Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

इलायची का पानी पीने के फायदे

 इलायची का प्रयोग लगभग हर घर में होता है। इलायची की खेती दक्षिण भारत, श्रीलंका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य अमेरिका में की जाती है, खुशबू और स्वाद के कारण इसे 'मसालों की रानी' कहा जाता है। घर में चाय बने या फिर खीर सभी में इलायची का प्रयोग होता है। दुनिया के सबसे महंगे मसालों में केसर और वनिला के बाद तीसरे नंबर पर इलायची का नाम आता है। आयुर्वेद में भी इलायची को कई समस्याओं में लाभकारी बताया गया है। आइए जानते हैं इलायची का पानी पीने के फायदे।

हरी इलायची बीपी के लिए अच्छी है?  

इलायची में राइबोफ्लेविन, नियासिन,  मिनरल, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हाई एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से इलायची का पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को आराम मिलता है। छोटी इलायची फाइब्रिनोलिसिस को बढ़ाती है और उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों में ब्लड लिपिड और फाइब्रिनोजेन के स्तर में बदलाव किए बिना एंटीऑक्सीडेंट स्थिति में सुधार करती है।

क्या हरी इलायची पाचन के लिए अच्छी है?  

इलायची का पानी पीने से पाचन अच्छा रहता है और कब्ज तथा एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इलायची का पानी पीने से भूख बढ़ती है। इलायची का इस्तेमाल बेचैनी, मतली और उल्टी से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इलायची का पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना इलायची का पानी पीने से शरीर में जमा फैट आसानी से पिघलाया जा सकता है। इतना ही नहीं इलाइची में खास प्रकार का एंजाइम पाया जाता है, जो कि कैंसर से लडऩे में बहुत कारगर है।

और भी

हाई यूरिक एसिड के मरीज को कौन-कौन से फल खाने चाहिए?

 ज्यादा शराब पीने, कम फिजिकल एक्टिविटी, हाई प्रोटीन डाइट और खान-पाने में लापरवाही के कारण यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको कुछ फूड्स से परहेज करना चाहिए। जानते हैं गर्मी के दिनों में हाई यूरिक एसिड के मरीज को कौन-कौन से फल खाने चाहिए।

जामुन- गर्मी में काले जामुन का भी सीजन होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन हाई यूरिक एसिड में फायदेमंद साबित होते हैं। जामुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते है। इससे बॉडी की सूजन कम होती है और एसिड लेवल भी बैलेंस में रहता है। हाई यूरिक एसिड के मरीज जामुन खा सकते हैं।

चेरी- यूरिक एसिड के मरीज के लिए कौन सा फल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, तो इसका जवाब है चेरी। जी हां चेरी में एसिड को कंट्रोल करने वाले तत्व पाए जाते हैं। रेड चेरी में विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी पाया जाता है। चेरी में कई मिनरल होते हैं जो हाई यूरिक एसिड को कम करते हैं।

केला- यूरिक एसिड के खतरे से बचना है तो रोजाना केला खाएं। केले में प्यूरीन कम होता है। केला खाने से हाई यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। गाउट की समस्या में भी केला फायदा करता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है।

कीवी- खट्टे और रसीले फल यूरिक एसिड में खाने हैं तो कीवी खा सकते हैं। कीवी का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है। कीवी खाने से विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, और फोलेट मिलता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकाल जाते हैं। रोजाना कीवी खाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।

सेब- गर्मी हो या सर्दी सेब हमेशा फलों की दुकान पर मिलता है। हाई फाइबर में सेब फायदेमंद फल होता है। इससे पाचन में सुधार आता है। सेब खून में यूरिक एसिड को इकठ्ठा होने से बचाता है। सेब खाने से यूरिक एसिड का असर कम होता है और डेली वर्क के लिए एनर्जी मिलती है। डॉक्टर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

 

 

और भी

बारिश के मौसम में रखें अपना ख्याल

 मानसून की शुरुआत के साथ हुई बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर मिली है। हल्की बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं, और यह वह समय है जब हममें से अधिकांश लोग एक गर्म कप चाय और पकौड़ों का आनंद लेते हैं, जो मानसून को खास बनाते हैं। फिर भी, हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते हैं कि भारी बारिश और जल जमाव मच्छरों, बैक्टीरिया आदि के लिए प्रजनन स्थल बन जाती है। इससे मलेरिया, फ्लू, डेंगू जैसी विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने और अपना ख्याल रखने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को अपनाना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है।

