Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

सितारों पर चढ़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी का रंग

 मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब शादी होने में सिर्फ 2 दिन ही रह गए हैं। शादी के कार्यक्रम भी जारी हैं। शादी से पहले होने वाली तमाम रस्में जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अंबानी परिवार का हर सदस्य इस मेगा इवेंट और ग्रैंड बनाने में लगा हुआ है। बीते कई महीनों से शादी के फंक्शन जारी हैं, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अब क्लोज फेस्टिविटीज सेलिब्रेट की जा रही हैं। शादी की रस्में मामेरू से शुरू हुईं और इसके बाद संगीत और हल्दी सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। सोमवार को ही हल्दी सेरेमनी का आयोजन था, जिसमें बॉलीवुड के सितारों की फेहरिस्त देखने को मिली। जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, सलमान खान, रणवीर सिंह जैसे कई सितारे इस इवेंट में शामिल हुए और इसे खास बना दिया। हल्दी सेरेमनी में सभी पीले रंग में रंगे नजर आए, न सिर्फ इन सितारों ने येलो आउटफिट कैरी किए बल्कि हल्दी में नहाए भी दिखे। झलकियां भी सामने आई हैं और ये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

और भी

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले पूछताछ के लिए किया तलब

 जैकलीन फर्नांडीज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को उन्हें फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है। 

 

8 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री से पहले भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों से करीब 200 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से यह मामला जुड़ा हुआ है।

 

ईडी ने लगाए गंभीर आरोप

ईडी के आरोपों के मुताबिक धोखाधड़ी से हासिल किए गए इस अवैध धन का उपयोग जैकलीन के लिए उपहार खरीदने में किया गया है। साल 2022 में दायर एक आरोप पत्र में यह बताया गया था कि जैकलीन ठग चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास के बारे में जानने के बावजूद उसकी ओर से दिए गए कीमती सामान, आभूषण और महंगे उपहारों का लुत्फ उठा रही थीं।

 

 

और भी

रातभर एसी में सोने के नुकसान

 कई लोग तो ऐसी होते हैं, जिनको बिना एसी के नींद ही नहीं आती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पूरी रात एसी चलाकर सोना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, 4 से 5 बजे के बीच शरीर का तापमान कम होता है। ऐसे में अगर रातभर एसी चालू कर के सोते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं रातभर एसी चलाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं?

सिर में लगातार दर्द: जो लोग चौबीस घंटे एसी में रहन पसंद करते हैं या जो लोग रातभर एसी के एकदम नीचे सोते हैं। उन्हें सिरदर्द की बहुत ज़्यादा समस्या हो सकती है। दरअसल, एसी के एकदम सामने सोने से एसी की सीधी हवा आपके सिर पर लगती है। ऐसी स्थिति में आपको सिरदर्द और सिर में भारीपन की समस्या महसूस हो सकती है।

बॉडी टेम्प्रेचर हो सकता है कम: रातभर एसी में सोने के कारण आपके बॉडी का टेम्प्रेचर कम हो सकता है। साथ ही लंबे समय तक ठंडे तापमान में सोने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

बॉडी हो सकती है डिहाइड्रेट: रातभर एसी में सोने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेटेड हो सकती है। दरअसल, ज़्यादा समय तक कोल्ड टेम्प्रेचर में रहने से कमरे की नमी खत्म होती है और गले का पानी भी सूख जाता है। इस वजह से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट और ड्राई हो सकती है।

हो सकते हैं सर्दी ज़ुकाम के शिकार: एसी में रातभर सोने के कारण लोग बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम की चपेट में आते हैं। दरअसल, रात के समय में आपका शरीर इनएक्टिव होता है जिस वजह से ठंड आसानी से लग सकती है।

स्किन हो सकती है ड्राई: एसी में रातभर सोने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ठंडे टेम्प्रेचर रूम की हवा को सोख लेता है। जिस वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो सकती है।

 

 

