों को साकार करने में भाषा कभी भी बाधा नहीं बननी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवेश परीक्षाएं अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जा रही हैं जिससे देश के युवाओं को अपना सामर्थ्य प्रदर्शित करने का नया अवसर मिल रहा है।

ये रोजगार मेले देशभर में 43 जगहों पर आयोजित किए गए हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई है। नए कर्मचारियों को वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा। 

ये रोजगार मेले देश में रोजगार सृजन की प्रधानमंत्री की सर्वोच्‍च प्राथमिकता के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। ऐसी संभावना है कि रोजगार मेले आगे और रोजगार सृजन के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा देश के विकास के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेंगे।   

नव नियुक्त कर्मचारियों को आई.जी.ओ.टी. कर्मयोगी पोर्टल पर कर्मयोगी प्रारंभ ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। यहां चार सौ से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम कहीं भी, किसी भी उपकरण पर अध्‍ययन के लिए उपलब्‍ध हैं। 

 

 

और भी

प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में किया विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश

जबलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर हैं। वे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आई हैं। उन्होंने यहां नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की।

जबलपुर में एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा पर हमला करते हुए कहा इनके(भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे।

भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू करार दिया है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रियंका गांधी प्रचार का शंखनाद करने आई हैं। वह विमान से जबलपुर पहुंची और उसके बाद नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे।

राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। मेरा यही कहना है कि संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती, संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं कहीं टंच माल बोलते हैं। नर्मदा मैया और गंगा मैया की याद आपको चुनाव के समय ही आती है।

और भी

CM योगी ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

वाराणसी (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम और काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। सीएम के आगमन के मद्देनजर कालभैरव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सीएम रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे।

उन्होंने रविवार को होटल ताज में जी20 सम्मेलन में पहुंचे विदेशी मेहमानों से मुलाकात की व उनके साथ डिनर किया। वहीं दूसरे दिन सोमवार को सुबह सात बजे सीएम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधि विधान से बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने काशी कोतवाल कालभैरव मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सहित अन्य उपस्थित रहे।

 
और भी