साफ पानी पिए

एक आम गलती जो हममें से ज्यादातर लोग करते हैं, वह यह है कि हम पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, खासकर बरसात के मौसम में। मौसम चाहे कोई भी हो, पानी महत्वपूर्ण है और पूरे समय हाइड्रेटेड रहना सबसे महत्वपूर्ण है। मानसून के मौसम में, सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त मात्रा में साफ और शुद्ध पानी पियें। यदि आप बाहर जा रहे हैं, तो पानी की एक बोतल ले जाने की सलाह दी जाती है। यह आपको सुरक्षित रहने में मदद करेगा। हो सके तो पानी उबाल कर पिएं।

गीले कपड़ों को प्रेस करें

यह आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सलाह नहीं लग सकती है, लेकिन यह हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्व रखती है। जैसे-जैसे बारिश बढ़ती है नमी भी बढ़ने लगती है, और नमी फफूंदों को आमंत्रित करती है। इसलिए, यदि आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां बारिश हो रही है तो अपने कपड़ों को गीला न छोड़े, इस्त्री करें और उन्हें गर्म रखें।

नियमित व्यायाम करें

बारिश के मौसम में हममें से ज्यादातर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। इस समय आप अपनी सामान्य दौड़, तेज चलने या जॉगिंग के लिए बाहर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में कुछ व्यायाम जो घर के अंदर भी किए जा सकते हैं जैसे योग आदि। व्यायाम करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

जंक फूड से बचें

बारिश के मौसम में आप जो खाते हैं उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें। आपको अपने खाने की आदतों के प्रति सचेत रहना चाहिए और स्ट्रीट फूड से काफी हद तक बचना चाहिए। सड़कों पर आमतौर पर खुले गड्ढे होते हैं जो कीचड़ या पानी से भरे होते हैं। जिनमें बहुत सारी बीमारियां जन्म लेती हैं, इसलिए, भोजन जितनी देर तक खुली हवा में रहेगा, बीमारियों का खतरा उतना अधिक रहेगा, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखना आवश्यक है।

आहार में प्रोबायोटिक्स और सब्जियां शामिल करें

पर्याप्त प्रोबायोटिक्स जैसे दही आदि लेना महत्वपूर्ण है। इनका नियमित रूप से सेवन करने से बैक्टीरिया से लड़ने के लिए आंत का स्वस्थ ठीक रहता है। इसके अलावा, अपने आहार में ताज़ी सब्जियाँ शामिल करें क्योंकि इसमें बहुत सारे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। सब्जियों या फलों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छे से धोना ना भूलें।

 

 

और भी

अगस्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'मुंज्या'?

 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक्शन नहीं बल्कि हॉरर फिल्मों का जलवा है। पहले स्त्री फिर शैतान और अब मुंज्या। मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और इसने अभी भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और अब फैंस को इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है। मुंज्या के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है।

मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है इस वजह से मेकर्स ने रिलीज के दो महीने बाद इसे ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बनाया है यानी ये फिल्म अगस्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक ना ही मेकर्स और ना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस बात की पुष्टि की है। रिलीज की सही डेट की जानकारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ही देगा।

 

 

और भी

माँ बनने में हो रही है परेशानी तो योगासन से मिलेगा लाभ - डॉ चंचल शर्मा

 माँ बनने का सुखद अनुभव हर स्त्री के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली के कारण बहुत सारी महिलाएं या तो इस सुख से वंचित रह जाती हैं या इस प्रक्रिया को पूर्ण करने में बहुत जटिल राहों से गुजरने की वजह से हिम्मत हार जाती हैं। चाहे आप भारतीय समाज की बात करें या पश्चात्य बच्चों के मामले में लोगों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। प्रत्येक कपल इस प्रयास में लगा रहता है कि उन्हें बायोलॉजिकली अपनी ही संतान मिले, इसलिए आर्टिफीसियल तरीकों को अपनाने से पहले, या गोद लेने से पहले वो जहाँ तक हो सके यही प्रयास करते हैं की उनकी खुद की संतान हो जाए। कुछ लोगों को शीघ्र ही सफलता भी मिल जाती है परन्तु कुछ लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने और समाज के ताने भी सुनने पड़ते हैं जिससे उनका तनाव दिन -प्रतिदिन बढ़ता जाता है।


आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा से बातचीत में उन्होंने इस विषय में बताया कि अक्सर लोगों को आयुर्वेदा की शक्ति और नियमित योगाभ्यास से सफलता मिल जाती है। उनके पास बहुत से ऐसे पेशेंट भी आते हैं जिन्होंने पहले IVF या IUI करवाया और वह फेल हो गया लेकिन आयुर्वेदिक उपचार से उन्हें नैचुरली कन्सीव करने में सफलता मिली है। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी बताया कि योगासन से सीधा आपकी फर्टिलिटी पर असर नहीं होता है बल्कि यह उपचार की सभी प्रक्रिया के साथ पूरक का काम करता है। नियमित योग करने वाले लोगों के कन्सीव करने की सम्भावना उन लोगों की तुलना में अधिक होती है जो शारीरिक रूप से बहुत एक्टिव नहीं है।

नियमित योगासन से फर्टिलिटी पर पड़ने वाले प्रभाव

नियमित योग करने से आपके हॉर्मोन्स का संतुलन बना रहता है और आप उन बिमारियों से सुरक्षित रहते हैं जो हार्मोनल असंतुलन की वजह से उत्पन्न होता है।
योगाभ्यास से आपका मस्तिष्क शांत होता है और शरीर तथा मन के बीच संतुलन बना रहता है।
इनफर्टिलिटी की एक बड़ी वजह तनाव भी है लेकिन योग करने से आपका तनाव कम होता है।
शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए तथा पेल्विक मसल्स को मजबूती प्रदान करने के लिए भी आप योगाभ्यास कर सकते हैं।

यहाँ ऐसे प्रसिद्ध योगासनों के बारे में जानेंगे जिससे इनफर्टिलिटी से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी

बद्धकोणासन: इसे तितली पोज या butterfly pose भी कहते हैं। इस योगासन के नियमित अभ्यास से आपके जाँघों, पेल्विक मसल्स में खिंचाव आता है जिससे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह योगाभ्यास खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है।

पश्चिमोत्तानासन: इस योग से आपके पेट की चर्बी भी कम होती है इसलिए इसके नियमित अभ्यास से आप अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं जिससे आप मोटापे के कारण होने वाले इनफर्टिलिटी के जोखिम को कम कर सकते हैं। इस योगासन से आपकी फर्टिलिटी बेहतर होती है।

बालासन (child pose): इस योगासन को आप कन्सीव करने से पहले और प्रेगनेंसी के दौरान भी कर सकते हैं। इससे आपके कूल्हों, पीठ और जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और शरीर में ब्लड का फ्लो भी बढ़ता है।

सूर्यनमस्कार: जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक क्रैम्प्स होते हैं उनके लिए यह योगासन एक वरदान के जैसा है क्यूंकि इससे ऐंठन कम होती है। इसके नियमित अभ्यास से प्रसव पीड़ा से भी राहत मिलती है और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में भी मददगार साबित होता है।

 
और भी

मूंग दाल के फेस पैक से बनाएं चेहरा चमकदार

 अगर आप भी गर्मी के मौसम में पिंपल्स और स्किन से जुड़ी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मूंग की दाल का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं।

चेहरे के लिए मूंग की दाल

मूंग की दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो पिंपल्स से लड़ने में मदद करते हैं और चेहरे की रंगत को निखारते हैं। आप मूंग की दाल का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंग दाल फेस पैक

इससे आप फेस पैक बना सकते हैं फेस पैक बनाने के लिए आपको मूंग की दाल को रात भर भिगोकर रखना होगा, फिर इसे छानकर मिक्सर में पीसकर इसमें दही और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना ले। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें। इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और पिंपल्स दूर होंगे।

मूंग की दाल से स्क्रब

मूंग की दाल से स्क्रब बनाने के लिए आपको मूंग की दाल को पीसकर उसका पाउडर बनाना होगा। इसमें बेसन और शहद मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक मालिश करें, फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह डेट स्क्रीन को हटाने में मदद करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

पैच टेस्ट जरूर करें

मूंग की दाल से फेस मास्क बनाने के लिए आपको मूंग की दाल को मैश कर उसमें एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलना होगा। इस पेस्ट को तैयार कर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो ले। अगर आप पहली बार मूंग की दाल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।

क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको यह सूट कर गया है, तो आप एक सप्ताह में दो से तीन बार इन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप चेहरे के दाग धब्बे और पिंपल्स दूर कर सकते हैं।

 

 

और भी

खून साफ कर टॉक्सिन्स को बाहर निकाल फेंकती है ये चाय

 तुलसी के पत्तों की चाय- बॉडी के लिए नेचुरल डिटॉक्स का काम करती हैं तुलसी की पत्तियां। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल तत्व भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना तुलसी के कुछ पत्ते चबाकर खाते हैं तो इससे खून साफ करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो दिन में एक बार तुलसी की चाय पी सकते हैं। इससे खून की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। तुलसी की चाय बनाने के लिए एक ग्लास पानी में 10-15 तुलसी के पत्ते डालकर 10 मिनट उबाल लें। इसे छानकर ऐसे ही पी लें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