और भी

औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ता सेहत के लिए है काफी फायदेमंद

 औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ता आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी खुद को सेहतमंद और फिट बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में इस पत्ते को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। जब आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएंगे, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ खुद-ब-खुद इम्प्रूव होने लग जाएगी। इसके अलावा करी पत्ता आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकता है।

गंभीर बीमारियों से करे बचाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक करी पत्ता का सेवन कर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स को अक्सर करी पत्ता खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप अपने लिवर को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं, तो भी करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

डाइट में शामिल करने का सही तरीका

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही तरीके से करी पत्ते को कंज्यूम करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते को चबाकर खाने से आपकी सेहत को ये सारे फायदे मिल सकते हैं।

 

 

और भी

प्रोटीन का पावरहाउस है ये सब्जी

 बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते हैं लेकिन रोजाना खाई जाने वाली कुछ सब्जियों में भी इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसी ही एक सब्जी ब्रोकोली है, जो गोभी की तरह दिखती है लेकिन प्रोटीन के मामले में अंडे से कम नहीं है। शाकाहारी लोग इसके सेवन से प्रोटीन की आवश्यकता को पूरी कर सकते हैं।

रिपोट्र्स के मुताबिक, एक अंडा खाने से शरीर को करीब 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जबकि 100 ग्राम ब्रोकली में करीब 3 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। इसका मतलब ब्रोकली प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। अंडा न खाने वालों के लिए ये बेहतर ऑप्शन है।

ब्रोकोली के क्या-क्या फायदे

1. वजन कम करने में मददगार

ब्रोकली में अंडे के मुकाबिल कम कैलोरी पाया जाता है। इसमें 2.6 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। इसे खाने से वजन कम होता है और मोटापा भी बढऩे नहीं पाता है।

2. कैंसर का खतरा कम

ब्रोकोली एक तरह की क्रुसिफेरस सब्जी होती है, जिसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सभी कैंसर का कारण बनने वाली सेल्स को डैमेज होने से रोकने का काम करती हैं। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।

 3. हड्डियों को मिलती है मजबूती

कैल्शियम और कोलेजन हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ब्रोकली में दोनों ही पाए जाते हैं। इसके अलावा इस सब्जी में विटामिन K भी पाया जाता है। जिसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस रोकने में मदद मिल सकती है।

 4. इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत

ब्रोकोली में विटामिन सी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसके सेवन से सर्दी के मौसम में कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं और बीमारियां दूर रहती हैं।

 

 

और भी

सुपरफूड है अलसी

 कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

 

ठंड में अलसी खाने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अलसी खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अलसी के फायदे इतने हैं कि गिनाना मुश्किल हो जाएगा। इसके सेवन से बाल और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है। असली के बीजों में पोषक तत्वों का भंडार है।

अलसी खाने के फायदे

गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाले

अलसी के बीज खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर आ जाता है। इससे नसों की ब्लॉकेज को खोलने में मदद मिलती है। अलसी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी रखता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

फाइबर से भरपूर अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अलसी में भरपूर एंटी डायबिटीक तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को अच्छा रखते हैं। डायबिटीज के मरीज भुनी हुई अलसी खा सकते हैं।

 कैंसर के खतरे को करे कम

अलसी खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। असली में एंटीऑक्सीडेंटस और एस्ट्रोजन तत्व होते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकते है। अलसीख खाने से कैंसर के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

वजन घटाने में असरदार

अलसी के बीज खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इन्हें खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है। भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इस तरह फाइबर से भरपूर अलसी मोटापे और जमा चर्बी को धीरे-धीरे कम कर देती है।

 

 

और भी

एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'मिक्सचर' के लिए हो जाइए तैयार

 बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन अपनी आगामी वेब सीरीज 'मिक्सचर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। निर्देशक हनीश कालिया लेकर आ रहे हैं धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'मिक्सचर'। सीरीज 'मिक्सचर' में पहली बार अहाना कुमरा और अनुष्का रंजन साथ नजर आएंगी। यह सीरीज क्राइम और सस्पेंस की दुनिया की सच्चाई दिखाएगी। एक्शन-सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'मिक्सचर' इस साल रिलीज हो सकती है। 

 

प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का रंजन 'मिक्सचर' नाम की आगामी वेब सीरीज में नजर आएंगी। यह एक एक्शन-थ्रिलर पर आधारित वेब सीरीज होगी। निर्देशक हनीश कालिया की इस वेब सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस और क्राइम देखने को मिलेगा। यह सीरीज दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगी। पिनाका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और हनीश कालिया द्वारा निर्देशित, यह सीरीज एक तरह से दर्शकों को अपराध और रहस्य की दुनिया की गहराई में ले जाएगी। इस सीरीज में अनुष्का के साथ अभिनेत्री अहाना कुमरा भी नजर आएंगी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी वेब सीरीज 'मिक्सचर' गोवा की सुंदर पृष्ठभूमि और मुंबई की हलचल भरी सड़कों पर आधारित है, जो दर्शकों को अपनी गंभीर स्टोरी और भयानक एक्शन सीन से बांधने में कामयाब रहेगी। बता दें कि अहाना कुमरा 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'सलाम वेंकी', 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' और 'खुदा हाफिज' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

और भी

सारिपोधा सानिवारम/सूर्याज सैटरडे से चारू के रूप में सामने आया प्रियंका मोहन का पहला लुक

 सानिवारम/सूर्याज सैटरडे' के लिए उत्साह निर्माताओं द्वारा प्रत्येक चरित्र के अनावरण के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नेचुरल स्टार नानी के शानदार लुक के बाद, नवीनतम चर्चा फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रियंका मोहन के परिचय के इर्द-गिर्द केंद्रित है। चारू के रूप में उनके पहले लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, जिससे फैंस और आलोचक उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले रूप से चकित हैं।

एक बहुप्रतीक्षित खुलासे में, आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम/सूर्याज सैटरडे' से चारू के रूप में अभिनेत्री प्रियंका मोहन का पहला लुक सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर उत्साह की लहर दौड़ा दी है। अपनी बहुमुखी भूमिकाओं और शानदार स्क्रीन के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री को बिल्कुल अलग अवतार में देखा जा सकता है। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, "#सूर्यससैटरडे से चारुलता के रूप में @प्रियंकामोहनऑफिशियल को पेश कर रहे हैं  वह सीधे आपके दिलों तक पहुंचने के मिशन पर हैं

और भी

सत्यराज उर्फ कटप्पा अब सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में आएंगे नजर

 प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर एआर मुरीगडोस के एक साथ बतौर टीम जुड़ने की घोषणा ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। ऐसे में अब एक और मशहूर हस्ती फिल्म का हिस्सा बन रही है। फिल्म में नई एंट्री 'बाहुबली' के कटप्पा की हो रही है। सत्यराज भी अब 'सिकंदर' की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी रोमांचक हो गया है। फिल्म की कास्ट में रश्मिका मंदाना का नाम पहले ही जुड़ा था, वो पर्दे पर सलमान के साथ बतौर लीड हीरोइन नजर आएंगी। इसके अलवा प्रतीक बब्बर भी फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

 

 

और भी

मुकेश और नीता अंबानी ने परिवार संग 'दीवानगी दीवानगी' पर किया डांस

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने शुक्रवार शाम मुंबई में बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में अपने परिवार के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के पॉपुलर गाने 'दीवानगी दीवानगी' पर डांस किया। सोशल माडिया पर इस वक्त ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नीता अंबानी ने परफॉर्मेंस के दौरान भरतनाट्यम की झलक भी दिखाई और अंबानी परिवार के साथ दिल खोलकर डांस किया। वह गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि मुकेश अंबानी नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट में काफी कूल लग रहे थे। अनंत-राधिका को भी इस लोकप्रिय बॉलीवुड ट्रैक पर थिरकते देखा गया।

