हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

PM मोदी ने रीवा में 2300 करोड़ रुपए से अधिक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया

रीवा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रीवा पहुंचे।मध्य प्रदेश के रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा में आयोजित कार्यक्रम में 2300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।PM मोदी की मौजूदगी में रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4 लाख 11 हज़ार आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ।

PM मोदी ने हरी झंड़ी दिखाकर म.प्र. में तीन नई रेलगाड़ियां शुरू की।मोदी ने रीवा में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा समावेशी विकास के अंतर्गत नौ अभियानों का सामूहिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा रीवा में गेहूं का उत्पादन 4.5 गुना हो गया है। धान का उत्पादन 5.5 गुना हो गया है। सरसों का उत्पादन 35 गुना हो गया है। मध्य प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हुई है। केवल सड़क कनेक्टिविटी नहीं रेल कनेक्टिविटी देने भी प्रधानमंत्री मोदी यहां आए हैं। नए एयरपोर्ट की सौगात भी हमें मिल रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन की सौगात देने आए हैं।

 

 

और भी

24 को शहर भ्रमण पर निकलेंगीं मां पीतांबरा

दतिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोमवार को माई की जयंती पर रथ यात्रा निकलेगी। रथ यात्रा शाम छह बजे श्री पीतांबरा पीठ के सामने से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ-साथ कई मंत्री रथ को खींचते हुए आगे बढ़ाएंगे। रथ यात्रा शहर की 4 किमी लंबी परिक्रमा लगाकर स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न होगा। रात 8 बजे से स्टेडियम में रंगारंग भजनों का कार्यक्रम होगा।

दतिया गौरव दिवस के तहत कार्यक्रम होंगे

सभी पार्किंग स्थल से लेकर गलियों, डायवर्ट रूटों, स्टेडियम और रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर जिले के 900 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों पर होगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे रथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। स्थानीय लोग दोपहर 12 बजे से पहले वाहन लेकर अंदर आ सकते हैं। इसके बाद उन्हें वाहन के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। रथ यात्रा मार्ग में फल एवं सब्जी के ठेले या डलियां रखने वालों को अनुमति नहीं होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3.55 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे दतिया हवाई पट्‌टी पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से माई के रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6.30 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

शहर में 900 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तैनात

मंदिर से स्टेडियम तक यात्रा का ये मार्ग श्री पीतांबरा माई की रथ यात्रा शाम ठीक छह बजे निकलना शुरू होगी। रथ यात्रा श्री पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों राजगढ़ चौराहा, भैरव मंदिर, तिगैलिया, टाउनहाल, पटवा तिराहा, किलाचौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मंदिर, वापस तिगैलिया होते हुए, भैरव मंदिर, राजगढ़ चौराहा, बम-बम महादेव, बस स्टैंड से स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां भजन संध्या का आयोजन होगा।

यहां से नहीं निकलेंगे वाहन

झांसी और शिवपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों को झांसी चुंगी पर रोक दिया जाएगा। यात्रा में शामिल होने वालों को पुरानी कलेक्टोरेट तक आने की अनुमति होगी। इधर ठंडी सड़क पर छोटे फब्बारे, किलाचौक, रिंग रोड, लाला का ताल गेट, गायत्री गार्डन, बम-बम महादेव पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। होलीक्रॉस से किलाचौक एवं किलाचौक से बम-बम महादेव तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल... हेलीकॉप्टर से माई की रथ यात्रा पर फूल बरसाने की सहमति बन गई है। नगर परिषद भांडेर के पूर्व अध्यक्ष बल्ले रावत द्वारा 5 लाख रुपए में दिल्ली से हेलीकॉप्टर की बुकिंग की है। यह हेलीकॉप्टर सोमवार को दोपहर तीन बजे हवाई पट्‌टी पर पहुंचेगा। शाम को पांच बजे से छह बजे के बीच रथ यात्रा में फूलों की बरसात करेगा। पूर्व अध्यक्ष रावत ने इसके लिए आगरा से डेढ़ क्विंटल गुलाब के फूल मंगाए हैं।

 

 

और भी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार...

 चंडीगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल अब पंजाब पुलिस के शिकंजे में आ चुका है। अमृतपाल को देर रात मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उसे बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है।
 

पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार, 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, "अमृतपाल सिंह मोगा में गिरफ़्तार। लोग शांति और सद्भाव बनाए रखें और कोई भी फर्जी खबर साझा न करें।"

पंजाब पुलिस को अमृतपाल की बीते 36 दिनों से तलाश थी। वह 18 मार्च से फरार चल रहा था। इस दौरान अमृतपाल ने सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी किए थे। कई बार ऐसी खबरें भी आती रही कि अमृतपाल जल्द आत्मसमर्पण करेगा, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया था।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित नेपाल बॉर्डर तक सख्त ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पंजाब की पुलिस जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई थी।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने अमृतपाल के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया था। उसने कहा, 'अमृतपाल आत्मसमर्पण करेगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता है।

अमृतपाल सिंह पंजाब में 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख है और यह संगठन अलग खालिस्तान देश की मांग कर रहा है। अमृतपाल कुछ दिनों पहले ही दुबई से लौटा था। 'वारिस पंजाब दे' संगठन को पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने बनाया था।

हाल ही में दीप सिद्धू की मौत हो गई थी और इसके बाद इस संगठन पर अमृतपाल ने कब्जा कर लिया था। अमृतपाल के आईएसआई से भी संपर्क बताए जा रहे हैं।

अमृतपाल ने 23 फरवरी को अजनाला पुलिस स्टेशन में अपने करीबी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था, जिसमें 6 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

इस दौरान अमृतपाल ने कई टीवी चैनलों में दिए इंटरव्यू में अलग खालिस्तान देश बनाने की भी मांग दोहराई थी।

और भी

पटरी पर नहीं, अब पानी पर दौड़ेगी मेट्रो, प्रधानमंत्री करेंगे 25 को उद्घाटन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कोच्चि को वाटर मेट्रो की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम देश को पहली वाटर मेट्रो सौपेंगे।

इस मेट्रो को लंबे समय बाद हरी झंडी मिली है।

बता दें वाटर मेट्रो दूसरी मेट्रो से अलग है। यह पटरियों पर नहीं बल्कि पानी पर चलेगी।

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए 23 वाटर बोट्स और 14 टर्मिनल होंगे। जिनमें से 4 टर्मिनल शुरू हो चुके हैं। हालांकि प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है।

जब प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हो जाएगा, तो सर्विस में 78 बोट्स और 38 टर्मिनल होंगे। यह पूरे एशिया की पहली वाटर मेट्रो है।

इसको बनाने में करीब 747 करोड़ का खर्च आया है। एक मेट्रो बोट की कीमत 7 करोड़ रुपये है। इस बोट में कई फीचर्स होंगे। इसमें एक बार में 100 लोग यात्रा कर सकेंगे।

केरल के बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन को एक लेटर मिला है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद उन्होंने चिट्ठी सुरक्षा एजेंसी को सौंप दी।

फिलहाल सुरक्षा एजंसियां इसकी जांच में जुट गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा इंतजाम को कड़ा कर दिया गया है।

 

और भी

पीएम मोदी को सुसाइड अटैक की धमकी, केरल में अलर्ट जारी

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पीएम मोदी के केरल दौरे से पहले एक बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री को आत्मघाती हमले की धमकी दी गई थी।  जिसके बाद  सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है। बता दें कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को केरल के दौरे पर रहेंगे। इस बीच उन्हें आत्मघाती हमले की धमकी दी गई। 

PM मोदी को केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला जिसमें भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा है।  वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है।उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है,जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है?   

बता दें कि पीएम मोदी 24 अप्रैल 2023 को केरल पहुंचेगे और यहां वह रोडशो करेंगे। पीएम मोदी के रोडशो के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए  सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

 

और भी

असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला

गुवाहाटी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। असम युवा कांग्रेस प्रमुख अंगकिता दत्ता को शनिवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, कांग्रेस अध्यक्ष ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

दो दिन पहले, दत्ता ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में आरोप लगाया था कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने महिला होने के कारण उनका कई बार उत्पीड़न किया। अंगकिता ने यह भी दावा किया कि उसने राहुल गांधी को श्रीनिवास के गलत कामों से अवगत कराया और मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की।