अदरक और गुड़ वाली चाय- रोजाना दूध वाली चाय को ब्रेक देकर आप गुड़ और अदरक से बनी चाय भी ट्राई कर सकते हैं। गुड़ खाने से पेट और खून साफ होता है। गुड़ खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। खून की सफाई करने के लिए आप गुड़ और अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके लिए 1 बड़ा कप पानी लें और उसमें 1 टुकड़ा अदरक घिसकर डाल दें। करीब 5-6 मिनट पकाने के बाद इसे छान लें और पी लें। अगर गुड़ देसी हो तो ये और भी फायदेमंद होगा।

नींबू शहद की चाय- नींबू को विटामिन सी का सोर्स माना जाता है जो खून को साफ करने में मदद करता है। नींबू के एसिडिक तत्व खून में जमा गंदगी को साफ करते हैं। नींबू में कई नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो ब्लड को क्लीन करने का काम करते हैं. इसके लिए आप रोजाना 1 गिलास नींबू पानी जरूर पी लें। खून को साफ करने के लिए आप नींबू वाली चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए 1 बड़ा कप पानी लें और उसमें आधा चम्मच चाय की पत्ती डाल दें। अब इसे उबाल लें और छानकर नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पी लें। नींबू की चाय ब्लड को क्लीन करने में मदद करती है।

 

 

और भी

गर्मी में आंखों की कैसे करें देखभाल?

 भयंकर गर्मी के दिनों में आंखों की सही देखभाल करना भी जरूरी है। गर्मी के कारण आंखों में जलन, आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना और कई बार ड्राई आई की समस्या हो जाती है। इन परेशानियों से बचना है तो शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। जानिए कैसे करें गर्मी में आंखों की सही देखभाल?

जब भी घर से बाहर निकलें तो धूप वाला चश्मा लगाकर निकलें। ध्यान रखें चश्मा अच्छी क्वालिटी का और साइज में बड़ा होना चाहिए, जो आंखों को पूरी तरह से कवर कर ले।

आंखों को गर्म हवा, लू और धूप से बचाने के लिए गमछा, तौलिया या सूती दुपट्टा- स्टोल का उपयोग करें। हैट या टोपी भी लगाएं।

बादल होने पर भी आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए जिससे उमस और नमी से आंखों को बचाया जा सके।

गर्मी में सनस्क्रीन लगाते वक्त ध्यान रखें कि आंखों न जाए। अगर गलती से चला जाए तो साफ पानी से आंखों को क्लीन कर लें।

आंखों में खुजली, जलन या ड्राईनेस होने पर आंखों को बार-बार हाथों से न मलें।

स्विमिंग के दौरान क्लोरीन वाला पानी आंखों में न जाए इसके लिए स्विमिंग वाले चश्मे लगाएं।

घर में डायरेक्ट एसी या कूलर की ठंडी हवा से आंखों को बचाएं। इससे ड्राईनेस बढ़ सकती है।

अगर आंखों में दर्द या थकान हो रही है तो ठंडे पानी से सूती कपड़े को भिगो लें और निचोड़कर आंखों पर लगा लें।

आप चाहें तो आइस पैक या खीरे के टुकड़े भी आंखों पर रख सकते हैं। इससे राहत मिलेगी।

ज्यादा देर तक लगातार फोन, लैपटॉप या किसी स्क्रीन को देखने से बचें, इससे सूखापन हो सकता है।

रात में अच्छी नींद और हेल्दी खाना खाएं। इससे आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

 

 

और भी

कियारा आडवाणी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे

 कियारा आडवाणी को हाल ही में बॉलीवुड में 10 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके का एक्ट्रेस ने केट काटकर जश्न मनाया। कियारा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेसेज में से एक हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद वो और भी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहीं। हालांकि एक्ट्रेस की एक लेटेस्ट खबर उनके फैंस को थोड़ी चिंता में डाल सकती है।

दरअसल क्यूट सी दिखने वाली कियारा आडवाणी को किसी ने घमंडी बताया है जिसे सुनकर शायद आपको भी यकीन न हो। एक केबिन क्रू ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि कियारा के अंदर बहुत ही ज्यादा एटीट्यूड है।