 

 

और भी

घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

 इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही है, कुछ को जुकाम बढने पर फीवर आ रहा है। यदि बुखार जुकाम का उपचार उसके लक्षण नजर आते ही कर लिया जाए तो शरीर को अन्य दूसरी बीमारियों की परेशानी नहीं झेलनी पडती है।

अदरक के टुकडों का काढा 20 मि ली से 30 मि ली दिन में तीन बार लेने से सर्दी से आराम मिलता है।

10 ग्राम लहसुन को 1 कप दूध में 1/2 कप होने तक उबालें। इसे शाम को सोते समय या नाश्ते के पहले लें।

थोडा अदरक, अजवाइन 1 चम्मच, लौंग 5, काली मिर्च 3, मैथी 1 चम्मच, तुलसी और पुदीना पत्ती 10 प्रत्येक इन सबका काढा बनाकर, खांडसारी मिलाकर दिन में दो बार आराम होने तक लेना चाहिए। काली मिर्च जलाकर उसका धुआं सूंघने से बंद नाक खुलती है।

खसखस के बीज नींबू के रस में पीसकर उससे शरीर पर मालिश करने से सूखी खुजली दूर हो जाती है।

 

 

और भी

मिनटों में तैयार करें आलू का चीला

 आलू का चीला बनाने के लिए सामग्री

आलू- 1, बेसन- 2 टेबल स्पून , सूजी- 1 टेबल स्पून , कॉर्नफ्लोर पाउडर- 1 टेबल स्पून, प्याज- 1 टेबल स्पून बारीक कटा, हरी मिर्च- 1 बारीक कटी, जीरा पाउडर- 1/4 टी स्पून, धनिया पाउडर- 1/4 टी स्पून, थोड़ी सी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, ऑयल चीला सेकने के लिए।

आलू चीला बनाने की रेसिपी

1- आलू से चीला बनाने के लिए आप एक आलू लें इसे छील कर कद्दूकस कर लें. आलू को थोड़ी देर पानी में रखें और फिर निचोड़कर निकाल लें।

2-अब बाउल में आलू डालें और उसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लार पाउडर, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले मिक्स कर लें।

3- इन सारी चीजों को पहले अच्छी तरह से मिला लें और चीला के जैसा घोल तैयार कर लें।

4- किसी पैन में हल्का ऑयल लगाएं और इस पर तैयार आलू का बैटर डाल दें।

5- इसे आपको चीला की तरह गोल फैलाना है. अब इसे ढककर पकाएं।

6- करीब 2 मिनट तक धीमा आंच पर पकाने के बाद चीला पर ऊपर हल्का तेल लगाएं और पलट दें।

7- अब दूसरी तरफ से भी चीला को हल्का गोल्डन और क्रिस्पी ब्राउन होने तक पकाएं।

8- तैयार है टेस्टी और एकदम क्रंची आलू बेसन का चीला।

9- आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ खाएं।

10- बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए भी ये शानदार रेसिपी है।

 

 

और भी

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने इस वजह से कटवाए बाल

 टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कुछ दिनों पहले ही इस बात की जानकारी दी है कि वे स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही

 

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कुछ दिनों पहले ही इस बात की जानकारी दी है कि वे स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, अब हाल ही में हिना ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने लंबे बाल कटवाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की मां भी रोते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, हिना भी काफी हिम्मत रखती हुई नजर आईं। वीडियो की शुरुआत में हिना आईने के सामने बैठी दिख रही हैं। वहीं, बगल में उनकी मां बैठी हुई हैं।