उन्होंने लिखा, मुझे राहुल गांधी पर बहुत विश्वास था और श्रीनिवास के उत्पीड़न और मेरे प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के बारे में उन्हें अवगत कराने के लिए मैं भारत जोड़ो के दौरान जम्मू गई थी। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच नहीं हुई है। दत्ता ने दावा किया कि श्रीनिवास के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की प्रतीक्षा में वह महीनों तक चुप रहीं। लेकिन उनकी शिकायतों के बावजूद कोई जांच समिति गठित नहीं की गई।

अपने ट्वीट में, असम कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा, मैं एक महिला नेता हूं। अगर मैं इस तरह के उत्पीड़न से गुजरती हूं, तो मैं अन्य महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए कैसे प्रोत्साहित करूं? उनके आरोप का जवाब देते हुए, भारतीय युवा कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ ने दत्ता को मानहानि का नोटिस भेजा है। असम प्रदेश कांग्रेस ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अंगकिता दत्ता ने भी गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बी.वी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और शुक्रवार को अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराया। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह घटना कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है। मैं इसमें शामिल नहीं होना चाहता। हालांकि, अगर वे असम की महिला नेता के मुद्दे को हल करने में विफल रहते हैं, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

 

 

और भी

गमगीन माहौल में पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मनदीप सिंह

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए लुधियाना के दोराहा के गांव चणकोइयां के मनदीप सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे।

चार मार्च को वह 20 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। मनदीप सिंह के परिवार में उनकी मां बलविंदर कौर, पत्नी जगदीप कौर, बेटा करणदीप सिंह, बेटी खुशदीप कौर, छोटा भाई जगपाल सिंह और जगजीत सिंह हैं। मनदीप के पिता का 2012 में निधन हो गया था।  

 

और भी

जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्वक हुई संपन्न ईद की नमाज

श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को छोड़कर पूरे जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को ईद की नमाज शांतिपूर्ण रही। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी।

जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई, क्योंकि हजारों की संख्या में धर्मनिष्ठ मुसलमान विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। श्रीनगर में सबसे बड़ी सभा हजरतबल मस्जिद में हुई जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ईद की नमाज अदा की।

बड़ी संख्या में लोगों ने श्रीनगर के खानयार इलाके में पीर दस्तगीर दरगाह/मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की। घाटी और जम्मू संभाग के अन्य जिला मुख्यालयों की रिपोर्ट से भी संकेत मिलता है कि वहां भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ईद की नमाज के बाद, मुसलमानों ने रमजान के पवित्र महीने के सफल समापन पर एक-दूसरे को बधाई दी, जिसके दौरान सुबह से शाम तक रोजा रखा जाता है।

अधिकारियों ने ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग बिना किसी व्यवधान के नमाज अदा कर सकें।

 

 

और भी

सेना के ट्रक पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

पीआरओ डिफेंस जम्मू ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले के चलते सेना के एक ट्रक में आग लगने से भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए।

एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।

रक्षा सूत्र के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत के बारे में जानकारी दी है।

भारतीय सेना के जवान जमीन पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कार्रवाई कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा सेना के एक ट्रक पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है।

इस इलाके में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के 5 जवानों की जान गई है। सेना का कहना है कि आतंकवादियों ने ट्रक पर हथगोले फेंके होंगे जिससे वाहन में आग लग गई।

आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) के प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर ने इंटरनेट मीडिया पर एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कश्मीर में जी-20 बैठक को भी निशाना बनाने की गीदड़भभकी दी है।

यह आतंकी संगठन कुछ वर्ष पहले ही जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ है। पीएएफएफ को जैश और अल-बदर का हिट स्क्वाड माना जाता है। इसमें हरकत और तहरीकुल मुजाहिदीन के अलावा हिजबुल के कुछ नए आतंकी भी शामिल बताए जाते हैं।

 

 

और भी

मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर सरकार बाजार में ला रही 100 रुपए का सिक्का

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बाजार में जल्द ही 100 रुपए का सिक्का आना वाले हैं। केंद्र सरकार ने इसको लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस सिक्के पर 'मन की बात 100' लिखा होगा। इसके साथ ही सिक्के पर एक माइक्रोफोन के साथ 2023 भी छपा होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के जल्द ही 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। इस अवसर पर सरकार ने 100 रुपए का सिक्का जारी करने का फैसला लिया है। 