यूट्यूब चैनल 'SARA विद भाईचारा' से बातचीत के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने दावा किया कि कियारा में बहुत एटीट्यूड है। उन्होंने कहा कि जब अन्य क्रू मेंबर्स ने कियारा को काजू और बादाम ऑफर किया तो कियारा ने इसके लिए मना किया। इस दौरान उनके मना करने का तरीका बहुत ही खराब था। लेने से साफ मना करने के बाद कियारा ने क्रू मेंबर से अपने असिस्टेंट को बुलाने के लिए कहा ताकि वो उन्हें काजू दे सके। ये बात वहां पर मौजूद क्रू मेंबर को बहुत बुरी लगी। एयर होस्टेस ने बताया कि उनकी कियारा से सीधी बात नहीं हुई थी।

 

 

और भी

कई बीमारियों के खतरे को कम करता है शहतूत

 गर्मियों में जितना हो सके फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर फाइबर, विटामिन और मिनरल मिलते हैं। फल और सब्जियां खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। हालांकि डॉक्टर्स सीजनल फल सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। गर्मियों में ऐसे कुछ फल आते हैं जो सिर्फ कुछ महीने के ही मेहमान होते हैं। इन्हीं में से एक है शहतूत, हरे और हल्के पीले रंग का शहतूत ऐसा फल है, जो कई गुणों से भरपूर है। गर्मियों में आने वाला मीठा और स्वादिष्ट फल है शहतूत, जो लोगों को काफी पसंद आता है। सेहत के लिहाज से देखें तो शहतूत विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना है। जानिए शहतूत खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

शहतूत में विटामिन और पोषक तत्व

शहतूत में ऐसे कई विटामिन पाए जाते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। शहतूत खाने से शरीर को विटामिन सी मिलती है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। शहतूत में विटामिन बी2, आयरन, पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है। बिना छिलके वाले फल शहतूत कई विटामिन और फाइबर का अच्छा सोर्स है।

शहतूत के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए- शहतूत में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। किसी भी संक्रमण का खतरा भी कम होता है।  

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद- शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व पाएं जाते हैं, जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। त्वचा का रूखापन बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है।

कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद- शहतूत में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ड यौगिक पाए जाते हैं। ये तत्व कैंसर सेल्स को कम करने में मदद करते हैं।

इन बीमारियों में फायदेमंद- शहतूत खाने से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। शहतूत हार्ट, आंखों और बोन्स के लिए अच्छा है। मेंटल हेल्थ और आंत की सेहत के लिए भी शहतूत फायदेमंद साबित होता है। शहतूत का सेवन करने से पेट और पाचन तंत्र में सुधार आता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और हाई कोलेस्ट्रॉल डाउन होता है।

 

 

और भी

'पुष्‍पा 2' : दूसरे गाने के पोस्टर ने मचाया तहलका

 मुंबई: अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान हुआ है। तब से अल्‍लू अर्जुन और 'पुष्‍पा 2' से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने के रिलीज करने का एलान कर दिया है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना थिरकती हुई नजर आएंगी।

मेकर्स ने हाल ही में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के दूसरे गाने की जानकारी देते हुए एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में दोनों के बीच नजर आ रही केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है- 'पुष्पा राज और श्रीवल्ली देश की पसंदीदा जोड़ी हम सभी को मंत्रमुग्ध करने आ रही है। बता दें कि इस गाने को मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने 6 भाषाओं में अपनी आवाज से सजाया है।

और भी

बला की खूबसूरत भूतों वाली 'अरनमनई 4' अब हिंदी में भी

मेकर्स को तमिल के बाद 'अरनमनई 4' की हिंदी रिलीज़ से भी उम्मीदें

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' जब से बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है, तब से ही तहलका मचा रही है। दर्शकों से यह फिल्म खूब प्रशंसा बटोर रही है। बावेजा स्टूडियोज़ और कार्मिक फिल्म्स ने ब्लॉकबस्टर हिट 'अरनमनई 4' की हिंदी डब रिलीज़ की घोषणा की है, जो 31 मई, 2024 से आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।

इस फिल्म की कहानी खतरनाक भूत बाक पर आधारित है, जो पूर्वी भारतीय लोककथाओं की समृद्ध परंपरा का बखान करती है। फिल्म में एक पारिवारिक परिवेश में अच्छी और बुरी ताकतों को एक विशेष उद्देश्य के चलते लड़ते हुए दिखाया जाएगा। तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने फिल्म में अपनी अदाओं का बेमिसाल जादू बिखेरा है।  

