Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

खाना खजना : मेंगो सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है मेंगो सिरप:


सामग्री- 1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 10 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. मेंगो इमल्शन या पेस्ट, 5 मिली. मेंगो एसेंस,


विधि- शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर लें

 
और भी

पति और बच्चों के साथ ऐसे कपड़ों में दिखाई दीं अमृता अरोड़ा, लोगों ने कहा- मैडम पैंट तो पहन लेतीं

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Amrita Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि अमृता अरोड़ा की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में बहुत ही कम रहती है। ऐसे में में उन्हें अपने परिवार के साथ बांद्रा में स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अरोड़ा सिस्टर्स के जमकर चर्चे होते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ मलाइका और अमृता अरोड़ा की बहुत अच्छी दोस्ती है। ये गर्ल गैंग अक्सर एकसाथ नजर आता है लेकिन इस बार अमृता अरोड़ा अपने परिवार के साथ नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पति और बच्चों के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ी की छोटी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की पर्सनल लाइफ कैमरे के सामने बहुत ही कम दिखाई देती है। हाल ही में उनकी फैमिली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल अमृता अरोड़ा गत गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में पहुंची थीं। अमृता अरोड़ा अपने पति और बच्चों के साथ फैमिली डिनर के लिए निकली थीं।

ड्रेस के चलते ट्रोल हुईं अमृता
अमृता अरोड़ा के पति और उनके बच्चे कैमरे के सामने बहुत ही कम आते हैं। ऐसे में बीती रात को ये सभी लोग एकसाथ बांद्रा इलाके में स्पॉट किए गए। अमृता अपने पति और बच्चों के साथ आउटिंग पर निकली थीं। पैपराजी ने सभी लोगों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लेकिन इन सबके बीच में अमृता अरोड़ा अपनी ड्रेस के चलते लोगों के बीच ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अमृता अरोड़ा ने एक ऐसी ड्रेस पहन रखी थी जिसे लेकर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

ओवर साइज लॉन्ग शर्ट में दिखीं अमृता
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमृता अरोड़ा ने ग्रीन कलर की ओवर साइज लॉन्ग शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्टिलेटोस के साथ पूरा किया था। वह इस ओवर साइज शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं उनके पति शकील लद्दाख ब्लैक टीशर्ट ट्राउजर पहने कैजुअल लुक में दिखाई दिए थे।

लोगों ने कहा- पैंट तो पहन लेतीं
वहीं अमृता के दोनों बेटे रेयान और अजान भी कैजुअल लुक में लोअर और टी शर्ट्स में नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने अमृता अरोड़ा की खूब खिंचाई की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कहा- अमृता जी ने किसी और की शर्ट पहनी ली है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम शर्ट के नीचे पैंट तो पहन लेती। कुछ लोगों ने अमृता को कहा कि वह अपनी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा को कॉपी करने लगी हैं।

2009 में शकील लद्दाख से की थी शादी
आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा और शकील लद्दाख ने 4 मार्च 2009 को क्रिस्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की थी। ये कपल लाइमलाइट में बहुत ही कम रहते हैं। अमृता और शकील की शादी को 13 साल हो चुके हैं। हालांकि अमृता अपनी बड़ी बहन मलाइका और अपनी बेस्टी करीना कपूर खान के साथ ज्यादातर समय नजर आती हैं। आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में आई फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। शादी के बाद से वह फिल्मों में कम ही नजर आती हैं।
और भी

खाना खजाना-लेमन सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है लेमन सिरप:

सामग्री

1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 10 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. लेमन इमल्शन या पेस्ट, 5 मिली. लेमन एसेंस,

विधि

शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर लें

 
और भी

दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का बुधवार देर रात यहां एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह लगभग 65 वर्ष के थे और उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।


उन्होंने प्रमुख निर्देशक के रूप में 'अहिस्ता अहिस्ता', 'बुलंदी', 'थोड़ी सी बेवफाई', 'सूर्य' आदि सहित कई हिट फिल्मों के लिए मेगाफोन का इस्तेमाल किया था। वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

 

 

और भी

किरण खेर ने सरेआम करण जौहर का उड़ाया मजाक, कहा- 'अनारकली' बनकर आया है, अब अंदर मुजरा होगा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Karan Johar: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसके चलते लोगों के बीच उनकी चर्चा होने लगती है। इस बार एक्ट्रेस किरण खेर ने फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर एक फनी कमेंट किया है। आपको बता दें कि किरण खेर और करण जौहर का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें करण जौहर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो में किरण खेर फिल्म मेकर करण जौहर के कपड़े और उनके नखरों की खिंचाई करती दिखाई दे रही हैं।