बेहद इमोशनल थीं हिना खान की मां
हिना खान इस वीडियो में अपनी मां से रो मत मम्मा कहती हुई सुनाई दे रही हैं। वे कहती हैं, ये सिर्फ बाल हैं। मम्मा बाल हैं, आप नहीं कटवाती हो। पहले हिना ने अपने बालों की चोटी बनाई और फिर उन्हें काटा। इसके बाद उनके दोस्त ने उनके बाल काटे। हिना अपने बाल कटवाने के बाद फाइनल लुक में दिखाई देती हैं। उनकी मां आकर उन्हें गले लगाती हैं।

 

 

और भी

वजन घटाने के लिए सुबह-सुबह पीएं भिंडी का पानी

 मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी मॉर्निंग डाइट में भिंडी का पानी शामिल करना चाहिए। भिंडी का पानी बनाने के लिए भिंडी को बीच में से दो बराबर हिस्सों में काट लें। एक जग में 2 कप पानी डालें और फिर उसमें भिंडी के कुछ कटे हुए हिस्सों को भिगो दें। अब आपको अगली सुबह इस पानी में से भिंडी निकालकर अलग कर लेनी है। सुबह-सुबह भिंडी का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगा।

भिंडी में पाए जाने वाले तत्व

भिंडी में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है। फाइबर रिच होने की वजह से भिंडी वेट लॉस करने में भी मददगार साबित हो सकती है। भिंडी का पानी पीने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है यानी आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

भिंडी का पानी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ-साथ डायबिटीज को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकता है। मोटापे से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको खाली पेट ही भिंडी के पानी का सेवन करना चाहिए। भिंडी के पानी से अपने दिन की शुरुआत कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव कर पाएंगे।

 

 

और भी

किस विटामिन की कमी से आंखें होने लगती है कमजोर?

 हमार शरीर मिनिरल्स और विटामिन से बना है। इनकी कमी से हमारा शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। कई लोग होते हैं जिनको कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है और उनकी नज़र कमजोर हो जाती है। इसके पीछे की वजह आपके शरीर में विटामिन की कमी है। जब शरीर में विटामिन ए (Vitamin A) की कमी होती है तो आंखें कमजोर होने लगती हैं। विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी, स्किन, हड्डियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं को मजबूत रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए की कमी आपको जीवन भर के लिए आंखों की रोशनी से वंचित कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं विटामिन ए की कमी के लक्षण क्या हैं और इसकी कमी कैसे पूरी की जाए?

ऐसे करें विटामिन ए की कमी के लक्षणों की पहचान:

विटामिन ए की कमी होने पर स्किन जरूरत से ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। गले में बार-बार खराश या इंफेक्शन भी इस कमी का लक्षण है।

विटामिन ए की कमी होने पर रतौंधी हो सकती है। साथ ही महिलाओं को गर्भ धारण करने में परेशानी होती है।  अगर कोई घाव सूखने में जरूरत से ज्यादा समय लगे तो समझ जाएं शरीर में विटामिन ए की कमी हो गयी है। अगर हड्डियां कमजोर हैं तो विटामिन डी ही नहीं विटामिन ए का भी टेस्ट कराएं।

इन चीजों को डाइट में करें शामिल:

विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप वेज, नॉन वेज और प्लांट बेस्ड तीनों तरह के तरह के आहार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, गाजर, पपीता के साथ पालक, दही, सोयाबीन और दूसरी पत्तेदार हरी सब्जियों का भी सेवन जरूर करें।

इन विटामिन की कमी से भी कमजोर होती हैं आंखें:

आपको बता दें विटामिन ए की कमी के अलावा इन कुछ विटामिन की कमी से भी आपकी आंखों की रोशनी और कमजोर हो सकती है।

विटामिन बी : विटामिन बी और बी12 भी आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इसकी कमी पूरी करने के लिए दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, बीज, मीट, दाल और बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिन सी : विटामिन सी आपकी आंखों के लिए कोलेजन प्रोटीन के संश्लेषण में मददगार है। इसकी कमी पूरी करने के लिए नींबू, संतरी, आंवल, मौसमी, और ब्रोकोली बेहतरीन स्रोत हैं।

विटामिन ई : विटामिन ई आंखों को फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए आप डाइट में एवोकैडो, सैल्मन, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

 

 

और भी

इन ड्राई फ्रूट्स को सूखा नहीं... रात भर भिगोकर खाना है ज्यादा फायदेमंद

 हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आप भी जानते होंगे कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स को रात में भिगोकर खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे करना चाहिए सेवन?