'अरनमनई 4' फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म को देश के ही नहीं, बल्कि विदेशी दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बम्पर बिजनेस का चौला ओढ़े 'अरनमनई 4' फिल्म अब तक दुनिया भर में 85.20 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई कर चुकी है। और उम्मीद है कि यह कुछ ही दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'अरनमनई 4' का निर्देशन सुंदर सी ने किया है और इसके तमिल संस्करण को 3 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। फिल्म साजिद कुरैशी, सुशील लावानी, खुशबू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार द्वारा निर्मित है। इसमें तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी, योगी बाबू, संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, केएस रविकुमार, जयप्रकाश और अन्य सितारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

'अरनमनई 4', 31 मई, 2024 से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।

बावेजा स्टूडियोज़ और कार्मिक फिल्म्स के बारे में:
बावेजा स्टूडियोज़ एक जाना-माना फिल्म प्रोडक्शन हाउस है, जिसने अद्वितीय और शक्तिशाली कहानियों को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के लिए कार्मिक फिल्म्स के साथ साझेदारी की है।

और भी

प्रभुदेवा के साथ काम करेंगी काजोल

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल, प्रभुदेवा के साथ काम करती नजर आयेंगी। तेलुगु फिल्म निर्माता चरण तेज उप्पलपति को उनके असाधारण सिनेमाई विजन के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। अब, हिंदी में अपने लंबे समय से प्रतीक्षित निर्देशन की शुरुआत करने के लिए वह तैयार हैं। चरण तेज उप्पलपति एक हाई-बजट एक्शन थ्रिलर पर काम करने में व्यस्त हैं। सितारों से सजी इस फिल्म में काजोल, प्रभुदेवा, नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जीशु सेन गुप्ता और आदित्य सील जैसे कलाकार शामिल हैं।

इस फिल्म की पटकथा निरंजन अयंगर और जेसिका खुराना द्वारा लिखी गई है। प्रोडक्शन डिजाइनर साही सुरेश दृश्य सौंदर्यशास्त्र को तैयार करेंगे।एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में फोटोग्राफी के निर्देशक के रूप में जीके विष्णु, संगीत निर्देशक हर्षवर्धन रामेश्वर और संपादक नवीन नूली शामिल हैं।

और भी

आंखों की सर्जरी के बाद पहली बार साथ दिखे राघव चड्ढा-परिणीति

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपने पति राघव चड्ढा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में साथ में देखा गया। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार को मुंबई में आंखों की सर्जरी के बाद अपनी पत्नी के साथ पहली बार देखा गया। कपल को मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद फैंस के साथ फोटो क्लिक करते हुए भी देखा गया। राघव हाल ही में लंदन से लौटे हैं जहां उनकी आंखों की सर्जरी की गई थी।

परिणीति चोपड़ा ऑफ-व्हाइट सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राघव ने सादा व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। दोनों को मंदिर में एंट्री करते और बाहर निकलते समय हाथ जोड़कर पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। राघव ने अपनी आंखों को ढंकने के लिए ब्लैक कलर का सनग्लास पहना था। दोनों से मिलने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

और भी

'चाहेंगे तुम्हें इतना' के लीड एक्टर भरत अहलावत ने मॉडलिंग से एक्टिंग तक जीता दर्शकों का दिल!

मनोरंजन: इंडस्ट्री में हमने कई कलाकारों की प्रेरक कहानियां सुनी हैं जो आज दर्शकों के दिलों में बसते हैं और इनमें से कई कहानियाँ महत्वाकांक्षी कलाकारों के लिए प्रेरणाश्रोत का काम करती हैं। शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो 'चाहेंगे तुम्हें इतना' के मुख्य अभिनेता भरत अहलावत उर्फ सिद्धार्थ ने हाल ही में अभिनेता बनने का सपना देखने वाले एक युवा लड़के यानि की अपनी कहानी अपने फैन्स से साझा की है। ब्रैंड्स के लिए शूटिंग से लेकर शेमारू उमंग में एकता कपूर के साथ बड़ा ब्रेक मिलने तक, भरत अहलावत की यात्रा कड़ी मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।


भरत अहलवात की यात्रा मॉडलिंग से शुरू हुई। शुरुआत में इस क्षेत्र में उन्होंने बहुत सावधानी के साथ काम किया। कैमरे के प्रति अपने जुनून को दर्शाते हुए उन्होंने कहा, “अभिनेता बनना मेरा बचपन का सपना रहा है। जब मैं स्कूल में था तभी से मुझे कैमरा पसंद है। मैं अलग-अलग भावों और पोज़ वाली तस्वीरों को गूगल पर ढूंढता था और अपनी तस्वीरें लेते समय उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता था। बाद में, जब मैंने मॉडलिंग शुरू की, तो मैंने एक साल तक रेफरेंस शूट किया। शुरुआत में, मैं मॉडलिंग नहीं करना चाहता था, और अपने माता-पिता के समर्थन के बिना खुद ही कुछ चीजें शुरू करना चाहता था। एक साल बाद मुझे बड़े ब्रैंड्स से ऑफर मिलने लगे।''