बता दें कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। यह मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम की शताब्दी पूरी होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार एक लाख से अधिक बूथों पर कार्यक्रम के प्रसारण की प्लानिंग की गई है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख्याती पूरी दुनिया में है, इसलिए मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दुनियाभर में किया जाना चाहिए। 

 

 

और भी

भारत के हित को सर्वोपरि रखना हमारा सामूहिक धर्म : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में 16वें लोक सेवा दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोक सेवा दिवस लोक सेवकों के लिए स्‍वयं को फिर से समर्पित करने और अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि 1947 में आज ही के दिन भारत के लौह पुरुष- सरदार वल्लभभाई पटेल ने लोक सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम' कहा था।

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि भारत के हित को हमेशा सर्वोपरि रखना हमारा सामूहिक 'धर्म' है। लोक सेवा के महत्व के बारे में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सबसे कठिन परीक्षा में सफल होने के बाद भी, लोक सेवकों के वित्तीय लाभों की तुलना उपलब्ध विकल्पों से नहीं की जा सकती है। लेकिन सिविल सेवा में कुछ खास है, जो एक लोक सेवक को लोगों की सेवा और उत्थान करने का एक अनूठा अवसर देता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सरकार के विभिन्न विभागों के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

 

और भी

भारत दौरे पर आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

इस्लामाबाद (छत्तीसगढ़ दर्पण) पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी 4 और 5 मई को भारत दौरे पर आएंगे। पाक विदेश मंत्री गोवा में आयोजित होने वाले विदेश मंत्रियों की शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिलावल के भारत दौरे को लेकर पाक ने बीते कई दिनों से कोई भी साफ राय नहीं रखी थी। पाक का कहना था कि बिलावल भारत आएंगे या नहीं इसपर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, अब पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मुमताज जाहरा बलोच ने साफ किया कि वो भारत आ रहे हैं।

मुमताज ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसलिए बैठक में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें एससीओ बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बलूच ने कहा कि बैठक में हमारी भागीदारी एससीओ चार्टर और प्रक्रियाओं के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान द्वारा अपनी विदेश नीति की प्राथमिकताओं के महत्व को दर्शाती है।

 

 

और भी

सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग, 4 जवानों की गई जान

जम्मू  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की एक गाड़ी में भीषण आग लग गई। यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। हादसे में 4 जवानों की जान जाने की खबर है। 

हादसे की सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है। वहीं आसपास के लोग आग देखकर मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

 

 

और भी

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100 सीटों से गिर जाएगी : संजय राउत

मुंबई  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी 100-110 सीटों तक गिर जाएगी। राउत ने मीडियाकर्मियों से कहा, देश में भाजपा के खिलाफ लहर है। अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100-110 सीटों से हाथ धो बैठेगी। इसका मतलब है कि केंद्र में सत्ता में 100 फीसदी बदलाव होगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ-साथ ईडी और सीबीआई जैसी तमाम केंद्रीय जांच एजेंसियां, जिनका दुरुपयोग कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या शिवसेना (यूबीटी) जैसी तमाम विपक्षी पार्टियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, भी बाहर हो जाएंगी।

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में, महा विकास अघाडी (एमवीए) 2024 का विधानसभा चुनाव एकजुट होकर 180-185 (288 में से) सीटें जीतने के लिए लड़ेगी और 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए गठबंधन 40 जीतेगा।

यह पूछे जाने पर कि विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, उन्होंने कहा कि यह कोई भी हो सकता है, लेकिन देश 2024 में केंद्र में सत्ता परिवर्तन देखेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

राज्य में भाजपा के लिए भारी उलटफेर की ओर इशारा करते हुए कुछ सर्वे का उल्लेख करते हुए, राउत ने कहा, हमें सर्वेक्षणों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जमीनी हकीकत स्पष्ट रूप से सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रही है।

16 अप्रैल को नवी मुंबई में 'महाराष्ट्र भूषण अवार्ड' 2022 कार्यक्रम के बाद 13 लोगों की मौत पर राउत ने कहा कि यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जिम्मेदारी है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके इस्तीफे की मांग करने दीजिए। वह गृह मंत्री हैं।

 

 