किरण खेर ने करण जौहर की ड्रेस पर किया कमेंट
आपको बता दें कि एक्ट्रेस किरण खेर और फिल्म मेकर करण जौहर दोनों ही अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में मौका देखकर करण जौहर ने किरण आंटी की खिंचाई करनी चाही, लेकिन आखिरकार हो कुछ और गया। किरण खेर और करण जौहर की ये प्यारी नोक-झोंक सभी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
करण जौहर ने किरण आंटी के साथ अपने इस नोक-झोंक का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले करण जौहर एक्ट्रेस किरण खेर की लाल ड्रेस पर कमेंट करते हैं, जिसके बाद किरण खेर भी करण जौहर की ड्रेस और उनके नखरों को लेकर जबरदस्त कमेंट कर देती हैं।

किरण ने करण जौहर को कहा 'अनारकली'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किरण खेर फिल्म मेकर करण जौहर से कहती हैं- पहले अपनी भी फोटो ले ले। वहीं कैमरे के पीछे से करण जौहर एक्ट्रेस किरण खेर की तारीफ करते हुए कहते हैं- ओह माय गॉड, आंटी करवा चौथ के लिए लेट हो गईं। इस पर भड़कते हुए किरण खेर कहती हैं- यू शटअप, तू ये जो अनारकली बन के आया हुआ न, थोड़ी देर में मुजरा अंदर होने वाला है।

करण जौहर ने की अपने कपड़े की तारीफ
किरण खेर की ये बात सुनकर करण जौहर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं- वॉट? फिर किरण कहती हैं- इधर से ऐसे निकलता है, उधर से वैसे निकलता है। इतनी नजाकत तुममे है कि इतनी किसी औरत में नहीं है यहां पर। इस पर करण अपना बचाव करते हुए कहते हैं- मुझे लगता है कि मेरे कपड़ों में काफी टेक्स्चर और एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरती है। इसी के साथ दोनों मजाक में एक-दूसरे पर कमेंट्स करते हुए अपने-अपने आउटफिट्स की तारीफ करने लगते हैं। वीडियो के अंत में दोनों टूडल्स कहते हुए एक-दूसरे को गुडबाय कहते हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद फरहान अख्तर, संजय कपूर, पारस कलनावत जैसे कई सिलेब्रिटीज ने जमकर कमेंट्स किया है। वहीं कुछ सेलेब्स ने इमोजी शेयर कर उनकी इस खट्टी-मीठी लड़ाई पर अपना प्यार जताया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस किरण खेर और फिल्म मेकर करण जौहर फेमस रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के जज के रूप में नजर आते हैं। शो के सेट पर भी ये दोनों खूब मस्ती करते रहते हैं।
 
और भी

Ram Setu: पहले ही दिन फिल्म 'राम सेतु' ने की करोड़ों की कमाई, ओपनिंग डे पर लगे 'जय श्री राम' के नारे

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Ram Setu Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्‍म 'राम सेतु' रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गई है। ये फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगी है। आपको बता दें कि इस फिल्‍म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिवाली के मौके पर गत मंगलवार को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर उम्‍मीद से कहीं ज्यादा कमाई की है। अभ‍िषेक शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'राम सेतु' की एडवांस बुकिंग भले ही अच्‍छी नहीं थी लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के बाद अपना जादू चला दिया।

पहले दिन फिल्म ने की बंपर कमाई
आपको बता दें कि पहले ही दिन फिल्म 'राम सेतु' को देखने के लिए सिनेमाघरों में अच्‍छी-खासी संख्‍या में दर्शक पहुंचे थे। शाम के शोज में भीड़ में काफी इजाफा देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन इस फिल्म के लिए देशभर के सिनेमाघरों में करीब 40 प्रतिशत की ऑक्‍यूपेंसी देखी गई जबकि इसके साथ रिलीज हुई अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' ने अपने ओपनिंग डे पर 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

भगवान राम के प्रति जगी अक्षय कुमार की आस्था
फिल्म 'राम सेतु' एक एडवेंचर-ड्रामा मूवी है। इस फिल्म की कहानी एक नास्‍ति‍क आर्कियोलॉजिस्ट की है, जो राम सेतु के अस्‍त‍ित्‍व की खोज में निकलता है। उसका मानना है कि राम सेतु का बनना असल में एक प्राकृतिक घटना है लेकिन अपने मिशन के दौरान वह न सिर्फ राम सेतु से जुड़े तथ्‍यों की तलाश करता है, बल्‍क‍ि भगवान राम में भी उसकी आस्‍था अपने आप जग जाती है।