आपको रात में सोने से पहले एक कंटेनर में थोड़ा पानी भरना है और फिर इस पानी में ड्राई फ्रूट्स को डाल देना है। रात भर ड्राई फ्रूट्स को पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। अब अगली सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम कर लीजिए।

बादाम- अगर आप बादाम खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात भर भिगोकर रखे गए बादामों को अगली सुबह खाली पेट खा लेने से आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।

चिया सीड्स- चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपको लगभग एक स्पून चिया सीड्स को रात में पानी में भिगाकर रखना है। आप अगले दिन अपने दिन की शुरुआत भीगी हुई चिया सीड्स से कर सकते हैं।

किशमिश- किशमिश को भी रात में भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खा लीजिए। इस तरह से किशमिश खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

चने- अगर आप चाहें तो भीगे हुए चने को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चने खाने से आपको प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा मिलेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करेंगे।

 

 

और भी

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है नाशपाती

 मानसून में विटामिन सी से भरपूर फल सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है। इसलिए डाइट का खास ख्याल रखें। बारिश में सेहतमंद रहने के लिए आपको सीजनल फल जरूर खाने चाहिए। इस मौसम में नाशपाती का सीजन होता है। विटामिन सी से भरपूर नाशपाती ऐसा फल है जो डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सावन में बीमारियों के खतरे से शरीर को बचाने में नाशपाती मदद करता है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, फोलेट, कॉपर और मैगनीज पाया जाता है। जानिए नाशपाती खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

नाशपाती खाने के फायदे

डायबिटीज को करे कंट्रोल- नाशपाती को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण शुगर के मरीज इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद- नाशपाती में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नाशपाती में प्रोसायनिडिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे हार्ट की समस्याएं कम होती हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। छिलके समेत खाए जाने वाले नाशपाती के छिलके में क्वेरसेटिन होता है जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।

सूजन घटाए- नाशपाती में विटामिन सी और विटामिन के होता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर किसी चोट के कारण शरीर में सूजन की समस्या है तो इससे फायदा मिलेगा। ऐसे लोगों को खाने में नाशपाती जरूर शामिल करनी चाहिए। नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

पाचन को बनाए मजबूत- नाशपाती में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नाशपाती जरूर खाएं। नाशपाती में घुलनशील फाइबर होता है जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद है। पाचन की समस्या दूर कर गट हेल्थ में सुधार ला सकता है।

वजन घटाने में मदद करे- नाशपाती को आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। कैलोरी में भी नाशपाती काफी कम होता है। इसे भरपेट खाने के बाद भी मोटापा कम किया जा सकता है।

 

 

और भी

नॉर्थ अमेरिका में भी प्रभास-अमिताभ बच्चन का जलवा

   प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी की धूम दुनियाभर में है। इंडिया ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। कुछ लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है तो कुछ को खास नहीं लगी। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इंडिया में फिल्म 3 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में तो कल्कि ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। कल्कि 2898 एडी ने नॉर्थ अमेरिका में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये नॉर्थ इंडिया में सबसे जल्दी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और काउंटिंग अभी भी जारी है।

कल्कि 2898 एडी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल्कि 2898 एडी पहली इंडियन फिल्म है जिसने इतनी जल्दी नॉर्थ अमेरिका में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। ये रिकॉर्ड सुनने के बाद फैंस भी बहुत खुश हो गए हैं। वो ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- कल्कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट कर रही है। वहीं दूसरे ने लिखा-1000 करोड़ का इंतजार है।

 

 

और भी