मॉडलिंग में अपनी सफलता से प्रोत्साहित होकर, भरत ने अपने सच्चे जुनून के रूप में अभिनय को आगे बढ़ाने का फैसला किया। हालाँकि, यात्रा सीधी नहीं थी। उन्होंने बताया, "मुंबई आने से पहले मुझे नहीं पता था कि ऑडिशन कैसे देना है या एक्टिंग वर्कशॉप में वे लोग आपको क्या सिखाते हैं। मैंने सब कुछ कोविड के बाद शुरू किया। शुरुआत में, मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन समय के साथ, आप मुंबई के बारे में सीखते हैं और चीजों से कैसे निपटना है वह भी सीखते हैं। यह एक धीमी प्रक्रिया के साथ कड़ी मेहनत, धैर्य और भाग्य के बारे में है। मुझे मुख्य भूमिका के रूप में अपना पहला बड़ा प्रोजेक्ट पाने में चार साल लग गए और मैं अपने बड़े ब्रेक के रूप में 'चाहेंगे तुम्हें इतना' शो से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता था। सिद्धार्थ का किरदार अटूट प्यार करने वाले व्यक्ति का है जो अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़ सकता है। वह ऐसा व्यक्ति है जो हर सुख-दुख में अपने साथी के साथ चलेगा।"

शो के आगामी एपिसोड में, तनाव बढ़ता नज़र आएगा क्योंकि सिड खुद को बार-बार आशी के बचाव में खुद को पाता है, जिससे उनके और अमृता के बीच मनमुटाव पैदा हो जाता है। कुनाल का व्यवहार और बिगड़ता नज़र आता है, जहाँ आशी को अपने मूल्यों के खिलाफ जाकर कई काम करने पड़ते हैं, जिससे दादी के साथ उनका टकराव होता है। सिड, आशी की रक्षा करने के लिए आगे आता है, खुद पर दोष लेता है और उसके लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार करता है, साथ ही सारे दोष खुद पर लेता है जबकि आशी इसे अस्वीकार करती है। वहीं कुनाल जबरदस्ती आशी को चिकन खाने के लिए मजबूर करता है, जिससे वह और टूट जाती है। यह ड्रामा भावनात्मक टकराव और तनावपूर्ण रिश्तों को उजागर करता है जो कहानी को और भी मनोरंजक बना देता है।

'चाहेंगे तुम्हें इतना' शो देखने के लिए बने रहे हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे केवल शेमारू उमंग पर।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ी फिल्म हंडा का लोग बेसब्री से कर रहे इंतजार

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मोहित साहू अपनी एक और फिल्म लेकर शीघ्र ही आप के सामने आ रहे है मोहित साहू के द्वारा वर्ष 2023 में गुइयाँ फिल्म लेकर आये थे जो की पिछले वर्ष की Superhit Film थी।

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी फिल्मे वैसे तो हर महीने 4 से 5 आती है मगर कुछ एक फिल्म को छोड़ दे तो बाकी फिल्मे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मो का हिट नहीं होना ये बताता है की निर्देशक और निर्माता ये समझ नहीं पा रहे की दर्शको को क्या देखना है ऐसे में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मोहित साहू के होम प्रोडक्शन N Mahi फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म हण्डा को लेकर दर्शोकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है।

आपको बता दे की इसके मुख्य स्टारकास्ट Superstar अमलेश नागेश है जिन्होंने अपने Youtube Chanel में हंडा के सफल एपिसोड बनाकर लोगो के मन में Superstar की छबि पहले ही बना चुके है। अब हंडा को फिल्म बनाकर बड़े परदे पर ला रहे है। अमलेश नागेश खुद तो इसमें मुख्य किरदार निभा रहे और साथ ही इसके निर्देशक भी है।

इस फिल्म के पटकथा जैक नेताम ने लिखा है गीत और संगीत ओमी स्टायलो ने दिया है इसके DOP रजतसिंह राजपूत है फिल्म में अनिल सिन्हा भी है जिसको आप फुफु का किरदार निभाते हुए Youtube पर देखा है।

इस फिल्म में अभिनेत्री के लिए अमृता कुशवाहा को लिया गया है जो हंडा फिल्म से debu कर रही है अमृता कुशवाहा का Social Media में अच्छा खासा Fan Following है और उन्होंने काफी सारी छत्तीसगढ़ी एल्बम में भी काम किया है। इस फिल्म में स्वर दिया है सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा ने।