लोगों ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
आपको बता दें कि मंगलवार को देश के कई सिनेमाघरों में दर्शकों ने फिल्‍म देखते हुए जमकर 'जय श्री राम' के नारे लगाए। लोग सिनेमाघरों के अंदर ही प्रभु श्रीराम की भक्त में डूबे नजर आए। इस फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन को देखकर इसकी बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है।

मल्‍टीप्‍लेक्‍स और सिंगल स्‍क्रीन दोनों पर बनाई पकड़
जानकारी के अनुसार फिल्म 'राम सेतु' देशभर में 3100 स्‍क्रीन्‍स पर‍ रिलीज हुई है। वहीं इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है। देश के बड़े शहरों में जहां इस फिल्‍म को मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस से अच्छा रेस्‍पॉन्‍स मिला है, वहीं राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में भी फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर बहुत अच्छी कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की नुसार राजस्‍थान में ही इस फिल्‍म ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये से अध‍िक का कारोबार किया है।

मुंबई में हुई 5 करोड़ की कमाई
फिल्म 'राम सेतु' में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आई हैं। इस फिल्‍म ने पहले दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में सबसे ज्यादा कमाई की है। मुंबई में इस फिल्‍म ने करीब 5 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई की है। दिवाली के मौके पर गुजरात में भी इस फिल्म का कारोबार बहुत अच्छा रहा है। हालांकि दक्षिण भारत में ये फिल्म अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही है।
 
और भी

Jacqueline Fernandez: 'मैं बार-बार कहूंगा, जैकलीन का दोष...', सुकेश के बाद अब एक्ट्रेस के वकील ने दिया बयान

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Jacqueline Fernandez महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। जिसकी वजह से वह इस वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में हैं। सुकेश चंद्रशेखर की वजह से मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी लगातार उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। इस बीच सुकेश ने एक खत के जरिए एक्ट्रेस का बचाव करते हुए ये सफाई दी थी कि वह बिल्कुल निर्दोष हैं। अब सुकेश के खत पर जैकलीन के वकील का भी रिएक्शन सामने आया है।

सुकेश चंद्रशेखर ने वकील को लिखी थी चिट्ठी
हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में अपने वकील को एक खत लिखा था। जिसमें उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को निर्दोष बताया। खत में उन्होंने बताया कि, 200 करोड़ ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस का कोई लेना देना नहीं है। इसके अलावा उन्होंने करोड़ों के दिए महंगे गिफ्ट्स को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने इस लेटर में बताया कि जितने भी जैकलीन को महंगे तोहफे दिए वो सिर्फ रिलेशनशिप में रहने के तौर पर दिए। अब इसी को लेकर जैकलीन के वकील का बयान सामने आया है।

खत पर जैकलीन के वकील ने दिया बयान
जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "अगर यह सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लिखा गया है, तो उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से, स्वतंत्र रूप से और निष्पक्ष रूप से ईडी द्वारा जांच की जानी चाहिए। उनका कानून के तहत बयान दर्ज किया जा सकता है और सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की जा सकती है।"

'मैं दोहराता हूं, कि जैकलीन पूरी तरह से निर्दोष हैं'
वकील ने आगे कहा कि, जैकलीन निर्दोष हैं, और 'कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करके अपनी गरिमा के लिए लड़ेंगी। किसी भी जांच का उद्देश्य सच्चाई का पता लगाना होता है। मैं दोहराता हूं, कि जैकलीन पूरी तरह से निर्दोष हैं और वह निम्नलिखित का पालन करके अपनी गरिमा के लिए लड़ेगी।"

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को बताया था निर्दोष
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने खत में लिखा, 'मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार वालों को जबरदस्ती घसीटा जा रहा है उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। उन्होंने अपने खत में इस बात का दावा किया कि वह जल्द ही इस बात को कोर्ट में साबित करेंगे और इसमें एक्ट्रेस की कोई भी गलती नहीं है।"

ईडी ने जैकलीन पर लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें कि, हाल ही में ईडी ने सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका का विरोध किया था। एजेंसी ने कहा था कि अभिनेत्री ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। ईडी ने ये भी आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने देश छोड़ कर विदेश जाने की कोशिश की थी।

जैकलीन फर्नांडिस का वर्कफ्रंट
वहीं जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु में देखा गया। जो कि दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन के अलावा नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में नजर आईं। फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
और भी

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में ऐसे मनाई दिवाली, सास मधु चोपड़ा का हाथ पकड़े नजर आए निक जोनस

 