और भी

दो ट्रेनों में भिड़ंत, लोको पायलट की मौत, 4 घायल

भोपाल  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दो गुड्स ट्रेनों में भिड़ंत हो गई है।

घटना में एक लोको पायलट की मौत हुई है और 4 लोग घायल हैं।घायलों में एक लोको पायलट शामिल है और बाकी अन्य कर्मचारी हैं।

घटना में मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है और रेल यातायात बाधित है। मालगाड़ी के तीन डिब्बे पलट गए हैं। घटना की खबर लगते ही रेलवे के अधिकारी कर्मचारी चौकन्ना हो गए हैं और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

यह घटना सुबह तकरीबन 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन किन घटना बड़ी है जिसकी जांच की जाएगी।

अभी यातायात बाधित है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों वह माल गाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्दी ही आवागमन चालू किया जाएगा।

 

 

और भी

शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और कृषि जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के बारे में हुई चर्चा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हैदराबाद में शुरू हुई डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था कार्यकारी समूह की बैठक में विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने हाई स्‍पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड के उपयोग और समाज पर इसके प्रभाव, डिजिटल समावेश, टिकाऊ हरित डिजिटल बुनियादी ढांचे से जुडी चुनौतियों और इससे जुड़े अवसरों से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक के एक भाग के रूप में दूर संचार मंत्रालय ने तीन विषयों पर सत्र आयोजित किये।

हाईस्‍पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड और इसके प्रभाव पर विशेषज्ञों के पैनल ने समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक उच्‍च गति से संचार सम्‍पर्क सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और कृषि जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के बारे में चर्चा की। बैठक में मोबाइल इंटरनेट तक पहुंच, स्‍मार्ट फोन और वरिष्‍ठ नागरिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सहायता पहुंचाने के संबंध में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अतिरिक्‍त उपाय किये जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

डिजिटल समावेश- सम्‍पर्क से कटे लोगों तक सम्‍पर्क के संबंध के विषय पर विचार विमर्श के दौरान डिजिटल बदलाव से लोगों को जोडने पर मंथन किया गया। इस दौरान सम्‍पर्क के साधनों तक पहुंच, उनकी ग्राह्यता, मूल्‍य सृजन, गति, कम लागत, बुनियादी ढांचे और डिजिटल कौशल विकास के महत्‍वपूर्ण पक्षों पर भी विचार किया गया।

टिकाऊ हरित बुनियादी ढांचे की चुनौतियों और अवसरों के विषय पर चर्चा के दौरान विशेष रूप से डिजिटल बुनियादी ढाचे को पर्यावरण के अनुकूल बनाने, विकास के दीर्घकालिक लक्ष्‍यों, कार्बन उत्‍सर्जन में कमी लाने, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, स्थिति में सुधार, पुनर्चक्रण, और प्रभावशाली डिजिटल बदलाव के मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ। 

 

 

 

और भी

यूपी में अब किसी माफिया के नाम से डरने की जरूरत नहीं : योगी

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है।

योपी ने कहा कि अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है ।

 

 

और भी

अतीक-अशरफ की हत्या की जांच के लिए समिति की मांग पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

प्रयागराज (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुप्रीम कोर्ट गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया। याचिका में हत्याओं की जांच के लिए शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। मामले को 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

अधिवक्ता विशाल तिवारी ने एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया और 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की जांच की भी मांग की। अहमद और उनके भाई को तीन हमलावरों ने पत्रकारों के रूप में गोली मार दी थी, जब पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात जांच के लिए ले जाया जा रहा था।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन करके कानून के शासन की रक्षा के लिए दिशा-निर्देश मांगा गया था और 2017 के बाद से हुई 183 मुठभेड़ों की जांच के लिए भी कहा गया था, जैसा कि उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून) ने कहा था। अ

याचिकाकर्ता ने पुलिस हिरासत में अहमद और उसके भाई की हत्या की जांच की भी मांग की और जोर देकर कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह की हरकतें लोकतंत्र और कानून के शासन के लिए एक गंभीर खतरा हैं और पुलिस राज्य की ओर ले जाती हैं।

याचिका में कहा गया है कि एक लोकतांत्रिक समाज में पुलिस को अंतिम न्याय देने का एक तरीका बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, क्योंकि सजा की शक्ति केवल न्यायपालिका में निहित है।

 

 

और भी