इस फिल्म के पहला गाना ऐ गोरी ऐ गोरी 5 मई को अमलेश नागेश के Youtube Chanel CG ki vines में रिलीज किया गया था महज 16 दिनो में ही 5 Milion से भी ज्यादा लोगो ने इस गाना को देख लिया है। यह गाना लोगो को काफी पसंद आ रहा है और अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगो ने इसमें Reels बना लिए है। इस फिल्म का दूसरा गाना 26 मई को रिलीज होगाजिसे लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

और भी

ज़ी सिनेमा पर 23 मई, रात 8 बजे ‘मिशन रानीगंज’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

23 मई, रात 8 बजे ‘मिशन रानीगंज’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

साहस और जज़्बे की एक अनोखी कहानी - 1989 के वास्तविक बचाव मिशन पर आधारित, ‘मिशन रानीगंज’ दिवंगत जसवंत सिंह गिल को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने बाढ़ में डूबी एक कोयला खदान में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह की भूमिका निभाई है, जिन्होंने खास तौर पर तैयार किए गए बचाव कैप्सूल की मदद से रानीगंज कोयला खदान में फंसे मजदूरों की जान बचाते हुए अटूट हौसले और हिम्मत का परिचय दिया। भारत के सबसे यादगार बचाव मिशन के पन्नों से निकली यह दास्तान गुरुवार, 23 मई को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

2023 की हालिया उत्तराखंड सुरंग घटना हमारे ज़ेहन में ताजा है। 12 नवंबर 2023 को सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 41 निर्माण श्रमिक अंदर फंस गए थे। उन्हें बचाने में ऑस्ट्रेलियाई बचाव विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के नेतृत्व में बचाव दल के 17 दिन और अटूट कोशिशें लगीं। बचाव दल में शामिल रैट-होल माइनर्स (खनिकों) की एक टीम ने मलबे को तोड़ा और पाइप डालकर उसके जरिए एक-एक करके श्रमिकों को बाहर निकाला। मिशन रानीगंज, उत्तराखंड की घटना की तरह, बहादुरी और अटूट इरादों की कहानी दिखाती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारती है और भारत के गुमनाम नायकों की वीरता का सम्मान करके उम्मीदें जगाती है। यह फिल्म ज़िंदगी पर संकट की स्थिति में इंसानी सोच और व्यवहार को उजागर करती है।

अक्षय कुमार कहते हैं, “मिशन रानीगंज को भारत के घरों में लाते हुए मुझे वाकई बहुत खुशी हो रही है। यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को सलाम करती है, जो सही मायनों में बड़ी अच्छाई में विश्वास करते हैं, और जब दूसरों को बचाने की बात आती है तो अपनी जान की भी परवाह नहीं करते! यह सिर्फ मनोरंजन से कहीं ज्यादा है। हम चाहते हैं कि लोग कैप्सूल गिल और उनकी कहानी को जानें। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे एहसास हुआ कि कैसे इन कहानियों में लोगों को ऊपर उठाने, उन्हें प्रेरित करने और एक साथ लाने की काबिलियत है। ‘मिशन रानीगंज’ के साथ हमारा लक्ष्य उन सच्चे नायकों का सम्मान करना है जो हर कोने, हर पीढ़ी, हर युग में मौजूद हैं। मैं वाकई ये चाहूंगा कि भारत के दर्शक ज़ी सिनेमा पर मिशन रानीगंज  का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जरूर देखें और हिम्मत और उम्मीद के हौसले से बंध जाएं।”

देखिए हिम्मत, हौसले और बहादुरी से भरा रानीगंज का बचाव मिशन, गुरुवार, 23 मई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

 

और भी

बदले की आग में जलते 'भईया जी' का टीजर आउट

मुंबई: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज किया गया है जिसमें वो बदले की आग में जलते नजर आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी का फिल्म में काफी खूंखार किरदार दिखाया जाएगा जिसे आप इस टीजर में देख सकते हैं। पहले भी मनोज बाजपेयी ने सस्पेंस और एक्शन सीन वाली फिल्में की हैं लेकिन इस बार उनके अभिनय में कुछ अलग देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है और मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

मनोज बाजपेयी ने फिल्म का टीजर शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'प्रतिशोध का निवेदन' मिलिए भईया जी से 24 मई आपके नजदीकी सिनेमा घरों में।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग एमबी 100 लिखा है और इसका मतलब ये है कि ये मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है।

और भी