लॉस एंजिलिस (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Priyanka Chopra Diwali: इस बार दिवाली आने से पहले ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने जमकर प्री दिवाली सेलिब्रेशन की पार्टियां कीं। दरअसल पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के चलते दिवाली का जश्न फीका सा नजर आ रहा था। ऐसे में इस साल सभी लोगों ने जमकर दिवाली मनाई। विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी इस दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने जलवे बिखरने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ दिवाली मनातीं नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवाली का जश्न
प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में अपने घर पर अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ दिवाली का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ मौजूद थीं। लॉस एंडिलिस में एक रेस्तरां के अंदर से दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें निक जोनस और मधु चोपड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।

पति निक और मां मधु चोपड़ा के साथ शेयर की फोटो
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिवाली के मौके पर ट्रडिशनल आउटफिट कैरी किया था। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ब्लैक जैकेट और मैचिंग पैंट्स में नजर आ रहे थे।

सास का हाथ पकड़े नजर आए निक जोनस
आपको बता दें कि स्टार्स के फैन पेज से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में निक जोनस और उनकी सास मधु चोपड़ा की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। निक जोनस के फैंस सास के लिए उनका केयर देखकर काफी खुश हो रहे हैं। वहीं एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और अपने पति को एक फ्रेम में कैप्चर करती दिख रही हैं।

दिवाली के त्योहार को इन्जॉय करतीं नजर आईं प्रियंका
जानकारी के अनुसार बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये पहली दिवाली है। प्रियंका भले ही अपने देश भारत से दूर रहती हैं लेकिन वह हमेशा भारतीय त्योहारों को पूरी तरह से इन्जॉय करतीं नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये देसी अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। इस बार दिवाली पर भी प्रियंका चोपड़ा ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है।

कुछ दिनों पहले शेयर की थी बेटी की तस्वीर
बीते अगस्त महीने में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास था क्योंकि उनकी बेटी मालती के जन्म के बाद ये उनका पहला जन्मदिन था। फैंस को इंतजार था कि वह अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा करेंगी। लेकिन बर्थडे के कुछ दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी जिसे काफी पसंद किया गया था।
और भी

KGF के 'रॉकी भाई' यश ने ऐसे मनाई दिवाली, फैमिली के साथ वायरल हो रही हैं तस्वीरें


बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। KGF Star Yash Diwali: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश फिल्म 'केजीएफ' के बाद से पूरी दुनिया में काफी फेमस हो गए हैं। उन्होंने फिल्म 'केजीएफ' के दोनों पार्ट्स में शानदर एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सोशल मीडिया पर कई दिनों तक अपनी पकड़ बनाए रखी थी। केजीएफ फेम सुपरस्टार यश ने अपने घर पर दिवाली का शानदार सेलिब्रेशन किया। दिवाली के जश्न की फोटोज को यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यश का परिवार दिवाली मनाते हुए नजर आ रहा है।

यश ने परिवार के साथ मनाई दिवाली
आपको बता दें कि गत 24 नवंबर को दुनियाभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस त्योहार पर बहुत इन्जॉय किया। कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर पर दिवाली की पार्टियां भी आयोजित की गई थीं। वहीं इस मौके पर कन्नड़ फिल्मों के फेमस स्टार यश ने भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं यश के दिवाली की तस्वीरों को लोग खूब देख रहे हैं और उन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान यश की पत्नी राधिका को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। वहीं यश जीन्स पैंट और शर्ट में नजर आए। यश की बेटी को पिंक फ्रॉक में देखा गया तो बेटे ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।

यश ने बच्चों के साथ पटाखे चलाए
यश की फैमिली को एक ही फ्रेम में दिवाली मनाते हुए देखा गया। तस्वीरों में सभी लोग बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। दिवाली के दिन यश के बच्चे और पत्नी सभी लोग पटाखे जलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए यश ने लिखा- पल ज्यादा महत्व रखते हैं। हमारी तरफ से आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। एक्टर की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को अभी तक एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

साउथ की एक्ट्रेस थीं यश की पत्नी
यश और राधिका पंडित की जोड़ी पावर कपल्स में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि यश और राधिका ने साल 2016 में शादी की थी। राधिका पंडित शादी से पहले साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थीं।

यश ने फोन पर किया था राधिका को प्रपोज
यश और राधिका की मुलाकात साल 2007 में टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में फिल्म 'मोग्गिना मनसु' में काम किया था। इस फिल्म के बाद ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने साथ में 4 फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ डेट करना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश ने राधिका की कार में उनके पसंदीदा गिफ्ट्स रखकर उन्हें फोन पर प्रपोज किया था। हालांकि राधिका ने उन्हें हां कहने में 6 महीने का वक्त ले लिया था। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली।
और भी

खाना खजाना : आरेंज सिरप

 इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है आरेंज सिरप:

सामग्री
1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 10 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 मिली. आरेंज इमल्शन या पेस्ट, 5 मिली. आरेंज एसेंस,

विधि
शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले शक्कर घुल जाने व 1-2 मिनट जाने के बाद चासनी ठण्डी करें। छानकर रंग व एसेंए अच्छी तरह मिलाकर साफ सूखी बोतलों में भर लें

और भी

कंगना रनौत ने दिवाली पर अपने 'बॉलीवुड फ्रेंड्स' के लिए शेयर किया ये खास पोस्ट, कहा- आप इसी लायक हैं


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने गत रविवार यानी छोटी दिवाली को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। फेमस अकाउंट 'जेवियर' द्वारा एक मीम को शेयर करते हुए, कंगना ने इसमें अपना खुद का ट्विस्ट जोड़ा। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा- इस साल मैंने किसी को भी चोट पहुंचाई, आप इसके लायक हैं। इस बार उनका मैसेज किसी एक सेलेब पर निशाना नहीं है बल्कि इंडस्ट्री में जो कोई भी उन्हें नापसंद करता है उसकी उन्होंने जमकर चुटकी ली है। कंगना का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर फेमस जेवियर मीम्स से इंस्पायरड है। इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना ने इस लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

कंगना ने लिखा- आप इसी लायक हैं
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट्स में से एक है जेवियर मीम्स का शेयर किया हुआ एक पोस्ट। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जेवियर मीम्स का एक फनी पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- मैं उन सभी को जिन्हें मैंने इस साल चोट पहुंचाई है के लिए ये कहना चाहता हूं कि तुम इसी के लायक थे। कंगना ने इस पोस्ट को पिन करते हुए अपना ट्विस्ट शामिल किया और लिखा है- अब मैं भी इस साल के अंत में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए कुछ ऐसा ही कंफेस करना चाहती हूं।

दिवाली पार्टी में पहुंची थीं कंगना
आपको बता दें कि इस पोस्ट में कंगना का इशारा उन सेलेब्स के लिए है जिन्हें लेकर कंगना पहले कई जोरदार कमेंट्स और बड़े खुलासे करती वजर आई हैं। खबर है कि कंगना हाल ही में एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। बॉलीवुड पार्टी में कंगना को लंबे अरसे बाद देखा गया था। इंडस्ट्री के लोग कंगना को इस तरह की पार्टी में देखकर हैरान थे।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखी ये बात
इस पार्टी में करण जौहर और तापसी पन्नू भी पहुंची थीं। इन दोनों ही सेलेब्स के खिलाफ कंगना हमेशा अपना गुस्सा निकालतीं नजर आती हैं। दिवाली की इस पार्टी से लौटते ही कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर किया है। हालांकि कंगना ने ये पोस्ट किसी का नाम लिए बिना ही शेयर किया है।

कंगना ने पोस्ट की अपनी तस्वीरें
कंगना रनौत ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में ट्रेडिशनल वियर में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कंगना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा है- फेस्टिव मोड। दिवाली के मौके पर कंगना का ये स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में छोटी दिवाली के मौके पर कंगना ने अपने रेनोवेटिड मंदिर की झलकियां भी दिखाई थीं। उन्होंने छोटी दिवाली पर पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कंगना रनौत जल्द ही पॉलिटिकल पीरियड-ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की डायरेक्टर वह खुद हैं। उन्होंने हाल ही में बंगाली थिएटर आर्टिस्ट नोटी बिनोदिनी पर अपनी अगली बायोपिक की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार करेंगे। इसके अलावा कंगना फिल्म तेजस में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में दिखाई देंगी।
और भी

दिवाली पार्टी में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने पार कीं सारी हदें, बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ की ये हरकत

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Sussanne Khan Viral Video: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इ दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से सुजैन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ हर जगह नजर आती हैं। उनके और अर्सलान गोनी के बीच की नजदीकियां सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप की बात अभी भी कुबूल न की हो लेकिन दोनों हर जगह एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। इस बार ग्लैमर वर्ल्ड में आयोजित दिवाली पार्टियों में भी सुजैन ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान का हाथ पकड़कर ही एंट्री की। हाल ही में इस लव बर्ड का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ने सारी हदें पार कर दी हैं।

बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ सुजैन पहुंचीं दिवाली पार्टी में
आपको बता दें कि सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को अक्सर हर पार्टीज और इवेंट्स में साथ में देखा जाता है। हालांकि अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं कहा है लेकिन बी-टाउन में दोनों की लव लाइफ के चर्चे होते रहते हैं। अब हाल ही में दोनों एक्टर कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, जहां सुजैन खान और अर्सलान गोनी हाथों में हाथ डाले एंट्री करते दिखाई दिए।

सुजैन खान का वीडियो हो रहा है वायरल
सुजैन खान और अर्सलान गोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है। इस वीडियो में सुजैन खान का रोमांटिक अंदाज भी साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को लेकर जहां सुजैन के फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोग उनसे बहुत नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को किस करती नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने बॉयफ्रेंड अर्सलान को प्यार से किस कर देती हैं।

सुजैन ने रोमांटिक अंदाज में अर्सलान को किया किस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजैन खान और अर्सलान गोनी ने ट्रेडिशनल लुक कैरी कर रखा है। सुजैन ने मरून करलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं अर्सलान ब्लैक कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथों में हाथ डाले दिवाली पार्टी से बाहर निकलते हैं। इसी बीच अर्सलान अपनी गर्लफ्रेंड सुजैन के बाल संवारने लगते हैं। वहीं सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान की ये केयर देखकर उनके नजदीक आती हैं और उन्हें किस कर लेती हैं।

सुजैन को ट्रोल कर रहे हैं लोग
सुजैन और अर्सलान का यह वीडियो सुर्खियों में छा गया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद इस जोड़ी पर अपना प्यार बरसाया है, वहीं कुछ लोग दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों को सरेआम सुजैन की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

रोमांटिक अंदाज में नजर आए सुजैन और अर्सलान
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान लंबे समय से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सुजैन और अर्सलान गोनी को पब्लिक में इस तरह से रोमांटिक होते हुए देखा गया है। आजकल दोनों एकसाथ हर इवेंट और पार्टी में रोमांटिक अंदाज में ही नजर आते हैं। यहां तक कि दोनों वेकेशन पर भी साथ ही जाते हैं।
और भी

Films Release On Diwali: इस साल दिवाली पर बैक-टू-बैक रिलीज होंगी 6 फिल्में, एंटरटेनमेंट होगा जबरदस्त

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Films Release On Diwali 2022: फेस्टिव सीजन सिनेमा प्रेमियों के लिए हमेशा ही एक ट्रीट होता है। इस दिवाली सिनेमाघरों में एक बाद एक कई फिल्म रिलीज होने वाली हैं। दिवाली के पूरे हफ्ते में सिनेमा घरों में अलग-अलग भाषाओं में छह फिल्में रिलीज होंगी। अगर आप बॉलीवुड मशाल फिल्मों के शौकिन हैं तो आपके लिए 'थैंक गॉड' आ रही है। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो आप अक्षय कुमार स्टारर राम सेतु भी देख सकते हैं। साइंस फिक्शन स्टोरी देखते हैं तो हॉलीवुड की ब्लैक एडम भी देख सकते हैं। अगर आप साउथ इंडियन प्रेमी हैं तो आप प्रिंस, मॉन्स्टर और सरदार में से किसी का ऑप्शन चुन सकते हैं। जानिए दिवाली पर कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज...।

1. राम सेतु
अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सत्यदेव, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म रामायण काल में बने राम सेतू पुल के अस्तिव पर आधारित है। ये एक फैमिली फिल्म होगी।

2. थैंक गॉड
दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म 'थैंक गॉड' भी शामिल है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म भी राम सेतु के साथ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3. ब्लैक एडम
दिवाली वीक पर 20 अक्टूबर को रिलीज हुई साइंस फिक्शन फिल्म ब्लैक एडम में लीड रोल में ड्वेन जॉनसन है। ये एक सुपरहीरों वाली फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। ये डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की 11वीं फिल्म है। इस फिल्म को डायरेक्ट जैम कोलेट ने किया है।
4. मॉन्स्टर
साउथ इंडियन फिस्म मॉन्स्टर 21 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन Vysakh कर रहे हैं। फिल्म आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले बन रही है और इसे Anthony Perumbavoor प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में मोहन लाल लीड रोल में हैं। वह फिल्म में लकी सिंह की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में लक्ष्मी मांचू भी एक अहम रोल में हैं।
5. प्रिंस
5. प्रिंस
तमिल स्टार सिवाकार्तिकेयन की फिल्म प्रिंस 21 तारीख को सिनेमा घरों में रिलीज हो घई है। सिवाकार्तिकेयन की ये पहली फिल्म है, जो दो भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में हिट हो गई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़के और एक विदेशी महिला की लव स्टोरी की है। इन दोनों की लव स्टोरी में क्या-क्या दिक्कत होती है, फिल्म उसी के इर्द-गिर्द केंद्रित है।
6. सरदार
कार्तिक शिवकुमार उर्फ कार्ति की 21 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म सरदार सिनेमा घरों में हिट हो रही है। फिल्म जासूसी थ्रिलर है, जिसमें कार्तिक को डबल एक्शन रोल में दिखाया गया है। फिल्म में कार्ति के अलावा चंकी पांडे, लैला, राजिशा विजयन और राशि खन्ना भी हैं।
और भी

खाना खजाना : टमाटर प्यूरी सॉस

 सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज टमाटर प्यूरी सॉस के बारे में जाने :


सामग्री
10 किलो. टमाटर, 100 ग्रा. शक्क र, 3 ग्रा. सोडियम बेंजोएट, 30 मिलीलीटर. एसिटिक एसिड

विधि
टमाटर के गोल-गोल स्लाइस काटें। प्याज, अदरक, लहसुन, का पेस्ट डालें एल्युमीनियम या मेटे तली के स्टील के गंज मे इन्हें डालकर पकायें सारे मसालों की मलमल की ढीली पोटली बांधकर टमाटर के साथ ही डाल दें। चलाते हुये इतना पकायें कि टमाटर का गुदा व छिलका अलग-अलग हो जायें। चाहे तो कुकर में सारी चीजें डालकर तीन सीटी आने तक पकायें। ठण्डा कर मिक्सी में क्रश कर छान लें पोटली फिर से रस में डालकर आँच पर चढ़ायें। 50 प्रतिशत चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकायें फिर पोटली अलग कर दें एसिटिक एसिड डालकर अच्छे से मिलाकर लें।

 

 

और भी

दिवाली के मौके पर सिंपल लुक में नजर आईं विद्या बालन, बताया अपनी खूबसूरती का राज

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Vidya Balan On Diwali 2022: इस समय देशभर में दिवाली के पर्व की तैयारी जोरो पर है। आम लोगो से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली की पार्टियों में शामिल होते नजर आ रहे हैं। दिवाली से पहले ही लोग अरने घरों से लेकर अपने लुक में बी बदलाव करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सजावट भी जबरदस्त तरीके से की जा रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो एक्ट्रेस कृति सेनन से लेकर, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों की दिवाली पार्टी में स्टार्स का मेला लगा हुआ देखा गया। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन सिंपल लुक में दिवाली की तैयारी करतीं नजर आईं।

दिवाली पर विद्या बालन का सिंपल लुक
एक्ट्रेस विद्या बालन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी इन तस्वीरों से लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अगर आप भी दिवाली पर सिंपल लुक में दिखाना चाहती हैं तो विद्या बालन को फॉलो कर सकती हैं। विद्या सिंपल लुक में भी एकदम गॉर्जियस नजर आ रही थीं। लोग विद्या बालन की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

साड़ी में नजर आईं विद्या बालन
फेस्टिवल के रंग में रंगीन हो चुकीं विद्या बालन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली से पहले कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को विद्या का साड़ी पहने हुए सिंपल लुक काफी पसंद आ रहा है। विद्या बालन साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
उन्होंने अपनी कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में विद्या ने मेहंदी कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है जिस पर गोल्डन बॉर्डर है और उसका गुलाबी रंग का पल्ल्लू साफ नजर आ रहा है। अपनी साड़ी से मैच करते हुए विद्या बालन ने ऑरेज ब्लाउज पहना है, जिस पर गोल्डन रंग काफी निखर रहा है।

विद्या ने पहनी गोल्ड की ज्वैलरी
विद्या बालन की ये साड़ी बहुत ही सिंपल है, लेकिन इन तस्वीरों में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं गोल्ड ज्वैलरी ने विद्या बालन के इस साड़ी लुक को कंप्लीट किया है। विद्या बालन का ये लुक उन्हें पूरा फेस्टिव फील दे रही है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने गले में गोल्ड का नेकलेस, कानों में बड़े झुमके और हाथों में ग्रीन और लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं। विद्या के लुक में, उनके माथे की लाल बिंदी और मांग में भरा सिन्दूर चार चांद लगा रहा है।

सिंपल लुक पर लोग हुए फिदा
आपको बता दें कि विद्या बालन ने एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके पीछे एक बहुत ही खूबसूरत सी रंगोली बनी हुई नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए विद्या बालन ने बताया है कि उनका फेस्टिव सीजन मोड़ ऑन हो चुका है। उनके इस सिंपल लुक पर लोग फिदा हो रहे हैं।
और भी

Poonam Pandey: दिवाली पार्टी में साड़ी में नजर आईं पूनम पांडे, डीप नेक ब्लाउज देख लोगों ने कही ये बात

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Poonam Pandey On Diwali 2022: फेमस रिएलिटी शो लॉकअप की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। कभी वह मुंबई की बारिश में भीगते हुए भुट्टा खातीं नजर आती हैं तो कभी सड़क किनारे खड़े होकर पानी पुरी की मजा लेती हुईं दिखाई देती हैं। इसी बीच दिवाली से ठीक पहले पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक कलर की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में नजर आ रही हैं। पूनम पांडे के इस साड़ी वाले लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।

ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं पूनम पांडे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पून पांडे ब्लैक कलर की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में दिलकश अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो मुंबई के एक इवेंट का है जिसमें पूनम पांडे ने शिरकत की थी। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
पूनम पांडे के इस लेटेस्ट वीडियो को पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं इस साड़ी के साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है।। ऐसे में पूनम पांडे का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने वालीं पूनम पांडे के साड़ी के इस लुक ने लोगों पर अपना जादू चला दिया है।

लोग कर रहे हैं पूनम पांडे की तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पूनम पांडे के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूनम पांडे के साड़ी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप तो बहुत संस्कारी लग रहे हो। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद पूनम पांडे की टांग भी खींची है।

बोल्ड अदाओं से लोगों पर करती हैं जादू
आपको बता दें कि पूनम पांडे एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.5 लाख फ़ॉलोवर्स हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। पूनम पांडे कुछ दिनों पहले ही फेमस रिएलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं।

पूनम के खिलाफ चार्जशीट
इससे पहले, पूनम पांडे उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं जब गोवा की कानाकोना पुलिस ने उनके और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि साल 2020 में एक अश्लील वीडियो बनाने के लिए पूनम और सैम के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में लिखा है कि पूनम ने गोवा के चपोली डैम में न्यूड फोटोशूट करवाया था।
और भी

खाना खज़ाना : खजूर सॉस

 सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज खजूर सॉस के बारे में जाने :

सामग्री
250ग्रा. इमली, 1किलो. खजूर, 500ग्रा. शक्कर, 30ग्रा. लाल मिर्च, 15ग्रा. भुना पिसा जीरा, 40ग्रा. नमक, 70ग्रा. काला नमक, 2ग्रा. सोडियम बंजोएट, 10मिलीग्राम एसिटिक एसिड,

विधि
इमली व खजूर अलग-अलग 10-20 घंटे भीगो दें। इमली क्रश कर गुदा छानें खजूर पिस कर पेस्ट बनायें। इमली पल्प में पिसा खजूर, शक्कर, नमक, काला नमक, व सब मिलाकर रिंग व प्लेट टेस्ट आने तक पकायें। बेंजोएट मिलाकर एसिटिक एसिड मिलायें। बॉटलिंग करें।

और भी

जब देसी गर्ल बनकर किम कदार्शियन ने बिखेरे अपने हुस्न के जलवे, तस्वीरें देखकर क्यों खफा हुए लोग?

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन वेशभूषा का क्रेज सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिलता है। कई ऐसे मौके रहे हैं, जब सिर्फ इंडियन सेलेब्स ही नहीं, बल्कि विदेशी स्टार्स ने भी इंडियन पहनावे को लेकर खूब दिलचस्पी दिखाई। मशहूर अमेरिकन टीवी स्टार किम कदार्शियन की बात करें, तो कई बार मॉडल भी इंडियन अटायर में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर चुकी हैं। किम को इंडियन अटायर में देख फैंस के भी होश उड़ गए।

पॉपुलर हैं किम
किम कदार्शियन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। अमेरिका की पॉपुलर रियलिटी शो स्टार किम की तगड़ी पॉपुलैरिटी है। मॉडल ने कुछ साल पहले इंडियन अटायर में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

साड़ी पहनकर उड़ाए थे होश
कुछ साल पहले अपने मैगजीन कवर के लिए किम ने साड़ी पहने पोज दिया था। मैगजीन की इनसाइड फोटोज के लिए किम ने और भी तरह-तरह के आउटफिट्स पहने थे। इनमें इंडियन डिजाइनर्स जैसे अनीता डोंरगे, अनामिका खन्ना और सब्यसाची के शानदार आउटफिट्स थे।

इंटरव्यू में बोली थी ये बात
साल 2018 में रियलिटी स्टार किम वोग इंडिया में अपने आउटफिट्स को लेकर छाई हुई थीं। मैगजीन संग अपने इंटरव्यू में किम ने बताया भी था कि साड़ी, ज्वैलरी और सब कुछ बेहद खूबसूरत था।

सुर्खियों में छाईं किम
जैसे ही इंडियन मैगजीन में किम की ये तस्वीरें सामने आईं, किम सुर्खियों में छा गईं। कुछ लोगों को ये काफी पसंद आया लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि मैगजीन को भारतीय वेशभूषा में विदेशी मॉडल्स की बजाय इंडियन मॉडल्स को लेना चाहिए।
और भी